LIVE | ...
रविवार, 7 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - आम आदमी पार्टी जो कहती है वह करती है, पंजाब और दिल्ली में हमने अपने सभी वादे पूरे किए – मान

आम आदमी पार्टी जो कहती है वह करती है, पंजाब और दिल्ली में हमने अपने सभी वादे पूरे किए – मान

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 21 जनवरी 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 21 जनवरी (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों के लिए शकूरबस्ती, त्रिनगर और मंगोलपुरी में रोड शो किया और लोगों से ‘आप’ का समर्थन करने की अपील की।

मान ने सबसे पहले शकूरबस्ती में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के लिए रोड शो किया। फिर उन्होंने त्रिनगर और मंगोलपुरी विधानसभा में रोड शो कर आप उम्मीदवार के लिए वोट मांगे।

रोड शो में बड़ी संख्या में ‘आप’ कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहें। लोगों ने फूल बरसाकर और नारे लगाकर मुख्यमंत्री मान का स्वागत किया। मान ने भी लोगों का धन्यवाद किया और उनसे दिल्ली में फिर से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।

शकूरबस्ती में रोड शो के दौरान भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल छाप का एक गुब्बारा हवा में लटका हुआ था। गुब्बारा की हवा निकली जा रही थी। मान ने उसपर चुटकी ली और लोगों को दिखाते हुए कहा कि यह संकेत है दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हवा निकल चुकी है। नतीजे वाले दिन भी उनका यही हाल होने वाला है।

त्रिनगर में लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि 5 फरवरी का दिन दिल्ली के लिए ऐतिहासिक साबित होगा इसलिए ऐसे उम्मीदवार को चुनें जो आपके बीच रहता हो और आपके मुद्दे व समस्याओं को समझता हो। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार साधारण परिवार से आते हैं, इसलिए आपकी समस्याओं को अच्छे से समझते हैं।

भाजपा पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि पहले वे केजरीवाल की कल्याणकारी योजनाओं को मुफ़्त की रेवड़ी कहते थे और अब वे खुद मुफ्त चीजों की घोषणा कर रहे हैं। लेकिन वेलोग कुछ नहीं देंगे, पहले भी उन्होंने हर लोगों को 15 लाख देने जैसे कई झूठे वादे किए थे। उन्होंने कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी ही जो कहती है वह करती है। पंजाब और दिल्ली में हमने अपने सभी वादे पूरे किए हैं।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा को फिर से बहुत कम सीटें आने वाली है। इतना कम कि उनके सभी विधायक एक कार में बैठकर एकसाथ विधानसभा जा सकते हैं। वहीं कांग्रेस का जीरो सीटों का रिकॉर्ड इस बार भी कायम रहने वाला है। कांग्रेस को इसमें कोई नुकसान भी नहीं होगा। उनका पहले भी जीरो था और आगे भी जीरो रहेगा।

मान ने भाजपा पर आप नेताओं पर जानबूझकर झूठे पर्चे दर्ज करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में फंसाकर जेल में रखा। लेकिन उन्हें नहीं पता है कि वे अरविंद केजरीवाल को तो जेल में कैद कर सकते हैं लेकिन उनकी सोच को जेल में नहीं रख सकते।

यह भी पढे़ं 👇

ATM Cash Crisis

ATM Cash Crisis: पैसे खत्म हो रहे या बंद हो रहे एटीएम, जानें असली वजह

रविवार, 7 जून 2026
Australia Cockroach Seizure

Australia Cockroach Seizure: 1 लाख कॉकरोच पकड़े, हाथ जितने बड़े!

रविवार, 7 जून 2026
E85 Fuel Launch

E85 Fuel Launch: ₹20 सस्ता पर माइलेज होगी आधी, जानें पूरा सच

रविवार, 7 जून 2026
PRTC BUS

Punjab Roadways Strike: 22-24 जून को सरकारी बसें बंद, PRTC Contract Workers ने किया ऐलान

रविवार, 7 जून 2026

मंगोलपुरी में मान ने लोगों को पंजाब की ‘आप’ सरकार के काम बताए। उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बने करीब तीन साल हुए हैं। अभी तक हमने 850 मोहल्ला क्लीनिक बना दिए। सरकारी अस्पतालों और सरकारी स्कूलों का कायापलट कर रहे हैं। इसके अलावा पिछले तीन साल हमने पंजाब में 50,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी है। पंजाब में हर गांव में नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली है, वह भी बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के। वहीं आज पंजाब के 90 प्रतिशत से ज्यादा घरों में बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं।

मान ने भाजपा और कांग्रेस पर आम आदमी पार्टी की गारंटी शब्द चुराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले वे लोग मेनिफेस्टो कहते थे, फिर संकल्प पत्र कहने लगे, घोषणा पत्र भी कहते रहे हैं, लेकिन जब से अरविंद केजरीवाल ने गारंटी दी तब से ये लोग भी गारंटी बोलने लगे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भाजपा में कालकाजी सीट पर बगावत, भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर के भाई आम आदमी पार्टी में शामिल

Next Post

तरन तारन, डेरा बाबा नानक और तलवाड़ा में चुनावी तैयारी! 14 फरवरी को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

ATM Cash Crisis

ATM Cash Crisis: पैसे खत्म हो रहे या बंद हो रहे एटीएम, जानें असली वजह

रविवार, 7 जून 2026
Australia Cockroach Seizure

Australia Cockroach Seizure: 1 लाख कॉकरोच पकड़े, हाथ जितने बड़े!

रविवार, 7 जून 2026
E85 Fuel Launch

E85 Fuel Launch: ₹20 सस्ता पर माइलेज होगी आधी, जानें पूरा सच

रविवार, 7 जून 2026
PRTC BUS

Punjab Roadways Strike: 22-24 जून को सरकारी बसें बंद, PRTC Contract Workers ने किया ऐलान

रविवार, 7 जून 2026
BJP Punjab

BJP Punjab Crisis: Kewal Dhillon की नियुक्ति पर जगमोहन सिंह राजू ने छोड़ा पद

रविवार, 7 जून 2026
CBI Investigation

CBI Investigation: रीडर राणा से बरामद डिवाइस ने खोले राज, Vigilance Officers मुश्किल में

रविवार, 7 जून 2026
Next Post
Raj Kamal Choudhary, Tarn Taran Election Schedule, Dera Baba Nanak Voter List, Talwara Nagar Council Election 2025, Punjab State Election Commission Updates, Final Voter List Punjab, Voter Registration Punjab, Election Updates Tarn Taran, Dera Baba Nanak Voting Rights, Punjab Nagar Palika Elections, Voter List Publication Punjab।

तरन तारन, डेरा बाबा नानक और तलवाड़ा में चुनावी तैयारी! 14 फरवरी को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

AAP leader joins BJP, Kuldeep Mittal BJP, Arvind Kejriwal Liquor Scam, Delhi MCD elections, AAP corruption, BJP news, Arvind Kejriwal bail, Kuldeep Mittal resigns, Delhi politics news, आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार।

जिसने दी थी Kejriwal की जमानत, वही BJP में शामिल! भ्रष्टाचार के आरोपों से टूटा भरोसा

Turkiye Fire, Turkey ski resort fire, Kartalkaya hotel fire, Bolu province news, Turkey tourism fire incident, Istanbul ski resort fire, international news Turkey, hotel fire tragedy, तुर्किये होटल आग, कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट हादसा, international fire accident।

Turkey के स्की रिजॉर्ट में भीषण आग! 66 की मौ*त, दर्जनों घायल, चौंकाने वाले वीडियो वायरल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।