रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए यूथ विंग और ‘नशा मुक्ति मोर्चे’ के पदाधिकारी किए नियुक्त

आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए यूथ विंग और ‘नशा मुक्ति मोर्चे’ के पदाधिकारी किए नियुक्त

मुझे पूरा विश्वास है कि यह नई टीम गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को नशे के खिलाफ करेगी लामबंद- मनीष सिसोदिया

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 14 सितम्बर 2025
A A
0
AAm Aadmi party logo
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 14 सितंबर (The News Air) पंजाब की जवानी को सामाजिक और राजनीतिक तौर पर मजबूत करने के दोहरे उद्देश्य से, आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने रविवार को अपनी संगठनात्मक रणनीति के तहत एक बड़ा फैसला लेते हुए ‘आम आदमी पार्टी पंजाब नशा मुक्ति मोर्चा’ और अपने यूथ विंग के नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।

पार्टी का यह कदम एक तरफ नौजवानों को नशों की दलदल में से निकाल कर एक सेहतमंद भविष्य देने की वचनबद्धता को दर्शाता है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें राजनीतिक ज़िम्मेदारी सौंप कर पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मज़बूती प्रदान करता है।

इस मौके पर पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब में नशे की समस्या एक गंभीर चुनौती है, जिसने पीढ़ियों को बर्बाद किया है। आम आदमी पार्टी का सपना पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है और यह तब तक संभव नहीं जब तक हमारा नौजवान नशा मुक्त न हो। मुझे पूरा विश्वास है कि यह नई टीम गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को इस नशे के ख़िलाफ़ लामबंद करेगी और पार्टी की ‘नशा मुक्त पंजाब’ मुहिम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएगी।

ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਸਾਰੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲਈ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ pic.twitter.com/aVrOAyeRPr

— AAP Punjab (@AAPPunjab) September 14, 2025

यह भी पढे़ं 👇

Saudi Arabia vs America

Saudi Arabia vs America: रूस-चीन नहीं, सऊदी अरब से क्यों डरता है अमेरिका?

रविवार, 15 मार्च 2026
Operation All Out

Operation All Out: 3 फुट के आतंकी Noora Tantray का खौफनाक अंत, कैसे हुआ ढेर

रविवार, 15 मार्च 2026
India State Debt Crisis

India State Debt Crisis: 60 लाख करोड़ के कर्ज में डूबे राज्य, कहीं दिवालिया तो नहीं हो जाएंगे?

रविवार, 15 मार्च 2026
Chhatrapati Shivaji Maharaj

Chhatrapati Shivaji Maharaj: मुगलों को थर्रा देने वाले मराठा शेर की अनसुनी दास्तान

रविवार, 15 मार्च 2026

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने नई टीम का स्वागत करते हुए कहा कि नशा मुक्ति मोर्चे के पदाधिकारियों के कंधों पर पंजाब की जवानी को बचाने की एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। पार्टी ने आप सभी पर भरोसा जताया है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी पूरी ईमानदारी और मेहनत से इस ज़िम्मेदारी को निभाएंगे। हमारा लक्ष्य सिर्फ़ राजनीतिक नहीं, बल्कि एक सामाजिक बदलाव लाना है और इसके लिए हमें मिल कर इस लड़ाई को एक जन लहर बनाना पड़ेगा।

आम आदमी पार्टी पंजाब ने उम्मीद जताई है कि नव-नियुक्त टीम पूरी लगन से ज़मीनी स्तर पर काम करेगी और लोगों को नशों के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करके एक बड़ी सामाजिक लहर पैदा करेगी।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने राज्य में अपनी संगठनात्मक ताकत को और मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आज अपने यूथ विंग के नए पदाधिकारियों की सूची का ऐलान कर दिया है। जिनका मुख्य उद्देश्य पार्टी की विचारधारा और पंजाब सरकार की लोक-हितैषी नीतियों को राज्य के नौजवानों और आम लोगों तक ज़मीनी स्तर पर पहुंचाना है। इस फैसले को 2027 के आगामी चुनावों की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है, जहां नौजवानों की ऊर्जा पार्टी के लिए निर्णायक भूमिका निभाएगी।

ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਵਿੰਗ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਸਾਰੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲਈ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ। pic.twitter.com/gPFj7W9foX

— AAP Punjab (@AAPPunjab) September 14, 2025

पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने नए नियुक्त किए गए सभी यूथ विंग के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इन मेहनती नौजवानों को उनकी पार्टी के प्रति वफ़ादारी और सख़्त मेहनत का फल मिला है। उक्त नेताओं ने उम्मीद जताई कि यह नई टीम पूरी लगन और ईमानदारी से अपनी ज़िम्मेदारी निभाएगी और ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने के लिए सरकार और जनता के बीच एक मज़बूत पुल के तौर पर काम करेगी। समूह पदाधिकारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से अपना काम संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous Post

पंजाब में बाढ़ से अब तक 56 जानें गई,50 बाढ़ पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि वितरित की जा चुकी

Next Post

अध्यापक और स्टाफ़ द्वारा बाढ़ राहत कार्यों में 31.53 लाख रुपये का योगदान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Saudi Arabia vs America

Saudi Arabia vs America: रूस-चीन नहीं, सऊदी अरब से क्यों डरता है अमेरिका?

रविवार, 15 मार्च 2026
Operation All Out

Operation All Out: 3 फुट के आतंकी Noora Tantray का खौफनाक अंत, कैसे हुआ ढेर

रविवार, 15 मार्च 2026
India State Debt Crisis

India State Debt Crisis: 60 लाख करोड़ के कर्ज में डूबे राज्य, कहीं दिवालिया तो नहीं हो जाएंगे?

रविवार, 15 मार्च 2026
Chhatrapati Shivaji Maharaj

Chhatrapati Shivaji Maharaj: मुगलों को थर्रा देने वाले मराठा शेर की अनसुनी दास्तान

रविवार, 15 मार्च 2026
Chokepoint War

Strait of Hormuz और Bab al-Mandeb: ईरान की Two Chokepoint War से दुनिया में हाहाकार

रविवार, 15 मार्च 2026
Iran Fujairah Port Attack

Iran Fujairah Port Attack: खार्ग का बदला, ईरान ने UAE के सबसे बड़े ऑयल हब पर बरसाए ड्रोन

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
Harjot Bains

अध्यापक और स्टाफ़ द्वारा बाढ़ राहत कार्यों में 31.53 लाख रुपये का योगदान

CM B Mann

मुख्यमंत्री द्वारा गांवों के विकास कार्यों की निगरानी हेतु निगरानी कमेटियों के गठन की घोषणा

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।