चंडीगढ़, 20 अक्टूबर (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के चार विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।
गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र से सुखबीर बादल के करीबी रहें हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बरनाला से पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हरिंदर सिंह धालीवाल के नाम की घोषणा की है। आप सरकार के पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के संगरूर से सांसद बनने के बाद बरनाला विधानसभा की सीट खाली हुई थी।
चब्बेवाल विधानसभा से आप सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल के बेटे ईशान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। यह सीट भी डॉ राजकुमार चब्बेवाल के होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। ईशान चब्बेवाल पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने दयानंद मेडिकल कॉलेज लुधियाना से एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई की है।
डेरा बाबा नानक विधानसभा से पार्टी ने गुरदीप सिंह रंधावा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। रंधावा आम आदमी पार्टी के डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज भी हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में भी वह यहां से पार्टी के उम्मीदवार थे।
The Aam Aadmi Party hereby announces candidates for Bye Elections in the state of Punjab! pic.twitter.com/EO0tFf49Mk
— AAP Punjab (@AAPPunjab) October 20, 2024








