शनिवार, 4 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - आम आदमी पार्टी ने जालंधर के विकास के लिए पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की

आम आदमी पार्टी ने जालंधर के विकास के लिए पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की

100 इलेक्ट्रिक बसें, 24×7 स्वच्छ पेयजल, जगह-जगह पार्किंग सुविधाएं और सीसीटीवी कैमरे, कूड़े के डंप को खत्म करना और जालंधर की खेल समृद्धि को फिर से बहाल करने का वादा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 14 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Aman Arora
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जालंधर, 14 दिसंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को जालंधर नगर निगम चुनावों के लिए अपना आधिकारिक अभियान शुरू किया। पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शहर के विकास के लिए पांच प्रमुख गारंटियों की घोषणा की और कहा कि पार्टी नगर निगम की सत्ता संभालने के बाद इन वादों को पूरा प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी।

आम आदमी पार्टी का यह घोषणापत्र जन-केंद्रित दृष्टिकोण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सार्वजनिक परामर्श के आधार पर तैयार किया गया है। अमन अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी और सभी परियोजनाएं बिना किसी देरी के शुरू होंगी।

अमन अरोड़ा शनिवार को पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने के लिए जालंधर पहुंचे थे। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उनके साथ आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और मोहिंदर भगत, विधायक रमन अरोड़ा और जसवीर सिंह राजा गिल एवं आप नेता दीपक बाली, राजविंदर कौर थियाड़ा और पवन कुमार टीनू मौजूद थे।

यह भी पढे़ं 👇

Varuthini Ekadashi Date

Varuthini Ekadashi Date: 13 अप्रैल व्रत, शुभ मुहूर्त तुरंत जानें

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: बड़ी खुशखबरी, 24 अप्रैल को देहरादून दौरा, मांगों पर चर्चा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Nashik Car Accident

Nashik Car Accident: नासिक में भीषण हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 की मौत

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
UP Board 10th and 12th Result 2026

UP Board 10th and 12th Result 2026: कब आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट? नई तारीख

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

जालंधर के लिए आप की पांच गारंटी

1. चार्जिंग स्टेशनों के साथ 100 इलेक्ट्रिक बसें – बढ़ते प्रदूषण से निपटने और सार्वजनिक परिवहन में सुधार के लिए, आम आदमी पार्टी ने आधुनिक चार्जिंग स्टेशनों द्वारा समर्थित शहर भर में 100 इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च करने की गारंटी दी है। अरोड़ा ने कहा कि इस पहल से प्रदूषण कम होगा और जालंधर के निवासियों के लिए परिवहन सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

2. 24×7 स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति –जालंधर में पानी की कमी की गंभीर समस्या को देखते हुए पार्टी ने हर घर में 24×7 स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति का वादा किया। अरोड़ा ने कहा कि इसके लिए शहर की पुरानी हो चुकी पानी की पाइप लाइनों को बदलने और अपग्रेड करने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी।

3. बड़े पैमाने पर पार्किंग सुविधाएं और सीसीटीवी कैमरे- यातायात की भीड़ को कम करने के लिए पार्टी बड़े स्तर पर आधुनिक पार्किंग सुविधाएं विकसित करेगी एवं सुरक्षा बढ़ाने के लिए, जालंधर के सभी प्रमुख क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि आमलोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

4. सभी कूड़े डंपों को खत्म करना- पार्टी ने मॉडल टाउन के सबसे बड़े कूड़े डंप को हटाने के साथ जालंधर के सभी 28 कूड़े डंपों को खत्म का वादा किया है। अरोड़ा ने कहा कि हम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करके शहर को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे।

5. जालंधर की खेल समृद्धि को बहाल करना – स्पोर्ट्स हब के रूप में जालंधर की समृद्ध विरासत की बात करते हुए अमन अरोड़ा ने यहां खेल स्मारकों की स्थापना, बर्टन पार्क जैसे प्रमुख खेल स्थलों के पुनरुद्धार और पीएपी फ्लाईओवर जैसी विकास परियोजनाओं की गारंटी दी। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और शहर का खेल गौरव लौटाने के लिए विशेष प्रयास करने का भी वादा किया।

पांचों गारंटियों पर अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी जालंधर में वास्तविक बदलाव लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये गारंटी सिर्फ वादे नहीं है। ये इस महान शहर के लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धताएं हैं। जैसे ही आम आदमी पार्टी का मेयर कार्यभार संभालेगा, इन परियोजनाओं पर बिना किसी देरी के काम शुरू हो जाएगा।

अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार द्वारा अपने चुनावी वादों को पूरा करने के पार्टी के ट्रैक रिकॉर्ड पर प्रकाश डाला और दावा किया कि जालंधर के लोगों में पार्टी के प्रति बहुत उत्साह है। पार्टी सभी वार्डों में बड़ी जीत हासिल करेगी।

आप अध्यक्ष ने अन्य दलों से पार्टी में आए नेताओं का भी स्वागत किया और कहा कि लगातार लोगों का पार्टी में शामिल होना आम आदमी पार्टी के दृष्टिकोण और नेतृत्व में पंजाब के लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Atul Subhash Suicide: पत्नी निकिता और ससुराल पक्ष ने गिरफ्तारी से बचने के लिए….

Next Post

बिजली के चाक पर बने मिट्टी के बर्तनों से सजा ब्रह्मसरोवर का पावन तट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Varuthini Ekadashi Date

Varuthini Ekadashi Date: 13 अप्रैल व्रत, शुभ मुहूर्त तुरंत जानें

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: बड़ी खुशखबरी, 24 अप्रैल को देहरादून दौरा, मांगों पर चर्चा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Nashik Car Accident

Nashik Car Accident: नासिक में भीषण हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 की मौत

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
UP Board 10th and 12th Result 2026

UP Board 10th and 12th Result 2026: कब आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट? नई तारीख

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Gold-Silver

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के आयात पर रोक, अब बढ़ेंगे दाम?

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Weather Update

Weather Update: उत्तर भारत में तूफानी हवा और ओले, किसानों की बढ़ी चिंता

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Next Post
Haryana News

बिजली के चाक पर बने मिट्टी के बर्तनों से सजा ब्रह्मसरोवर का पावन तट

Haryana News

देश के पांच प्रमुख तीर्थ स्थलों पर हजारों श्रद्धालुओं ने ऑनलाईन प्रणाली से देखा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

Haryana News

खादी ग्रामोद्योग द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रदान किए जा रहे है औजार और मशीन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।