बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आम आदमी पार्टी ने लुधियाना के लिए पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की

आम आदमी पार्टी ने लुधियाना के लिए पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 15 दिसम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
AAP
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लुधियाना, 15 दिसंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) ने लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने लुधियाना को स्वच्छ, आधुनिक और शहर में बड़े स्तर पर बदलाव से संबंधित पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की। अरोड़ा ने लोगों को आश्वासन दिया कि नगर निगम में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद इन गारंटियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

लुधियाना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने शहर की गंभीर चुनौतियों से निपटने और व्यवस्थित विकास लाने के लिए पार्टी के दृष्टिकोण का खुलासा किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय पार्षद उम्मीदवारों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, आप विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला), मदन लाल बग्गा, राजिंदर पाल कौर छीना, अशोक पराशर पप्पी, पार्टी के राज्य सचिव अमनदीप सिंह मोही, कुलवंत सिंह सिद्धू, लखबीर राय और डॉ. सनी अहलूवालिया मौजूद रहें।

बुड्ढा दरिया की सफाई और पुनरुद्धार

अमन अरोड़ा ने कहा कि बुड्ढा दरिया की सफाई और जीर्णोद्धार आम आदमी पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक नदी, जो आज एक प्रदूषित नाले में बदल गई है, को एक व्यापक सफाई परियोजना के माध्यम से पूरी तरह साफ कर पुनर्जीवित किया जाएगा। नदी में गंदे सीवेज और औद्योगिक कचरे के प्रवाह को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि उन्नत तकनीक के साथ बुड्ढा दरिया को स्वच्छ बनाया जाएगा, ताकि लुधियाना के निवासियों के लिए इसकी प्राकृतिक सुंदरता और पारिस्थितिक संतुलन बहाल हो सके।

प्रत्येक घर के लिए स्वच्छ पेयजल

अरोड़ा ने कहा कि स्वच्छ पेयजल एक बुनियादी अधिकार है और आम आदमी पार्टी पूरे लुधियाना में 100 प्रतिशत स्वच्छ और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। जल आपूर्ति प्रणाली को आधुनिक बनाने और इससे संबंधित समस्याओं को खत्म करने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल से लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

आधुनिक परिवहन समाधानों से प्रदूषण का निपटारा

लुधियाना के बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए, पार्टी ने शहर के सार्वजनिक परिवहन में बड़े पैमाने पर सुधार करने का वादा किया है। अरोड़ा ने घोषणा की कि 100 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की जाएगी और इसके कुशल संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन और डिपो भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि लुधियाना की परिवहन प्रणाली टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बन सके।

यह भी पढे़ं 👇

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026

100% सीवरेज कवरेज और जलभराव का स्थायी समाधान

लुधियाना में जल जमाव और खराब सीवरेज प्रबंधन के लंबे समय से चले आ रही समस्या को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने पूरे शहर में 100% सीवरेज कवरेज का वादा किया। वहीं मानसून के दौरान जलभराव का स्थायी समाधान प्रदान करने के लिए उन्नत जल निकासी सिस्टम बनाने का भी वादा किया।

कूड़ा प्रबंधन और कचरा मुक्त लुधियाना

अमन अरोड़ा ने लुधियाना में कुख्यात कचरा हॉटस्पॉट सहित सभी कचरे के ढेर को हटाने की गारंटी दी। अन्य जगहों की सफल परियोजनाओं को बताते हुए अरोड़ा ने कहा कि यहां भी सभी कूड़े डंपों को हटाया जाएगा और उस जगह को साफ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर को कचरा-मुक्त बनाए रखने के लिए व्यापक कचरा प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाएगी।

आधुनिक बुनियादी ढांचे के माध्यम से यातायात की भीड़ कम करना

लुधियाना के लोगों के लिए ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसे संबोधित करने के लिए, अरोड़ा ने 4 नए इंटर-सिटी बस स्टैंड के निर्माण और शहर की प्रमुख सड़कों को अपग्रेड करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि परिवहन से संबंधित सभी समस्याओं की पहचान की जाएगी और पूरे लुधियाना में यातायात की आवाजाही को आसान बनाने के लिए आधुनिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

सभी गारंटियों पर प्रकाश डालते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी लुधियाना में व्यवस्थित और जन-केंद्रित विकास लाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक गारंटी विशेषज्ञों से परामर्श करने और लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर बनाई गई है। हम ऐसे समाधान प्रदान करेंगे जिनका स्थायी प्रभाव पड़ेगा।

अरोड़ा ने लोगों को आश्वासन दिया कि ये गारंटी केवल चुनावी वादे नहीं बल्कि हमारी दृढ़ प्रतिबद्धताएं हैं। आम आदमी पार्टी का मेयर बनने के तुरंत बाद सभी परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि इनमें से अधिकांश वादों को दो साल के भीतर ही पूरे किए जाएं।

आप पंजाब अध्यक्ष ने दिल्ली और पंजाब में अपने वादों को पूरा करने के पार्टी के सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि लुधियाना के निवासियों ने आम आदमी पार्टी के शासन मॉडल पर बहुत भरोसा दिखाया है। इस चुनाव में भी सभी वार्डों में लोगों का पार्टी के प्रति बेहद उत्साह है। लोगों का भारी समर्थन यह स्पष्ट संकेत देता है कि आम आदमी पार्टी का लुधियाना में मेयर बनना तय है।

आप अध्यक्ष ने अन्य दलों से पार्टी में आए नेताओं का भी स्वागत किया और कहा कि लगातार लोगों का पार्टी में शामिल होना आम आदमी पार्टी के दृष्टिकोण और नेतृत्व में पंजाब के लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना: टैक्स अनुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए 3592 विजेताओं को…

Next Post

भाजपा को फिर लगा झटका, रमेश पहलवान पार्षद पत्नी कुसुम लता के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
Arvind Kejriwal

भाजपा को फिर लगा झटका, रमेश पहलवान पार्षद पत्नी कुसुम लता के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल

Dr. Baljit Kaur

समाजिक सुरक्षा मंत्री ने पंजाब दिव्यांग एक्शन कमेटी द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह में की शिरकत

Haryana News

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने हाउसिंग बोर्ड आवंटी को 5,000 रुपये का मुआवजा देने के दिए आदेश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।