LIVE | ...
रविवार, 21 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Aaj Ka Rashifal 30 January 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें शुभ रंग-अंक

Aaj Ka Rashifal 30 January 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें शुभ रंग-अंक

30 जनवरी 2026 शुक्रवार को मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों को मिलेगा 100% शुभ फल, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 30 जनवरी 2026
in Breaking News, NEWS-TICKER, धर्म
A A
0
AAJ KA RASHIFAL
105
SHARES
698
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Aaj Ka Rashifal 30 January 2026: आज 30 जनवरी 2026 शुक्रवार का दिन है और संवत 2082 का माघ शुक्ल पक्ष चल रहा है। ज्योतिषाचार्य कमल के अनुसार आज द्वादशी तिथि सुबह 11:10 बजे तक रहेगी जिसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी। आद्रा नक्षत्र रहेगा और मिथुन राशि में चंद्रमा विराजमान रहेंगे।

आज का दिन मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए 100 प्रतिशत शुभ फलदायी रहने वाला है। वहीं कुंभ राशि वालों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि उनके लिए केवल 18 प्रतिशत सपोर्ट है।


आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

आज राहु काल का समय सुबह 10 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए क्योंकि इस समय में किए गए काम में रुकावट आने की संभावना रहती है।

शुभ चौघड़िया मुहूर्त आज पूरे दिन में सिर्फ एक बार मिलेगा। यह समय दोपहर 1 बजकर 27 मिनट से 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। अगर आपको कोई महत्वपूर्ण काम करना हो जैसे नया काम शुरू करना, कोई बड़ा फैसला लेना या शुभ कार्य करना तो इसी समय में करें।

यात्राओं की बात करें तो आज उत्तर दिशा की ओर जाना शुभ और लाभकारी रहेगा। अगर आपको पश्चिम दिशा या नैऋत्य यानी साउथ वेस्ट दिशा में जाना जरूरी हो तो घर से निकलने से पहले जौ का उपयोग जरूर करें। इससे दिशाशूल दोष का प्रभाव कम हो जाता है।


आज के विशेष ग्रह योग

आज सूर्योदय के समय की कुंडली में कई शुभ ग्रह योग बन रहे हैं जो दिन को खास बनाते हैं। इनमें आश्रय योग है जो संकट के समय मदद दिलाता है। रूचक महापुरुष योग है जो साहस और ताकत देता है। गजकेसरी योग है जो सम्मान और यश दिलाता है।

इसके अलावा केंद्रुम योग, कलद्रुम योग, वरिष्ठ योग, शंख योग और भारती योग भी बन रहे हैं। केंद्र त्रिकोण राजयोग और पराक्रम योग आज विशेष फलदायी रहेंगे। ये सभी योग मिलकर आज के दिन को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल बनाते हैं।


मेष राशिफल (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। आपके लिए तृतीय भाव में चंद्रमा विराजमान हैं और अष्टक वर्ग में 34 डॉट्स होने से स्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में है। आज की पोजीशन 100 प्रतिशत पॉजिटिव है।

अगर आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आज अच्छा लाभ मिलने के आसार हैं। इंट्राडे ट्रेडिंग करने वालों के लिए भी आज बड़ी उछाल का हिस्सा बनने का मौका है। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी और लोग आपका सम्मान करेंगे।

जो लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं या नए क्लाइंट को जोड़ने की कोशिश में लगे हैं उन्हें आज सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी करने वाले लोग महीने के अंत से पहले अपना टारगेट पूरा कर लेंगे जिससे एक्स्ट्रा पेमेंट भी मिल सकता है।

कंपटीशन की तैयारी कर रहे यंगस्टर्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आप पढ़ाई पर अच्छे से ध्यान लगा पाएंगे। टीचर्स और दोस्तों का मार्गदर्शन आपके काम आएगा। घर में बच्चों के साथ प्यार और लगाव महसूस होगा।

मेष राशि वालों के लिए आज मरून रंग पहनना शुभ रहेगा और शुभ अंक 2 है।


वृषभ राशिफल (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज चंद्रमा दूसरे भाव में बैठे हैं और अष्टक वर्ग में 24 डॉट्स हैं। कुल मिलाकर आज की स्थिति 70 प्रतिशत तक आपका साथ देने वाली है लेकिन असंतुष्टि की भावना दिनभर हावी रहेगी।

आज आपको लग सकता है कि जो भी है वो काफी नहीं है। दूसरों की चीजें देखकर मन में तुलना करने की भावना आएगी। कोई बेहतर गाड़ी देखेंगे तो सोचेंगे काश मेरे पास भी ऐसी होती। यह तुलना करने की आदत आज आपके मन को परेशान कर सकती है।

नौकरी करने वाले लोग आज बिना मतलब के झगड़ों से दूर रहें। अपने काम पर ध्यान लगाएं तो सफल रहेंगे। व्यापारी लोग भी सावधान रहें। ग्राहक को धोखा देने या छिपी हुई कीमत बताने से बचें वरना परेशानी हो सकती है। जितना साफ व्यापार करेंगे उतनी इज्जत बनी रहेगी।

अगर कोई बड़ी मशीन या सामान खरीदने जा रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। मोलभाव की गुंजाइश अभी बाकी है। थोड़ा इंतजार करने पर बेहतर सौदा मिल सकता है। घर की महिलाएं परिवार की सेहत को लेकर चिंतित रह सकती हैं।

वृषभ राशि वालों के लिए आज हरा रंग पहनना शुभ रहेगा और शुभ अंक 5 है।


मिथुन राशिफल (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार है क्योंकि चंद्रमा आपके ही राशि भाव में विराजमान हैं। अष्टक वर्ग में 30 डॉट्स होने से आज की स्थिति 100 प्रतिशत पॉजिटिव है। यह कहावत आज आप पर सही बैठती है कि दोनों हाथ घी में और सर कढ़ाई में।

आज आप जमकर पैसा कमाएंगे और साथ ही लोगों से मिलने जुलने का भी भरपूर मौका मिलेगा। अगर आप कोई अच्छी प्रॉपर्टी या दुकान खरीदने की तलाश में हैं तो आज कोई ऐसी जगह जरूर देखने को मिलेगी जिस पर दिल आ जाए।

याद रखिए कि बड़ा इन्वेस्टमेंट एक बार में करना जरूरी नहीं है। छोटे छोटे निवेश से भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जैसे बूंद बूंद से सागर बनता है वैसे ही धीरे धीरे आगे बढ़ना बेहतर है।

आज खाने पीने में मन लगेगा और संतुष्टि मिलेगी। परिवार का साथ और हौसला आपको काम में उत्साह देगा। समाज में आपकी इज्जत और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई बड़ा सम्मान या पहचान मिलने के आसार हैं। महिलाओं के लिए गहने खरीदने का अच्छा मौका है।

मिथुन राशि वालों के लिए आज बैंगनी रंग पहनना शुभ रहेगा और शुभ अंक 1 है।


कर्क राशिफल (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज चंद्रमा बारहवें भाव में हैं और अष्टक वर्ग में 21 डॉट्स हैं। कुल मिलाकर आज की स्थिति 70 से 72 प्रतिशत तक आपका साथ देने वाली है लेकिन कुछ खर्चे ज्यादा हो सकते हैं।

आज शादी ब्याह जैसे मांगलिक कार्यों या प्रॉपर्टी से जुड़े खर्चों में पैसा ज्यादा लग सकता है। सबसे जरूरी बात यह है कि अहंकार में आकर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। अगर कोई कहे कि यह आपके बजट से बाहर है तो गुस्सा न करें और समझदारी से फैसला लें।

रात को नींद पूरी न होने से आज आप चिड़चिड़े और थके हुए महसूस कर सकते हैं। नौकरी में पुराने वादे जो अब पूरे नहीं हो पा रहे हैं उनको लेकर तनाव महसूस हो सकता है। ऐसे में चेहरे पर परेशानी न झलकने दें वरना लोग इसका फायदा उठा सकते हैं।

व्यापार से जुड़ी यात्रा आज के लिए टाल दें क्योंकि उससे सीधा फायदा नहीं मिलेगा। यंगस्टर्स को खाने में मन नहीं लगेगा और घर के खाने से मन उचाट हो सकता है।

कर्क राशि वालों के लिए आज पीला रंग पहनना शुभ रहेगा और शुभ अंक 7 है।


सिंह राशिफल (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज चंद्रमा ग्यारहवें भाव में बैठे हैं और अष्टक वर्ग में 25 डॉट्स हैं। कुल मिलाकर आज की स्थिति 70 से 72 प्रतिशत तक पॉजिटिव है और काम में आपका दबदबा रहेगा।

आज आपके हाथ में काम की कमान रहेगी। रणनीति बनाकर आगे बढ़ने का यह सही समय है। काम की रफ्तार बढ़ेगी और यात्राओं से भी फायदा होगा। जो लोग आपके खिलाफ थे उन पर आज आप भारी पड़ेंगे।

जो लोग आपके विरुद्ध साजिश कर रहे थे उसका तोड़ अब आपके पास है। शादी की उम्र वाले यंगस्टर्स के लिए रिश्ता तय होने की खुशखबरी मिल सकती है। घर में मेहमान आएंगे जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

बाजार में जो पैसा उधार दिया था और वापस नहीं मिल रहा था वो आज मिल सकता है। अगर उस व्यक्ति से आमना सामना हो जाए तो अपना पैसा मांग लें। सेहत में भी सुधार महसूस होगा।

सिंह राशि वालों के लिए आज गुलाबी रंग पहनना शुभ रहेगा और शुभ अंक 4 है।


कन्या राशिफल (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शानदार है। चंद्रमा दसवें भाव में विराजमान हैं और अष्टक वर्ग में 25 डॉट्स हैं। आज की स्थिति 100 प्रतिशत आपके पक्ष में है।

आज मौके का फायदा उठाने के बारे में सोचना चाहिए। नए प्रोजेक्ट या अगले महीने की प्लानिंग के लिए यह सही समय है। अगर किसी पॉलिसी का पैसा आने वाला है या हाथ में कुछ पैसा है तो उसे कहां लगाना है इस पर सोच विचार करें।

समाज में आपके रिश्ते बेहतर होंगे। लोग आपका सम्मान करेंगे और लोकप्रियता बढ़ेगी। जमीन जायदाद से जुड़े फैसलों में पिताजी का साथ मिलेगा। उनके जानकारों का दायरा भी आपके काम आ सकता है।

नौकरी में अचानक कुछ बदलाव हो सकते हैं या क्लाइंट की मांग बदल सकती है। इस दबाव को झेलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा क्योंकि इससे तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। परीक्षा देने वाले यंगस्टर्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

कन्या राशि वालों के लिए आज ऑफ वाइट रंग पहनना शुभ रहेगा और शुभ अंक 1 है।


तुला राशिफल (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज चंद्रमा नौवें भाव में विराजमान हैं और अष्टक वर्ग में 34 डॉट्स हैं। कुल मिलाकर आज की स्थिति 70 से 75 प्रतिशत तक पॉजिटिव है और किस्मत आपका साथ दे रही है।

आज धार्मिक भावना मन में तेज रहेगी। लेकिन नौकरी या व्यापार करने वाले लोग एक बात का ध्यान रखें कि सिर्फ किस्मत के भरोसे बैठ न जाएं। अगर सुबह दो काम बिना मेहनत के हो गए तो यह न सोचें कि अब तो सब आराम से होता रहेगा।

यह भी पढे़ं 👇

historical

June 21 History: आज ही के दिन बना था अमेरिकी संविधान, ब्राजील ने जीता था तीसरा वर्ल्ड कप

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 21 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून तक 6 राज्यों में मानसून, बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश अलर्ट

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates 21 June 2026

Breaking News Live Updates 21 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 21 जून 2026

जितना मेहनत करेंगे उतना ज्यादा फायदा मिलेगा। आज कुछ ऐसे लोग आपके आसपास मंडरा सकते हैं जो आपका समय बर्बाद करना चाहते हैं। ये बिना काम के लोग आपसे फायदा लेने या उधार मांगने आ सकते हैं। समझदारी से काम लें।

यंगस्टर्स करियर में अचानक कोई बड़ा बदलाव करने का मन बना रहे हों तो अभी रुक जाएं। जल्दबाजी में फैसला नुकसानदायक हो सकता है। घर की महिलाओं को परिवार की छोटी मोटी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है लेकिन राहत जल्द मिलेगी।

तुला राशि वालों के लिए आज सफेद रंग पहनना शुभ रहेगा और शुभ अंक 2 है।


वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज चंद्रमा आठवें भाव में हैं और अष्टक वर्ग में 47 डॉट्स हैं जो लगभग परफेक्ट स्थिति है। कुल मिलाकर आज 80 से 85 प्रतिशत तक सपोर्ट मिलेगा।

आठवें भाव का चंद्रमा आज मूड को थोड़ा उदास कर सकता है। मन में बिना वजह उदासी छा सकती है। लेकिन इस उदासी के बावजूद काम में आप पूरी तरह सक्रिय रहेंगे।

आज अचानक कहीं से पैसा मिलने की उम्मीद है। कोई पुराना निवेश हो या कहीं दिया हुआ पैसा हो वो वापस आ सकता है। अगर सेहत ठीक नहीं चल रही थी तो किसी अच्छे डॉक्टर का इलाज लग सकता है जिससे आराम मिलने लगेगा।

ससुराल पक्ष में पैसों को लेकर कोई बात निकल सकती है। अगर साले साहब को उधार दिया हुआ है और वापस नहीं मिला तो आज उनसे इस बारे में बात करना परेशानी दे सकता है। अभी यह विषय टाल दें।

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज लाल रंग पहनना शुभ रहेगा और शुभ अंक 7 है।


धनु राशिफल (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज चंद्रमा सातवें भाव में विराजमान हैं और अष्टक वर्ग में 19 डॉट्स हैं। कुल मिलाकर आज की स्थिति 95 प्रतिशत तक पॉजिटिव है जो बहुत शानदार है।

आज पति पत्नी के बीच प्यार और रोमांस का माहौल रहेगा। रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। किसी धार्मिक समारोह या पूजा में जाने का मौका मिल सकता है। ससुराल पक्ष में कोई शादी ब्याह हो तो वहां जाने का न्योता मिल सकता है।

बिजनेस पार्टनर से पैसों या निवेश के बारे में बात करनी हो तो आज का दिन अच्छा है। किस्मत साथ देगी। बस एक बात का ध्यान रखें कि बात करते समय कड़वा या कठोर न बोलें। साफ बात कहने के चक्कर में रिश्ते न बिगाड़ें।

छोटी छोटी कमाई पर ध्यान दें। एक बार में बड़ा मुनाफा कमाने की सोच छोड़ें। मेहनत थोड़ी ज्यादा लगेगी लेकिन कुल फायदा उम्मीद से बेहतर होगा। घर की महिलाओं के लिए भी आज रोमांटिक और खुशनुमा दिन है।

धनु राशि वालों के लिए आज गुलाबी रंग पहनना शुभ रहेगा और शुभ अंक 6 है।


मकर राशिफल (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज चंद्रमा छठे भाव में बैठे हैं और अष्टक वर्ग में 29 डॉट्स हैं। कुल मिलाकर आज की स्थिति 70 से 72 प्रतिशत तक पॉजिटिव है।

यंगस्टर्स के लिए आज का दिन खास है। अगर कोई वाद विवाद प्रतियोगिता है या स्कूल में कोई टूर्नामेंट है तो जबरदस्त सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मॉक टेस्ट देने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

नौकरी और व्यापार में आज थोड़ी भागदौड़ ज्यादा रहेगी। लेकिन इसके बावजूद अच्छी कमाई होगी। अगर कहीं कर्ज लिया हुआ था तो उसे चुकाने का मौका मिल सकता है। शौक शौक में पैसा खर्च करने की जगह पहले सिर का बोझ उतारें।

घर के बड़े बुजुर्गों को सेहत में राहत मिलेगी। खासकर जिन्हें पैरों की नसों में सूजन या मांसपेशियों में अकड़न की समस्या थी उन्हें आराम महसूस होगा।

मकर राशि वालों के लिए आज बैंगनी रंग पहनना शुभ रहेगा और शुभ अंक 5 है।


कुंभ राशिफल (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज चंद्रमा पांचवें भाव में हैं और अष्टक वर्ग में 20 डॉट्स हैं। आज की स्थिति सबसे कमजोर है और केवल 18 प्रतिशत सपोर्ट मिलेगा। इसलिए बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

आज हवाई किले बनाने से बचें। जेब में सौ रुपये नहीं और करोड़पति बनने के सपने देखना आज नुकसान दे सकता है। सपनों की दुनिया से बाहर निकलकर जमीनी हकीकत से जुड़ें।

आज जो भी काम करेंगे उसमें संघर्ष करना पड़ेगा और धैर्य की जरूरत पड़ेगी। काम आसानी से नहीं होंगे। मन में बड़ा सोचने की इच्छा है लेकिन उस तक पहुंचने के लिए पर्दे के पीछे जो मेहनत लगती है उस पर ध्यान दें।

राजनीति से जुड़े लोगों के अपने ही समर्थक आज उनके खिलाफ खड़े हो सकते हैं। घर परिवार में अशांति का माहौल रह सकता है। छोटी छोटी बातों पर बहस हो सकती है जिसमें आप खुद को कमजोर महसूस करेंगे। पढ़ाई से जुड़े बड़े फैसले आज न लें।

कुंभ राशि वालों के लिए आज गुलाबी रंग पहनना शुभ रहेगा और शुभ अंक 2 है।


मीन राशिफल (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज चंद्रमा चौथे भाव में बैठे हैं और अष्टक वर्ग में 29 डॉट्स हैं। कुल मिलाकर आज 70 प्रतिशत तक सपोर्ट तो है लेकिन शारीरिक तकलीफ परेशान कर सकती है।

आज मांसपेशियों में दर्द या अकड़न महसूस हो सकती है। कान नाक गले से जुड़ी कोई समस्या भी परेशान कर सकती है। सबसे जरूरी बात यह है कि अपने मन से कोई दवाई न लें। डॉक्टर की सलाह लेकर ही दवाई खाएं। गोलियों को चॉकलेट समझने वाले लोग सावधान रहें।

घर परिवार में आज किसी बात को लेकर जमकर बहस हो सकती है। ऐसे में जितना शांत रहें उतना अच्छा। मन में यह भावना आ सकती है कि मैंने सबके लिए बहुत त्याग किया लेकिन बदले में कुछ नहीं मिला। इस बात को लेकर झगड़ा करने से परिवार के कई लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं।

शनि की साढ़ेसाती का असर आज तेज रहेगा। समाज में इज्जत पर भी प्रभाव पड़ सकता है। रिलेशनशिप में यंगस्टर्स खर्च ज्यादा करेंगे। पार्टनर के दोस्तों से जुड़ी कोई अफवाह मन में घर कर सकती है।

मीन राशि वालों के लिए आज भूरा रंग पहनना शुभ रहेगा और शुभ अंक 8 है।


आज का विशेष: महाभारत के मायावी योद्धा 

कल हमने सात योद्धाओं के बारे में बात की थी। आज आठवें से पंद्रहवें नंबर तक के उन योद्धाओं की बात करते हैं जिन्हें मायावी और रहस्यमयी माना गया था।

अभिमन्यु ने अपनी माता सुभद्रा की कोख में रहते हुए ही पूरी युद्ध विद्या सीख ली थी। गर्भ में ही उन्होंने चक्रव्यूह भेदना सीखा था। लेकिन चक्रव्यूह तोड़ना नहीं सीख पाए क्योंकि जब यह सिखाया जा रहा था तब उनकी माता सो गई थीं।

भीष्म राजा शांतनु और गंगा के पुत्र थे जिनका असली नाम देवव्रत था। उन्हें इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त था यानी वे खुद तय कर सकते थे कि कब मरना है। वे स्वर्ग के आठ वसुओं में से एक थे जिन्होंने श्राप के कारण मनुष्य रूप में जन्म लिया था।

दुर्योधन का शरीर वज्र की तरह कठोर था जिसे कोई हथियार भेद नहीं सकता था। लेकिन श्री कृष्ण की चतुराई से उनकी जांघ कमजोर रह गई थी। इसी जांघ पर भीम ने वार करके उन्हें मारा।

जरासंध का शरीर दो टुकड़े होने के बाद फिर से जुड़ जाता था। श्री कृष्ण ने भीम को बताया कि दोनों टुकड़ों को उलटी दिशा में फेंक दो तो वे जुड़ नहीं पाएंगे।

बलराम सबसे ताकतवर योद्धा थे। अगर वे महाभारत युद्ध में शामिल होते तो किसी सेना की जरूरत नहीं पड़ती। जब दुर्योधन ने श्री कृष्ण के बेटे सांभ को बंदी बनाया तो बलराम ने अपने हल से हस्तिनापुर की जमीन हिला दी और चेतावनी दी।

इरावन अर्जुन के पुत्र थे जिनकी युद्ध जीतने के लिए बलि दी गई। मरने से पहले उनकी इच्छा थी कि वे शादी कर लें। कोई लड़की तैयार नहीं थी क्योंकि दूल्हा शादी के बाद मरने वाला था। तब श्री कृष्ण ने मोहिनी बनकर इरावन से विवाह किया। आज इरावन देशभर के किन्नरों के देवता माने जाते हैं।

एकलव्य का नाम सब जानते हैं। वे जरासंध की सेना में शामिल हो गए थे और मथुरा पर हमला करके यादव सेना का लगभग सफाया कर दिया था। महाभारत युद्ध से पहले श्री कृष्ण ने उन्हें युद्ध में हराया वरना वे कोहराम मचा देते।

शकुनी मायावी थे और उनके पासे हमेशा उनकी मर्जी से गिरते थे। युद्ध में उन्होंने श्री कृष्ण और अर्जुन पर भयंकर माया का प्रयोग किया। उनकी माया से अर्जुन की ओर हजारों हिंसक जानवर दौड़ने लगे और आसमान से लोहे के गोले गिरने लगे। अर्जुन घबरा गए लेकिन फिर दिव्य अस्त्र से उन्होंने इस माया को काट दिया।


मुख्य बातें (Key Points)
  • 30 जनवरी 2026 को मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए दिन 100 प्रतिशत शुभ है जबकि कुंभ राशि वालों को सबसे ज्यादा सावधानी रखनी होगी

  • राहु काल सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक है और शुभ चौघड़िया सिर्फ दोपहर 1:27 से 2:57 तक मिलेगा

  • उत्तर दिशा की यात्रा शुभ है जबकि पश्चिम और नैऋत्य दिशा में जाने से पहले जौ का उपयोग करें

  • आज आश्रय योग, गजकेसरी योग और रूचक महापुरुष योग सहित कई शुभ ग्रह योग बन रहे हैं

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Gangsters Par War: 765 छापे, 157 गिरफ्तार, पंजाब में बड़ा एक्शन

Next Post

HIV और AIDS में क्या है फर्क? Expert Doctor ने बताया पूरा सच

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

historical

June 21 History: आज ही के दिन बना था अमेरिकी संविधान, ब्राजील ने जीता था तीसरा वर्ल्ड कप

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 21 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून तक 6 राज्यों में मानसून, बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश अलर्ट

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates 21 June 2026

Breaking News Live Updates 21 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 21 जून 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 21 जून 2026: साल का सबसे बड़ा दिन, जानें आपकी किस्मत क्या कहती है

रविवार, 21 जून 2026
AAP Protest

Punjab में AAP का बड़ा प्रदर्शन: Fake Video Controversy में SAD और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

शनिवार, 20 जून 2026
Next Post
HIV AIDS Awareness India

HIV और AIDS में क्या है फर्क? Expert Doctor ने बताया पूरा सच

UGC Regulations Supreme Court

UGC Regulations Supreme Court : महज 15 दिन में ढह गया UGC का नया नियम, सरकार के वकील रहे खामोश

Breaking News in Hindi

Top News Today: सत्ता के गलियारों से लेकर सरहद तक, जानें आज की हर बड़ी हलचल!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।