Aaj Ka Rashifal 9 April 2026 के इस विशेष दिन पर ज्योतिषी कमल ने देश-विदेश के दर्शकों के लिए संपूर्ण राशिफल के बारे में जानकारी दी है। गुरुवार 9 अप्रैल 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है, जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में विराजमान रहेंगे और कई शुभ ग्रह योग बन रहे हैं।
प्रसिद्ध ज्योतिषी कमल ने आज के राशिफल में बताया कि छोटे-छोटे प्रयास जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा, “बारिश की बूंदें भले ही छोटी हो लेकिन उनका लगातार बरसना बड़ी नदियों का बहाव बन जाता है। वैसे ही हमारे छोटे-छोटे प्रयास जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आ सकते हैं।”
9 अप्रैल 2026 का विस्तृत पंचांग
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026 को समझने के लिए पंचांग की जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। तारीख 9 अप्रैल 2026 है और दिन गुरुवार का है। संवत 2083 का वैशाख कृष्ण पक्ष चल रहा है। आज सप्तमी तिथि रात के 9:20 तक रहेगी, जिसके पश्चात अष्टमी तिथि आरंभ होगी।
मूला नक्षत्र सुबह 8:48 तक है, जिसके पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आरंभ होगा। चंद्रमा धनु राशि में ही विराजमान रहेंगे। राहु काल का समय दोपहर के 1:30 बजे से लेकर 3:00 बजे तक है। कोशिश करनी चाहिए कि इस समय अवधि में यानी कि डेढ़ घंटे में कोई भी शुभ कार्य, कोई भी मांगलिक कार्य, कोई भी शुभ यात्रा या डील फाइनलाइज करने की गलती न करें।
शुभ मुहूर्त और दिशा विवरण
अगर आप राहु काल में कोई जरूरी काम करना चाहते हैं तो शुभ चौघड़िया मुहूर्त का उपयोग कर सकते हैं जो सुबह 6:24 से लेकर सुबह के 7:54 तक प्राप्त होगा। पूर्व दिशा की यात्रा करना आपके लिए शुभ और सुखद साबित होगी।
दक्षिण दिशा और आग्नेय दिशा में दिशाशूल दोष लगने जा रहा है। आग्नेय दिशा को इंग्लिश में साउथ ईस्ट कहा जाता है। दिशाशूल दोष का परिहार करने के लिए आप दही खाकर अपनी यात्रा को आरंभ कर सकते हैं।
सूर्योदय कालीन कुंडली में शुभ ग्रह योग
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026 में आज के दिन आपको कई शुभ ग्रह योगों का साथ मिलेगा। इनमें शामिल हैं – संख्या पाश योग, गजकेसरी योग, केंद्रुम योग, कलद्रुम योग, केंद्र त्रिकोण राजयोग, दान योग, कर्मजीव योग, ग्रहंश योग और साथ ही साथ सुमुख योग। ये सभी योग विभिन्न राशियों के जातकों के लिए विशेष फलदायी रहेंगे।
मेष राशि: मानसिक दबाव और सावधानी का दिन
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026 में मेष राशि के लिए राशि भाव से नवम भाव में चंद्रमा विराजमान हैं। प्रत्याहरी तारक का साथ और अष्टक वर्ग में 29 डॉट्स हैं। ओवरऑल स्थिति ऐसे समय में 33% सपोर्टिव रहेगी।
एक बात का विशेष ध्यान देना होगा कि मानसिक रूप से बहुत ज्यादा स्ट्रेस में, बहुत ज्यादा इस समय में भारीपन महसूस होने वाला है। काम को लेकर जो टेंशन है वो इस समय हावी ज्यादा रहेगी।
व्यापारी वर्ग विशेष तौर पर ऐसे समय में ध्यान देना चाहिए। कोई भी काम करते हैं तो एक टू डू लिस्ट बनाकर काम करना ज्यादा बेहतर है। कोई भी चीज स्किप न हो, हर चीज पर पूरा कंसंट्रेट कर अपना काम कर सकें तो यह बेहतर रहेगा। वरना परेशानी यह है कि कहीं पेमेंट कर दिया, भूल चुके और वापस से पेमेंट कर दिया। सामने वाला पेमेंट एक्सेप्ट जरूर कर लेगा, पर जब बाद में आप अपना अकाउंट स्टेटमेंट देखेंगे तब आपको पहचान में आएगा कि यहां गलती हुई है।
ऐसे समय में जो नौकरी पेशा व्यक्ति हैं, विशेष तौर पर इस बात का ध्यान देना चाहिए। सीनियर्स का इस समय में दबाव कहें या फिर प्रेशर कहें या यह कहें कि अनएथिकली इस समय में काम का बोझ आप पर ज्यादा डालना, यह परेशानी इस समय में देखने को मिल सकती है। यहां यह भी कहा जाएगा कि कहीं न कहीं षड्यंत्रों में फंसाकर बॉस को भड़काया आपके खिलाफ गया है। इस कारण से परेशानी थोड़ी ज्यादा होगी।
कोशिश यही करनी चाहिए कि यहां पर कोई भी चीज वापस पलटकर बहस करना या बोल देने से बेहतर है आज के दिन शांति बनाए रखें। इतना सा अगर एक से दो दिन के लिए कर लेंगे यानी कि कल सुबह या दोपहर तक करेंगे तो बेहतर रहेगा।
ऐसे समय में घर के बड़े बुजुर्ग हैं तो कमजोरी, थकान हावी ज्यादा रहेगी। कोई भी काम करवाना चाहते हैं तो उसमें रुकावटें कुछ ज्यादा देखने को मिलेगी। गृहिणी हैं तो यहां पर आध्यात्मिक ऊर्जा आप में ज्यादा है जिसे हम इंट्यूशन कह सकते हैं या यह कह सकते हैं कि ईश्वरीय सहायता है तो काम बिगड़ते-बिगड़ते बन बैठते हैं। यह स्थिति यहां पर जरूर है कि बाल-बाल बचकर निकल जाते हैं।
इतना सा ध्यान देना चाहिए कि रिस्क जो भी आप लेते हैं बहुत सोच समझकर लेना चाहिए। यहां पर रेड कलर का उपयोग करना आपके लिए शुभ साबित होगा और शुभ अंक रहेगा नंबर 3।
वृषभ राशि: पाचन समस्या और घरेलू तनाव
वृषभ राशि के लिए अष्टम भाव में चंद्रमा विराजमान हैं। संपत तारक का साथ और अष्टक वर्ग में 28 डॉट्स हैं। ओवरऑल स्थिति ऐसे समय में आपके लिए लगभग 75% सपोर्ट की है।
डाइजेशन से संबंधित समस्या कहें, एक्यूट गैस्ट्राइटिस की समस्या कहें, यह यहां पर देखने को मिल सकती है। जिसे हम कहते हैं कि नसों में दर्द होना शुरू कर देता है गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स के कारण, तो वो यहां पर आपको देखने को मिल सकता है। अपनी डाइट पर, अपने आप पर थोड़ा सा ध्यान आपको आज के दिन ज्यादा देना चाहिए।
घर और पारिवारिक रिश्तों में यहां पर तनातनी कहें, खिंचाव कहें कुछ ज्यादा देखने को मिल सकता है। वहां पर अपनी बोली में मिठास बनाए रखना बेहतर रहेगा।
ऐसे समय में अनएक्सपेक्टेड खर्चों का विशेष तौर पर सामना हो सकता है कि बच्चे गाड़ी लेकर गए, गलती उन्होंने कुछ नहीं की पर नुकसान हुआ है। तो ऐसे में आप इस बात के शुक्रगुजार रहें कि बच्चे स्वस्थ हैं, उनको कोई परेशानी नहीं हुई। गाड़ी से संबंधित खर्च है, कोई दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना गाड़ी की है तो वह फिर भी चल जाएगा। तो ऐसे में इस खर्चे के लिए आपको आज के दिन मेंटली तैयार रहना चाहिए।
आपकी वैवाहिक जीवन में विशेष तौर पर ऐसे समय में कोई विवाद कहें, मनमुटाव कहें, बहस कहें, यह आज के दिन उग्र होती हुई नजर आ सकती है। यहां पर इतना सा ध्यान देना चाहिए कि अगर बात बहुत ज्यादा सीरियस है तो आप दोनों को साथ में रहकर उस टॉपिक पर फाइट दूसरे से करना चाहिए न कि एक दूसरे से।
यहां पर क्योंकि परेशानी यह रहेगी कि आपको भड़काया जाएगा। अपने ही परिवार के रिश्तेदार जो हैं, अपने ही परिवार के जो यहां पर सदस्य हैं, वो आपको भड़काने का प्रयास कर सकते हैं आपकी जीवन साथी के अगेंस्ट। तो इसका ध्यान ज्यादा देना चाहिए। शुभ रंग रहेगा आपके लिए ग्रे कलर। शुभ अंक रहेगा नंबर 4।
मिथुन राशि: 100% पॉजिटिव दिन, नेटवर्किंग का सुनहरा अवसर
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026 में मिथुन राशि के लिए राशि भाव से चंद्रमा सप्तम भाव में विराजमान हैं। अधिमित्र तारा का साथ और अष्टक वर्ग में 30 डॉट्स हैं। ओवरऑल स्थिति देखी जाए तो लगभग यहां पर आपके लिए 100% पॉजिटिव है।
इस कारण से खानेपीने का शौक कहें, अपने शौक मौज कहें यह पूरे करने के अवसर जरूर आपके पास में हैं। ऐसे समय में सही अगर आप दिन का उपयोग करना चाहते हैं तो सोशलाइज कीजिए, नेटवर्किंग कीजिए। अपने काम को बढ़ाने के लिए लोगों से मिलिए। यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा क्योंकि ऐसे समय में अनएक्सपेक्टेड ग्रोथ आपको देखने को मिल सकती है। अनएक्सपेक्टेड यहां पर आपको क्लाइंट से ऑर्डर मिल सकता है।
यहीं पर कान और आंख खुले रखना चाहिए क्योंकि कोई न कोई बिजनेस अपॉर्चुनिटी, कोई इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इस समय आपके सामने आने वाली है और इसको अगर मिस कर दिया तो बाद में हमेशा इस बात की शिकायत करेंगे कि शायद उस समय पर सही डिसीजन लिया होता तो आज बात कुछ और होती।
नौकरी पेशा व्यक्ति हैं तो ऐसे समय में सीनियर्स का सपोर्ट मिलने के कारण कोई बहुत इंपॉर्टेंट मीटिंग थी, क्लाइंट के साथ में इस समय डील फाइनलाइज करने की बात थी, तो यह आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। ऐसे समय में जो आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स हैं, आपकी प्रेजेंटेशन स्किल्स हैं, यह भी एट पार रहेंगी।
ऐसे समय भाग्य का साथ भी मिलेगा और युवा विशेष तौर पर जो घर के अंदर हैं या यह कहा जाए जो मिथुन राशि के युवा हैं, ऐसे समय में विवाह संबंध के तय होने की बात जरूर देखी जा सकती है।
यहां पर एक और चीज कहनी है। अगर आप रेंटल प्रॉपर्टी से संबंधित इन्वेस्टमेंट कोई करना चाह रहे थे, कोई कमर्शियल प्रॉपर्टी परचेस कर उसको रेंट पर चढ़ाना चाह रहे थे तो इस दिशा से एक्स्ट्रा सोर्स ऑफ इनकम जरूर जनरेट हो सकता है। शुभ रंग रहेगा आपके लिए येलो कलर। शुभ अंक रहेगा नंबर 5।
कर्क राशि: यात्रा और व्यापार में शानदार सफलता
कर्क राशि के लिए राशि भाव से सिक्स्थ हाउस में चंद्रमा विराजमान हैं। शत्रु तारा का साथ, अष्टक वर्ग में 23 डॉट्स। ओवरऑल स्थिति अगर आप देखते हैं तो आपके लिए 100% पॉजिटिव है और इस समय में यात्रा विशेष तौर पर करना यह आपके लिए अत्यंत लाभकारी है।
जितने ज्यादा लोगों से मिलेंगे, जितना ज्यादा घूमेंगे उतना ज्यादा बिजनेस अपने लिए लेकर आ सकते हैं। यह कहा जाए कि दिन का अंत जो है यह इस समय में मन को प्रसन्न करने वाला है कि हाथ में अच्छा कैश है, अकाउंट में अच्छा बैलेंस है। तो जो इच्छाएं थीं वो पूरी-पूरी यहां पर हो रही हैं।
यहीं पर जो आपके शत्रु पक्ष हैं जो आप पर यहां हावी होने का प्रयास करते हैं, आपके खिलाफ षड्यंत्र रचते हैं, ऐसे लोगों पर कारवाई करना आज के दिन लाभकारी रहेगा।
युवाओं की भी अगर बात करें तो न ही सिर्फ आप अपने प्रेजेंटेशन में शानदार तरीके की यहां पर अच्छी परफॉर्मेंस देंगे पर कहीं न कहीं दोस्ती यारी से संबंधित जो आपकी इच्छा है, किसी को प्रपोज करना चाहते हैं या किसी से दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाना चाहते हैं तो यह आपके लिए आज के दिन फायदेमंद रहेगा।
गृहिणी हैं तो इस समय में रिस्पेक्ट कहें सोसाइटी में यह बढ़ती नजर आएगी। घर के बड़े बुजुर्ग हैं तो सेहत का साथ भी मिलेगा और कहीं न कहीं जो फ्यूचर से संबंधित आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करना चाह रहे थे या बच्चों को कहीं फॉरेन भेजने के लिए तैयारी कर रहे थे तो वहां पर आपको इस समय में लक बाय चांस यह फेवरेबिलिटी मिल सकती है।
ऐसे समय में इतना सा ध्यान देना चाहिए कि खर्च जो है, खर्च को मैनेज करते हुए आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा बन सकता है। शुभ रंग रहेगा आपके लिए पिंक कलर। शुभ अंक रहेगा नंबर 9।
सिंह राशि: जल्दबाजी से बचें, सावधानी जरूरी
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026 में सिंह राशि के लिए पंचम भाव में चंद्रमा विराजमान हैं। विपत्त तारा का साथ और अष्टक वर्ग में 23 डॉट्स हैं। 25% स्थिति सपोर्टिव है।
ऐसे समय में खर्च कहें तो अज्ञानता वश ही कुछ ऐसे खर्च कर बैठ सकते हैं जिसको लेकर बाद में पछतावा होता है कि शायद यह नहीं करना चाहिए था, इस व्यक्ति को पैसे नहीं देने चाहिए थे, यह उधारी में नहीं करना चाहिए था। क्योंकि जब रिक्वायरमेंट है तो उस समय जल्दबाजी ज्यादा है और जल्दबाजी के कारण आप फंसते चले जा सकते हैं।
ऐसे समय में इस बात का ध्यान देना चाहिए कि किसी और को दिखाने के चक्कर में अपनी जेब को ढीली करना यह परेशानी का कारण बन सकता है।
व्यापारी वर्ग, नौकरी पेशा व्यक्ति हैं तो यहां विशेष तौर पर इस बात का ध्यान देना चाहिए। सीनियर्स हैं, आपके कलीग्स हैं, इनके साथ में बहुत ज्यादा सोच समझकर, यह कहा जा सकता है डिप्लोमेटिक बनकर बात करनी चाहिए। चाहे आपको गन पॉइंट पर रखा जाता है, बोला जाता है कि इसके बारे में बताओ, तो जितना डिप्लोमेटिक रहेंगे उतना बेहतर रहेगा। गॉसिप से आज के दिन दूर रहेंगे।
युवा हैं तो आप भी इस बात का ध्यान देना चाहिए। कहीं न कहीं जो आपने बहुत बड़े दावे किए थे, उसको पूरा न कर पाए तो इस कारण से मन दुखी ज्यादा रह सकता है। अपने आप की काबिलियत पर सवाल उठाने का यह समय बन सकता है।
इतना सा ध्यान देना चाहिए कि हर समय हमारे पक्ष में नहीं होता। कर्म करना हमारे हाथ में है और कर्म करते चले जाना चाहिए। समय आपके पक्ष में फिर आएगा और फिर सफलता जरूर मिलेगी।
ऐसे समय में गर्भवती महिलाएं हैं तो आप भी अपनी सेहत का विशेष तौर पर यहां पर ध्यान देना चाहिए। नई माताएं हैं यानी कि अभी-अभी टॉडलर्स हैं, इन्फैंट्स हैं आपके पास तो इस समय में उनकी सेहत को लेकर भी आपको बहुत ज्यादा सावधान रहना चाहिए। नई चीजें सीख रहे हैं, नई यहां पर चीजें करना शुरू कर रहे हैं, यह कहीं न कहीं रिस्क फैक्टर में बच्चों को लेकर जा सकता है। इसके लिए थोड़ा आपको आंखें खुली रखनी चाहिए और उन पर पूरी तरीके से यहां मंडराते हुए आपको रहना पड़ेगा।
शुभ रंग रहेगा आपके लिए ऑफ वाइट कलर। शुभ अंक रहेगा नंबर 6।
कन्या राशि: कंपेरिजन से बचें, ईगो त्यागें
कन्या राशि के लिए राशि भाव से चंद्रमा आ चुके हैं फोर्थ हाउस में। अधिमित्र तारा का साथ और अष्टक वर्ग में 23 डॉट्स से 80% तक स्थिति यहां पर आपके लिए सपोर्टिव है।
यहां पर इस बात का सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए कि हर चीज मन अनुसार होने के बाद में भी उससे तृप्ति न हो, उससे सेटिस्फेक्शन न हो, यह यहां पर देखने को मिल सकता है। कारण बस यह है कि किसी ने कुछ कह दिया और आपने उसे सच मान लिया। आप जो भी करते हैं किसी और के साथ में कंपेरिजन कर दिया।
अरे हमारे बड़े भैया तो यह कर चुके हैं, अरे उन्होंने यह किया है, तुम्हें मालूम है कि उसने ऐसा किया है – तो यह कॉन्स्टेंट कंपेरिजन के कारण अपने अचीवमेंट से जो सेटिस्फेक्शन मिलना चाहिए वो आपसे छीना जा सकता है। ऐसे लोगों से इस समय में दूरी बनाए रखेंगे तो बेहतर रहेगा।
यहीं इस बात का भी ध्यान देना चाहिए जो व्यापारी वर्ग हैं, ऐसे समय में ईगो के कारण, टकरार के कारण अपने बहुत इंपॉर्टेंट क्लाइंट्स के साथ में किसी बात को लेकर टकरार के कारण यहां पर नुकसान भी हो सकता है। नुकसान से फिर भी आप बच जाएंगे, पर टकरार को इस समय में रोक देना, ईगो की बात को इस समय में सैक्रिफाइस कर देना बहुत इंपॉर्टेंट रहेगा। वरना परेशानियां और ज्यादा आपके लिए बढ़ सकती हैं।
जो युवा अपने घर से दूर रहते हैं यानी कि जॉब कर रहे हैं किसी दूसरे शहर में, किसी दूसरे देश में या फिर स्टडीज कर रहे हैं, आप ऐसे समय में अपने फ्रेंड सर्किल को लेकर बहुत ज्यादा सावधान रहें। कहीं न कहीं आपको फंसाने का काम या फिर आपकी इमेज को खराब करने का काम यहां पर किया जा सकता है। सामने से सब मीठे-मीठे बोल रहे हैं पर पीठ पीछे आप ही की कंप्लेंट कर देते हैं।
तो इसके लिए आपको सावधान ज्यादा रहना चाहिए। अपनी जो पर्सनल बातें हैं आज के दिन शेयर करने से परहेज करना चाहिए। शुभ रंग रहेगा आपके लिए मैंगो येलो कलर। शुभ अंक रहेगा नंबर 3।
तुला राशि: पुराने क्लाइंट्स से शानदार लाभ
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026 में तुला राशि के लिए राशि भाव से चंद्रमा थर्ड हाउस में विराजमान हैं। संपत तारा का साथ और अष्टक वर्ग में 32 डॉट्स हैं। ओवरऑल स्थिति 100% पॉजिटिव है।
जो भी आपने पुराने प्रोजेक्ट किए हैं, कोई हैंड ओवर कर दिए हैं या फिर इस समय में जो क्लाइंट्स आपने जिनको सर्विस दे दी है, आज के दिन उनसे वापस बातकर देखें, कोई रेफरेंसेस के लिए बातकर देखें। आपको शानदार तरीके का फायदा हाथ लग सकता है।
नेटवर्किंग अगर करेंगे या यह कहा जाए कि पुराने क्लाइंट से ही इस समय में सिर्फ हाय हेलो कर लेंगे तो भी आपका काम आज के दिन बेहतर बन सकता है।
युवा हैं तो अट्रैक्शन में आकर दोस्ती करने वाले हैं और कन्याएं विशेष तौर पर ऐसे समय में किसी और के फिजिकल अपीयरेंस के कारण अट्रैक्शन यहां पर आपको ज्यादा देखने को मिल सकता है। यह कहा जाए कि खींचे चले जाते हैं किसी और की तरफ तो वह इस समय में देखने को मिल सकता है।
यहीं पर शत्रु पक्ष हैं तो उन पर विजय प्राप्त करने का अवसर आपके सामने जरूर आने वाला है। ऐसे ही समय में संपत्ति से संबंधित अगर कोई बड़ा आप यहां पर डिसीजन लेना चाह रहे थे, परिवार की सहमति के साथ में आगे बढ़ना चाह रहे थे तो वो स्थिति इस समय में आपको जरूर देखने को मिल सकती है।
कोशिश यही करनी चाहिए कि आज के दिन में जो फाइनलाइज करने की बात है या फिर यह कहा जाए कि डाउन पेमेंट कर इस इन्वेस्टमेंट को शुरू करने की बात है तो वो यहां पर जरूर करनी चाहिए।
गृहिणी हैं तो ज्वेलरी से संबंधित इस समय में कोई अच्छी परचेस देखने को मिल सकती है। यह कहा जाए कि ऐसी परचेस का जो एक इनिशियल अमाउंट होता है वो आप देते हुए नजर आ सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्ग हैं तो समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और मन प्रसन्न रहेगा। रोगों से राहत इस समय में पूरी तरीके से देखने को मिलेगी।
शुभ रंग रहेगा आपके लिए यहां पर लाइट पिंक कलर। शुभ अंक रहेगा नंबर 9।
वृश्चिक राशि: बोलने में सावधानी और स्वास्थ्य सतर्कता
वृश्चिक राशि के लिए सेकंड हाउस में चंद्रमा विराजमान हैं। प्रतिहारी तारा का साथ, अष्टक वर्ग में 26 डॉट्स हैं। ओवरऑल स्थिति ऐसे में आपके लिए 22% सपोर्ट की है।
इस बात का बहुत ज्यादा ध्यान देना चाहिए कि न चाहते हुए भी कुछ ऐसा बोल पड़ते हैं जो परेशानी का कारण बन जाता है। यह कहा जाए कि भूखा रहूंगा, खाना नहीं खाऊंगा – घर के अंदर किसी बात को लेकर परेशानी हो गई तो यह हेल्थ पर डायरेक्ट इंपैक्ट कर सकता है। अगर डायबिटिक हैं तो यह इस समय में हॉस्पिटल तक आपको पहुंचा सकता है। तो यहां पर बहुत ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
ऐसे समय में किसी के साथ में मनमुटाव हो, उसको सुलझा नहीं सकते कोई बात नहीं, पर अभी के लिए उसको अपने ऊपर, अपने मन मस्तिष्क पर हावी होने का भी अवसर नहीं देना चाहिए।
व्यापारी वर्ग, नौकरी पेशा व्यक्ति हैं तो कन्फ्यूजन काम से संबंधित बहुत ज्यादा है। बहुत ज्यादा वर्क लोड यहां पर एक साथ में हैंडल करना है। बहुत सारे कमिटमेंट्स हैं जिसको इस समय में फुलफिल करना है। यह परेशानी का कारण बन सकता है।
न बोल पाने की आदत यानी कि यू कांट से नो टू एनीवन – यह परेशानी बहुत ज्यादा बड़ी बन सकती है। कोई भी आता है उधार मांग लेता है, कोई भी आता है अपना काम आपको दे जाता है, तो यह परेशानी और ज्यादा बढ़ाने का काम करेगा। इसके लिए सावधान रहना चाहिए।
ऐसे समय में कोई भी किसी भी व्यक्ति को क्लियरली हां बोलने की गलती नहीं करनी है। इतना सा ध्यान रखना चाहिए कि किसी को भी कोई कमिटमेंट करना है – मैं सोचकर बताता हूं, मुझसे एक से दो दिन दीजिए – बेहतर रहेगा।
ऐसे समय में आपका बड़बोलापन कहें या यह कहें कि अप्रंट होने की आदत है, जो मन में है मैं साफ आगे कह देता हूं, मैं मन में नहीं रखता बातें – यह बोलने के लिए बहुत अच्छी बात है, पर पारिवारिक इस समय में स्थिति में यह आग में घी डालने का काम कर सकती है। तो इसके लिए सावधान रहना चाहिए।
यहां पर ऑरेंज कलर का उपयोग करना आपके लिए शुभ साबित होगा और शुभ अंक रहेगा नंबर 6।
धनु राशि: धैर्य और जीवनसाथी का सहयोग
धनु राशि के लिए राशि भाव में ही चंद्रमा विराजमान हैं। वध तारा का साथ और अष्टक वर्ग में 36 डॉट्स से ओवरऑल स्थिति इस समय में आपके लिए लगभग 80-85% तक पॉजिटिविटी की है।
ऐसे समय में बस एक बात का ध्यान देना चाहिए – धैर्य जरूरी है। एक कहा जाता है इंग्लिश में एक कहावत है पेशेंस इज अ वर्च्यू, सीखना पड़ता है। अपने आप समय के साथ में समय सिखाता है और हमें सीखना पड़ता है। बस वही बात है कि थोड़ा धैर्य रखकर अपना काम करना चाहिए।
हर चीज जो आप चाहते हैं वो आज के दिन हो सकती है। चाहे वो किसी से सपोर्ट था, कोई आपका काम अटका हुआ था उसको बैक ऑन ट्रैक लाना था तो वो इस समय देखने को मिलेगा।
विशेष तौर पर ऐसे समय में अपने जीवन साथी का यहां पर मार्गदर्शन कहें, उनकी एडवाइस कहें, उनका इस समय में कोई भी तरीके से आपको हेल्प करना कहें, यह बहुत बहुत ज्यादा लाभकारी बन सकता है। हो सकता है कि आपको लगता है हाउस वाइफ है यह क्या जानती होगी, पर अपनी जब परेशानी आप उनको बताएंगे तो बहुत ही सुलझा हुआ आपको यहां पर समाधान मिल सकता है। तो ऐसे में किसी को भी कम आंकने की गलती नहीं करनी है।
वहीं घर के बड़े बुजुर्ग हैं तो रोगों से राहत प्रदान होगी। कहीं न कहीं जो ईएनटी से संबंधित परेशानी थी उसका मेडिकेशन जो आप यहां पर फॉलो कर रहे थे, अब उसके कारण आपको रिलीफ मिलना शुरू कर सकता है।
युवा हैं और किसी एग्जामिनेशन से संबंधित तैयारी कर रहे हैं तो इस तैयारी के अंदर आज के दिन दोस्तों का साथ बहुत ज्यादा लाभकारी सिद्ध होगा। जहां पर अटक रहे थे, जहां पर सॉल्व नहीं हो पा रही थी चीजें वहां पर फ्रेंड्स का यहां पर सपोर्ट कहें या यह कहें उनकी एडवाइस बहुत ज्यादा कारगर सिद्ध होगी।
शुभ रंग रहेगा आपके लिए नेवी ब्लू कलर। शुभ अंक रहेगा नंबर 8।
मकर राशि: 40 डॉट्स का शानदार योग, सूझबूझ जरूरी
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026 में मकर राशि के लिए राशि भाव से चंद्रमा आ चुके हैं 12वें हाउस में। मित्र तारा का साथ है और अष्टक वर्ग में शानदार जबरदस्त भयंकर 40 डॉट्स हैं। यह स्थिति जो है यह यहां पर 80% तक सपोर्ट लेकर आ जाती है।
चाहे 12वां हाउस में चंद्रमा क्यों ही न हो, खर्च करोगे पर यह खर्च को सही दिशा देना यह आप पर निर्भर करता है। ऐसे समय में खर्च अय्याशियों पर, मौजमस्ती पर हो या फिर फ्यूचर बिल्ड करने पर हो – तो यह आपको डिसाइड इस समय में लेना है।
ऐसे समय में कोई भी कमिटमेंट आंखें मूंदकर नहीं करनी चाहिए। किसी पर भी आंखें बंद कर भरोसा करने की गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। क्योंकि यहां पर लोग फंसाने का प्रयास ज्यादा करेंगे। पर आपकी सूझबूझ कहें, अकलमंदी कहें, यह यहां पर आपको बाहर जरूर निकाल लेंगी ऐसी चीजों से।
पर एक शिकायत जरूर है 12वें हाउस के चंद्रमा की, उसका कुछ इंपैक्ट तो जरूर देखने को मिलता है। जिस कारण से डिप्रेसिव थॉट्स में यहां पर आप घिरे रहेंगे। जो कर चुके हैं उसको लेकर वापस डाउटफुल रह जाते हैं। या यह कहा जाए कि बहुत यहां पर आपके पास में स्किल्स हैं, बहुत चीजें करनी आती हैं, पर बोल नहीं सकते हैं, बताना नहीं आता, जाहिर करना नहीं आता।
इस कारण से परेशानी ज्यादा है कि जो आपसे कम एक्सपीरियंस्ड है, आपसे कम स्किलफुल है, बोलना अच्छे से जानते हैं, वो बाजी आपके सामने से मार ले जाएंगे। तो इस स्थिति का कहीं न कहीं मलाल कहें, फ्रस्ट्रेशन कहें, यह आपके अंदर जरूर देखने को मिलेगा।
अब युवा हैं तो आप भी ऐसे समय में ध्यान देना चाहिए कि पारिवारिक मुद्दों में इस समय में बीच में पड़कर बहस करने वाली स्थिति है, यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे समय में अगर घर के बड़े बुजुर्ग बात कर रहे हैं तो आपको शांति से वहां से निकल जाना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग रहेगा आपके लिए पर्पल कलर। शुभ अंक रहेगा नंबर 2।
कुंभ राशि: अटका पैसा मिलेगा, गाड़ी हाईवे पकड़ेगी
कुंभ राशि के लिए राशि भाव से चंद्रमा आ चुके हैं 11वें हाउस में। मित्र तारा का साथ, अष्टक वर्ग में 22 डॉट्स हैं। ओवरऑल स्थिति आप देखें तो 100% पॉजिटिव है।
ऐसे समय में विशेष तौर पर व्यापारी वर्ग हैं तो जो शिकायत थी कि मैंने उसको सामान दे दिया पर अभी तक पेमेंट नहीं आया, इससे मेरी बात हो गई पर अभी तक कोई रिस्पांस नहीं हुआ या फिर यह कहा जाए कंक्रीट एक्शन देखने को नहीं मिला – तो यह स्थिति जो है यह अब सुधरने वाली है। जो अटका पैसा था वो फिर से आप तक पहुंचने वाला है।
अब यहां पर यह कहा जा सकता है कि गाड़ी हाईवे पकड़ने वाली है और अब फुल स्पीड में आगे दौड़ने का मौका आपके पास में मिल रहा है। पर इस बात का ध्यान देना चाहिए कि कल दोपहर में जैसे ही मकर राशि में चंद्रमा प्रवेश करेंगे तो फुल स्पीड में जो गाड़ी आगे बढ़ रही है उसमें ब्रेकिंग सही होनी चाहिए। वरना एक्सीडेंट होने का खतरा बन सकता है।
ऐसे समय में अपने लाइफ स्टैंडर्ड को सुधारना, अपने लिविंग स्टैंडर्ड को सुधारने के लिए अच्छी चीजों की खरीददारी करना इस दिशा में जरूर प्रयास होने वाले हैं। घर परिवार की इच्छाओं को पूरा करने के लिए यहां पर मेहनत आज के दिन ज्यादा होगी।
अगर कोई भी आपका इस समय में पैरेंटल प्रॉपर्टी एंड एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद चल रहा था, घर परिवार में या यह कहा जाए कि बड़े भाई बहनों के साथ में विवाद था तो उसको इस समय में सुलझाने का प्रयास ज्यादा करना चाहिए।
सामने वाले से लड़ लेना, अपनी बात को पहले रखना, ईगो को बीच में ला देना, इन चीजों को साइड में रखेंगे तो आपको फायदा मिल सकता है। यह कहा जाए जीरो से कुछ भी ऊपर बेहतर है। तो इस स्थिति में आपको ध्यान रखते हुए आगे बढ़ना है।
युवा हैं तो अपोजिट जेंडर की तरफ अट्रैक्शन ज्यादा है और इस कारण से दोस्ती को लेकर आप बहुत ज्यादा उत्सुक भी नजर आएंगे। शुभ रंग रहेगा आपके लिए लेमन येलो कलर। शुभ अंक रहेगा नंबर 8।
मीन राशि: प्रशंसा और प्रमोशन का दिन
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026 में मीन राशि के लिए 10वें हाउस में चंद्रमा हैं। पर्वत तारा का साथ और अष्टक वर्ग में 25 डॉट्स हैं जो 75% तक स्थिति में आपको पॉजिटिविटी दे रहे हैं।
ऐसे समय में चाहे काम हो या न हो पर संतुष्टि पूरी है। सेटिस्फेक्शन है, खुशी है, चेहरे पर एक मुस्कान है। कारण है कि जो आपने किया है उससे संबंधित किसी ने तारीफ कर दी, किसी ने अप्रिशिएट कर दिया, किसी ने रिकॉग्नाइज आपके एफर्ट को किया तो इतना भी काफी हो जाता है और यही स्थिति आज के दिन है।
जो स्ट्रगल पीरियड से आप गुजर रहे हैं, ऐसे समय में किसी का सिर्फ कंधे पर हाथ रखकर कह देना तुम बड़ा अच्छा काम करते हो, तुमने सही किया है – यह इस समय में दिन की हाईलाइट बन सकता है। यह कॉन्फिडेंस वो दे सकता है आगे बढ़ने का जहां पर बाजी मार सकते हैं।
यहीं पर प्रमोशन से संबंधित अगर चर्चा करना चाह रहे थे अपने सीनियर्स के साथ में तो इस समय में उसकी शुरुआत आपको जरूर कर लेनी चाहिए।
रिलेशनशिप से संबंधित अगर आगे बढ़कर माताजी के साथ में बात करना चाह रहे, यहां पर परिवार पूरे के साथ में नहीं पर सिर्फ माताजी को बताना चाह रहे हैं तो यह जरूर आपके लिए फायदेमंद बन सकता है।
ऐसे ही समय में गृहिणी हैं तो ससुराल पक्ष में सासू मां हैं आपकी, ननंद हैं, इनके साथ में इस समय में बॉन्डिंग अच्छी होने के कारण काफी सपोर्ट आपको यहां पर देखने को मिल सकता है। काफी तारीफ लूटने का मौका भी आपके पास में आ सकता है।
युवा हैं तो आप भी ऐसे समय में कोई नए कार्य, कोई नए सब्जेक्ट को अगर शुरू करना चाह रहे थे, यही कहा जाए कि नए सिरे से अपनी पढ़ाई को फिर से शुरू करना चाह रहे थे तो उस दिशा में प्रयास करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
जो रिसर्च बेस्ड एनालिसिस करते हैं, डेटा एनालिटिक्स का काम करते हैं या फिर किसी बड़े कॉर्पोरेट में जहां पर आप एनालिटिक्स का काम करते हैं, यह आपके लिए आज के दिन बहुत बहुत ज्यादा फायदेमंद बन सकता है।
शुभ रंग रहेगा आपके लिए येलो कलर। शुभ अंक रहेगा नंबर 3।
तुला से मीन राशि के लिए धन प्राप्ति के विशेष उपाय
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026 में तुला राशि से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए धन प्राप्ति के विशेष उपाय।
तुला राशि के लिए विशेष उपाय: वैभव और विलासिता के स्वामी शुक्र देव आपकी राशि के स्वामी हैं। जीवनसाथी या अविवाहित अपने मित्र को ऐसे समय में डायमंड हो, सोना या चांदी हो, इसकी वस्तु लेकर गिफ्ट कर सकते हैं। इससे विदेश यात्रा और नए वाहन खरीदने का अवसर आपको प्राप्त होता है।
समृद्धिवान बनने के लिए आप एक छोटा सा उपाय और कर सकते हैं – सफेद कपड़े का आप दान कर सकते हैं। हीरा हो या सफेद ओपल हो या जरकन हो यह स्वयं धारण भी कर सकते हैं। सुखदायक और उन्नतिदायक यह आपके लिए सिद्ध होगा। घर में और ऑफिस में सफेद रंग की या चांदी की लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित करना यह आपको सबसे ज्यादा लाभ दे सकता है।
वृश्चिक राशि के लिए विशेष उपाय: आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं। आपको एक बोतल में शहद भरकर उसे लाल कपड़े में लपेटकर घर के दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। इसी के साथ में बड़े भाई को तांबे के बर्तन और अपनी अर्धांगिनी को गहने उपहार में देना यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होता है।
अगर कोई लीगल ट्रबल में आप फंसे हुए हैं यानी कि कोई कोर्ट केस में आप फंसे हुए हैं और उससे मुक्ति प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां पर आपको छोटा सा और एक उपाय करना चाहिए। आपको 19 अप्रैल 2026 को मूंगा धारण कर लेना चाहिए। यह स्वास्थ्य हो, धन वृद्धि हो, दोनों के लिए ही दरवाजे खोलता है और कोई भी कानूनी कारवाही है तो उसे मुक्ति प्रदान करने का काम करता है।
धनु राशि के लिए विशेष उपाय: आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति महाराज हैं। आपको पीले कपड़े में हल्दी की गांठ लपेटकर पूजा स्थान में रखनी चाहिए। आज के दिन धार्मिक पुस्तकें हों, श्रद्धालुओं में, मंदिरों में आप भेंट भी कर सकते हैं।
एक छोटा सा और काम करना है। जब सुबह स्नान करते हैं तो स्नान कर सूर्य अर्घ्य के बाद में अपने गुरु को सबसे पहले आपको कोई भी वस्त्र दान करना चाहिए। अरहर की दाल के लड्डू और सोने की वस्तुएं माताजी को उपहार में देना यह श्रेष्ठ साबित होगा।
मकर राशि के लिए विशेष उपाय: आपके राशि के स्वामी सर्वोच्च न्यायाधीश शनि महाराज हैं। आपको विशेष तौर पर जरूरतमंद लोगों को काली दाल है, वनस्पति तेल है, स्टील के बर्तन हैं, यह भेंट करने चाहिए। ऐसा करने से कोई भी पेंडिंग मुकदमा है तो उसका निपटारा बहुत जल्दी हो सकता है।
एक और उपाय कर सकते हैं। किसी भी बोतल में आपको तिल का तेल भरकर काले कपड़े में लपेटकर उसे घर के पूर्वी भाग में रखना है। कुछ दिनों बाद में इसे आप दान कर देना चाहिए। यानी कि लगभग एक सप्ताह इंतजार कर फिर आप इसको दान कर सकते हैं। 11 बार दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर देना चाहिए। इतना सा अगर करते हैं तो यह आपके लिए अत्यंत लाभकारी बन सकता है।
कुंभ राशि के लिए विशेष उपाय: आपकी राशि के स्वामी भी न्यायाधीश शनि महाराज हैं। किसी भी भिखारी को, जरूरतमंद व्यक्ति को या अपंग हो कोई तो उसे आर्थिक सहायता प्रदान कर देनी चाहिए। भाग्य ऐसा करने से बलवान होता है।
तिल है, लोहा है, स्टील है या नारियल, कच्चा नारियल इसका आप दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से होगा क्या? नौकरी में प्रमोशन के चांसेस हैं, व्यापार में नई अपॉर्चुनिटीज हैं, यह दोनों ही आपको प्राप्त जरूर होंगी।
धन और सुख में वृद्धि के लिए आपको विशेष तौर पर 19 अप्रैल 2026 पर यानी कि अक्षय तृतीया के दिन एक नीलम धारण करना चाहिए। अगर नीलम नहीं धारण कर सकते हैं, बहुत एक्सपेंसिव होता है तो नीली आप धारण कर सकते हैं।
मीन राशि के लिए विशेष उपाय: आपकी राशि के स्वामी भी बृहस्पति महाराज हैं। ऐसे में आपको शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए ओम नमः शिवाय मंत्र का उच्चारण करना है। घर में मां, बहन, बेटी, पत्नी हैं तो इनको सोने के गहने अगर आप उपहार दे सकते हैं तो अत्यंत लाभकारी रहेगा।
अगर ऐसा न कर सकें तो पीतल के बर्तन लेकर घर की सुख सुविधाओं में जोड़ने का प्रयास जरूर करना चाहिए। गरीब कन्याएं हैं, अगर विशेष तौर पर आपकी जो हाउस हेल्प आते हैं, आपके सिक्योरिटी गार्ड हैं, उनके बच्चे हैं, तो उनकी जरूर मदद करनी चाहिए। चाहे उनके एक साल का जो पढ़ाई का खर्च है वो आप उठा सकते हैं या फिर जो पढ़ने की सामग्री है वो आप उन्हें प्रदान कर सकते हैं।
ऐसा करने से घर परिवार में कन्या के विवाह का योग बनेगा। मकान है, दुकान है, फार्म हाउस है यह खरीदने का योग बनेगा। पीले रंग के वस्त्र में पीली सरसों और कुछ सिक्के बांधकर पूजा स्थान में या फिर ईशान कोण में आप रख देना चाहिए। ऐसा करने से घर के जो बड़े बुजुर्ग हैं उनको सबसे ज्यादा सेहत का भी लाभ मिलता है और उनका आशीर्वाद आप पर बना रहता है।
मुख्य बातें (Key Points)
- Aaj Ka Rashifal 9 April 2026 में चंद्रमा धनु राशि में विराजमान, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र सुबह 8:48 से आरंभ
- मिथुन, कर्क, तुला और कुंभ राशि के लिए 100% पॉजिटिव दिन, अनएक्सपेक्टेड ग्रोथ के अवसर
- राहु काल दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक, इस समय शुभ कार्य से बचें
- गजकेसरी योग, केंद्र त्रिकोण राजयोग सहित 9 शुभ ग्रह योग बन रहे हैं
- मकर राशि में 40 डॉट्स का शानदार अष्टक वर्ग योग, 80% सपोर्ट मिलेगा
- 19 अप्रैल 2026 (अक्षय तृतीया) पर मूंगा या नीलम धारण करना विशेष लाभकारी
- तुला से मीन राशि के लिए धन प्राप्ति के चमत्कारी उपाय बताए गए













