शनिवार, 16 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - स्टील इंडस्ट्री के कचरे से सड़क निर्माण में आ रही नई क्रांति, झारखंड में चल रहा प्रयोग बना उदाहरण

स्टील इंडस्ट्री के कचरे से सड़क निर्माण में आ रही नई क्रांति, झारखंड में चल रहा प्रयोग बना उदाहरण

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 28 नवम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
स्टील इंडस्ट्री
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जमशेदपुर, 28 नवंबर (The News Air) देश में स्टील प्रोडक्शन के दौरान निकलने वाले कचरे यानी स्लैग के इस्तेमाल से सड़क निर्माण के क्षेत्र में नई क्रांति आ रही है। झारखंड में इस क्षेत्र में किए जा रहे प्रयोग पूरे देश के लिए उदाहरण बन रहे हैं।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में स्टील इंडस्ट्री के स्लैग का इस्तेमाल करते हुए 280 किलोमीटर लंबी कुल 21 सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण के इस मॉडल का अध्ययन करने और इसकी बारीकियों को समझने के लिए 28-29 नवंबर को देश भर के इंजीनियरों का एक बड़ा दल जमशेदपुर के स्टडी टूर पर पहुंचा है।

सबसे खास बात यह है कि स्टील स्लैग से बनने वाली सड़कें टिकाऊपन, कम लागत और पर्यावरण संरक्षण का मॉडल बन रही हैं। वेस्ट मटेरियल माना जाने वाला स्टील स्लैग स्टील इंडस्ट्री के लिए बहुत दिनों से एक बड़ी मुसीबत बनकर सामने आ रहा था, लेकिन इनका इस्तेमाल सड़क निर्माण में करने की तकनीक सबसे पहले सीएसआईआर (काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च) ने ढूंढ़ी।

इस तकनीक की मदद से सूरत में स्टील कचरे से सबसे पहली सड़क बनाई गई। इसके बाद भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के पास मजबूत और अधिक टिकाऊ सड़कें बनाने के लिए स्टील स्लैग के उपयोग का फैसला किया। इसके लिए स्टील स्लैग की आपूर्ति टाटा स्टील द्वारा नि:शुल्क की गई और भारतीय रेलवे द्वारा जमशेदपुर से अरुणाचल प्रदेश तक पहुंचाई गई।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 16 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

शनिवार, 16 मई 2026
Southwest Monsoon

Southwest Monsoon 2026 केरल में 26 मई को, लू का कहर जारी

शनिवार, 16 मई 2026
Shani Jayanti

बड़ा दिन: Shani Jayanti 2026 आज, जानें राशिफल और खास उपाय

शनिवार, 16 मई 2026
Petrol-Diesel

बड़ा झटका: Petrol-Diesel ₹3 महंगा, क्या महंगाई से निपटने को तैयार है देश

शुक्रवार, 15 मई 2026

इसी तरह रांची-जमशेदपुर के बीच इसी साल बनकर तैयार हुई इंटर कॉरिडोर फोर लेन सड़क में स्टील उद्योग से निकले कचरे का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हुआ है। इस सड़क में शहरबेड़ा नामक जगह से महुलिया तक 44 किमी की दूरी तक के निर्माण में इसका इस्तेमाल किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस प्रयोग की सराहना कर चुके हैं। सीएसआईआर के अनुसार देश में पारंपरिक सड़कों की तुलना में स्टील कचरे से बनने वाली सड़क ज्यादा टिकाऊ और मजबूत पाई गई है।

यह मानसून में होने वाले नुकसान से भी बचा सकती है। सड़कों के निर्माण में गिट्टी के बजाय एलडी स्लैग का उपयोग किए जाने से लागत मूल्य कम से कम 30 प्रतिशत कम हो जाता है। उल्लेखनीय है देश में स्टील के उत्पादन में तेजी के कारण स्लैग भी बड़े पैमाने पर निकल रहा है। 2030 तक हर साल 30 करोड़ टन स्टील बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें हर साल 6 करोड़ टन स्टील स्लैग निकलने का अनुमान है। अब नई तकनीक से इस स्टील स्लैग का इस्तेमाल सड़क निर्माण में एग्रीगेट के रूप में किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने इसके लिए देश में ‘वेस्ट टू वेल्थ’ योजना की शुरूआत की है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अमित शाह के कोलकाता आगमन को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाएगी टीएमसी

Next Post

उत्तरकाशी टनल हादसा : रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 57 मीटर पर मिला….

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 16 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

शनिवार, 16 मई 2026
Southwest Monsoon

Southwest Monsoon 2026 केरल में 26 मई को, लू का कहर जारी

शनिवार, 16 मई 2026
Shani Jayanti

बड़ा दिन: Shani Jayanti 2026 आज, जानें राशिफल और खास उपाय

शनिवार, 16 मई 2026
Petrol-Diesel

बड़ा झटका: Petrol-Diesel ₹3 महंगा, क्या महंगाई से निपटने को तैयार है देश

शुक्रवार, 15 मई 2026
Hinduism Definition

Hinduism Definition 2026: Religion या Way of Life? Supreme Court के 9 Judges ने दी अहम राय, जानें पूरा सच

शुक्रवार, 15 मई 2026
NEET Paper Leak 2026

NEET Paper Leak 2026: WhatsApp Group पर बिका 22 लाख छात्रों का भविष्य, जानें पूरा सच और समाधान

शुक्रवार, 15 मई 2026
Next Post
उत्तरकाशी टनल हादसा

उत्तरकाशी टनल हादसा : रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 57 मीटर पर मिला....

गर्भपात रैकेट

गर्भपात रैकेट : जांच में खुलासा, आरोपियों ने 3,000 कन्या भ्रूणों का गर्भपात किया

'मणिपुर, रावण-भारत माता के हत्यारे...', राहुल गांधी के भाषण से लोकसभा में मचा हंगामा

8 से 15 दिसंबर तक इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर का दौरा करेंगे राहुल गांधी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।