LIVE | ...
सोमवार, 17 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 5 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Chief Minister Bhagwant Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 5 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को खरड़ में श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा से उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए प्रचार किया। भगवंत मान ने एक बड़ा रोड शो निकाला जहां उनके साथ मलविंदर कंग और आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के विधायक, कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान और चमकौर साहिब के विधायक चरणजीत सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र भूमि के लोगों का उत्साह देखकर बहुत खुश हैं और ऐसा लगता है कि लोगों का जनादेश पहले से ही स्पष्ट है, बस औपचारिक घोषणा बाकी है।

भगवंत मान ने कहा कि उन्हें हर जगह से यही प्रतिक्रिया मिल रही है। कल वह गुजरात में थे और वहां उनका रोड शो ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंज रहा था। उन्होंने कहा कि मैं कड़ी मेहनत से कभी पीछे नहीं हटता, जब से उन्होंने (बीजेपी) अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला है, मेरा काम और जिम्मेदारियां दोगुनी हो गई हैं, लेकिन मेरे पास आपका समर्थन है और जिसके पास पंजाबियों का समर्थन है वह कभी असफल नहीं हो सकता।

भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने 43,000 सरकारी नौकरियां दीं। सभी को मुफ्त बिजली दी। हर खेत को अंतिम छोर तक नहरी पानी दिया। 850 से अधिक आम आदमी क्लीनिक बनाए। 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए और दिन के दौरान किसानों को बिजली दी और यह सब बस में दो सालों में हुआ। उन्होंने कहा कि जहां दूसरी सरकारें सरकार की संपत्तियों को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बेचती हैं, वहीं उनकी सरकार ने जीवीके थर्मल पावर प्लांट खरीदा और इसका नाम गुरु अमरदास जी के नाम पर रखा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही इंडस्ट्री को भी सस्ती बिजली देगी और इससे पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील जैसी कंपनियां पहले से ही पंजाब में निवेश कर रही हैं।

भगवंत मान ने कहा कि इस आगामी सीजन में नहर का 70 प्रतिशत पानी पंजाब के खेतों में सिंचाई के लिए जाएगा। फिर पंजाब में करीब 6 लाख ट्यूबवेल बेकार हो जाएंगे। इससे बिजली बोर्ड के करीब 7,000 करोड़ रुपये बचेंगे और उस पैसे से उनकी सरकार महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह की गारंटी पूरी करेगी। मान ने कहा कि वह पैसा कमाने के लिए राजनीति में नहीं हैं, वह व्यवस्था को बदलने, उसे बेहतर बनाने और पंजाबियों की सेवा करने के लिए यहां हैं।

भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सबका विकास जरूरी है। किसान, व्यापारी, मजदूर सभी खुश रहें और उन्हें उनके काम का मूल्य मिले। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब में अपने दो साल के काम के आधार पर वोट मांग रहा हूं। दिल्ली में हम अपने आठ साल के काम के नाम पर वोट मांग रहे हैं, क्योंकि हम काम की राजनीति करते हैं। लेकिन बड़े शर्म की बात है कि 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे नरेंद्र मोदी मंगलसूत्र और धर्म के नाम पर वोट मांग रहे हैं। मान ने कहा कि भाजपा नफरत और डर की राजनीति करती है। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे भाजपा को पंजाब में जड़ें न जमाने दें। पंजाब अपने सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। हम गुरुपर्व, ईद और नवमी एक साथ मनाते हैं। गुरु नानक देव जी द्वारा 20 रुपये से शुरू किया गया लंगर समस्त मानव जाति के लिए ‘सरब सांझा’ है।

यह भी पढे़ं 👇

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026

उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब की धरती गुरुओं और महान बलिदानियों की धरती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पलायन न करें क्योंकि अब व्यवस्था बदल रही है। भ्रष्टाचार खत्म हो गया है और लोगों को पंजाब में नौकरियों, करियर और नए व्यवसायों के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने वेरका और मार्कफेड जैसे विभागों को मुनाफे में ला दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऊंचाई या गहराई से डर नहीं लगता, उन्हें सिर्फ अकाल पुरख से डर लगता है।

भगवंत मान ने अन्य पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन पर हर रोज प्यार और फूल बरसाए जाते हैं जबकि अकाली, भाजपा और कांग्रेस नेताओं से हाथ मिलाने के बाद लोग उंगलियां गिनकर यह सुनिश्चित करते हैं कि उन्होंने कुछ चुराया तो नहीं है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल पंजाब को बचाने के लिए तभी निकलते हैं, जब तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे होता है अन्यथा उन्हें लू लग जाती है। पंजाब में ऐसे सीएम थे जो वोट लेने के बाद अपने महलों के गेट बंद कर देते थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहली बार हुआ है कि पंजाब के लोगों की अपनी सरकार है। 90 फीसदी युवा मुझे ‘बाई जी’ कहते हैं क्योंकि मैं उनका अपना हूं। मैं उन्हीं में से एक हूं।

भगवंत मान से दावा किया कि 4 जून को दोपहर 2 बजे से पहले ही आम आदमी पार्टी को आनंदपुर साहिब से विजेता घोषित कर दिया जाएगा। संबोधन का समापन करते हुए आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार मालविंदर सिंह कंग ने इतनी बड़ी संख्या में रोड शो में शामिल होने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया और उनके निरंतर समर्थन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान भी को धन्यवाद दिया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

प्रदर्शन दौरान किसान की मौत पर परनीत कौर ने किया दुख का प्रकटाव

Next Post

नंबर 1 पर रही ये बाइक निर्माता कंपनी, दिग्गजों को पछाड़ कर किया बड़ा धमाका

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026
Chandigarh Sealed

Chandigarh Sealed: कौमी इनसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से पहले चारों ओर से घेरा, 1000+ सुरक्षाकर्मी तैनात

शनिवार, 15 अगस्त 2026
1158 Professors Protest

1158 Professors Protest: Independence Day पर CM Bhagwant Mann घेराव, 150 हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
Next Post
बाइक

नंबर 1 पर रही ये बाइक निर्माता कंपनी, दिग्गजों को पछाड़ कर किया बड़ा धमाका

बाइक

PM MODI के आगमन को लेकर बस्तर में मां दंतेश्वरी हवाई अड्डा पर सुरक्षा के पुख्ता इंजाम

बाइक

उद्यमी संघ के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को जान से मारने की धमकी मिली

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।