गुरूवार, 12 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पूर्वी दिल्ली से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने किया नामांकन

पूर्वी दिल्ली से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने किया नामांकन

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 4 मई 2024
A A
0
प्रत्याशी कुलदीप कुमार
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 4 मई (The News Air) पूर्वी दिल्ली लोकसभा की समान्य सीट से आम आदमी पार्टी-इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने शनिवार को गाजे-बाजे के साथ नामांकन किया। कुलदीप कुमार की नामांकन यात्रा में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान ‘‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, कैबिनेट मंत्री आतिशी और विधायक दिलीप पांडे समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कुलदीप कुमार ने अपने माता-पिता, पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया का आशीर्वाद लिया। इसके बाद बाबा साहब डॉ’ अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नामांकन के लिए निकले। नामंाकन के बाद सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा की समान्य सीट से दलित समाज से आने वाले कुलदीप कुमार को चुनाव लड़वा कर लोकतंत्र के अंदर बड़ा उदाहरण पेश किया है। वहीं, कुलदीप कुमार ने कहा कि इस तानाशाह सरकार को हराकर, हम सबको बाबा साहब के सपनों का भारत बनाना है। पूर्वी दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी का जवाब अपने वोट से देगी।

भाजपा दिल्ली की सातों सीटें हारेगी, देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी- संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकतंत्र के अंदर एक बहुत बड़ा उदाहरण पेश किया है। अरविंद केजरीवाल ने बाबा साहब के संविधान के प्रति अपनी आस्था जताते हुए पूर्वी दिल्ली लोकसभा की समान्य सीट से एक वंचित दलित समाज से आने वाले कुलदीप कुमार को चुनाव लड़ाया है। आज जिस तरह से भाजपा बाबा साहब के संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र और चुनाव को खत्म करने की कोशिश कर रही है, एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया है। यह सही समय है कि जनता जेल का जवाब वोट से देगी और भाजपा की दिल्ली की सातों सीटों पर करारी हार होगी और इंडिया गठबंधन जीतेगा। देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। इंडिया गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें आएंगी।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश के लोगों से जो वादा किया है, वो पूरा करेंगे। दिल्ली में अभी 200 यूनिट बिजली सबको फ्री मिलती है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद पूरे देश के लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। 18 साल से अधिक उम्र की माताओं-बहनों को एक हजार रुपए दिया जाएगा। युवाओं को जब तक रोजगार नहीं मिलता है, तब तक उनको एक हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। किसानों को प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जाएंगे और उनको स्वामीनाथ आयोग की सिफारिशों के आधार पर एमएसपी का कानून लगाू किया जाएगा।

सांसद संजय सिंह ने राहुल गांधी को रायबरेली से नामांकन दाखिल करने पर बधाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। उत्तर प्रदेश में भी इंडिया गठबंधन की सीटें आएंगी। अखिलेश यादव और राहुल गांधी की पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतेगी। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ रही है, लेकिन हमारे कार्यकर्ता भी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं, उनका सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Farooq Abdullah Attack

Farooq Abdullah Attack: Z+ सुरक्षा में बड़ी चूक, शादी में हुई फायरिंग, हमलावर गिरफ्तार

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Heatwave 2026 India

Heatwave 2026 India: IMD की चेतावनी, इस साल पड़ेगी भयंकर गर्मी

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Dubai Blast Near Burj Khalifa

Dubai Blast Near Burj Khalifa: बुर्ज खलीफा के पास विस्फोट, एक भारतीय घायल

गुरूवार, 12 मार्च 2026
India Iran Hormuz Deal

India Iran Hormuz Deal: होर्मुज पर डील का सच, भारत के 28 जहाज और 778 नाविक फंसे

गुरूवार, 12 मार्च 2026

जन सैलाब देखकर साफ है कुलदीप कुमार सांसद बनने वाले हैं- आतिशी

वहीं, कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि जितनी बड़ी संख्या में पूर्वी दिल्ली के लोग निकलकर आए हैं, उससे साफ दिख रहा है कि कुलदीप कुमार इस बार पूर्वी दिल्ली के सांसद बनने वाले हैं। दिल्ली के लोगों ने मन बना लिया है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जवाब अपने वोट से देंगे।

भाजपा ने चुनाव में विपक्ष की आवाज को खत्म करने की पूरी कोशिश की- दिलीप पांडे

विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि बीजेपी की पूरी कोशिश रही कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष की आवाज को खत्म किया जाए। इसलिए बीजेपी झारखंड में देश के इकलौते आदिवासी सीएम को बेबुनियाद आरोपल लगाकर गिरफ्तार कर लिया, कांग्रेस का अकाउंट फ्रीज किया, दिल्ली में इंडिया गठबंधन के सबसे ताकतवर सहयोगी और देश के सबसे लोकप्रीय सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया। अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके बीजेपी को लगा कि आम आदमी पार्टी और उसका प्रचार खत्म हो जाएगा। लेकिन आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया द्वारा दिए गए हिम्मत और हौंसले के साथ खुद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बनकर उनकी लड़ाई को आगे लेकर बढ़ रहा है। बीजेपी चाहती थी कि विपक्ष को खत्म करके चुनाव जीत जाएं। बीजेपी जिन चीजों के खिलाफ रही, अब देश एकजुट होकर उन चीजों के साथ है। बीजेपी 2 करोड़ प्रति वर्ष नौकरियों के खिलाफ रही, महंगाई को रोकने के खिलाफ रही। बीजेपी देश की एकता और बाबा साहब अंबेडकर के लिखे संविधान के खिलाफ रही। बीजेपी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, इसलिए देश और दिल्ली की जनता अब बीजेपी की तानाशाही, गुंडागर्दी और जेल का जवाब अपने वोट से देगी।

दिल्ली के लोग जेल का जवाब वोट देकर भाजपा की तानाशाही का अंत करेंगे- कुलदीप कुमार

नामांकन के उपरांत कुलदीप कुमार ने कहा कि उन तानाशाहों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिउए यह लोग शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पीली पगड़ी और बाबा साहब की नीली पट्टी बांध कर लोग निकले हैं। जो तानाशाह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने का काम करते हैं। हमने पूर्व शिक्षा मंत्री की विधानसभा क्षेत्र से रोड शो शुरू करके संदेश देने का काम किया है कि भाजपा कितनी भी ताकत लगा ले, लेकिन पूर्वी दिल्ली के लोग मनीष सिसोदिया के साथ खड़े हैं। दिल्ली के लोग अबकी बार जेल का जवाब वोट से देंगे। इनकी तनाशाही का अंत करने का काम करेंगे।

नामांकन दाखिल करने से पहले कुलदीप कुमार से ट्वीट कर कहा, ‘‘एक सामान्य परिवार से आया युवा कभी राजनीति में आने का सपना तक नहीं देखता, लेकिन अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने मुझपर भरोसा दिखाया और मुझे आम आदमी की आवाज बनने का मौक़ा दिया। मेरा उन दोनों से वादा है कि इस जेल का जवाब, दिल्ली की जनता झाड़ू का बटन दबाकर देगी और इस देश से तानाशाही को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

कुलदीप कुमार की नामांकन यात्रा में उमड़ा हुजूम

पूर्वी दिल्ली से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप कुमार की नामांकन यात्रा में बाबा साहब के चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। सड़क पर भारी भीड़ थी। लोग हाथों में पार्टी का झंडा, सिर पर पार्टी की टोपी लगाए और गले में बाबा साहब का नीला पट्टा डाले जय भीम-जय भीम के नारे लगाते हुए बड़े जोश के साथ समर्थन करते दिखे। समर्थकों ने ‘जेल का जवाब वोट से’ के जमकर नारे भी लगाए। लोगों ने कहा कि भाजपा की तानाशाही का अंत करेंगे और दिल्ली की सातों सीटों पर इंडिया गठबंधन को जीत दिलाएंगे।

Previous Post

सबके पास होगा 32MP सेल्फी कैमरे वाला Samsung फोन, धांसू ऑफर में मची लूट

Next Post

दादा जी की पुरानी पिटारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Farooq Abdullah Attack

Farooq Abdullah Attack: Z+ सुरक्षा में बड़ी चूक, शादी में हुई फायरिंग, हमलावर गिरफ्तार

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Heatwave 2026 India

Heatwave 2026 India: IMD की चेतावनी, इस साल पड़ेगी भयंकर गर्मी

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Dubai Blast Near Burj Khalifa

Dubai Blast Near Burj Khalifa: बुर्ज खलीफा के पास विस्फोट, एक भारतीय घायल

गुरूवार, 12 मार्च 2026
India Iran Hormuz Deal

India Iran Hormuz Deal: होर्मुज पर डील का सच, भारत के 28 जहाज और 778 नाविक फंसे

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Harchand Singh Barast

LPG Gas Crisis: मोदी की विदेश नीति से देश बर्बाद, AAP नेता बरसट बोले: PM इस्तीफा दें

गुरूवार, 12 मार्च 2026
CM Mann

LPG Cylinder Shortage: पंजाब सरकार अलर्ट, CM भगवंत मान ने DC को दिए सख्त निर्देश

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Next Post
cliQ India Hindi

दादा जी की पुरानी पिटारी

ट्रांसपेरेंट गाउन में मानुषी छिल्लर का दिलकश अंदाज, देखिए हॉट तस्वीरें

ट्रांसपेरेंट गाउन में मानुषी छिल्लर का दिलकश अंदाज, देखिए हॉट तस्वीरें

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।