LIVE | ...
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘कांग्रेस नेता आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं’, पीएम मोदी बोले-

‘कांग्रेस नेता आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं’, पीएम मोदी बोले-

'कांग्रेस आपके बच्चों की संपत्ति छीन लेगी'

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 24 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
कांग्रेस
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में लोगों का धन छीनकर अपने ‘खास’ लोगों को बांटने की गहरी साजिश रची है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता आपकी संपत्ति और आपके बच्चों के अधिकार छीनना चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जब तक आप जीवित रहेंगे, तब तक कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी और जब जीवित नहीं रहेंगे, तब आप पर इनहेरिटेंस टैक्स का बोझ लाद देगी।

उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी को अपनी पैतृक संपत्ति मानकर जिन लोगों ने अपने बच्चों को दे दी, अब वो नहीं चाहते कि भार​तीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें। पीएम मोदी ने कहा कि शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का कहना है कि वो इनहेरिटेंस टैक्स लगाएगी। साथ ही माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।

यह भी पढे़ं 👇

Youth Run Punjab 2026

Youth Run Punjab 2026: नशों के खिलाफ अमृतसर में दौड़े हजारों युवा, बड़ा संदेश

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Punjab Illegal Mining

Punjab Illegal Mining: रात के अंधेरे में मान सरकार का बड़ा एक्शन, 5 गिरफ्तार

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Rice Price Hike

Rice Price Hike: चावल ₹100 किलो होने वाला? आपकी थाली पर बड़ा संकट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO UPI PF Withdrawal

EPFO UPI PF Withdrawal: सिर्फ UPI पिन डालो, मिनटों में खाते में पैसा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
धर्म के आधार पर आरक्षण देने का लगाया आरोप

पीएम मोदी ने कहा कि जब संविधान बन रहा था, तब बाबा साहेब आंबेडकर के नेतृत्व में तय किया गया था कि भारत में धर्म के अनुसार आरक्षण नहीं होगा। लेकिन वोट बैंक की भू​खी कांग्रेस ने इन महापुरुषों की बातों की परवाह नहीं की, संविधान ​की पवित्रता की परवाह नहीं की और न ही बाबा साहेब आंबेडकर के शब्दों की…।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वर्षों पहले, कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया था। फिर कांग्रेस ने इसे पूरे देश में लागू करने की योजना बनाई। कांग्रेस ने कहा कि SC/ST और ओबीसी का जो कोटा है, उसमें से चुरा कर धर्म के आधार पर कुछ लोगों को आरक्षण दिया जाए।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ आपके आरक्षण को ही लूटना नहीं चाहती है, इनके और भी कारनामें हैं। कांग्रेस के इरादे नेक नहीं हैं। इनके इरादे… संविधान के अनुरूप नहीं हैं, सामाजिक न्याय के अनुरूप नहीं हैं। अगर आपके आरक्षण की कोई रक्षा कर सकता है, तो​ सिर्फ और सिर्फ भाजपा कर सकती है।

‘कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप’

जब कांग्रेस का घोषणापत्र आया, उसी दिन मैंने कह दिया था कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। पीएम ने कहा, “जब कांग्रेस का घोषणापत्र आया, उसी दिन मैंने कह दिया था कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। जब संविधान बन रहा था, तब बाबा साहेब आंबेडकर के नेतृत्व में तय किया गया था कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा…लेकिन वोट बैंक की भू​खी कांग्रेस ने कभी इन महापुरुषों की बातों की परवाह नहीं की, संविधान ​की पवित्रता की परवाह नहीं की और ना ही बाबा साहेब आंबेडकर के शब्दों की परवाह की।”

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा। अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी इसलिए वो भारत में कांग्रेस और INDI गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं।

सोनिया गांधी पर साधा निशाना

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है और उन्हें शहीद बता रही है। उन्होंने कहा कि इसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता, आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं। ऐसी ही करतूतों के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस संविधान बदलकर SC, ST, OBC का हक अपने वोट बैंक को देना चाहती है…कांग्रेस के इरादे नेक नहीं हैं। इनके इरादे संविधान के अनुरूप नहीं हैं, सामाजिक न्याय के अनुरूप नहीं हैं…अगर आपके आरक्षण की कोई रक्षा कर सकता है, तो​ सिर्फ और सिर्फ भाजपा कर सकती है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बस 8 दिन में 47% चढ़ा यह शेयर, हर रोज लग रहा 5% का अपर सर्किट,

Next Post

आपने जो संपत्ति बनाई, उसकी आधी सरकार ले? क्या है विरासत टैक्स जिसकी…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Youth Run Punjab 2026

Youth Run Punjab 2026: नशों के खिलाफ अमृतसर में दौड़े हजारों युवा, बड़ा संदेश

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Punjab Illegal Mining

Punjab Illegal Mining: रात के अंधेरे में मान सरकार का बड़ा एक्शन, 5 गिरफ्तार

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Rice Price Hike

Rice Price Hike: चावल ₹100 किलो होने वाला? आपकी थाली पर बड़ा संकट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO UPI PF Withdrawal

EPFO UPI PF Withdrawal: सिर्फ UPI पिन डालो, मिनटों में खाते में पैसा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO New Rule

EPFO New Rule: Form 15G-15H बंद! PF पर 10% TDS बचाने का नया तरीका

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
LPU Student Death

LPU Student Death: 21 साला छात्र की PG में मिली लाश, सन्नाटा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Next Post
वकालत पित्रोदा

आपने जो संपत्ति बनाई, उसकी आधी सरकार ले? क्या है विरासत टैक्स जिसकी...

कांग्रेस

शाहरुख खान फिर बनेंगे डॉन, बेटी सुहाना की फिल्म किंग में आएंगे नजर!

बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने फिर एड देकर बोला सॉरी, दोबारा ऐसा नहीं होगा, हम माफी मांगते हैं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।