Delhi Food Places: देश के खानपान में भी बहुत विविधता देखने को मिलती हैं। यहां हर राज्य में अपने-अपने पारंपरिक व्यंजन हैं, जो बेहद प्रसिद्द हैं। बिहार के व्यंजन की बात करने पर लिट्टी-चोखा का नाम प्रमुखता से जुबान पर आता है। यह व्यंजन बिहार और उत्तरप्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश भर में भी प्रसिद्ध है। दिल्ली, राजधानी के बारे में बात करें तो यहां लोगों का लिट्टी-चोखा के प्रति अलग दीवानगी है।












