LIVE | ...
शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - महाराष्ट्र की राजनीति में गजब तमाशा, दोस्त दुश्मन बन गए,

महाराष्ट्र की राजनीति में गजब तमाशा, दोस्त दुश्मन बन गए,

दुश्मन दोस्त बनकर कर रहे चुनाव प्रचार

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 18 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Maharashtra Polical Drama Friend Become Enemy Now Emeny Becomes Friend Shivsena Bjp Ncp
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मुंबई, 18 अप्रैल (The News Air): महाराष्ट्र की राजनीति में गजब का तमाशा देखने को मिल रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में जिन दोस्तों का चुनाव प्रचार किया करते थे इस चुनाव में वे दुश्मन बन गए हैं और जिन्हें अपना दुश्मन कहते थे वे इस चुनाव में दोस्त बनकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ऐसी गजब की तस्वीर महाराष्ट्र में ही दिखाई दे रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उद्धव ठाकरे, देवेंद्र फडणवीस, शरद पवार, अजित पवार, शरद पवार, अशोक चव्हाण जैसे तमाम नेता हैं।महाराष्ट्र में अब तक के लोकसभा चुनाव शिवसेना और बीजेपी मिलकर लड़ने थे। इनके सामने कांग्रेस और एनसीपी की थी। लेकिन पिछले पांच साल में महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर हुए। बीजेपी की सहयोगी शिवसेना और कांग्रेस की एनसीपी में बड़ी फूट पड़ गई। कांग्रेस फूटी नहीं, परंतु पार्टी के कई सारे दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी। अशोक चव्हाण, संजय निरूपम, मिलिंद देवड़ा जैसे बड़े चेहरों के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है। पार्टी में पड़ी फूट और बगावत ने नेताओं को दुश्मन से दोस्त बना दिया और दोस्त से दुश्मन बना दिया। जिनके साथ कभी मंच साझा कर सामने वाली पार्टी के नेता को भ्रष्टाचारी, घोटालेबाज और पता नहीं कितने आरोप लगाए। आज उन्हीं के साथ मंच शेयर करना उनकी मजबूरी बन गई है। जिन्हें घोटालेबाज बोलते थे उन्हीं का आज गुणगान करने से थक नहीं रहे हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देवेंद्र फडणवीस, अमित शाह, उद्धव ठाकरे एक मंच से खड़े होकर अपने परंपरागत विरोधी शरद पवार, अजित पवार, अशोक चव्हाण, राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित तमाम नेताओं पर आरोपों की बरसात करते थे आज वही उद्धव ठाकरे शरद पवार, राहुल गांधी का गुणगान कर रहे हैं और पीएम मोदी, शाह और फडणवीस को कोस रहे हैं और दूसरी ओर जो प्रधानमंत्री मोदी अजित पवार पर 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले लगाते थे, अशोक चव्हाण को आदर्श घोटाले का आरोपी बताते थे आज वही पीएम मोदी अजित पवार, चव्हाण के साथ मंच से उद्धव ठाकरे पर घोटाले का आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

September 18 Historical Events

18 सितंबर का इतिहास: जब Jimi Hendrix ने ली आखिरी सांस, Ruth Bader Ginsburg का निधन और CIA की स्थापना

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अगले 2 हफ्तों में भारी बारिश का अनुमान, बंगाल की खाड़ी में Low Pressure

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 18 September 2026

आज का राशिफल 18 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
अशोक चव्हाण और प्रताप पाटील ने साझा किया मंच

नांदेड़ में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और बीजेपी उम्मीदवार प्रताप पाटील चिखलीकर ने मंच साझा किया। सन 2019 में विधायक चिखलीकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। बीजेपी ने चिखलीकर को कांग्रेस के अशोक चव्हाण के सामने उम्मीदवार बनाया। उस चुनाव प्रचार में पीएम मोदी ने आदर्श सोसायटी घोटाले को लेकर चव्हाण पर जमकर निशाना साधा था, जबकि तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि चव्हाण नेता नहीं एक डीलर हैं। बीते फरवरी में चव्हाण बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी ने उन्हें सीधे राज्यसभा का सदस्य बना दिया। अब वही चव्हाण इस चुनाव में चिखलीकर सहित बीजेपी के अन्य उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

सुले के खिलाफ अजित पवार ने पत्नी सुनेत्रा पवार को मैदान में उतारा

बारामती लोकसभा से अजित पवार अपनी चचेरी बहन व शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का चुनाव प्रबंधन करते थे। अब सुले के खिलाफ अजित पवार ने पत्नी सुनेत्रा पवार को मैदान में उतारा है। इस लड़ाई ने अजित के तत्काल परिवार में भी दरार पैदा कर दी है क्योंकि उनके छोटे भाई श्रीनिवास और उनका परिवार सुले के समर्थन में सामने आ गया है। अजित पवार अब सुप्रिया सुले के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। टीवी और फिल्म अभिनेता अमोल कोल्हे को अजित पवार ने ही एनसीपी में शामिल किया और उन्हें 2019 में शिरूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद शिवाजीराव आढलराव-पाटिल के खिलाफ टिकट दिया। कोल्हे जीतकर भी गए। पार्टी में फूट के बाद कोल्हे शरद पवार खेमें में चले गए। इस बार कोल्हे को फिर से शरद पवार ने उतारा है।कोल्हे को हराने के लिए अजित पवार फिर आढलराव-पाटील को अजित पवार ने उम्मीदवार बनाने के लिए अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। अब अजित पवार अपने पूर्व शिष्य कोल्हे के खिलाफ प्रचार करेंगे। सन 2019 के विधानसभा चुनाव में पंकजा को उनके चचेरे भाई और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने हरा दिया था। धनंजय अब अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में हैं और वह सत्तारूढ़ गठबंधन की उम्मीदवार पंकजा के लिए प्रचार करेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बंगाल में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान Blast, छतों से बरसाए पत्थर;

Next Post

भाजपा के इस मुस्लिम उम्मीदवार को सुननी पड़ रही ‘हराम’ की गाली,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 18 Historical Events

18 सितंबर का इतिहास: जब Jimi Hendrix ने ली आखिरी सांस, Ruth Bader Ginsburg का निधन और CIA की स्थापना

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अगले 2 हफ्तों में भारी बारिश का अनुमान, बंगाल की खाड़ी में Low Pressure

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 18 September 2026

आज का राशिफल 18 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Food Adulteration in India

Food Adulteration in India: क्या हम जहर खा रहे हैं? खाने की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IAS Transfer

Punjab IAS Transfer: अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का तबादला, कृषि विभाग की मिली जिम्मेदारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Next Post
Abdul-Salam

भाजपा के इस मुस्लिम उम्मीदवार को सुननी पड़ रही 'हराम' की गाली,

Poonam Dhillon

डॉक्टर बनते-बनते कैसे एक्ट्रेस बन गईं Poonam Dhillon

cliQ India Hindi

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा- भारत और अमेरिका के बीच..

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।