बुधवार, 18 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - जो व्यक्ति कोरोना, बाढ़ और मुसीबत के समय नहीं आया, वो कैसे करेगा जनता की सेवा : डॉ. सुशील गुप्ता

जो व्यक्ति कोरोना, बाढ़ और मुसीबत के समय नहीं आया, वो कैसे करेगा जनता की सेवा : डॉ. सुशील गुप्ता

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 6 अप्रैल 2024
A A
0
जो व्यक्ति कोरोना, बाढ़ और मुसीबत के समय नहीं आया, वो कैसे करेगा जनता की सेवा : डॉ. सुशील गुप्ता
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

कैथल, 6 अप्रैल (The News Air) : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शानिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इसके बाद उन्होंने कैथल की अनाज मंडी में डोर टू डोर अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहे। उनके साथ जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह, मास्टर सतबीर गोयत, सुरेश चौधरी, अश्विनी सुरेवाला, रामनिवास मित्तल, पदम, राजकिशन, देशराज, राजीव गुप्ता, जयकिशन मान, विकास नेहरा, अनिल गर्ग, धर्मपाल, राजू, शमशेर मित्तल, राधेश्याम बंसल, सतीश जैन, तरसेम गोयल, सरवण, सतीश, राजेंद्र क्योड़क, सुरेंद्र सरदाना, सचिन मित्तल और राजीव आर्य मौजूद रहे।

डॉ. सुशील गुप्ता

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि अब भाजपा के कार्यकर्ता केवल दरी बिछाने के लिए रह गए है। जिस व्यक्ति को प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर देश का सबसे बड़ा कोयला चोर बताते हैं। उसको भाजपा ने टिकट दिया। नवीन जिंदल ने भाजपा से 195 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे। यहां पर केवल चंदे और धंधे का संबंध चलाया गया। आज चुनाव के समय भी नवीन जिंदल विदेशों में घूम रहा है। जो व्यक्ति चुनाव के समय क्षेत्र में नहीं है वो चुनाव के बाद क्या होगा। जो व्यक्ति कोरोना, बाढ़ और मुसीबत के समय नहीं आया, वो जनता की सेवा कैसे करेगा।

डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव आयोग को पंगु बना दिया है। सबसे पहले इन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदला। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि चुनाव निष्पक्ष हो इसके लिए चुनाव आयुक्त की नियुक्ती के लिए देश का प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश का पैनल बने, जिसको भाजपा ने बदल दिया। भाजपा ने चुनाव घोषणा से ठीक पहले मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा लेकर अपनी मर्जी से नए चुनाव आयुक्त को ज्वाइन करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में हालात ऐसे हैं कि यदि चुनाव आयोग से प्रमीशन मांगे तो गालियां लिखकर देने लगे हैं। इससे बुरी बात कुछ नहीं हो सकती। प्रशासन साईट हैक होने का बहाना बना रही है, ऐसा सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। चुनाव आयोग को इस पर उचित संज्ञान लेना चाहिए।

यह भी पढे़ं 👇

Iran Israel War

ईरान पर इजरायल की सर्जिकल स्ट्राइक: 48 घंटों में तीन टॉप लीडर मारे, लारीजानी से खुफिया चीफ तक, आखिर कौन बचा है?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Airlines Free Seats

Airlines 60% Free Seats Rule: सरकार का बड़ा फैसला, अब सीट सेलेक्शन के नाम पर नहीं चलेगी लूट

बुधवार, 18 मार्च 2026
HSRP Alert UP

HSRP Alert UP: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अब PUC नहीं मिलेगा, ₹10,000 का चालान, 15 अप्रैल से लागू

बुधवार, 18 मार्च 2026
Sara Ali Khan Kedarnath

Sara Ali Khan Kedarnath: BKTC का बड़ा बयान, आस्था का एफिडेविट देंगी तभी मिलेगी एंट्री

बुधवार, 18 मार्च 2026
डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर हम चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलेंगे और इस पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएंगे। क्योंकि ऐसे गालियां लिखकर देना सिस्टम के विपरित है। यहां पर भी भाजपा अपने एजेंटों को बैठा कर रखती है और दिल्ली से लेकर कुरुक्षेत्र तक भाजपा ने विपक्षी पार्टियों के साथ यही किया है। यदि चुनाव आयोग का कार्यालय ऐसा व्यवहार करता है तो देश की जनता चुनाव को निष्पक्ष कैसे माने। जब से चुनाव की घोषणा हुई है तब से चुनाव आयोग ने पूरे शहर से हमारे बैनर तो उतार दिए और भाजपा के बैनर आज भी शहर में लगे हुए हैं। इसका मतलब चुनाव आयोग पक्षपात कर रहा है। चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है।

डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी के साथ ऐसा ही हो रहा है। आम आदमी पार्टी के बैनर हटा दिए जाते हैं और भाजपा के लगे रहते हैं, आम आदमी पार्टी के आफिस पर दिल्ली पुलिस तीन दिन तक बैरिकेड्स लगा देती है और चुनाव आयोग कोई शिकायत नहीं लेता। आम आदमी पार्टी को तीन तीन दिन तक अपॉइंटमेंट नहीं मिलती और भाजपा को उसी दिन मिल जाती है। लोकतंत्र में ये चीजें सही नहीं होती इसलिए चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए।

डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि आज के समय में किसान, युवा, महिलाएं और व्यापारी भाजपा सरकार से परेशान हैं। चारों तरफ गोली और डंडे का राज है। प्रदेश और देश के लोगों को भाजपा से नफरत हो गई है। जो भी भाजपा के खिलाफ बोलता है उसके पीछे ईडी और सीबीआई लगा दी जाती है। अब जनता इनसे छुटकारा चाहती है। अब जहां भी इनके नेता वोट मांगने के लिए जाते हैं वहीं पर इनका विरोध हो रहा है। कुरुक्षेत्र में ही नवीन जिंदल का, सिरसा में अशोक तंवर, हिसार में रणजीत चौटाला और महेंद्रगढ़ में दुष्यंत चौटाला का विरोध हुआ है।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि किसान, व्यापारी और गरीब विरोधी भाजपा के डीएनए में है। मंडी की आढ़त को कम करना इसका सबसे बड़ा सबुत है। जिस प्रकार से मंडी में तोलने वाले और मंडी के मजदूरों पर आतंक ढाया जा रहा है। गरीबों के साथ मजदूरी में भेदभाव किया जा रहा है। इन सबके खिलाफ पूरे हरियाणा में रोष है, भाजपा न केवल बेकफूट पर है बल्कि भाग रही है। भाजपा ध्यान भटकाने के लिए नए और अनर्गल शगुफा लेकर आएंगे। मैं मंडी के व्यापारियों, मजदूरों, मुनीमों, मंडी में आने वाले किसानों और शहर के लोगों से अपील करता हूं कि इस सब बातों को हल है कि देश में सरकार बदले। देश में ऐसी सरकार बने जो इन सब मुद्दों का हल निकाल सके। इसलिए हर व्यक्ति डॉ. सुशील गुप्ता के पक्ष वोट करे।

Previous Post

श्रीलंका के खिलाफ एकदिनी श्रृंखला से बाहर हुईं क्लो ट्रायॉन

Next Post

अग्निपथ योजना से बढ़ रही है सेना में महिलाओं की भागीदारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran Israel War

ईरान पर इजरायल की सर्जिकल स्ट्राइक: 48 घंटों में तीन टॉप लीडर मारे, लारीजानी से खुफिया चीफ तक, आखिर कौन बचा है?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Airlines Free Seats

Airlines 60% Free Seats Rule: सरकार का बड़ा फैसला, अब सीट सेलेक्शन के नाम पर नहीं चलेगी लूट

बुधवार, 18 मार्च 2026
HSRP Alert UP

HSRP Alert UP: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अब PUC नहीं मिलेगा, ₹10,000 का चालान, 15 अप्रैल से लागू

बुधवार, 18 मार्च 2026
Sara Ali Khan Kedarnath

Sara Ali Khan Kedarnath: BKTC का बड़ा बयान, आस्था का एफिडेविट देंगी तभी मिलेगी एंट्री

बुधवार, 18 मार्च 2026
Iran Israel War

Iran Israel War: लारीजानी की हत्या के बाद ईरान का कहर, NATO में बड़ी टूट, ट्रंप बौखलाए

बुधवार, 18 मार्च 2026
Breaking News 18 March

Breaking News 18 March: लोकसभा रद्द, ईरान में तबाही, DGCA का बड़ा फैसला समेत 20 धमाकेदार खबरें

बुधवार, 18 मार्च 2026
Next Post
अग्निपथ योजना से बढ़ रही है सेना में महिलाओं की भागीदारी

अग्निपथ योजना से बढ़ रही है सेना में महिलाओं की भागीदारी

honda amaze

Honda Car Discounts : होंडा की कारों पर 83,000 तक छूट, फटाफट जाएं शोरूम

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।