बुधवार, 18 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अग्निपथ योजना से बढ़ रही है सेना में महिलाओं की भागीदारी

अग्निपथ योजना से बढ़ रही है सेना में महिलाओं की भागीदारी

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 6 अप्रैल 2024
A A
0
अग्निपथ योजना से बढ़ रही है सेना में महिलाओं की भागीदारी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही कुछ विपक्षी दलों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ अभियान तेज किया है। केंद्र सरकार को घेरने के मकसद से इस योजना के कुछ बिंदुओं पर भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। सरकार और सेना ने इस योजना पर समय-समय पर पूरी तस्वीर साफ कर युवाओं के हर संशय को दूर करने की कोशिश की है। इस क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पहले के बयान को देखा जा सकता है। उन्होंने कहा था कि अग्निपथ सशस्त्र बलों के लिए एक परिवर्तनकारी योजना है, जो भारतीय सेना को युवा शक्ति, उच्च तकनीक से लैस और अति-आधुनिक दृष्टिकोण के साथ दुनिया में सर्वश्रेष्ठ सैन्य बल बनाने में बल गुणांक के रूप में कार्य करने जा रही है। उनका यह बयान अग्निपथ योजना को लेकर भ्रम में रहे युवाओं को एक बडा संदेश था।

अग्निपथ ने खोले सेना में महिलाओं के लिए मार्ग

f2503aed a5e2 4ded 8d83 3f35ab10b58a 3

अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं की नाराजगी का भ्रम फैला रहे विपक्षी दलों को तब झटका लगा था जब इस योजना के तहत भर्ती के लिए युवकों की भारी भीड़ लग गई थी। यही नहीं इस योजना ने सेना में महिलाओं के लिए बड़े असवर के मार्ग खोल दिए। यानी यह तो साफ है कि इस योजना ने सेना के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण का मार्ग भी प्रशस्त किया है। सेना को अत्यधिक युवा शक्ति से लैस करने के लिए कारगर साबित हो रही इस योजना का दीर्घकालिक मकसद सैन्य आधुनिकीकरण की दिशा में और अधिक रास्ते खोलने का है। आज देखें तो चुने गए अग्निवीर को सेना की तीनों सेवाओं में जो कुशल प्रशिक्षण दिया गया है उससे युवाओ में एक नया जोश देखने को मिला है। इसका बखान आए दिन अग्निवीरों की जुबानी सुनने को मिलता रहता है। भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। 250 से भी अधिक केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाती है। शारीरिक, मेडिकल और मनोवैज्ञानिक परीक्षण से भी उम्मीदवारों को गुजारा जाता है। इससे तो यही पता चलता है कि सेना में आने वाले किसी भी युवक और युवती की क्षमताओं से समझौता नहीं किया जाता है। योजना की शुरुआत के बाद कुल 46000 अग्निवरों को पहले बैच में भर्ती किया गया था।

यह भी पढे़ं 👇

Paracetamol Shortage

Iran War का असर: Paracetamol Shortage का खतरा, 200 फार्मा कंपनियां बंद होने के कगार पर

बुधवार, 18 मार्च 2026
Donald Trump News

US Iran War: तीसरे हफ्ते में Trump ने मानी हार? Netanyahu जिंदा हैं या नहीं?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Dhurandhar 2 Real Story

Dhurandhar 2 Real Story: मेजर इकबाल कौन है, इलियास कश्मिरी नहीं है असली किरदार

बुधवार, 18 मार्च 2026
India Data Center Boom

India Data Center Boom: क्यों नहीं तैयार है भारत इस बड़ी क्रांति के लिए?

बुधवार, 18 मार्च 2026
हर क्षेत्र में सरकार दे रही महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

WhatsApp Image 2024 04 06 at 14.51.14

अग्निपथ योजना के तहत सरकार की तरफ से अब सेना में भर्ती की प्रक्रिया को और आगे बढ़ाया गया है। इसके तहत नियुक्ति और प्रशिक्षण प्राप्त पहला बैच जब सेना की कमान में पहुंचे थे तो तमाम साक्षात्कारों में उन्होंने संतोष जताया था। सेना के सशक्तिकरण के लिए सरकार की तरफ से चलाई गई इस योजना का ही नतीजा है कि सेना में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। वहीं दूसरी तरफ सेना में महिला अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर भी सरकार की तरफ से लगातार काम किया जा रहा है। इसको लेकर एक योजना भी तैयार की जा रही है। आपको बता दें कि भारतीय सेना के तीनों अंगों की बात करें तो इसमें महिला अधिकारियों की संख्या भारतीय नौसेना में 704, भारतीय वायु सेना में 1607 और आर्मी में 6807 है। सरकार की तरफ से संसद में भी यह कहा गया है कि वह भारतीय सेना में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसके साथ ही आर्टिलरी इकाइयों के साथ-साथ रिमाउंट और पशु चिकित्सा कोर में भी महिला अधिकारियों को शामिल करने की मंजूरी सरकार की तरफ से दी गई है। इसके साथ ही हर वर्ष महिला सेना कैंडिडेट्स के लिए 20 अतिरिक्त पद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए मंजूरी प्रदान की गई है। आर्मी मेडिकल कोर, डेंटल कोर के साथ ही मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में महिलाओं की संख्या बड़ी है।

भारतीय सेना में 1733 महिला अधिकारी

4ba5a056 5565 4703 a2de 4d35201ae099

सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारतीय सेना में 1733 महिला अधिकारी हैं। जबकि आर्मी मेडिकल कॉर्प्स में 1212, डेंटल कॉर्प्स में 168 और नर्सिंग सेवा में 3841 महिलाएं तैनात हैं। वहीं सेना ने इंजीनियर्स, सिग्नल, आर्मी एयर डिफेंस, मिलिट्री एयर डिफेंस, सेना सेवा कोर, सेना आयुध कोर और इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल सहित हथियारों और सेवाओं में महिला अधिकारियों को इन पदों पर पदोन्नति के लिए भी काम किया है। सेना की तरफ से सियाचिन ग्लेशियर में ऑपरेशनल डिप्लॉयमेंट में महिला अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। मतलब सेना के लगभग सभी विभागों में महिलाओं को समान अवसर दिए जा रहे हैं। अब सेना में महिला अधिकारी लड़ाकू विमान उड़ाने, पानी के जहाज पर अहम जिम्मेदारियां निभाने के साथ ही स्पेशल ऑपरेशन के जरिए दुश्मन को जवाब देने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं । भारतीय सेना में नेवी में सबसे ज्यादा महिलाएं काम कर रही हैं। इसमें 600 महिला ऑफिसर्स शामिल हैं। भारतीय वायुसेना में भी महिलाओं की संख्या 1600 से ज्यादा है। ऐसे में तीनों सेनाओं में महिलाओं के लिए कई शाखाओं के दरवाजे खुले तो उनकी हिस्सेदारी भी बढ़ी। अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के दौरान महिला अग्निवीरों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। वायुसेना में लड़ाकू विमानों पर महिला पायलटों की नियुक्ति हो रही है। नौसेना के युद्धक पोतों पर भी महिला अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। इसके साथ ही टोही विमानों के पायलट के रूप में उन्हें काम करने का मौका मिलना शुरू हो गया है। सरकार के सबसे ताजा आंकड़ों की मानें तो तीनों सेनाओं में 11414 महिलाएं तैनात हैं। इसमें अगर चिकित्सा, दंत चिकित्सा और नर्सिंग सेवाओं को छोड़ दिया जाए तो तीनों सेनाओं में कार्यरत महिला कर्मियों की संख्या 4,948 है।

आखिर क्या है अग्निपथ योजना?

WhatsApp Image 2024 04 06 at 14.57.59

सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना 14 जून 2022 को भारत सरकार द्वारा लॉन्च की गई। इसके तहत भर्ती हुए अग्निवीरों को पहले साल में 4.76 लाख और चौथे साल में 6.92 लाख रुपए दिए जाते हैं। अग्निवीर सैनिकों को वह सभी भत्ते प्रदान किए जाते हैं जो सेना को प्रदान किए जाते हैं। इसके साथ ही हर अग्निवीर को अपने हर महीने की सैलरी का 30 फीसदी योगदान देना होता है। सरकार द्वारा भी समान राशि का योगदान दिया जाता है। वहीं 4 साल पूरे होने के बाद अग्निवीर को 11.71 लाख रुपए की राशि दी जाती है जो पूरी तरह से आयकर मुक्त होती है। वहीं अग्निवीरों को सेवा के दौरान शहीद होने पर 44 लाख का गैर अंशदायी जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाता है।

Previous Post

जो व्यक्ति कोरोना, बाढ़ और मुसीबत के समय नहीं आया, वो कैसे करेगा जनता की सेवा : डॉ. सुशील गुप्ता

Next Post

Honda Car Discounts : होंडा की कारों पर 83,000 तक छूट, फटाफट जाएं शोरूम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Paracetamol Shortage

Iran War का असर: Paracetamol Shortage का खतरा, 200 फार्मा कंपनियां बंद होने के कगार पर

बुधवार, 18 मार्च 2026
Donald Trump News

US Iran War: तीसरे हफ्ते में Trump ने मानी हार? Netanyahu जिंदा हैं या नहीं?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Dhurandhar 2 Real Story

Dhurandhar 2 Real Story: मेजर इकबाल कौन है, इलियास कश्मिरी नहीं है असली किरदार

बुधवार, 18 मार्च 2026
India Data Center Boom

India Data Center Boom: क्यों नहीं तैयार है भारत इस बड़ी क्रांति के लिए?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Google Chrome Zero Day Attack

Google Chrome Zero Day Attack: बिना क्लिक किए हैक हो सकता है आपका फोन, 3.5 अरब यूजर्स पर खतरा

बुधवार, 18 मार्च 2026
Dubai Airport Attack

Dubai Airport Attack: ईरान के हमले से दुबई में तबाही, UAE क्यों नहीं दे रहा जवाब?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Next Post
honda amaze

Honda Car Discounts : होंडा की कारों पर 83,000 तक छूट, फटाफट जाएं शोरूम

Hardik-Rohit मुद्दे पर Sourav Ganguly का गजब रिएक्शन

Hardik-Rohit मुद्दे पर Sourav Ganguly का गजब रिएक्शन

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।