LIVE | ...
मंगलवार, 11 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भाजपा ने किया शराब घोटाला, असली शराब घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरू हुआ- आप

भाजपा ने किया शराब घोटाला, असली शराब घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरू हुआ- आप

सीएम केजरीवाल को जेल भेजने के पीछे गहरी साजिश, इसमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लोग शामिल हैं- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
भाजपा ने किया शराब घोटाला, असली शराब घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरू हुआ- आप

भाजपा ने किया शराब घोटाला, असली शराब घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरू हुआ- आप

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (The News Air)  आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने के पीछे भाजपा द्वारा रची गई बड़ी साजिश का खुलासा किया। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने प्रमाणों के साथ देश को बताया कि शराब घोटाला तो भाजपा ने किया है और असली शराब घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरू हुआ। इसमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लोग शामिल हैं और सीएम केजरीवाल को साजिश के तहत जेल भेजा गया, ताकि आम आदमी पार्टी को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा, भाजपा का घोटाला 21 मार्च को शाम 6ः50 बजे इलेक्टोरल बॉन्ड से सामने आता है और उसी शाम 7ः14 बजे ईडी को केजरीवाल के घर भेजकर उनको गिरफ्तार कर लिया गया।

संजय सिंह ने कहा कि आज सबको पता है कि भाजपा ने शराब घोटाले के आरोपी सरथ रेड्डी से 55 करोड़ लिए, मनी ट्रेल भी सामने हैं, लेकिन ईडी-सीबीआई ने भाजपा नेताओं के घर छापा नहीं मारा। वहीं, इस मामले के आरोपी मगुंटा रेड्डी और उसके बेटे राघव रेड्डी ने 10 में से केवल एक बयान केजरीवाल के खिलाफ दिया है। आज मगुंटा रेड्डी भाजपा के सहयोगी दल टीडीपी से चुनाव लड़ रहा है और मोदी जी की तश्वीर लगाकर वोट मांग रहा है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और मगुंटा रेड्डी को गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए फोटो जारी कर पूछा कि यह रिश्ता क्या कहलाता है?

पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि कैसे दुर्भावनापूर्ण तरीके से साजिश रचकर इस देश और दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। यह बहुत बड़ी साजिश है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के दो करोड़ लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, माताओं-बहनों को फ्री बस यात्रा की सुविधा देने का काम कर रहे हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को जेल में डालने के पीछे बहुत गहरी और बड़ी साजिश रची गई है। संजय सिंह ने यह भी खुलासा किया कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने शराब घोटाला किया है। उन्होंने बताया कि इस शराब घोटाले में छोटे-मोटे लोग शामिल नहीं हैं, बल्कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लोग शामिंल हैं।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि शराब कारोबारी एवं सांसद मगुंटा रेड्डी ने तीन और उसके बेटे राघव रेड्डी ने 7 बयान ईडी को दिए। दोनों बाप-बेटे ने 10 बयान दिए। 16 सितंबर 2022 को ईडी ने मगुंटा रेड्डी से पूछा कि क्या आप अरविंद केजरीवाल से मिले हैं, उन्हें जानते है? इसके जवाब में मगुंटा रेड्डी ने सच बताते हुए कहा कि हां, मैं अपने चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन के मामले में मिला था। इसी के बाद मगुंटा रेड्डी के बेटे राघव रेड्डी को गिरफ्तार कर 5 महीने जेल में रखा गया। इससे दबाव में आकर उसने बयान बदल दिया। 16 सितंबर 2022 को सांसद मगुंटा रेड्डी पर पहली बार ईडी रेड डालती है और 10 फरवरी 2023 तक लगातार उससे केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के लिए कहा जाता है, लेकिन वो खिलाफ में बयान नहीं देता है। इसके बाद उसके बेटे राघव रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया जाता है।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि 16 सितंबर 2022 से 16 जुलाई 2023 तक राघव रेड्डी से 7 बयान लिए जाते हैं। राघव रेड्डी अपने 6 बयानों में साफ इनकार करता है कि वो अरविंद केजरीवाल को जानता है। लेकिन 5 महीने की जेल के बाद राघव रेड्डी टूट जाता है और 16 जुलाई 2023 को राघव रेड्डी अपने 7वें बयान में बदल जाता है। वे सीएम केजरीवाल के खिलाफ बयान देता है और उसी साजिश का हिस्सा बन जाता है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि राघव रेड्डी 6 और मगुंटा रेड्डी के 2 बयान ईडी द्वारा गायब कर दिए जाते हैं। 5 महीने की जेल के दौरान दिए गए राघव के दिए बयानों पर ईडी कहती है कि हमें इन बयानों पर भरोसा नहीं है। ईडी ने उन बयानों को अवास्तविक दस्तावेजों के तौर पर अपने पास रख लिया। हमारे वकीलों ने अदालत में पैरवी की कि हमें वो बयान देखने हैं, जो राघव रेड्डी ने जेल में दिया। जब कोर्ट ने हमारे वकीलों को वो बयान देखने की इजाजत दी तो दोनों के बयान पढ़कर वकीलों के होश उड़ गए। दोनों बाप-बेटे के 9 बयानों में कहीं भी अरविंद केजरीवाल का जिक्र नहीं है। बाद में उस पर जबरन दबाव बनाकर उससे अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दिलवाया जाता है।

राज्यसभा संसाद संजय सिंह ने मीडिया के सामने शराब कारोबारी एवं सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी की प्रधानमंत्री मोदी के साथ हाथ मिलाते हुए तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि 16 जुलाई को जब मगुंटा रेड्डी सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयान देता है और हमारी पार्टी को खत्म करने की बीजेपी की साजिश में शामिल हो जाता है, तो 18 जुलाई को मगुंटा रेड्डी के बेटे राघव रेड्डी की जमानत हो जाती है। एक मगुंटा रेड्डी को बार-बार ईडी शराब का घोटालेबाज बता रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि मगुंटा रेड्डी का भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ क्या रिश्ता है? इस बार मगुंटा रेड्डी भाजपा की सहयोगी पार्टी टीडीपी से लोकसभा चुनाव लड़ रहा है और प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाकर जनता से वोट मांग रहा है। बीजेपी मगुंटा रेड्डी को घोटालेबाज कहती रही है और ईडी कहती रही कि वो मगुंटा रेड्डी पर कार्रवाई करेंगी, लेकिन जब उसने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दे दिया तो वो मोदी जी तश्वीर लगाकर वोट मांग रहा है। देश के लोगों को यह जानना चाहिए कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देने वाले मगुंटा रेड्डी और उसके बेटे राघव रेड्डी की यही असल सच्चाई यही है। अरविंद केजरीवाल के बारे में इनके सही बयानों को ईडी अविश्वसनीय बताकर छुपा लेती है, कोर्ट में नहीं दिखाती।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Teacher Training

Punjab Teacher Training: 21,850 शिक्षकों को नशे और मानसिक स्वास्थ्य पर मिलेगा प्रशिक्षण

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Baljit Kaur

Punjab Anti-Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान को ₹1 करोड़ का टोकन ग्रांट, 12 जिलों में तेज होगी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
lal chand Minister AAP

Punjab Biodiversity Project: JICA के सहयोग से ₹760 करोड़ की जैव विविधता परियोजना शुरू होगी

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
baltej pannu

Harbhajan Singh Bhajji Controversy: BJP के इशारे पर पंजाब को बदनाम कर रहे भज्जी, AAP का तीखा हमला

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

“आप” के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आगे कहा कि दूसरा व्यक्ति शराब कारोबारी सरथ रेड्डी है। इसे बीजेपी बार-बार घोटालेबाज बताती है। सरथ रेड्डी के घर पर 9 नवंबर 2022 को ईडी का छापा पड़ता है। उस दौरान सरथ रेड्डी साफ-साफ मना कर देता है कि मैं अरविंद केजरीवाल को नहीं जानता और मैं उनसे कभी मिला ही नहीं। ईडी सरथ रेड्डी को 10 नवंबर 2022 को गिरफ्तार कर लेती है। इसके बाद सरथ रेड्डी छह महीने तक जेल में रहता है। सरथ रेड्डी पर केजरीवाल के खिलाफ बयान देने का बार-बार दबाव बनाया गया, लेकिन वो नहीं दिया। सरथ रेड्डी ने ईडी को 12 बयान दिए। जब सरथ रेड्डी को धमकाया गया कि केजरीवाल के खिलाफ बयान दो, वरना पूरी जिंदगी जेल में सड़ जाएगी तो वो टूट गया। सरथ रेड्डी ने 25 अप्रैल 2023 को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दे दिया। हमारे वकीलों ने फिर सवाल उठाया और कोर्ट में अपील की कि ईडी ने सरथ रेड्डी के 10 बयानों को अविश्वसनीय दस्तावेजों में क्यों शामिल कर दिया? 10 बयानों में केजरीवाल का कहीं नाम नहीं है। उन 10 बयानों पर ईडी ने कहा कि इस पर भरोसा नहीं है। जब सरथ रेड्डी ने 25 अप्रैल को केजरीवाल के खिलाफ बयान दिया तो उसकी जमानत हो जाती है।

उन्होंने कहा कि असली शराब घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरु हुआ, जो बीजेपी का शराब घोटाला है। इसमे 15 नवंबर 2022 को बीजेपी को 5 करोड़ की पहली पेशगी पहुंचाया गया। भाजपा जिस सरथ रेड्डी को किंगपिन बताती थी, उसने गिरफ्तारी के बाद भाजपा को 55 करोड़ रुपए की रिश्वत दी। सुप्रीम कोर्ट की वजह से आज भाजपा के शराब घोटाले का मनी ट्रेल भी सामने आ गया। सुप्रीम कोर्ट के दबाव में 21 मार्च 2024 की शात 6ः50 बजे मजबूरी में इलेक्टोरल बॉन्ड की सारी डिटेल चुनाव आयोग की वेबसाइट पर डालनी पड़ी और बताना पड़ा कि शराब घोटाले में ईडी जिस सरथ रेड्डी को किंगपिन कह रही थी, उसने भाजपा को 55 करोड़ रुपए दिए हैं। जैसे ही शाम 6ः50 बजे भाजपा के शराब घोटाले का खुलासा हो जाता है, वैसे ही शाम 7ः14 बजे मुख्यमंत्री के घर पर छापा पड़ जाता है। मीडिया में इसकी चर्चा होती, आम आदमी पार्टी इसका मुद्दा उठाती कि शराब घोटाला तो भाजपा ने किया है। देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा की ईडी सीएम केजरीवाल के घर पहुंच गई। ईडी के अधिकारियों से कहा गया कि जल्दी जाओ, वरना हमारा घोटाला खुल जाएगा। ढाई घंटे की पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। इसलिए हम बार-बार कह रहे थे कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है, हमारी ये बात सच निकली। असल बात यह है कि भाजपा ने शराब घोटाला किया और यह शराब घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरु हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ गहरी साजिश के तहत ऐसे बयान छिपा लिए गए जो उनके खिलाफ नहीं थे। जबकि दबाव बनाकर लिए गए झूठे बयान को बेबुनियाद आधार बनाकर सीएम को गिरफ्तार कर लिया गया।

“आप” के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने देश और दिल्ली की जनता से कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 100 फीसद ईमानदारी से अपना जीवन जिया है और जी रहे हैं। अरविंद केजरीवाल पर न कभी कोई दाग था और न जीवन में कभी रहेगा। अरविंद केजरीवाल का गुनाह सिर्फ इतना है कि वो दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए काम कर रहे हैं, वो दिल्ली की माताओं-बहनो को बस की फ्री यात्रा, महिलाओं के लिए हर महीने एक हजार रुपए, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा, बिजली और पानी का इंतजाम कर रहे हैं। दिल्ली की एक ऐसी सरकार जो दुनिया में सबसे बेहतरीन काम कर रही है। ऐसे मुख्यमत्री को एक गहरी साजिश रचकर गिरफ्तार किया गया है। ये सारे बयान और सबूत चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हैं कि ये केवल साजिश है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मालकिन शबीना से सचिन का रिश्‍ता रखना पड़ा भारी, अवैध रिश्‍तें ने ली जान

Next Post

बठिंडा के कई वरिष्ठ अकाली और कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Teacher Training

Punjab Teacher Training: 21,850 शिक्षकों को नशे और मानसिक स्वास्थ्य पर मिलेगा प्रशिक्षण

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Baljit Kaur

Punjab Anti-Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान को ₹1 करोड़ का टोकन ग्रांट, 12 जिलों में तेज होगी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
lal chand Minister AAP

Punjab Biodiversity Project: JICA के सहयोग से ₹760 करोड़ की जैव विविधता परियोजना शुरू होगी

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
baltej pannu

Harbhajan Singh Bhajji Controversy: BJP के इशारे पर पंजाब को बदनाम कर रहे भज्जी, AAP का तीखा हमला

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Online TDS Certificate

Online TDS Certificate: Income Tax विभाग जल्द शुरू करेगा ऑनलाइन TDS सर्टिफिकेट की सुविधा

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Abhijeet Dipke

CJP Schools Campaign: 15 अगस्त से शुरू होगी सरकारी स्कूलों में सुधार की देशव्यापी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Next Post
बठिंडा के कई वरिष्ठ अकाली और कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

बठिंडा के कई वरिष्ठ अकाली और कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

सात वर्षों से विकास के नए आयाम गढ़ रहा पूर्वांचल

सात वर्षों से विकास के नए आयाम गढ़ रहा पूर्वांचल

Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी की मौत पर खूब सियासत, पर असल में चुनावों पर होगा क्या असर?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।