LIVE | ...
गुरूवार, 20 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - किसी के लिए डॉन तो किसी का रहनुमा…और दफन हो गया मुख्तार अंसारी

किसी के लिए डॉन तो किसी का रहनुमा…और दफन हो गया मुख्तार अंसारी

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 30 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
किसी के लिए डॉन तो किसी का रहनुमा...और दफन हो गया मुख्तार अंसारी
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
 

नई दिल्ली, 30 मार्च (The News Air) मुख्तार अंसारी को उसके पैतृक गांव गाजीपुर के मोहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. इस दौरान घर और कब्रिस्तान के बाहर मुख्तार के चाहने वालों का मजमा लगा रहा. समर्थकों ने मुख्तार जिंदाबाद के नारे लगाए. वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई.

बड़ी बड़ी आंखें, रौबदार चेहरा, ताव दिखाती मूछें. ये पहचान थी उस शख्सियत की जो हमेशा के लिए खामोश हो गया. मुख्तार अंसारी को आज उसके पैतृक गांव गाजीपुर के मोहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. माफिया कहो, डॉन कहो या फिर गैंगस्टर नाम सिर्फ एक ही है मुख्तार अंसारी. लेकिन इससे परे उनकी एक अलग शख्सियत भी थी. ये बात उनके जनाजे में शामिल भीड़ को देखकर साफ महसूस की जा सकती है.

चिलचिलाती धूप में जनाजे में शामिल होने के लिए लोगों का मजमा लगा रहा. जो इस बात की गवाही देती है कि मुख्तार इन लोगों के लिए किसी रहमुना, किसी मसीहा से कम नहीं था. तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्तार का शव उसके पैतृक गांव मोहम्मदाबाद पहुंचा. किसी ने सोचा नहीं था कि एक दिन मुख्तार एक ताबूत में बंद होकर खामोशी के साथ इस तरह से भी आएगा. इस दौरान घर के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ ही अर्धसैनिक बल तैनात किए गए. धीरे धीरे भीड़ भी इकट्ठा होने लगी. ये वही लोग थे जिन्होंने मुख्तार को मुख्तार बनाया.

यह भी पढे़ं 👇

History of 20 August

History of 20 August: थर्मोपाइली से लेकर बोल्ट तक, जानें 20 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: झारखंड-बिहार में Depression, पूर्वी MP में अति भारी बारिश की चेतावनी

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 20

Breaking News Live Updates 20 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 20 अगस्त 2026 का राशिफल, जानें किस राशि को मिलेगी खुशखबरी

गुरूवार, 20 अगस्त 2026

#WATCH ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के दौरान उनके समर्थकों द्वारा कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ने से अफरा-तफरी मच गई। pic.twitter.com/xUe5TkIriq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2024

मुख्तार की एक झलक पाने के लिए लोगों का मजमा उनके घर के बाहर लग गया. इस दौरान मुख्तार के भतीजे और विधायक मन्नू अंसारी ने लोगों से गुजारिश की कि सभी लोग शांति बनाए रखें. इसके बाद मुख्तार को गुसल दिया गया और सफेद कफन पहनाकर उसका जनाजा तैयार किया गया. इस बीच बाहर मुख्तार के समर्थक बेकाबू होने लगे. उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद समर्थक शांत हो गए.

लोगों के हुजूम को देखते हुए जिस रास्ते से जनाजा गुजरना था. उसे डायवर्ट कर दिया गया. दूसरे रास्ते से जनाजे को कब्रिस्तान ले जाया गया. इस दौरान कब्रिस्तान के बाहर भी भारी तादाद में पुलिसकर्मी तैनात थे. कब्रिस्तान के पास प्रिंस हॉल मैदान में जनाजे की नमाज अदा की गई. यहां ऐसा नजारा देखा गया जो शायद कम ही देखने को मिलता है. निगाहें जिस तरफ जा रही थी मुख्तार के चाहने वाले नजर आ रहे थे. लोग अपने घरों पर चढ़कर मुख्तार के आखिरी सफर के गवाह बन रहे थे.

जनाजे की नमाज अदा की गई. जिसके बाद मुख्तार को कालीबाग कब्रिस्तान ले जाया जाने लगा. इस दौरान भीड़ को काबू पाने में पुलिस के भी पसीने निकल गए. प्रशासन ने कब्रिस्तान के अंदर मुख्तार के परिवार वालों को ही जाने की इजाजत दी थी. माइक से लोगों किसी तरह समझाया गया. मानव चेन बनाई गई. तमाम मुश्किल का सामना करते हुए आखिरकार मुख्तार का जनाजा कब्रिस्तान पहुंच गया. इस दौरान मुख्तार के समर्थकों ने मुख्तार जिंदाबाद के नारे लगाए.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव समेत इन हस्तियों को मिला भारत रत्न,

Next Post

CM केजरीवाल के एक और नेता को ईडी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History of 20 August

History of 20 August: थर्मोपाइली से लेकर बोल्ट तक, जानें 20 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: झारखंड-बिहार में Depression, पूर्वी MP में अति भारी बारिश की चेतावनी

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 20

Breaking News Live Updates 20 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 20 अगस्त 2026 का राशिफल, जानें किस राशि को मिलेगी खुशखबरी

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Punjab CM Mann

Satyendar Jain Arrest: ‘ED Party’ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है – भगवंत मान

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Punjab Transport Department - Harpal Cheema

Punjab Transport Department: DL और RC सेवाओं में 99% समय पर निपटारा, बकाया सिर्फ 0.36%

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Next Post
CM केजरीवाल

CM केजरीवाल के एक और नेता को ईडी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया

Supreme Court Judge Bhushan R Gavai,लाइव स्ट्रीमिंग के साथ खिलवाड़ पर भड़के सुप्रीम कोर्ट जज गवई, कहा- जजों की ऐसी आलोचना चिंताजनक - supreme court judge bhushan r gavai anguish reckless manner live streaming court proceedings unwarranted criticism judges

लाइव स्ट्रीमिंग के साथ खिलवाड़ पर भड़के सुप्रीम कोर्ट जज गवई, कहा-

Heart Attack

स्टडी:शरीर में मौजूद माइक्रोप्लास्टिक्स बढ़ा सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।