LIVE | ...
गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Problem In RO Water: शुद्ध पानी तो चाहिए लेकिन आरओ वाटर? ना बाबा ना,

Problem In RO Water: शुद्ध पानी तो चाहिए लेकिन आरओ वाटर? ना बाबा ना,

लंबे समय तक पीते रहे तो कई बीमारियां!

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 27 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, हेल्थ
A A
0
Problem In RO Water,शुद्ध पानी तो चाहिए लेकिन आरओ वाटर? ना बाबा ना, लंबे समय तक पीते रहे तो कई बीमारियां! - say no to ro water as it can be harmful due to lack of essential minerals
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 27 मार्च (The News Air): हम तो यह सोचकर रिवर्स ऑस्मोसिस (RO) सिस्टम का अच्छा-खासा खर्च उठाते हैं कि जान है तो जहान है। स्वस्थ रहने के लिए आरओ से फिल्टर पानी पीते हैं ताकि अशुद्ध पानी से कोई बीमारी न हो जाए। लेकिन सच्चाई कुछ और है। आरओ ने केवल पानी से गंदगी को हटाता है बल्कि उसमें घुले खनिज पदार्थों को भी खत्म कर देता है जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इस कारण विशेषज्ञों की चेतावनी है कि आरओ का पानी कुछ बीमारियों से दूर रखता है तो कई तरह की समस्याएं भी पैदा कर देता है। साफ-साफ शब्दों में कहें तो आरओ का पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

क्यों खतरनाक है आरओ वाटर, जान लीजिए

दरअसल, विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपको आरओ का उपयोग करना ही है, तो यह सुनिश्चित करें कि फिल्टर किए पानी में 200 से 250 मिलीग्राम प्रति लीटर की दर से घुले हुए ठोस पदार्थ शामिल रहें। ऐसा करने पर कैल्शियम और मैग्नीशियम सहित सभी आवश्यक खनिजों की सप्लाई शरीर को होती रहेगी। यह बात हाल ही में आरओ सिस्टम पर एक वेबिनार में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)- राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान, (NEERI), नागपुर के जल प्रौद्योगिकी और प्रबंधन प्रभाग (वॉटर टेक्नॉलजी एंड मैनेजमेंट डिविजन) के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अतुल वी मालधुरे ने कही। उन्होंने कहा कि अशुद्धियों को दूर करने के अलावा आरओ फायदेमंद खनिजों को भी हटा सकता है।

WHO ने भी साफ-साफ दी थी चेतावनी

यहां तक कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी आरओ फिल्टर के उपयोग के खिलाफ चेतावनी दी है। डब्ल्यूएचओ ने 2019 में कहा था, ‘आरओ मशीनें पानी को साफ करने में बहुत प्रभावी हैं, लेकिन वे कैल्शियम और मैग्नीशियम को भी हटा देती हैं, जो शरीरिक ऊर्जा के लिए बहुत जरूरी हैं। इसलिए, लंबे समय तक आरओ का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।’

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 17 September 2026

Breaking News Live Updates 17 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 September 2026

Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: आज मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल, जानें किसके लिए खास है यह दिन

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case

Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case: CM की पत्नी ने मजीठिया, हरसिमरत और खैरा के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्टल के साथ चार गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन का खुलासा

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
डॉक्टरों का कहा तो सुन लीजिए

सर गंगा राम अस्पताल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के प्रमुख डॉ. अनिल अरोड़ा ने कहा कि आरओ से फिल्टर पानी के बजाय लोगों को नाइट्रेट जैसी अशुद्धियों को फिल्टर करने के बाद उबला हुआ पानी पीना चाहिए। उन्होंने बताया कि उबालने से केवल बैक्टीरिया, वायरस और फंगस मरेंगे। डॉ. अरोड़ा ने बताया कि चेकोस्लोवाकिया और स्लोवाकिया में आरओ वाटर को अनिवार्य बनाने के पांच साल बाद अधिकारियों ने देखा कि लोग मांसपेशियों में थकान, ऐंठन, शरीर में दर्द, याददाश्त की कमी आदि की शिकायत कर रहे हैं क्योंकि खनिजों की कमी हो गई।
डब्ल्यूएचओ ने प्रति लीटर पानी में 30 मिलीग्राम कैल्शियम, 30 मिलीग्राम बाइकार्बोनेट और 20 मिलीग्राम मैग्नीशियम की सिफारिश की है। मेदांता अस्पताल में वरिष्ठ सलाहकार (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) डॉ. अश्विनी सत्य ने हमारे सहयोगी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) को बताया, ‘आरओ बैक्टीरिया, वायरस, फंगस जैसे रोगाणुओं और विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करता है, लेकिन हमें आवश्यक खनिजों से वंचित होने की कीमत चुकानी पड़ती है।’

आरओ से फिल्टर नहीं करें तो कैसे शुद्ध करें पानी?

हालांकि, इसका कोई सही समाधान नहीं है लेकिन सूती कपड़े से छान लेने के बाद पानी को 20 मिनट तक उबालना एक अच्छा विकल्प है। डॉ. सत्य ने आगे कहा कि पानी में मौजूद ट्रेस एलिमेंट्स हमारे हॉर्मोन और एंजाइम का हिस्सा होते हैं। अगर इन्हें नहीं लिया जाता है तो शरीर पर काफी हद तक प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस तरह की कमी के सामान्य लक्षणों में थकान और इम्यूनिटी के घटने जैसी समस्याएं शामिल हैं।

‘आरओ वाटर पीने से मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव’ नाम से की गई एक स्टडी से भी पता चला है कि लंबे समय तक आरओ वाटर पीने से गठिया, अवसाद, चिड़चिड़ापन, हड्डियों में कमजोरी और बालों के झड़ने जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2022 में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के एक आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) को सभी आरओ निर्माताओं को निर्देश जारी करने का निर्देश दिया गया था कि वे उन वाटर प्यूरिफायर्स पर प्रतिबंध लगाएं जहां पानी में टीडीएस का स्तर 500 मिलीग्राम प्रति लीटर से कम है।

इस साल जनवरी में विवेक मिश्रा ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत सवाल किया था जिसके जवाब में बताया गया कि प्रमुख कंपनियों के आरओ वाटर की क्वॉलिटी का परीक्षण सीपीसीबी ने नहीं किया था क्योंकि यह उसके दायरे में नहीं आता है। हालांकि, वाटर प्यूरिफिकेशन सिस्टम के उपयोग को रेग्युलेट करने के लिए नोटिफाइड नियमों को लागू करने के लिए पर्यावरण मंत्रालय की ओर से सीपीसीबी को एक नोडल एजेंसी बनाया गया था। इस पर वेबिनार के दौरान भी चर्चा हुई।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सरकार ने किसानों को दिलाया भरोसा,

Next Post

Adani Power के लिए इस नई डील का रास्ता साफ, CCI ने दी हरी झंडी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 17 September 2026

Breaking News Live Updates 17 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 September 2026

Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: आज मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल, जानें किसके लिए खास है यह दिन

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case

Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case: CM की पत्नी ने मजीठिया, हरसिमरत और खैरा के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्टल के साथ चार गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन का खुलासा

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Yuddh Nashean Viruddh

Yuddh Nashean Viruddh: डॉ. बलजीत कौर ने कहा- नशों के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
AAP BJP Nasha Mukti Yatra

AAP BJP Nasha Mukti Yatra: भाजपा की यात्रा से पहले आप ने पूछे 3 बड़े सवाल

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Next Post
Adani Power के लिए इस नई डील का रास्ता साफ, CCI ने दी हरी झंडी

Adani Power के लिए इस नई डील का रास्ता साफ, CCI ने दी हरी झंडी

Baltimore Bridge Collapse Sends Ripples Through Indian Coal, Petcoke Markets - Amar Ujala Hindi News Live

Baltimore Bridge Collapse: 'बाल्टीमोर ब्रिज हादसे से भारत में कोयला संकट गहरा सकता है',

583 लोगों ने दम तोड़ा था... कहानी दुनिया के सबसे बड़े विमान हादसे की

583 लोगों ने दम तोड़ा, तस्वीरें देख रूह कांप गई थी...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।