मंगलवार, 24 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - 27 March Ka Rashifal: किन राशि वालों को मिलेगी नौकरी और नई जिम्मेदारी? जल्द दूर हो सकती हैं आर्थिक समस्याएं

27 March Ka Rashifal: किन राशि वालों को मिलेगी नौकरी और नई जिम्मेदारी? जल्द दूर हो सकती हैं आर्थिक समस्याएं

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 26 मार्च 2024
A A
0
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

27 मार्च 2024 बुधवार का राशिफल: मिथुन राशि वालों को जल्द नौकरी प्राप्त हो सकती है और मजदूर वर्ग को रोजगार मिल सकता है. इसके अलावा परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा. तुला राशि वालों को राजनीतिक क्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है. व्यापार में अकारण किसी से वाद विवाद करने से बचें. अन्यथा व्यापार में बाधा उत्पन्न हो सकती है. कर क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. धनु राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिलेगी. बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. लाइजनिंग कंपनियों के प्रतिनिधि घूम फिरकर व्यापार करने वाले लोगों को विशेष सफलता मिलेगी.

मेष (Aries)

आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी. नौकरी के सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा. आजीविका के क्षेत्र में लोगों को लाभ उन्नति के योग बनेंगे. पूर्व से रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. व्यवसाय के क्षेत्र में जुड़े हुए लोगों का अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी. जुआ, सट्टा खेलने से बचें. अन्यथा धन हानि हो सकती है. कृषि कार्यों में संलग्न लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिलेगा. राजनीति में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे. रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है. कार्य क्षेत्र में व्यर्थ वाद विवाद से बचें. यात्रा करते समय सावधानी बरतें.

उपाय :- हनुमान जी के मंदिर में निर्माण हेतु ईंटों का दान करें.

यह भी पढे़ं 👇

Navratri 2026 Upay

Navratri 2026 Upay: नवरात्रि में राशि अनुसार नवार्ण मंत्र जाप से बदलेगी किस्मत

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 24 March 2026

Breaking News Live Updates 24 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Today in History March 24

Today in History March 24: एक ही दिन Elizabeth I की मौत और Exxon Valdez तबाही, जानें सब

मंगलवार, 24 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: तीन Western Disturbance से इस हफ्ते भारत में तबाही का अलर्ट

मंगलवार, 24 मार्च 2026
वृषभ (Taurus)

आज कोई आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है. कोई अधूरा कार्य पूरे होने से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी. परिवार में परिजनों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी. कार्य क्षेत्र में संघर्ष बढ़ सकता है. अपने कार्य को ईमानदारी पूर्वक करते रहें . गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. अपने मन की बात हर किसी से न कहें. व्यापार करने वाले लोगों को धीमी गति से लाभ होगा. पहले से सोचे समझे कार्यों में सफलता मिलेगी. धार्मिक कार्य के संपन्न होने के योग बनेंगे. शोध कार्यों अथवा विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी. पत्रकार ,लेखक, अध्ययन में लोगों को सरकार से पुरस्कार प्राप्त हो सकता है.

उपाय :- आज किसी नवयुग जोड़े को स्वादिष्ट भोजन कराएं. यथाशक्ति धन देकर उन्हें विदा करें.

मिथुन (Gemini)

नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों को नौकरी प्राप्त हो सकती है. मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा. आजीविका के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को अपने कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. व्यवसाय करने वाले लोगों को नवीन व्यवसायिक योजना पर महत्वपूर्ण कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. राजनीति में गुप्त शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं. अतः सजग एवं सावधान रहें. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी. सामाजिक क्षेत्र में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी. पारिवारिक समस्याओं की अनदेखी न करें. अन्यथा समस्या गंभीर रूप ले सकती है.

उपाय :- आज बुध यंत्र की पूजा करें. पुष्प अर्पित करें. अपनी बुद्धि को सकारात्मक रखें.

कर्क (Cancer)

आज शासन सत्ता में बैठे लोगों को नवीन दायित्व प्राप्त होंगे. नौकरी करने वाले लोगों को अपने निकटस्थ लोगों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी. लोगों की कूटनीति में ना फंसे व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को धीमी गति से लाभ होने की संभावना रहेगी. अपने व्यवसाय के विरोधियों पर नजर रखें. सामाजिक मान प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें. लोभ लालच वाली स्थिति से बचें. गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में स्वयं जिम्मेदारी निभाएं. कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही बिल्कुल भी न करें. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी.

उपाय :- आज मिश्री का दान करें. कुत्ते के बच्चे को दूध पिलाएं.

सिंह (Leo)

आज कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे. परिवार में अतिथियों के आवागमन से वातावरण खुशनुमा बनेगा. रचनात्मक रूप से कार्य करने से लाभ होगा. राजनीति में आपका वर्चस्व स्थापित होगा. कार्य क्षेत्र के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. अपने व्यवहार को सकारात्मक रखें. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी. सुरक्षा में लगे लोगों को उनके साहस एवं पराक्रम के बल पर महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. रोजगार की तलाश पूरी होगी. नौकरी में नौकर चाकर वाहन का सुख बढ़ेगा.

उपाय :- अपने घर में उगते हुए सूर्य का फोटो लगाएं. प्रतिदिन सूर्य को प्रणाम करें.

कन्या (Virgo)

आज राजनीति में कोई विरोधी मित्रता का हाथ बढ़ा सकता है. जिससे आपका राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा. आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अधिक परिश्रम करने से स्थिति सुधरेगी. निजी व्यवसाय करने वाले लोगों को अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी. समाज में अच्छे कार्यों के लिए आपकी सराहना होगी. रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है. सत्ता शासन का लाभ मिलेगा. नौकरी में उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा के योग बनेंगे.

उपाय :- किसी जरूरतमंद को खाद्य सामग्री भेंट करें. यथाशक्ति धन दें.

तुला (Libra)

आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी. दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी. राजनीतिक क्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है. व्यापार में अकारण किसी से वाद विवाद करने से बचें. अन्यथा व्यापार में बाधा उत्पन्न हो सकती है. कर क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. अचानक बड़ा निर्णय लेने से परेशानी बढ़ सकती है. विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहें. राजनीति में नए सहयोगी बनेंगे. आपके साहस में वृद्धि होगी. सामाजिक क्षेत्र में आपके नेतृत्व की सराहना होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से आपका मान बढ़ेगा. परिवार में वरिष्ठ परिजनों के साथ कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें. अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है.

उपाय :- आज बृहस्पति यंत्र की पीले फूलों से पूजा करें.

वृश्चिक (Scorpio)

कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे. राजनीति में किसी विशिष्ट व्यक्ति का सामान्य ज्ञान मार्गदर्शन प्राप्त होगा. कार्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा पूर्वक करें. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को धीमी गति से लाभ होने की संभावना रहेगी. धैर्यपूर्वक कार्य करें. पहले से सोचे समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. सामाजिक कार्यों के में रुचि बढ़ेगी. लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग हैं. अधिक भावुकता से बचें. परिवार के दायित्व की पूर्ति होगी. भूमि ,भवन, शेयर, लॉटरी, विदेश सेवा आदि से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी तलाश रहे लोगों को नौकरी मिलने से बेहद खुशी होगी. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. कोई नवीन जिम्मेदारी आपके प्रभाव में वृद्धि करेगी. विद्यार्थी वर्ग विद्या अध्ययन में अभिरुचि न लेकर इधर-उधर की बातों में अभिरुचि अधिक लेंगे.

उपाय :- आज शिव मंदिर में साफ सफाई में यथाशक्ति सहयोग करें. भगवान शिव के सामने बैठकर राम नाम मंत्र का जाप करें.

धनु (Sagittarius)

आज राजनीति में विरोधी पक्ष आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं. अपनी सजकता, सावधानी से ऐसी समस्याओं से बचने का प्रयास करें. कार्य क्षेत्र में अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है. संयम पूर्वक कार्य करें. क्रोध से बचें. व्यवसाय के क्षेत्र में लोगों को अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिलेगी. बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. लाइजनिंग कंपनियों के प्रतिनिधि घूम फिरकर व्यापार करने वाले लोगों को विशेष सफलता मिलेगी. आपकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है. कोई पुराना कोर्ट कचहरी का विवाद सुलाने से मन को सुकून मिलेगा.

उपाय :- आज पीले फूल भगवान विष्णु को अर्पित करें. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का तुलसी की माला पर 108 बार जाप करें.

मकर (Capricorn)

आज नौकरी की तलाश में लगे हुए लोगों को इस दिशा में कोई शुभ समाचार मिलेगा. भूमि के क्रय विक्रय ,कृषि कार्य प,शुओं का क्रय आदि के कार्य में लगे लोगों को सामान्य सफलता मिलने के योग हैं. नौकरी करने वाले लोगों को अतिरिक्त परिश्रम करने से लाभ होगा. अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें. व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को अपनी व्यापारिक नीति में सकारात्मक परिवर्तन करने की आवश्यकता रहेगी. किसी राजनीतिक अभियान की कमान आपको मिल सकती है. जिससे आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी. मित्रों के साथ व्यर्थ वाद विवाद से बचें. अन्यथा संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं. सामाजिक कार्यों में दिखावे के लिए कार्य करने से बचें. श्रेय लेने से दूर रहे. आपका सम्मान बढ़ेगा. छोटी अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है.

उपाय :- आज किसी वृद्ध व्यक्ति को यथाशक्ति वस्त्र आदि धन देकर उनका आशीर्वाद लें. अपने कार्य को ईमानदारी से करें.

कुंभ (Aquarius)

आज व्यापार में किसी साथी से अपेक्षित सहयोग न मिलने से अपेक्षित लाभ होने में अथवा उन्नत होने में बाधा उत्पन्न हो सकती है. नवीन व्यापार शुरू करने से पहले वरिष्ठ परिजनों से अच्छा अथवा किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श करें. कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी बरतें. जेल में बंद लोग अपनी मुक्ति का प्रयास करें. सफलता मिल सकती है. राजनीति में आपकी मधुर वाणी, व्यवहार कुशलता समर्थकों की वृद्धि में सहायक सिद्ध होगी. व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को अपनी व्यापार नीति में सकारात्मक परिवर्तन करने की आवश्यकता रहेगी. सामाजिक मान प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी बरतें. मिलावट खोरी आदि धंधे से बचें. अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं.

उपाय :- आज किसी देव मंदिर में दीपक दान करें.

मीन (Pisces)

आज राजनीति में आपके विरोधी परास्त होंगे. आपका वर्चस्व बढ़ेगा. आपके नेतृत्व का डंका बजेगा. राजनीतिक क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे. कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है. शासन सत्ता में बैठे लोगों को नए दायित्व मिलेंगे. अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभ होने की संभावना रहेगी. आपके कार्यों की लोग प्रशंसा करेंगे. व्यावसायिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होने की संभावना रहेगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी किसी और को न सौंपे आप स्वयं उस जिम्मेदारी को उठाएं अन्यथा आपका काम बना हुआ बिगाड़ सकता है. कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने से विरोधी सन्न रह जाएंगे. नए वाहन खरीदने की महत्वाकांक्षा पूरी होगी.

उपाय :- हल्दी की माला पर राधे कृष्णा मंत्र का 108 बार जाप करें. भगवान राधा कृष्ण को भोग लगाएं.

Previous Post

महायुति में कोई कंफ्यूजन नहीं, अजित पवार ने बताई सीट शेयरिंग के ऐलान की तारीख

Next Post

PM मोदी ने संदेशखाली पीड़िता रेखा पात्रा को किया फोन,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Navratri 2026 Upay

Navratri 2026 Upay: नवरात्रि में राशि अनुसार नवार्ण मंत्र जाप से बदलेगी किस्मत

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 24 March 2026

Breaking News Live Updates 24 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Today in History March 24

Today in History March 24: एक ही दिन Elizabeth I की मौत और Exxon Valdez तबाही, जानें सब

मंगलवार, 24 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: तीन Western Disturbance से इस हफ्ते भारत में तबाही का अलर्ट

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 24 March 2026

Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: इन 5 राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Delhi Excise Case

बड़ा फैसला: Laljit Bhullar Arrest के बाद केजरीवाल ने दिया चौंकाने वाला बयान

सोमवार, 23 मार्च 2026
Next Post
PM ने संदेशखाली पीड़िता को किया फोन, BJP ने बशीरहाट से दिया है टिकट

PM मोदी ने संदेशखाली पीड़िता रेखा पात्रा को किया फोन,

जोरदार प्रदर्शन

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘‘आप’’ का जोरदार प्रदर्शन,

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।