LIVE | ...
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - IPL 2024 में इंडिया मांगे मोर, क्योंकि सवाल सिर्फ एक T20 लीग का नहीं, देश का भी है

IPL 2024 में इंडिया मांगे मोर, क्योंकि सवाल सिर्फ एक T20 लीग का नहीं, देश का भी है

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 22 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, खेल
A A
0
IPL 2024 में इंडिया मांगे मोर, सवाल सिर्फ एक T20 लीग नहीं देश का भी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

IPL 2024 का यलगार हो चुका है. आरंभ, प्रचंड होगा, इसमें दो राय नहीं. लेकिन साथ ही कुछ चीजें ऐसी भी देखने को मिल सकती है, जिसकी चाहत में 140 करोड़ की आबादी वाले भारत के हरेक क्रिकेट फैंस पलकें बिछाए बैठे होंगे. इंडिया मांगे मोर अब तक ये स्लोगन आपने खूब सुना होगा लेकिन IPL के 17वें सीजन में इसे हकीकत का चोला पहनते देख भी सकते हैं. क्योंकि इस बार सवाल सिर्फ एक T20 लीग यानी IPL का ही नहीं बल्कि देश और उसकी क्रिकेट का भी है. हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट की, हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया की, T20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर जिसकी अपनी कुछ जरूरते, कुछ सवाल हैं, जिनका जवाब और हल उसे IPL 2024 में ढूंढना है.

IPL 2024 में जिन सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे वो सीधे तौर पर टीम इंडिया से जुड़े होंगे. दरअसल, IPL का 17वां सीजन खत्म होते ही T20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाना है. लेकिन, उस ICC इवेंट से जुड़े कुछ सवाल हैं, जिनका जवाब अभी भी क्लियर तौर पर टीम इंडिया को नहीं मिला है. ऐसे में IPL 2024 उन सारे सवालों पर फुल स्टॉप लगाने का मौका बन सकता है. तो आप जानना चाहेंगे कि वो सवाल क्या हैं? वो मुख्य तौर पर टीम इंडिया के तीन आयामों से जुड़े हैं. ओपनिंग, विकेटकीपिंग और नंबर 4 पर बैटिंग.

T20 WC में ओपनिंग जोड़ी क्या होगी, IPL 2024 में लगेगी मुहर? : T20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्या होगी? ये सवाल बड़ा इसलिए है क्योंकि टीम इंडिया के पास जवाब के तौर पर इसके कई विकल्प हैं. इस सवाल को दूसरे लहजे में ऐसे भी पूछ सकते हैं कि T20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग में रोहित शर्मा का जोड़ीदार कौन होगा? क्योंकि रोहित की पोजिशन तो तय है. लेकिन, उनके साथ यशस्वी जायसवाल बेहतर विकल्प होंगे या शुभमन गिल, इसका फैसला IPL 2024 के परफॉर्मेन्स से तय होता दिख सकता है.

यह भी पढे़ं 👇

Manjit Sidhu

Manjit Sidhu ने कांग्रेस जॉइन की: मान ने कुर्सी, मैंने पंजाब चुना

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Amritsar Bank Firing

Amritsar Bank Firing: यस बैंक की शाखा में चली गोली, हड़कंप

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Parvinder Jhota Murder

परविंदर झोटा हत्या कांड: मानसा में नशा विरोधी की फेसबुक लाइव पर गोलीबारी, पुलिस ने किया एक गिरफ्तार

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Punjab CM Mann

Punjab CM ने बुलाई Emergency Meeting: Jhota Murder Case में सभी SSP-DC को मिलेगा Strict Order

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

यशस्वी जायसवाल के साथ अगर रोहित शर्मा के अब तक निभाए ओपनिंग साझेदारी की बात करें तो T20 में सिर्फ 2 मैचों में इन दोनों ने ओपनिंग की है. अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी 2024 में खेले इन दोनों मैचों में से एक में इनके बीच 18 रन और दूसरे में सिर्फ 5 रन की पार्टनरशिप हुई थी. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ ही सीरीज के एक मैच में रोहित, गिल के साथ ओपन करने उतरें तो इस ओपनिंग जोड़ी का खाता भी नहीं खुला था.

IPL 2024 में भी अलग टीमों में होने के चलते ना तो यशस्वी और ना ही गिल रोहित के साथ ओपन करेंगे लेकिन दोनों युवा बल्लेबाजों में से किसका फॉर्म उन्हें T20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर बनने की इजाजत देगा, ये देखना दिलचस्प होगा. IPL 2024 से पहले खेले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यशस्वी और शुभमन दोनों रेड हॉट फॉर्म में दिखे थे.

T20 WC में विकेटकीपर कौन, IPL 2024 में चलेगा पता? : IPL 2024 में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी का ही जवाब नहीं ढूंढ़ना, ये भी कन्फर्म करना है कि T20 वर्ल्ड कप में विकेटकीपर कौन होगा? ये सवाल इसलिए भी दिलचस्प हो गया है क्योंकि ऋषभ पंत फिट होकर वापस लौट चुके हैं. वहीं पहले से जितेश शर्मा, ध्रुव जुरेल और ईशान किशन दावेदारी में हैं ही. उनके अलावा संजू सैमसन भी है. इन पांचों विकेटकीपर में हर किसी के सामने अपनी चुनौतियां हैं.

NCA से फिट घोषित किए गए पंत को जहां सबकी उम्मीदों पर खरा उतरना है. वहीं ध्रुव जुरेल को ये दिखाना कि वो टेस्ट में ही नहीं T20 में भी बेस्ट हैं. इसके अलावा ईशान किशन को फिर से भारतीय टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीतना है. वहीं संजू सैमसन के लिए कुछ बड़ा करते हुए ये एहसास दिलाना होगा कि इस बार मिले मौके को भुनाने से वो नहीं चूकेंगे. खासकर तब जब T20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज में हैं, जहां की पिच सैमसन के मिजाज को सूट भी करती हैं. जितेश शर्मा को इस IPL अपने प्रदर्शन से बस इतना करना है कि जो भरोसा मैनेजमेंट का उन पर बरकरार है, वो बना रहे.

T20 वर्ल्ड कप में नंबर 4 कौन? : T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लिए नंबर 4 पर कौन खेलेगा? ये सवाल भी कुछ कम बड़ा नहीं, जिसे सुलझाना आवश्यक है. दरअसल, इस पोजिशन पर खेलने के 3 बड़े दावेदार हैं. केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर. अब IPL 2024 में ये इन तीनों का खेल तय करेगा कि वेस्टइंडीज और अमेरिका की पिचों पर कौन टीम इंडिया का नंबर 4 होगा?

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका

Next Post

Badaun Double Murder: जावेद ने बताया बदायूं में बच्चों की हत्या का कारण,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Manjit Sidhu

Manjit Sidhu ने कांग्रेस जॉइन की: मान ने कुर्सी, मैंने पंजाब चुना

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Amritsar Bank Firing

Amritsar Bank Firing: यस बैंक की शाखा में चली गोली, हड़कंप

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Parvinder Jhota Murder

परविंदर झोटा हत्या कांड: मानसा में नशा विरोधी की फेसबुक लाइव पर गोलीबारी, पुलिस ने किया एक गिरफ्तार

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Punjab CM Mann

Punjab CM ने बुलाई Emergency Meeting: Jhota Murder Case में सभी SSP-DC को मिलेगा Strict Order

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

ED ने जालंधर में दर्ज किया OSD Rajbir Ghumman केस; सुप्रीम कोर्ट की राहत के बाद भी पंजाब में हड़कंप

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
UPI MDR Charge

Big Relief: UPI MDR Charge Diwali तक टला, ₹2000 से ऊपर Payment अभी Free

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Next Post
Badaun Double Murder: जावेद ने बताया बदायूं में बच्चों की हत्या का कारण, हाथ में कलावा बांधता था हत्यारा साजिद

Badaun Double Murder: जावेद ने बताया बदायूं में बच्चों की हत्या का कारण,

गौहर खान

गौहर खान ने 10 महीने बाद करवाया बेटे के चेहरे का दीदार,

शराब घोटाला

शराब घोटाला मामले में केजरीवाल की याचिका पर SC का बड़ा कदम, CJI ने दूसरी बेंच को भेजा मामला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।