सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए ‘‘आप’’ का कैंपेन ‘‘गुजरात में भी केजरीवाल’’ लांच

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए ‘‘आप’’ का कैंपेन ‘‘गुजरात में भी केजरीवाल’’ लांच

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 15 मार्च 2024
A A
0
गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए ‘‘आप’’ का कैंपेन ‘‘गुजरात में भी केजरीवाल’’ लांच

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए ‘‘आप’’ का कैंपेन ‘‘गुजरात में भी केजरीवाल’’ लांच

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

– जनता इंडिया गठबंधन के साथ, गुजरात के लोग भी इस बार भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ वोट करने को तैयार- अरविंद केजरीवाल

– ‘‘आप’’ ने पहले ही चुनाव में भाजपा के गढ़ गुजरात में 14 फीसद वोट लेकर पांच विधानसभा सीटें जीती- केजरीवाल

– मेरा दिल कहता है कि एक दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और देश को भाजपा से मुक्ति दिलाएगी- केजरीवाल

– गुजरात ने 2014 व 2019 में 26 की 26 सीटें भाजपा को दे दी, लेकिन इन सांसदों ने पेपर लीक, जहरीली शराब जैसे मुद्दों पर हमेश मौन रहे- केजरीवाल

– भाजपा आदिवासियों से नफ़रत करती है, हेमंत सोरेन पूरे देश में अकेले आदिवासी मुख्यमंत्री थे, भाजपा ने उन्हें जेल में डाल दिया- केजरीवाल

– पूरे देश में भाजपा फाइव स्टार ऑफिस बना रही है लेकिन स्कूल नहीं बना रही, दिल्ली में शानदार स्कूल बन रहे, लेकिन ‘‘आप’’ का ऑफिस नहीं है- केजरीवाल

– 156 सीटों के बाद भी भाजपा ने गुजरात में एक पैसे का काम नहीं किया, जबकि पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार ने दो साल में ही ढेरों काम कर दिए- केजरीवाल

– अगर गुजरात के लोग ‘‘आप’’ के उम्मीदवारों को सांसद बनाते हैं, तो वो आपकी आवाज उठाएंगे और आपका काम कराएंगे- केजरीवाल

– अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम लोग भगत सिंह के सपनों की आजादी आम लोगों तक पहुंचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं- भगवंत मान

– ये लोग हमारे हर काम रोकते हैं, लेकिन जब संसद में आम आदमी पार्टी के 25-30 सांसद होंगे तो कोई हमारा काम नहीं रोक पाएगा- भगवंत मान

– बड़ोदरा से ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की

नई दिल्ली/गुजरात, 15 मार्च (The News Air) आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए ‘‘गुजरात में भी केजरीवाल’’ कैंपेन की शुरूआत की। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगंवत मान ने बड़ोदरा से चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया। इस दौरान ‘‘आप’’ के भरूच से प्रत्याशी चैतर वसावा और भाव नगर से प्रत्याशी उमेश भाई समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रेस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की जनता इंडिया गठबंधन के साथ है। गुजरात के लोग भी इस बार भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ वोट करने के लिए तैयार हैं। गुजरात ने 2014 व 2019 में 26 की 26 सीटें भाजपा को दे दी। क्या इन सांसदों ने पेपर लीक, जहरीली शराब जैसे मुद्दे संसद में कभी नहीं उठाए? वहीं, अगर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को सांसद बनते हैं तो वो आपकी आवाज उठाएंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर आदिवासियों से नफरत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा ने एक भी स्कूल-अस्पताल और सड़कें नहीं बनवाई।

कहा जाता था कि गुजरात में सिर्फ दो ही पार्टियां चलती हैं, ‘‘आप’’ ने पहले ही चुनाव में 14 फीसद वोट और पांच सीटें लाकर ये गलतफहमी तोड़ दी – केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिसंबर 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव हुआ था। उसके दो साल पहले जब हम गुजरात में चुनाव लड़ने आए थे तो सभी कहते थे कि आम आदमी पार्टी को गुजरात में वोट नहीं मिलने वाला है। गुजरात में तो भाजपा और कांग्रेस ही चलती है, तीसरी पार्टी का यहां कोई स्कोप नहीं है। गुजरात भाजपा का गढ़ माना जाता है। इसके बाद भी आम आदमी पार्टी को 14 फीसद वोट मिले। कहते हैं कि शेर के मुंह में हाथ डाल कर हमने 14 फीसद वोट हासिल की और हमारे 5 विधायक जीते। गुजरात में केवल भाजपा और कांग्रेस ही चलती है, तीसरी पार्टी का कोई स्कोप नहीं है, आम आदमी पार्टी ने यह गलफहमी तोड़ दी। आम आदमी पार्टी पहली बार गुजरात में चुनाव लड़ी, फिर भी हमें इतना प्यार मिला। हमारे पास समय कम था। इसलिए हम जनता तक अपनी बात नहीं पहुंचा पाए और प्रचार नहीं कर पाए। आम आदमी पार्टी के लिए 14 फीसद वोट और 5 विधायक बहुत बड़ी जीत थी।

गुजरात में 156 सीटें जीतने के बाद भी भाजपा दूसरी पार्टियों के विधायक तोड़ रही- केजरीवाल

उन्होंने कहा कि जितनी ईमानदारी और सिद्दत के साथ पूरे देश में आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों, बच्चों की शिक्षा, सबके इलाज, बिजली, पानी के लिए काम कर रही है, उतनी कोई पार्टी नहीं कर रही है। गुजरात में भाजपा को 156 सीटें आई, लेकिन सवा साल में इन्होंने कोई भी काम नहीं किया है। पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार बने दो साल ही हुए हैं, लेकिन खूब काम हो रहे हैं। भाजपा को 156 सीटें मिली हैं, इसके बाद भी दूसरी पार्टियों के विधायको को तोड़कर अपनी पार्टी में ला रहे हैं। पूरे देश में एकमात्र आम आदमी पार्टी है जो देश के लिए काम कर रही है। मेरा दिल कहता है कि एक दिन ऐसा जरूर आएगा, जब इस देश को भाजपा से मुक्ति आम आदमी पार्टी ही दिलाएगी। मेरा दिल कहता है कि एक दिन जरूर आएगा, जब केंद्र के अंदर आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। जब वो दिन आएगा और आम आदमी पार्टी का इतिहास लिखा जाएगा तो यह देखा जाएगा कि एक छोटा सा पौधा लगा था, वो धीरे-धीरे बढ़ते-बढ़ते राष्ट्रीय पार्टी कब बनी और किसने बनाई, तब गुजरात के लोगों का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा, क्योंकि गुजरात के लोगों ने राष्ट्रीय पार्टी बनाई।

जहरीली शराब व पेपर लीक जैसे मुद्दों पर भाजपा के सांसदों ने आवाज नहीं उठाई, फिर भाजपा का सांसद चुनने का क्या फायदा?- केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता से कहा कि 2014 और 2019 के लोगसभा चुनाव से गुजरात की जनता 26 की 26 सीटें भाजपा को देते आ रहे हैं, लेकिन आपको क्या मिला। क्या इन 26 सांसदों ने आपके लिए एक भी काम किया? गुजरात में कितने पेपर लीक हुए और अभी भी पेपर लीक हो रहे हैं, लेकिन भी गुजरात के एक भी सांसद ने संसद में आपकी आवाज नहीं उठाई। गुजरात में शराब की वजह से कितने लोग मारे गए, लेकिन सांसदों ने आपकी आवाज नहीं उठाई। ये सारे सांसद कहां थे, जब गुजरात में शराब घोटाला हो रहा था, नकली शराब की वजह से लोग मर रहे थे? तब ये सभी सांसद घर में सो रहे थे। जब बेरोजगार युवा नौकरी के लिए धरने- प्रदर्शन करते हैं और पुलिस उन पर लाठियां चलाते हैं, तब ये सांसद कहां रहते हैं? ऐसे में भाजपा के 26 के 26 सांसद चुनने का क्या फायदा है? मैं गुजरात की जनता से अपील करता हूं कि आप भाजपा को 26 के 26 सांसद देते हैं, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी को 2 सांसद देकर देख लीजिए। आपने भाजपा का माल ट्राई करके देख लिया, इस बार आम आदमी पार्टी का माल ट्राई करके देख लीजिए। आपके मुद्दे संसद में रोज उठाए जाएंगे, फिर गुजरात के अंदर नकली शराब नहीं बिकेगी और न तो आपके बच्चों के पेपर लीक होंगे। अगर नकली शराब बिकेगी, पेपर लीक होंगे और मोरबी जैसे पूल टूटेगा तो इसकी आवाज पूरे देश में गूंजेगी। फिर ये चैन की नींद नहीं सो पाएंगे।

भाजपा को स्कूल-अस्पताल से नहीं, केवल सत्ता और पैसा से मतलब है- केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी सीआर पाटिल खटम्बा गांव में भाजपा के कार्यालय का उद्घाटन करने गए थे। वहां एक सरपंच ने उनसे कहा कि हमारे यहां सरकारी स्कूल नहीं हैं। पूरे देश में इनके फाइव स्टार कार्यालय बन रहे हैं लेकिन स्कूल नहीं बन रहे है। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में स्कूल बना रही है, लेकिन हमारा दिल्ली में दफ्तर नहीं है। गुजरात में 30 साल राज करने के बाद अगर कोई आदमी पूछे कि आपका दफ्तर बन रहा है, यह तो अच्छी बात है, लेकिन स्कूल भी बनवा दीजिए तो यह शर्म के मारे डूब मरने की बात है। इन्होंने 30 साल में क्या किया? हमने केवल दो साल में कई स्कूल बना दिए, दिल्ली में मोहल्ले-मोहल्ले के अंदर स्कूल- अस्पताल बनवा दिए, ये लोग भी बनवा सकते थे। ये कभी बनाएंगे ही नहीं, क्योंकि काम करने की इनकी इच्छा ही नहीं है। इनको केवल सत्ता से पैसा और पैसा से सत्ता चाहिए।

चैतर वसावा जैसे लोग बहुत कम होते हैं जो दूसरों के लिए जेल जाते हैं- केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भरूच से हमारे प्रत्याशी चैतर भाई मेरी नजर में हीरो हैं। उन पर मुझे बेहद गर्व है कि वो आम आदमी पार्टी में हैं। आज के दौर में ऐसे बहुत कम लोग हैं, जो दूसरों के लिए जेल जाते हैं, दूसरों के लिए सबकुछ कुर्बान कर देते हैं। वन विभाग वाले गरीब किसानों की जमीन छीन रहे थे। इन्होंने वन विभाग वालों को रोका और किसानों को उनकी जमीनें वापस दिलाई। फिर केस करके चैतर भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा वाले इतने गिर गए कि चैतर भाई की पत्नी को भी जेल में डलवा दिया। इतना गंदा कौन होता है। भाजपा की लड़ाई तो चैतर भाई से थी। परिवार को तो छोड़ देना चाहिए। दरअसल, भाजपा का मकसद चैतर वसावा को तोड़ना था। उसके पहल साल भर से चैतर भाई के चक्कर लगा रहे थे और अपनी पार्टी में लाने का लालच दे रहे थे। जब चैतर वसावा नहीं टूटे तब भाजपा ने उनको गिरफ्तार करा दिया। जेल में भी भाजपा वाले कई बार मिलने गए थे लेकिन चैतर और उनकी पत्नी नहीं टूटे। मैं भी पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ जेल में चैतर भाई और उनकी पत्नी से मिला था। हमें लगा कि चैतर भाई की पत्नी हमसे नाराज होंगी, लेकिन उनके चेहरे पर मुस्कान थी। उन्होंने कहा कि आप चिंता न करिए, हम लोग ठीक हैं। इसलिए मैं इनको सलाम करता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि भरूच की जनता ऐतिहासिक मतों के अंदर से चैतर वसावा को जीताकर संसद भेजेगी। चैतर भाई के खिलाफ भाजपा ने मनसुख भाई को टिकट दिया है। मनसुख भाई अब बुजुर्ग हो गए हैं। मुझे पता चला है कि उन्होंने भाजपा से इस्तीफा भी दे दिया था, उनका इस्तीफा नहीं लिया। चैतर भाई युवा हैं, रात-दिन आपके लिए काम करते हैं, जबकि मनसुख भाई को यहां 30 साल हो गए। इसलिए अब मनसुख भाई को छोड़िए और नए आदमी को मौका दीजिए।

यह भी पढे़ं 👇

Harish Rana Euthanasia

Harish Rana Euthanasia: लोगों को जिंदगी देकर जाएंगे हरीश, रहेंगे अमर

सोमवार, 16 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: देश-दुनिया की हर बड़ी खबर, पल-पल अपडेट

सोमवार, 16 मार्च 2026
AI Ki Sabse Badi Kamzori

AI Ki Sabse Badi Kamzori: डॉ. कुमार विश्वास बोले, AI माया है, इंसान का दिल नहीं बना सकती

सोमवार, 16 मार्च 2026
Bhagwan Shiv Ki Puja

Bhagwan Shiv Ki Puja: मान-सम्मान, संतान सुख और सुखी वैवाहिक जीवन का अमोघ उपाय

सोमवार, 16 मार्च 2026

भाजपा ने आदिवासी क्षेत्रों में एक भी स्कूल-अस्पताल और सड़क नहीं बनवाई है- केजरीवाल

उन्होंने कहा कि भरूच के पूरे इलाके में गरीब लोग हैं, यहां आदिवासी समाज के लोग है। भाजपा को आदिवासियों से नफरत है। भाजपा ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के साथ जो किया, वो पूरे देश ने देखा। मैंने हेमंत सोरेन का पूरा केस स्टडी किया है, वो पूरी तरह निर्दोष हैं। भाजपा ने हेमंत सोरेन को केवल इसलिए जेल में डाला, क्योंकि वो एक आदिवासी हैं। पूरे देश में हेमंत सोरेन अकेले आदिवासी मुख्यमंत्री थे और उनको भाजपा ने जेल में डाल दिया। भाजपा ने जानबूझ कर गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों को पिछड़ा रखा है। आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा की सरकार ने एक भी स्कूल-अस्पताल और सड़क नहीं बनाई है। ये लोग आदिवासियों के विकास का सारा पैसा खा जाते हैं। इसलिए मेरी सभी से अपील है कि इस बार अपने बेटे चैतर वसावा को जीता कर संसद में भेजिए।

आप हमें दो सीटें दे दो, हम इतना काम कर देंगे कि अगली बार हमारा काम देखकर वोट देंगे- केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाव नगर से हमारे प्रत्याशी उमेश भाई के बारे में बहुत लोगों को पता नहीं होगा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा वालों ने उमेश भाई पर जानलेवा हमला किया। उमेश भाई की अस्पताल की तश्वीरें देखेंगे तो डर जाएंगे। भाजपा वालों ने रॉड से मारा था और इनके पैर टूट गए थे। एक बार तो लगा था कि बचेंगे या नहीं बचेंगे। उमेश भाई मौत के मुंह से निकलकर आएं हैं। उमेश भाई पर भी भाजपा आम आदमी पार्टी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। उमेश भाई कोली समाज से आते हैं। मैं उम्मीद है कि इस बार भाव नगर की जनता उमेश भाई को भारी मतों के अंदर से जीत दिलाएगी। मैं गुजरात के लोगों से यह दो सीटें मांगने आया हूं। पिछले साल पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट खाली हुई और हमने वहां की जनता से एक साल के लिए जालंधर की सीट मांगी। हमने कहा कि हम एक साल में इतना काम कर देंगे कि अगली बार जब हम आएं तो हमारा काम देखकर हमें वोट देना। आज पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रति बहुत बढ़िया माहौल है और हम 13 की 13 सीटें जीतेंगे।

भाजपा वाले कह रहे हैं कि उनकी 370 सीटें आ रही हैं, तुम्हारे वोट नहीं चाहिए, फिर भाजपा को क्यों वोट देना?- केजरीवाल

उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने हमें 5 विधायक दिए। इसमें एक ने हमें धोखा देकर चला गया। हमारे चारों विधायक बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमारे ये दोनों सांसद आपके लिए इलाके का विकास करने के साथ ही आपकी संसद में आवाज भी उठाएंगे। अगर इन दोनों सांसदों का काम पसंद नहीं आया तो 2027 के विधानसभा चुनाव में वोट मांगने नहीं आउंगा। भाजपा वाले घूम-घूम कर कह रहे हैं कि हमारी तो 370 सीटें आ रही हैं, हमें तुम्हारे वोट नहीं चाहिए। तुम घर बैठे, वोट देना है दो, नहीं देना है, मत दो। ऐसे लोगों को वोट देने से क्या फायदा है? जो आपका वोट ही नहीं मांग रहे हैं। वो पता नहीं कहां से 370 सीट ला रहे हैं। उनको लाने दीजिए। मुझे आपका वोट चाहिए। मैं झोली फैलाकर आपका वोट मांगने के लिए दिल्ली से आया हूं। हमें आपके वोट चाहिए। हम आपको अपना भगवान और मालिक मानते हैं। हम आपके सेवक हैं। मेरी अपील है कि गुजरात की जनता इस चुनाव में हमें एक मौका देकर देखे। मैं यकीन दिलाता हूं कि 2027 के अंदर गुजरात के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और फिर उसको कोई हिला नहीं पाएगा।

Previous Post

अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती, बिग बी की तबीयत खराब बताई जा रही

Next Post

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रूपनगर का सेवा मुक्त सिविल सर्जन गिरफ़्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Harish Rana Euthanasia

Harish Rana Euthanasia: लोगों को जिंदगी देकर जाएंगे हरीश, रहेंगे अमर

सोमवार, 16 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: देश-दुनिया की हर बड़ी खबर, पल-पल अपडेट

सोमवार, 16 मार्च 2026
AI Ki Sabse Badi Kamzori

AI Ki Sabse Badi Kamzori: डॉ. कुमार विश्वास बोले, AI माया है, इंसान का दिल नहीं बना सकती

सोमवार, 16 मार्च 2026
Bhagwan Shiv Ki Puja

Bhagwan Shiv Ki Puja: मान-सम्मान, संतान सुख और सुखी वैवाहिक जीवन का अमोघ उपाय

सोमवार, 16 मार्च 2026
Food Waste Vastu Dosh

Food Waste Vastu Dosh: घर में अन्न बर्बाद करने से लगती हैं 3 गंभीर बीमारियां, बढ़ता है दुर्भाग्य

सोमवार, 16 मार्च 2026
Sarkari Naukri Ke Upay

Sarkari Naukri Ke Upay: सरकारी नौकरी पाने के ये अचूक उपाय बदल देंगे किस्मत

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
bribe

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रूपनगर का सेवा मुक्त सिविल सर्जन गिरफ़्तार

साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन

पंजाब को जल्द ही मिलेंगे 28 नये साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।