LIVE | ...
बुधवार, 5 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - CAA के साथ भाजपा का एक और संकल्प पूरा: अनुराग ठाकुर

CAA के साथ भाजपा का एक और संकल्प पूरा: अनुराग ठाकुर

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 12 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
CAA के साथ भाजपा का एक और संकल्प पूरा: अनुराग ठाकुर
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 12 मार्च (The News Air): केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी को संकल्पों को पूरा करने वाली पार्टी बताया है और CAA को भी उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाया है। हमने धारा 370 और 35 ए से मुक्ति दिलाने का वादा किया था, तो दिला दिया। आज कश्मीर में शांति व खुशहाली है और उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिला है। हमने ट्रिपल तलाक से मुस्लिम माताओं बहनों को आजादी दिलाई। हमने कहा था भव्य राम मंदिर बनाएंगे, तो राम मंदिर के साथ-साथ सोमनाथ धाम, केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और बुद्ध सर्किट इत्यादि बना दिए। हमने कहा था कि हम CAA लागू करेंगे ताकि अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश में उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को यहां नागरिकता मिल सके।

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, CAA के लागू होने के बाद उन लोगों को फायदा होगा जिन्हें नागरिकता के लिए 70 वर्षों तक का भी इंतजार करना पड़ा है। क्या यह उनका अधिकार नहीं है? विपक्ष आखिर क्यों उनके अधिकार छिनने के पीछे लगा है? क्या विपक्ष की मानवता मर चुकी है? आखिर वह उत्पीड़ित शरणार्थी हिंदू परिवार कहां जाएंगे? दिनदहाड़े उनका रेप होता है। जबरन शादी और धर्म परिवर्तन कर दिया जाता है। अगर मोदी सरकार न होती तो अफगानिस्तान में गुरु ग्रंथ साहिब और सिख भाइयों के ऊपर हो रहे अत्याचार से कौन बचाता? करतारपुर कॉरिडोर पर नेहरू जी की गलती को किसने सुधारा? नरेंद्र मोदी ने। पहले जो दर्शन दूरबीन से होते थे वह आज वहां जाकर होते हैं। मोदी सरकार ने हेमकुंड साहब तक की कठिन यात्रा के लिए रोपवे बनाया। नेशनल हाईवे, बुद्ध सर्किट, यह सब आखिर किसने दिए? हमें समझना चाहिए कि आज अगर आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों एक साथ प्रगति कर रहे हैं तो यह सिर्फ मोदी सरकार की देन है। आज सभी आस्था के केंद्रों पर पर्यटन 5 से 7 गुना तक बढ़ा है। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और रोजगार, स्वरोजगार के अनेकों साधन खुले हैं। भारत में ही राम मंदिर निर्माण के लिए 500 वर्षों का इंतजार करना पड़ा, 150 सालों तक मुकदमे लड़ने पड़े। यह मोदी सरकार है जो अगर किसी कार्य का शिलान्यास करती है तो उसका उद्घाटन भी करती है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, कुछ लोग खुद को देश और देश के कानून से ऊपर समझते हैं। भारतीय जनता पार्टी संविधान से चलने वाली और संविधान से देश को चलाने वाली पार्टी है। हमारे लिए संविधान सर्वोपरि है। हमने देश की संसद में जो कानून पारित किया उसे अक्षरशः लागू किया है। यह 75 वर्षों में और कोई नहीं कर पाया। नेहरू जी के दिए जख्मों के कारण जम्मू कश्मीर में 45000 से ज्यादा हत्याएं हुई। इसके लिए कांग्रेस और नेहरू जी दोषी हैं। मोदी जी ने इस भूल को सुधारा है। आज कश्मीर के लोगों में जागरूकता, खुशहाली और समृद्धि आई है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, ममता बनर्जी ने इंडी गठबंधन में सबसे पहले घमंड और अहंकार का प्रारूप दिखाया। ना कांग्रेस को पूछा, ना राहुल गांधी के कार्यक्रम में गईं और फिर 42 की 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए। इसी प्रकार कम्युनिस्ट पार्टी ने वायनाड में अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। आज कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश से पलायन कर चुकी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री विधानसभा में कांग्रेस को बुरी तरह से धोते हैं। इंडी अलायंस में भगदड़ मची है और इनके दलों के बीच पहले कौन यह गठबंधन छोड़ कर जायेगा इसकी होड़ मची है।

यह भी पढे़ं 👇

bhagwant singh Mann Cm Punjab

बड़ा सवाल! Punjab Assembly में DA पर सरकार की चुप्पी, Supreme Court जाएगी या देगी भत्ता?

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Tatkal Ticket New Rules

बड़ा बदलाव! Tatkal Ticket Booking New Rules लागू, अब Token System और Aadhaar जरूरी

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Crude Oil

बड़ा सस्पेंस! Crude Oil गिरा पर Petrol-Diesel Price में कोई बदलाव नहीं, जानें आज के रेट

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
UPI Payment Security Alert

बड़ी राहत! UPI Payment Security Alert आने वाला है, जालसाजों की अब खैर नहीं

मंगलवार, 4 अगस्त 2026

अनुराग ठाकुर ने कहा, आज मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। अगर हम विश्व को इंटरनेशनल सोलर एलाइंस, ग्लोबल बायोफ्यूल एलाइंस, इंटरनेशनल बिग कैट एलाइंस, योग और आयुर्वेद में नेतृत्व दे सकते हैं, कोविड का बेहतरीन मुकाबला कर सकते हैं, सफल चंद्रयान मिशन लॉन्च कर सकते हैं तो खेलो में भी कर सकते हैं। आज हम देश में 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये कैपिटल एक्सपेंडिचर पर खर्च कर रहे हैं। पिछले वर्ष 10 लाख करोड रुपए किए थे। अगर हम 74 एयरपोर्ट से 150 एयरपोर्ट मात्र 10 वर्षों में कर सकते हैं, 7 एम्स से 22 एम्स कर सकते हैं, 380 मेडिकल कॉलेज से 700 मेडिकल कॉलेज कर सकते हैं, 1100 यूनिवर्सिटी कर सकते हैं, 320000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के साथ 375000 नई ग्रामीण सड़क जोड़ सकते हैं, 96, 000 किलोमीटर नेशनल हाईवे से डेढ़ लाख किलोमीटर नेशनल हाईवे बना सकते हैं, रिकॉर्ड समय में द्वारका एक्सप्रेसवे बना सकते हैं, तो ओलंपिक क्या बात है? ओलंपिक का भी ऐसा भव्य आयोजन करेंगे जैसा की-20 को दुनिया ने याद रखा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बीकानेर की रुखसाना गौरी को प्रदान की गई पीएचडी की उपाधि

Next Post

Share Market : बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 165 अंक की छलांग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

bhagwant singh Mann Cm Punjab

बड़ा सवाल! Punjab Assembly में DA पर सरकार की चुप्पी, Supreme Court जाएगी या देगी भत्ता?

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Tatkal Ticket New Rules

बड़ा बदलाव! Tatkal Ticket Booking New Rules लागू, अब Token System और Aadhaar जरूरी

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Crude Oil

बड़ा सस्पेंस! Crude Oil गिरा पर Petrol-Diesel Price में कोई बदलाव नहीं, जानें आज के रेट

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
UPI Payment Security Alert

बड़ी राहत! UPI Payment Security Alert आने वाला है, जालसाजों की अब खैर नहीं

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
CM Mann

बड़ा फैसला! Punjab Assembly ने E-20 Petrol Policy खिलाफ पास किया मतला, CM Mann का केंद्र पर हमला

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Dabur

बड़ा खुलासा! Dabur की 100% Purity पर FSSAI का शिकंजा, तुरंत बिक्री बंद

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Next Post
Share Market : बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 165 अंक की छलांग

Share Market : बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 165 अंक की छलांग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CCA पर अल्पसंख्यकों को दिया भरोसा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CCA पर अल्पसंख्यकों को दिया भरोसा

देश को बचाने के लिए विपक्ष का एक होना बेहद जरूरी - भगवंत मान

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के बस अड्डों और दाना मंडियों की कायाकल्प करने के लिए विशेष स्कीम शुरू करने का ऐलान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।