LIVE | ...
शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Gujarat Titans, IPL 2024: हार्दिक पंड्या थे तो बात और थी, गुजरात टाइटंस के नए कप्तान शुभमन गिल के सामने चुनौती बड़ी

Gujarat Titans, IPL 2024: हार्दिक पंड्या थे तो बात और थी, गुजरात टाइटंस के नए कप्तान शुभमन गिल के सामने चुनौती बड़ी

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 12 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, खेल
A A
0
Gujarat Titans, IPL 2024: नए कप्तान शुभमन गिल के सामने चुनौती बड़ी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

IPL 2024, GT Preview: गुजरात टाइटंस में इस बार बेशक हार्दिक पंड्या वाला एक्स फैक्टर नहीं होगा. लेकिन कुल मिलाकर IPL का ये सीजन शुभमन गिल के लिए अगर चुनौतियां लेकर आया है तो साथ में कुछ नया कर दिखाने के मौके भी लाया है.

वैसे तो इस बार IPL का 17वां सीजन खेला जाएगा. लेकिन गुजरात टाइटंस के लिए ये उसका तीसरा सीजन होगा. लेकिन, कमाल देखिए कि इससे पहले खेले दो सीजन में एक बार वो खिताब जीत भी चुकी है. सबको चौंकाते हुए गुजरात ने आईपीएल के अपने डेब्यू सीजन में ही चैंपियन का चोला पहन लिया था. लेकिन, ये करिश्मा हुआ कैसे था? उसकी बदौलत, जिसकी कप्तानी को पहले संदेह भरी निगाहों से देखा जा रहा था. हम बात कर रहे हैं हार्दिक पंड्या की, जिन पर टीम के कोच आशीष नेहरा को छोड़ किसी को उतना यकीन नहीं था. लेकिन, कप्तान और कोच की इस जोड़ी ने क्या किया फिर दुनिया ने देखा.

लेकिन, ये करिश्माई कहानी अब इतिहास है. IPL 2024 के लिए हार्दिक पंड्या टीम के साथ नहीं होंगे क्योंकि वो मुंबई इंडियंस के कप्तान बन चुके हैं. गुजरात के पास शुभमन गिल के तौर पर नया कप्तान है, जिसके सामने चुनौती बड़ी हैं. चुनौती कोच आशीष नेहरा के लिए भी रहेंगी, जिन्हें अब टीम के नए कप्तान और उससे जुड़े नए खिलाड़ियों के साथ सामंजस्य बिठाना पड़ेगा.

यह भी पढे़ं 👇

July 31 Historical Events

July 31 Historical Events: 31 जुलाई के वो बड़े पल जिन्होंने बदली दुनिया

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
IMD Weather Alert 31 July 2026

IMD Weather Alert 31 July 2026: महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना में अति भारी बारिश की चेतावनी, 21 CM से अधिक वर्षा संभव

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 31 July 2026

Breaking News Live Updates 31 July 2026: Month-End Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

GT के कोच और कप्तान की मजबूरी

गुजरात टाइटंस के कोच और उसके नए कप्तान की मजबूरियां ही IPL 2024 में टीम की सबसे बड़ी कमजोरी है. शुभमन गिल के साथ मजबूरी है कि उन्हें बड़े मंच पर कप्तानी का उतना अनुभव नहीं है. वहीं आशीष नेहरा के पास कोच के तौर पर सोच कैसी है, उससे अब हर कोई वाकिफ हो चुका है. लेकिन, क्या गिल के साथ उनका वही मिडास टच मैदान पर दिखेगा जो हार्दिक पंड्या के साथ दिखता था, ये एक बड़ा सवाल है.

जोश और अनुभव को समेटे है गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी

ताकत और कमजोरी के मोर्चे पर हमने गुजरात टाइटंस के कोच और कप्तान की तो बात कर ली. लेकिन टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों का जोर कैसा है, वो भी देखना होगा. टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो वो मंझे हुए खिलाड़ियों से दुरुस्त दिखती है. टीम के बैटिंग लाइन अप में जोश और अनुभव का गजब कॉम्बिनेशन है, जो कि अच्छी बात है. मतलब ये कि अगर टॉप ऑर्डर बिखरा तो मिडिल ऑर्डर में संभालने के लिए डेविड मिलर और केन विलियमसन जैसे माहिर खिलाड़ी है.

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी में ये है एक कमजोरी

जहां तक गेंदबाजी की बात है तो गुजरात टाइटंस राशिद खान के फिट होने की राहत में हैं, जो कि इसके स्पिन डिपार्टमेंट को लीड करते दिखेंगे. राशिद के अलावा नूर अहमद और जयंत यादव की फिरकी का जाल भी टीम के पास है. तेज गेंदबाजी के मोर्चे पर उमेश यादव, मोहित शर्मा जैसे गेंदबाज हैं. टीम की गेंदबाजी में जो एक कमजोरी दिखती है वो ये कि यहां ज्यादा बड़े विदेशी नाम मिसिंग हैं. फिर भी स्पेन्सर जॉनसन जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी IPL 2024 के लिए थोड़ी उम्मीद जगा रही है, जिन्हें टीम मैनेजमेंट ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा है.

शुभमन गिल के सामने चैलेंज है तो मौका भी है

गुजरात जायंट्स के पास विजय शंकर और शाहरुख खान जैसे ऑलराउंडर हैं. लेकिन फिर IPL 2024 में कमजोर नब्ज एक ये रहेगी कि वहां पर हार्दिक पंड्या वाला एक्स फैक्टर मिसिंग होगा. हालांकि, ब्रैड हॉग जैसे कुछ दिग्गज क्रिकेटर कहा कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि हार्दिक के होने या ना होने से टीम को फर्क पड़ने वाला है. कुल मिलाकर IPL का ये सीजन शुभमन गिल के लिए अगर चुनौतियां लेकर आया है तो साथ में कुछ नया कर दिखाने के मौके भी लाया है. बतौर बल्लेबाज शुभमन गिल को सब जानते हैं. IPL 2024 वो मंच है ये देखने का कि कप्तानी में नाम कमाने की क्षमता उनमें कितनी है?

गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वाड

शुभमन गिल, अजमतुल्लाह ओमरजई, उमेश यादव, सुशांत मिश्रा, शाहरुख खान, कार्तिक त्यागी, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जॉश लिटिल, रॉबिन मिन्ज, स्पेनसर जॉनसन, मानव सुतार और मोहित शर्मा.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विकास प्रोजेक्टों की शुरुआत के समय राज्य सरकार को नजरअन्दाज कर पंजाब के….

Next Post

जिला अधिकारी गलत जानकारियों और सूचनाओं का तुरंत खंडन करें: सिबिन सी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

July 31 Historical Events

July 31 Historical Events: 31 जुलाई के वो बड़े पल जिन्होंने बदली दुनिया

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
IMD Weather Alert 31 July 2026

IMD Weather Alert 31 July 2026: महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना में अति भारी बारिश की चेतावनी, 21 CM से अधिक वर्षा संभव

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 31 July 2026

Breaking News Live Updates 31 July 2026: Month-End Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Punjab Education

Punjab Education Revolution NEET JEE Results: 300+ प्रिंसिपलों का सम्मान, NEET में 882 और JEE में 361 छात्रों ने किया पास

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Manpreet Ayali FIR Chandigarh

Manpreet Ayali FIR Chandigarh: वारिस पंजाब दे के मनप्रीत इयाली और 14 पर केस, पुलिस से झड़प का मामला

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Next Post
जिला अधिकारी

जिला अधिकारी गलत जानकारियों और सूचनाओं का तुरंत खंडन करें: सिबिन सी

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह

Aman Arora

पंजाब सरकार कृषि के लिए मुहैया कराएगी 90 हज़ार नये सोलर पम्प: अमन अरोड़ा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।