शुक्रवार, 27 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - विकास प्रोजेक्टों की शुरुआत के समय राज्य सरकार को नजरअन्दाज कर पंजाब के….

विकास प्रोजेक्टों की शुरुआत के समय राज्य सरकार को नजरअन्दाज कर पंजाब के….

लोगों का निरादर कर रही है केंद्र सरकार: मुख्यमंत्री

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 12 मार्च 2024
A A
0
विकास प्रोजेक्टों
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

प्रधानमंत्री हरेक चीज़ का श्रेय लेने के लिए खबत का शिकार

केंद्र सरकार को पंजाब विरोधी पैंतरे से पीडि़त बताया

अलग-अलग क्षेत्रों में पंजाब सरकार की पहलें गिनाईं

पंजाब के इतिहास में पहली बार हरेक हिस्सेदार के साथ सलाह-मश्वरे के बाद नीतियाँ बनाईं और लागू की जा रही हैं

सभी राजनैतिक पार्टियों को फूट-डालो राजनीति के एजंडे से दूर रहने की अपील

लोगों को लोकतंत्र के मेले चुनाव में जोश के साथ हिस्सा लेने के लिए कहा

चंडीगढ़, 12 मार्च (The News Air): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा राज्य के विकास प्रोजेक्टों से सम्बन्धित समागमों में चुनी हुई राज्य सरकार को नजरअन्दाज कर पंजाब के लोगों के जनादेश का अपमान किया जा रहा है।

पंजाब विधान सभा के सैशन के दौरान संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य के सात रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करने के काम का उद्घाटन कर रहे हैं परन्तु बदकिस्मती से पंजाब के लोगों और पंजाब सरकार को इसके लिए न्योता नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि देश के प्रधानमंत्री मीडिया के सामने शोहरत हासिल करने के लिए बहुत नीचे गिर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के विकास को दिखाने वाले समागमों के इस तरह के राजनीतीकरण से बचना चाहिए क्योंकि यह देश के हित में नहीं है, उन्होंने कहा कि यह अपनी सरकार चुनने वाले तीन करोड़ लोगों के जनादेश का घोर अपमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की शीर्ष लीडरशिप ‘कार्यों का सेहरा’ लेने के लिए ऐसे ओछे उधेड़-बुन में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग बहुत बुद्धिमान हैं और वह अच्छी तरह से जानते हैं कि ज़मीनी स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा उनके लिए कुछ भी ठोस नहीं किया गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब जब मतदान नज़दीक आ रेह हैं तो लोगों को गुमराह करने के लिए तरह-तरह के हत्थकंडे इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 27 March 2026

Breaking News Live Updates 27 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Today in History 27 March

Today in History 27 March: आज के दिन दुनिया ने देखे चौंकाने वाले मोड़

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 28 मार्च से नया तूफान, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026

Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: चैत्र नवरात्रि महानवमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार पंजाब विरोधी खबत का शिकार रही है, जिस कारण वह राज्य को बर्बाद करने पर तुली हुई है। भगवंत सिंह मान ने राज्य के साथ सौतेली माँ वाला सलूक करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह ग़ैर-वाजि़ब है। उन्होंने आर.डी.एफ. और एन.एच.एम. के फंड रोकने के लिए केंद्र सरकार की निंदा की, जिससे राज्य के विकास में रोड़े बिछाऐ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से आठ हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के फंडों को गलत तरीके से रोका गया है, जो राज्य के साथ सरासर नाइन्साफी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की भलाई के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिसके लिए बड़े स्तर पर कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार लोगों की भलाई के लिए लोगों के साथ सलाह-मश्वरा कर नीतियाँ बनाईं जा रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पंजाब के कोने-कोने का दौरा कर समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ मीटिंगें की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकार-किसान मिलनी की कार्यवाहियाँ की गई थीं, जिसके बाद किसानों के साथ सलाह-मश्वरा करके राज्य की खेती के बारे में रूप-रेखा बनायी गई थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों और उद्योगपतियों के लम्बित मसलों को हल करने के लिए सरकार-व्यापार मिलनी करवा रही रही है। भगवंत सिंह मान ने व्यापारियों से प्राप्त सुझावों के अनुसार राज्य सरकार की तरफ से व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कई अहम फ़ैसले लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेहत बीमा स्कीम के लाभों में वृद्धि करने की व्यापारियों की माँग के मद्देनजऱ राज्य सरकार ने मौजूदा एक करोड़ रुपए की बजाय दो करोड़ रुपए तक का कारोबार करने वाले व्यापारियों को इस स्कीम का लाभ देने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के एक लाख से अधिक व्यापारियों को फ़ायदा होगा क्योंकि वह इस स्कीम के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का मुफ़्त इलाज करवा सकेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लोगों की सरकार है और लोगों की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने एक और ऐतिहासिक पहल करते हुए ‘सरकार आप दे दुआर’ स्कीम शुरू की है, जिसका उद्देश्य सरकार को लोगों के दरवाज़े पर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पहले सरकारें चंडीगढ़ से चलती थीं परन्तु अब गाँवों से चलाई जा रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य सरकारी दफ़्तरों में बैठकर काम चलाने के पुराने रुझान की बजाय अफ़सरों को फील्ड में भेजकर लोगों के कामकाज को सुनिश्वित बनाना है।

मुख्यमंत्री ने अपने निजी हितों के लिए राज्य के पैसों को बेरहमी से लूटने के लिए राज्य की पिछली सरकारों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का कार्यभार संभालने के बाद एक-एक पैसा राज्य के विकास और लोगों की भलाई के लिए खर्चा जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने सरकारी खजाने में होने वाली लूट की चोर छेदों बंद कीं, जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि लोगों की भलाई के लिए एक-एक पैसा समझदारी के साथ खर्चा जाये।

मुख्यमंत्री ने सभी राजनैतिक पार्टियों को भरोसा दिलाया कि राज्य में आने वाली चुनावों के मद्देनजऱ उन सभी को उचित सुरक्षा मुहैया करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि हर पार्टी को लोगों से वोटें मांगने का जायज़ हक है और राज्य सरकार सुरक्षा और सुखद माहौल को यकीनी बनाकर सभी को बराबरी का माहौल प्रदान करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने समूह राजनैतिक पार्टियों को भी अपील की कि वह वोटरों का सांप्रदायिक आधार पर ध्रुवीकरण करने की घटिया चालों में शामिल न होकर फूट-डालो राजनीति के एजंडे से दूर रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली मतदान लोकतंत्र का त्योहार है और सभी राजनैतिक पार्टियाँ और लोगों को इसमें पूरे जोश के साथ हिस्सा लेना चाहिए। राजनैतिक विरोधियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि यह मतदान देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए बेहद सहायक होंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह राजनीति में नैतिकता के मुदई हैं और राजनैतिक पार्टियों को एक-दूसरे के विरुद्ध कीचड़ उछालने और निजी हमले करने से गुरेज़ कर मतदान में डटना चाहिए।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

IQOO Z9 5G फोन 20 हजार रुपये से भी कम कीमत पर हुआ लॉन्च- IQOO Z9 5G

Next Post

Gujarat Titans, IPL 2024: हार्दिक पंड्या थे तो बात और थी, गुजरात टाइटंस के नए कप्तान शुभमन गिल के सामने चुनौती बड़ी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 27 March 2026

Breaking News Live Updates 27 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Today in History 27 March

Today in History 27 March: आज के दिन दुनिया ने देखे चौंकाने वाले मोड़

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 28 मार्च से नया तूफान, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026

Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: चैत्र नवरात्रि महानवमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Punjab Police

Gangsteron Te Vaar Day 65: Punjab Police ने 551 ठिकानों पर छापेमारी, 201 गिरफ्तार

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Punjab No.1 State

Punjab No.1 State: शिक्षा, सड़क सुरक्षा और Ease of Business में पंजाब अव्वल

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Next Post
Gujarat Titans, IPL 2024: नए कप्तान शुभमन गिल के सामने चुनौती बड़ी

Gujarat Titans, IPL 2024: हार्दिक पंड्या थे तो बात और थी, गुजरात टाइटंस के नए कप्तान शुभमन गिल के सामने चुनौती बड़ी

जिला अधिकारी गलत जानकारियों और सूचनाओं का तुरंत खंडन करें: सिबिन सी

जिला अधिकारी गलत जानकारियों और सूचनाओं का तुरंत खंडन करें: सिबिन सी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।