LIVE | ...
रविवार, 21 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - PM मोदी का दावा, पूर्वोत्तर में 5 साल में जो किया, कांग्रेस को 20 साल लग जाते…

PM मोदी का दावा, पूर्वोत्तर में 5 साल में जो किया, कांग्रेस को 20 साल लग जाते…

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 9 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Narendra Modi

PM मोदी का दावा, पूर्वोत्तर में 5 साल में जो किया, कांग्रेस को 20 साल लग जाते...

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Prime Minister Narendra Modi’s claim regarding North-East India : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले 5 साल में पूर्वोत्तर भारत में जिस तरह का विकास कार्य किया है, उसे करने में कांग्रेस को 20 साल लग जाते। प्रधानमंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश आने वाला कोई भी व्यक्ति स्पष्ट रूप से देख सकता है कि मोदी की गारंटी क्या है।

प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में एक जनसभा में कहा, दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया के साथ भारत के व्यापार, पर्यटन और अन्य संबंधों में पूर्वोत्तर एक मजबूत कड़ी बनेगा। आज यहां 55000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया।

उन्होंने कहा, हमने पूर्वोत्तर में पिछले पांच साल में जो किया है, उसे करने में कांग्रेस को 20 साल लग जाते। प्रधानमंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश आने वाला कोई भी व्यक्ति स्पष्ट रूप से देख सकता है कि मोदी की गारंटी क्या है। उन्होंने कहा, पूरा पूर्वोत्तर देख रहा है कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वह देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं, तब विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेता उन पर हमला कर रहे हैं। मोदी ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सेला सुरंग का शनिवार को उद्घाटन किया जो अरुणाचल प्रदेश के तवांग तक हर मौसम में संपर्क सुविधा उपलब्ध कराएगी।

सेला सुरंग परियोजना का उद्घाटन मोदी की गारंटी का प्रमाण : उन्होंने कहा कि 2019 में सेला सुरंग की नींव रखे जाने के बाद इस परियोजना का उद्घाटन मोदी की गारंटी का प्रमाण है। प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2019 में इस परियोजना की नींव रखी थी। मोदी ने कहा, कुछ लोगों ने सोचा था कि मैंने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस सुरंग की नींव चुनावी एजेंडे के तौर पर रखी, लेकिन वे आज गलत साबित हुए।

सेला सुरंग इंजीनियरिंग का एक चमत्कार : करीब 825 करोड़ रुपए की लागत से बनी सेला सुरंग इंजीनियरिंग का एक चमत्कार है। एक अधिकारी ने बताया कि इस सुरंग का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 13,000 फुट की ऊंचाई पर किया है। यह अरुणाचल प्रदेश में बालीपारा-चारीद्वार-तवांग रोड पर सेला दर्रे से गुजरते हुए तवांग तक हर मौसम में संपर्क उपलब्ध कराएगी।

यह भी पढे़ं 👇

historical

June 21 History: आज ही के दिन बना था अमेरिकी संविधान, ब्राजील ने जीता था तीसरा वर्ल्ड कप

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 21 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून तक 6 राज्यों में मानसून, बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश अलर्ट

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates 21 June 2026

Breaking News Live Updates 21 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 21 जून 2026

पूरा पूर्वोत्तर और पूरा देश मेरा परिवार है : यह क्षेत्र में न केवल तेज और अधिक सुगम परिवहन मार्ग उपलब्ध कराएगी बल्कि चीन के साथ लगी सीमा के समीप स्थित होने के कारण देश के लिए सामरिक महत्व की भी है। मोदी ने उनके परिवार को लेकर सवाल उठा रहे विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा पूर्वोत्तर और पूरा देश उनका परिवार है।

मोदी ने कहा, विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए देश के हर परिवार को स्वच्छ पेयजल, घर, गैस कनेक्शन, बिजली और इंटरनेट की सुविधा सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकताएं होंगी। पूर्वोत्तर के लोग क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा शुरू की गई विकास गतिविधियों को देख रहे हैं।

मोदी ने कहा, मेरे तीसरे कार्यकाल में मेरा जोर पर्यटन क्षेत्र, होम-स्टे (पर्यटकों के लिए स्थानीय लोगों के घर में रुकने की सुविधा) और बेरोजगार युवाओं के लिए स्टार्ट-अप पर होगा और मैं उन लोगों को पूर्ण समर्थन की गारंटी देता हूं जो ऐसे उद्यम शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य देश की तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। (भाषा)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को मिला नया साथी टीडीपी जेएसपी के साथ गठबंधन फाइनल

Next Post

3 करोड़ में बनी ये साउथ की फिल्म कमा चुकी बजट से 17 गुना ज्यादा, रजनीकांत रवि तेजा को पछाड़ा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

historical

June 21 History: आज ही के दिन बना था अमेरिकी संविधान, ब्राजील ने जीता था तीसरा वर्ल्ड कप

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 21 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून तक 6 राज्यों में मानसून, बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश अलर्ट

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates 21 June 2026

Breaking News Live Updates 21 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 21 जून 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 21 जून 2026: साल का सबसे बड़ा दिन, जानें आपकी किस्मत क्या कहती है

रविवार, 21 जून 2026
AAP Protest

Punjab में AAP का बड़ा प्रदर्शन: Fake Video Controversy में SAD और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

शनिवार, 20 जून 2026
Next Post
3 करोड़ में बनी ये साउथ की फिल्म कमा चुकी बजट से 17 गुना ज्यादा

3 करोड़ में बनी ये साउथ की फिल्म कमा चुकी बजट से 17 गुना ज्यादा, रजनीकांत रवि तेजा को पछाड़ा

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रालय द्वारा दो दशक बाद निचली अदालतों के 3842 अस्थायी पदों को

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रालय द्वारा दो दशक बाद निचली अदालतों के 3842 अस्थायी पदों को

आम आदमी

मुख्यमंत्री ने दी संगरूर वासियों को 869 करोड़ रुपये की सौगात

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।