नई दिल्ली, 8 मार्च (The News Air) सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। सुधा मूर्ति की पहचान इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास के साथ ही स्वयं एक शिक्षिका और समाज सेविका के रूप में भी है।








