LIVE | ...
मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Google Gemini खाएगा सुंदर पिचाई की नौकरी? PM नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी तो काले लोगों को बताया नाजी

Google Gemini खाएगा सुंदर पिचाई की नौकरी? PM नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी तो काले लोगों को बताया नाजी

Google Gemini Controversy: गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल जेमिनी एआई ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक जवाब दिया है. इसके अलावा जेमिनी ने काले और एशियाई लोगों को नाजी जर्मन सैनिक बताया. जेमिनी के पक्षपातपूर्ण कंटेंट की वजह से गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई पर दबाव बढ़ रहा है.

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 4 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, टेक्नोलॉजी, राष्ट्रीय
A A
0
PM मोदी फासिस्ट, काले लोग नाजी! Google AI खाएगा सुंदर पिचाई की नौकरी?
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Google Gemini Racist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक कंटेंट परोसने पर गूगल ने माफी मांगी है. हाल ही में गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल जेमिनी एआई ने एक सवाल के जवाब में पीएम मोदी पर फासीवादी होने का आरोप लगाया था. इस मामले ने काफी तूल पकड़ा और भारत सरकार ने गूगल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा. यह पहला मामला नहीं है जब जेमिनी पर पक्षपातपूर्ण कंटेंट तैयार करने का आरोप लगा है. गूगल के लगातार फेल हो रहे एआई टूल की वजह से सीईओ सुंदर पिचाई की नौकरी भी खतरे में है.

गूगल एआई की रेस में पिछड़ रहा है. ओपनएआई के चैटजीपीटी और माइक्रोसॉफ्ट के कोपायलट जैसे एआई टूल्स गूगल के जेमिनी से काफी आगे हैं. टेक्नोलॉजी एनालिसिस फर्म स्ट्रेटेचेरी के ऑथर बेन थॉम्पसन ने कहा कि गूगल के लिए सबसे बड़ी चुनौती AI नहीं बल्कि उसका वर्किंग कल्चर है. इसमें टॉप लेवल से लेकर निचले लेवल तक बदलाव की जरूरत है.

क्या इस्तीफा देंगे सुंदर पिचाई?

यह भी पढे़ं 👇

Jagtar Singh Hawara

Jagtar Singh Hawara: चौंकाने वाला मोड़, 3 महीने टली सुनवाई

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Amazon Forest Carbon Source

Amazon Forest Carbon Source: धरती के फेफड़े अब छोड़ रहे ज्यादा CO2

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Ravi Mohan AAP Join

Ravi Mohan AAP Join: दीनानगर में अकाली दल को लगा बड़ा झटका

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Divit Olak Funeral

Divit Olak Funeral: नम आंखों से विदा हुए हनी सिंह के भतीजे, उमड़ा शहर

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

जेमिनी की विफलता सुंदर पिचाई की नौकरी खा सकती है. हेलिओस कैपिटल के फाउंडर समीर अरोड़ा एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखते हैं, “मेरा अनुमान है कि उन्हें (सुंदर पिचाई) निकाल दिया जाएगा या वो इस्तीफा देंगे, जैसा कि उन्हें करना चाहिए. एआई में लीड लेने के बावजूद वे इसमें पूरी तरह फेल हो गए हैं और उन्होंने दूसरों को इस पर कब्जा करने दिया है.”

My guess is he will be fired or resign- as he should. After being in the lead on AI he has completely failed on this and let others take over.

— Samir Arora (@Iamsamirarora) February 25, 2024

बार्ड को बनाया जेमिनी, फिर भी नहीं सुधरा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में माइक्रोसॉफ्ट की मदद से ओपनएआई ने चैटजीपीटी के जरिए अच्छा काम किया है. गूगल ने एआई चैटबॉट के तौर पर बार्ड को लॉन्च किया था. हाल ही में उसने बार्ड का नाम बदलकर जेमिनी एआई रख दिया. मगर जिस तरह लॉन्च के दौरान बार्ड ने गलत जवाब देकर गूगल की बेइज्जती कराई थी, उसी तरह जेमिनी के हालिया रिस्पॉन्स ने गूगल की मुसीबत बढ़ाई है.

PM मोदी पर लगाया फासिस्ट होने का आरोप

जेमिनी की सबसे बड़ी लापरवाही तब देखने को मिली जब एक यूजर ने इससे पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फासिस्ट हैं? इतना ही नहीं यूजर ने मोदी के के अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और पूर्व अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के बारे में यही सवाल पूछा. जेमिनी ने तीनों के बारे में जो जवाब दिए, वो इसकी पक्षपात ट्रेनिंग बताते हैं.

Note how Gemini has been trained, for American non-allies, American allies and Americans? Shame @Google. pic.twitter.com/d0uwXzBPsv

— Arnab Ray (@greatbong) February 22, 2024

जेमिनी ने पीएम मोदी के बारे में सीधे फासिस्ट होने का आरोप लगा दिया. जबकि जेलेंस्की के फासिस्ट होने पर कहा कि यह कठिन सवाल है. वहीं, ट्रंप के फासिस्ट होने पर जेमिनी की बोलती बंद हो गई, और उसने कहा कि सटीक जानकारी के लिए गूगल सर्च का इस्तेमाल करें. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल ने पीएम मोदी के मामले में भारत सरकार से माफी मांगी है.

काले और एशियन लोगों को बताया नाजी सैनिक

एक्स पर एक अन्य यूजर ने जेमिनी एआई से नाजी जर्मन सैनिक की तस्वीर बनाने के लिए कहा. गूगल के जेमिनी एआई इमेज जेनरेटर ने जो तस्वीर बनाईं, उन्होंने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया. जेमिनी ने काले और एशियन लोगों को नाजी जर्मन सैनिक के तौर पर दिखाया. ये तस्वीरें सामने आने के बाद गूगल ने जेमिनी की एआई इमेज जेनरेटर सर्विस को बंद कर दिया.

Google Gemini’s version of what a Nazi looks like! pic.twitter.com/uqCYa2GYEd

— V. Jasinevicius (@vjasinevicius) February 28, 2024

यह दिखाता है कि जेमिनी एआई व्हाइट, अमेरिका और अमेरिका के साथी देशों के बारे में अलग और साफ-सुथरा कंटेंट देता है. वहीं, एशिया और अफ्रीका जैसे देशों के लिए पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाता है.

जेमिनी की इतनी बड़ी गलती का खामियाजा सुंदर पिचाई को भुगतना पड़ सकता है. माना जा रहा है कि उनपर पद छोड़ने का दबाव है, या कंपनी उन्हें निकाल सकती है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, प्रदेश में मचा हड़कंप

Next Post

वोट के बदले नोट केस: ‘सांसदों-विधायकों को घूसखोरी की छूट नहीं’,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Jagtar Singh Hawara

Jagtar Singh Hawara: चौंकाने वाला मोड़, 3 महीने टली सुनवाई

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Amazon Forest Carbon Source

Amazon Forest Carbon Source: धरती के फेफड़े अब छोड़ रहे ज्यादा CO2

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Ravi Mohan AAP Join

Ravi Mohan AAP Join: दीनानगर में अकाली दल को लगा बड़ा झटका

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Divit Olak Funeral

Divit Olak Funeral: नम आंखों से विदा हुए हनी सिंह के भतीजे, उमड़ा शहर

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Punjab DA Case

Punjab DA Case: चीफ सेक्रेटरी को नोटिस, 17 नवंबर तक जवाब

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Chhath Puja 2026

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू, चार दिन की आस्था

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Next Post
वोट के बदले नोट केस: 'सांसदों-विधायकों को घूसखोरी की छूट नहीं',

वोट के बदले नोट केस: 'सांसदों-विधायकों को घूसखोरी की छूट नहीं',

Women Delhi now get Rs 1000 every month big announcement Kejriwal government

दिल्ली में महिलाओं को अब हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान

स्वामी दयानंद सरस्वती

स्वामी दयानंद सरस्वती के बारे में 5 खास बातें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।