LIVE | ...
गुरूवार, 27 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - लोकसभा चुनाव के हाई फीवर मैच से पहले गौतम के रिटायर्ड हर्ट होने की 5 गंभीर वजह

लोकसभा चुनाव के हाई फीवर मैच से पहले गौतम के रिटायर्ड हर्ट होने की 5 गंभीर वजह

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 2 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, खेल, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
लोकसभा चुनाव के हाई फीवर मैच से पहले गौतम के रिटायर्ड हर्ट होने की 5 गंभीर वजह - lok sabha election 2024 five reasons that force bjp mp gautam gambhir retirement from politics

लोकसभा चुनाव के हाई फीवर मैच से पहले गौतम के रिटायर्ड हर्ट होने की 5 गंभीर वजह

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
ई दिल्ली, 2 मार्च (The News Air) : लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही दिल्ली में बीजेपी का मजबूत प्लेयर रिटायर्ड हो गया है। बीजेपी के पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने अपनी राजनीतिक पारी से लगभग ब्रेक ले लिया है। गौतम गंभीर ने शनिवार को ट्वीट कर पार्टी से खुद को राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने की गुहार लगाई है। जेपी नड्डा का नाम लिखते हुए गंभीर ने ट्वीट में अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस हाईफीवर चुनाव से पहले आखिर गौतम गंभीर क्यों रिटायर्ड हर्ट हो गए। जानते हैं इसके पीछे की कुछ वजहों पर।

1. टिकट कटने का अंदेशा

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी के बीच चुनावी गठबंधन हो चुका है। ऐसे में बीजेपी के पास इन दोनों दलों से मुकाबला करने के लिए नए सिरे रणनीति बनाने की जरूरत है। माना जा रहा है कि पार्टी इस बार पुराने चेहरों पर दांव लगाने के मूड में नहीं है। बीजेपीकी दिल्ली इकाई की चुनाव समिति ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीट के लिए पार्टी नेतृत्व को 25-30 संभावित उम्मीदवारों की सूची सौंपी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कि नई दिल्ली लोकसभा सीट के लिए वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज के नाम संभावित प्रत्याशियों में शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी अपने पुराने सांसदों को दोहराने के मूड में भी नहीं माना है। माना जा रहा है कि दिल्ली से तीन से चार सांसदों का पत्ता कट सकता है। गौतम गंभीर का नाम भी पत्ता कटने वाले सांसदों की लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है। ऐसे में गंभीर को पहले ही इस बात का अंदेशा हो गया है या पार्टी सूत्रों से उन्हें इस बात के संकेत मिल गए हों।

2. क्रिकेट कमिटमेंट हो सकती है वजह

सांसद बनने के बाद भी गौतम गंभीर ने क्रिकेट के साथ अपना रिश्ता बनाए रखा। बात चाहे आईपीएल की हो या फिर क्रिकेट कमेंटरी की या फिर क्रिकेट कोचिंग की। गंभीर अपने संसदीय क्षेत्र से अधिक खेल के मैदान या कमेंटरी बॉक्स में अधिक दिखाई देते रहे हैं। इस साल आईपीएल की तारीखों का ऐलान हो गया है। उसी समय दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग आईपीएल का 22 मार्च से आयोजन भी हो रहा है। गंभीर इस बार आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर के मेंटॉर बनाए गए हैं। ऐसे में उन्हें पूरी तरह से अपनी इस भूमिका पर फोकस करना पड़ेगा। इससे पहले वह साल 2022 और 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के मेंटॉर रह चुके हैं। ऐसे में यदि उन्हें लोकसभा का टिकट यदि मिल जाए तो वह चुनाव प्रचार करेंगे या फिर क्रिकेट के मैदान पर खिलड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। शायद राजनीति से रिटायर्ड हर्ट होने की यह भी एक बड़ी वजह हो सकती है।

3. तू-तू, मैं-मैं की राजनीति से किनारा

गौतम गंभीर ने साल 2019 में पूर्वी दिल्ली से बड़े अंतर से चुनाव जीता था। गंभीर ने कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली के साथ ही आम आदमी पार्टी की नेता और मौजूदा मंत्री आतिशी को हराया था। गंभीर को अपने प्रतिद्वंदी से लगभग दो गुना वोट मिले थे। गंभीर ने कांग्रेस के लवली को लगभग 1.50 लाख मतों के अंतर से हराया था। वहीं, आप नेता आतिशी को महज 18 फीसदी मत मिले थे। चुनाव जीत के साथ ही गंभीर ने राजनेताओं की भाषा बोलना शुरू कर दिया था। गंभीर ने जीत के बाद ही अपने पहले ट्वीट में लिख था, न तो यह ‘लवली’ कवर ड्राइव है और न ही यह ‘आतिशी’ बल्लेबाजी है। यह सिर्फ भाजपा की ‘गंभीर’ विचारधारा है जिसका लोगों ने समर्थन किया है। इस जनादेश को पाने के लिए बीजेपी और दिल्ली बीजेपी टीम के सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। राजनीति में आने के बाद फिर चाहे दिल्ली में कूड़े के पहाड़ का मामला हो या कोरोना काल में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, दवाओं के मामले पर दिल्ली सरकार को घेरना। मुख्यमंत्री केजरीवाल से गंभीर की अदावत जग जाहिर है। हालांकि, गंभीर का मिजाज है कि वह तू-तू-मैं-मैं की राजनीति में नहीं पड़ना चाहते। ऐसे में वह इससे किनारा करना चाहते हों। राजनीति से हटने की यह भी एक वजह हो सकती है।

यह भी पढे़ं 👇

27 August History

27 अगस्त का इतिहास: जब Krakatoa ज्वालामुखी ने मचाई तबाही, Barack Obama बने पहले अश्वेत राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Warning India

भारी बारिश की चेतावनी: UP-MP में Red Alert, अगले 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 27

Breaking News Live Updates 27 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 27 August 2026

आज का राशिफल 27 अगस्त 2026: सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

गुरूवार, 27 अगस्त 2026

4. राजनीति का रंग नहीं चढ़ पाया

गौतम गंभीर ने साल 2018 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 2019 में गंभीर भले ही लोकसभा चुनाव जीत गए हों लेकिन उनपर राजनीतिक का रंग पूरी तरह से कभी नहीं चढ़ा। राजनेता बनने के बाद भी उनका अधिकतर समय खेल और खेल से जुड़ी गतिविधियों में ही बीतता था। गंभीर ने सांसद रहते हुए भी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली रिटायर्ड खिलाड़ियों की टी-20 लीग में बल्ला घुमाते दिखाई दिए। गंभीर का मिजाज राजनीति से बिल्कुल मेल नहीं खाता है। राजनीति में जिस तरह के कूटनीतिक और सोच समझ कर बयान देने पड़ते हैं गंभीर उसके बिल्कुल उलट दिखाई देते हैं। खेल के मैदान पर गंभीर का आक्रामक रुख तो दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी देख ही चुके हैं। इसके विपरीत राजनीति में आक्रामकता या दोटूक बात कहना महंगा पड़ जाता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि गंभीर राजनीति में कभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए।

 

5. नए चेहरे को मौका

गंभीर ने जिस तरह से क्रिकेट प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया है उसके बाद से गंभीर के ट्वीट को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय नेताओं और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की बैठक में संभावित प्रत्याशियों की सूची पर चर्चा हो चुकी है। माना जा रहा है कि पार्टी की तरफ से नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। ऐसे में संभव है कि पार्टी ने इसकी सूचना अपने मौजूदा सांसदों को दी हो। एक तरफ क्रिकेट प्रतिबद्धता और पहला प्यार तो दूसरी तरफ पार्टी की बदली हुई रणनीति में गंभीर को ये फैसला लेने का मौका दे दिया हो। गंभीर बीजेपी के एक अनुशासित नेता और कार्यकर्ता रहे हैं। ऐसे में पार्टी की तरफ से जब नए चेहरे का जिक्र हुआ हो तो संभव है कि उन्हें भी यह एक अवसर लगा हो और उन्होंने आईपीएल, कोचिंग और अन्य चीजों के संदर्भ में अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्ति पाने का यह सही समय लगा हो।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मैदानों से लेकर पहाड़ों तक झमाझम बरसात, जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का रूख

Next Post

PM मोदी ने पश्चिम बंगाल में बहु-विकासात्मक परियोजनाओं की शुरुआत की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 August History

27 अगस्त का इतिहास: जब Krakatoa ज्वालामुखी ने मचाई तबाही, Barack Obama बने पहले अश्वेत राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Warning India

भारी बारिश की चेतावनी: UP-MP में Red Alert, अगले 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 27

Breaking News Live Updates 27 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 27 August 2026

आज का राशिफल 27 अगस्त 2026: सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Mawan Dhiyan Satkar Yojana

राखी पर CM भगवंत मान ने 1.37 लाख सत्कार सखियों को दिया 52 करोड़ का तोहफा

बुधवार, 26 अगस्त 2026
CM Bhagwant Mann Punjab

अकाली दल-भाजपा गठजोड़ पर CM भगवंत मान का तीखा प्रहार: “पंजाब लूटने की साजिश”

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Next Post
PM मोदी ने पश्चिम बंगाल में बहु-विकासात्मक परियोजनाओं की शुरुआत की

PM मोदी ने पश्चिम बंगाल में बहु-विकासात्मक परियोजनाओं की शुरुआत की

PM Modi ने पश्चिम बंगाल में 15000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

PM Modi ने पश्चिम बंगाल में 15000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

भारत में अत्यधिक गरीबी हुई दूर, जानें क्या कहते हैं नए आंकड़े

भारत में अत्यधिक गरीबी हुई दूर, जानें क्या कहते हैं नए आंकड़े

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।