गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में छाए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में छाए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 19 फ़रवरी 2024
A A
0
म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में छाए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में छाए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 19 फरवरी (The News Air) भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को 16-18 फरवरी तक जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित प्रतिष्ठित तीन दिवसीय म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था, जिस दौरान उन्होंने तीन से चार महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर बात की थी। इस सम्मेलन में दुनिया भर के राजनयिकों, नेताओं और नीति निर्माताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में उपस्थित प्रमुख लोगों में दुनिया के अलग-अलग देशों के प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों सहित भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के विदेश मंत्री वांग यी, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की, यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी शामिल रहे।

सम्मेलन के दौरान शेरगिल ने कहा कि यह स्पष्ट है कि आज दुनिया यह जानने को उत्सुक है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था कैसे बन गया है और महामारी एवं अन्य बाधाओं के बावजूद भारत कैसे निवेश का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास पथ को लेकर सम्मेलन में स्पष्ट रूप से सम्मान और जिज्ञासा दिख रही थी। शेरगिल ने कहा कि सम्मेलन के दौरान दुनिया भर में चल रहे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

शेरगिल ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न देशों को महत्वपूर्ण मुद्दों पर समाधान प्रदान करके भारत को दुनिया का मित्र बनाने के अलावा, सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में बदल दिया है। इस दौरान अपने संबोधन में शेरगिल ने सप्लाई चेन रिसाइलेंस को लेकर भारत के दृष्टिकोण के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने सम्मानित सभा को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ना केवल निवेश का केंद्र बनने की दिशा में ध्यान केंद्रित कर रहा है, बल्कि मजबूत सप्लाई चेन बनाकर पूरे क्षेत्र की प्रगति के लिए भी काम कर रहा है।

इस अवसर पर सम्मेलन में बोलते हुए, शेरगिल ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत की तरक्की के लिए इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ), रिस्पॉन्सिबल सप्लाई चेन इनिशिएटिव (आरएससीआई), इंडिया-मिडल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (आईएमईई कॉरिडोर), इंडो-पैसिफिक एलायंस, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने सहित प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (पीएलआई स्कीमों), बुनियादी ढांचे पर खर्च और मेक इन इंडिया जैसी घरेलू पहलें भारत की विकास दर में तेजी ला रही हैं और सप्लाई चेन की कमजोरियों को दूर कर रही हैं।

यह भी पढे़ं 👇

RBSE 10th Result 2026

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कभी भी होगा जारी, ऐसे करें चेक

गुरूवार, 19 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: ईरान युद्ध से गैस सप्लाई ठप, सरकार बोली: PNG पर करो स्विच

गुरूवार, 19 मार्च 2026
IMD Alert

IMD Alert: 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-ओले-भारी बारिश की चेतावनी, Delhi में गिरेगा तापमान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Today in History March 19

Today in History March 19: इराक पर हमले से लेकर Sydney Harbour Bridge तक, जानें बड़ी घटनाएं

गुरूवार, 19 मार्च 2026

शेरगिल ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी पर जोर देकर, इंडो-पैसिफिक में नेट-सिक्योरिटी प्रदाता बनकर और मध्य पूर्व व पश्चिम के साथ काम करके, भारत सभी क्षेत्रों में फ्रंट फुट पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की विदेश नीति किसी का पक्ष लेने के बारे में नहीं है, बल्कि रणनीतिक स्वायत्तता और दूरियां मिटाने की है।

शेरगिल ने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संदेश स्पष्ट है कि भारत शांति, कानून के शासन, प्रगति और स्वच्छ पर्यावरण के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों के कारण दुनिया में भारत का सम्मान सर्वकालिक ऊंचा हो गया है। उन्होंने कहा कि अब कैंप फॉलोअर ना रहकर भारत एजेंडा सेटर बन गया है। उन्होंने मोदी के नेतृत्व में भारत की अभूतपूर्व आर्थिक तरक्की और ग्लोबल साउथ की आवाज के रूप में उभरने पर भी बात की।

Previous Post

राहुल गांधी की रैली में शामिल होने अखिलेश यादव ने रखी बड़ी शर्त, क्या अब INDIA को सपा देगी झटका?

Next Post

Motivational Story : ‘ब्लाइंड बेक’ अंधेरे से उजाले की तरफ बढ़ने का जज्बा, बहुत कुछ सीखा रही यह कुकिंग क्लास

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

RBSE 10th Result 2026

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कभी भी होगा जारी, ऐसे करें चेक

गुरूवार, 19 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: ईरान युद्ध से गैस सप्लाई ठप, सरकार बोली: PNG पर करो स्विच

गुरूवार, 19 मार्च 2026
IMD Alert

IMD Alert: 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-ओले-भारी बारिश की चेतावनी, Delhi में गिरेगा तापमान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Today in History March 19

Today in History March 19: इराक पर हमले से लेकर Sydney Harbour Bridge तक, जानें बड़ी घटनाएं

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026

Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: चैत्र नवरात्रि शुरू, तुरंत जानें मुहूर्त

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Iran Israel War

ईरान पर इजरायल की सर्जिकल स्ट्राइक: 48 घंटों में तीन टॉप लीडर मारे, लारीजानी से खुफिया चीफ तक, आखिर कौन बचा है?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Next Post
Motivational Story : 'ब्लाइंड बेक' अंधेरे से उजाले की तरफ बढ़ने का जज्बा, बहुत कुछ सीखा रही यह कुकिंग क्लास

Motivational Story : 'ब्लाइंड बेक' अंधेरे से उजाले की तरफ बढ़ने का जज्बा, बहुत कुछ सीखा रही यह कुकिंग क्लास

Bharat Jodo Nyay Yatra

Rahul Gandhi की Bharat Jodo Nyay Yatra के प्रतापगढ़ पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।