LIVE | ...
बुधवार, 24 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में पेश किया विश्वास मत प्रस्ताव

सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में पेश किया विश्वास मत प्रस्ताव

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Breaking Delhi CM Arvind Kejriwal wears a new shirt, CBI to start investigation soon.

Breaking Delhi CM Arvind Kejriwal wears a new shirt, CBI to start investigation soon.

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– विश्वास प्रस्ताव लाकर यह दिखाना चाहते हैं कि इस बार भी इनका ऑपरेशन लोटस असफल रहा, सभी विधायक हमारे साथ हैं- अरविंद केजरीवाल

– भाजपा के लोगों ने हमारे सात विधायकों से संपर्क किया और कहा कि थोड़े दिनों में हम तुम्हारे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लेंगे- अरविंद केजरीवाल

– भाजपा में शामिल होने के लिए इन्होंने हमारे विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए और अपने टिकट पर चुनाव लड़वाने का ऑफर दिया- अरविंद केजरीवाल

– भाजपा कभी दिल्ली में जीत नहीं सकती, इसलिए ये किसी तरह दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार गिराकर अपनी सरकार बनाना चाहते हैं- अरविंद केजरीवाल

– इनका मकसद किसी घोटाले की जांच करना नहीं है, बल्कि दूसरे राज्यों की तरह हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर दिल्ली में सरकार गिराना है- अरविंद केजरीवाल

– विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने सीएम अरविंद केजरीवाल के विश्वास प्रस्ताव को स्वीकार किया, शनिवार को सदन में होगी चर्चा

नई दिल्ली, 16 फरवरी (The News Air)

सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश कर भाजपा के ऑपरेशन लोटस का करारा जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने सदन पटल पर विश्वास प्रस्ताव लाने की वजह भी बताई। सीएम ने कहा कि मैं विश्वास प्रस्ताव लाकर यह दिखाना चाहता हूं कि इस बार भी दिल्ली में इनका ऑपरेशन लोटस असफल रहा। हमारा एक भी विधायक नहीं टूटा और सभी हमारे साथ हैं। सीएम ने सदन को बताया कि कुछ दिन पहले भाजपा के लोगों ने हमारे सात विधायकों से संपर्क कर कहा कि थोड़े दिनों में हम तुम्हारे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लेंगे। इसलिए भाजपा में आ जाओ। इसके बदले 25-25 करोड़ रुपए और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़वाने का ऑफर दिया गया। लेकिन हमारे विधायकों ने साफ मना कर दिया। दरअसल, इनका मकसद तथाकथित शराब घोटाले की जांच करना नहीं है, बल्कि दूसरे राज्यों की तरह हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर दिल्ली में हमारी सरकार गिराना है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने मुख्यमंत्री के विश्वास प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए शनिवार को सदन में इस पर चर्चा करने की अनुमति दे दी।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष की अनुमति लेकर सदन के पटल पर विश्वास मत का प्रस्ताव रखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले मेरी पार्टी के दो विधायक मेरे पास आए। दोनों ने आकर एक ही बात बताई कि भाजपा के लोगों ने उनसे पास आए और कहा कि थोड़े दिनों में हम तुम्हारे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लेंगे। पहले से ही हमने आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों से संपर्क कर लिया है और वो आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में आने के लिए मान गए हैं। इसके अलावा अभी और विधायकों से भी संपर्क कर रहे हैं। विधायकों ने मुझे बताया कि भाजपा के लोग हमें 25-25 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया और कहा कि भाजपा में आ जाओ और बाद में अपनी पार्टी के टिकट पर तुम्हें चुनाव लड़ा देंगे। इसके अलावा कुछ और भी चाहिए तो बता दो। हमारे दोनों विधायकों ने बताया कि उन्होंने भाजपा के ऑफर को स्वीकार नहीं किया, सीधा मना कर दिया।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 24 जून 2026
Mumbai

Southwest Monsoon 2026 ने Mumbai में दी दस्तक: भारी बारिश का अलर्ट

बुधवार, 24 जून 2026
Breaking News Live Updates 24 June 2026

Breaking News Live Updates 24 June 2026: Top Alerts, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 24 जून 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुध की चाल से बदलेगा किस्मत

बुधवार, 24 जून 2026

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसके बाद हमने एक-एक कर अपने सभी विधायकों से संपर्क किया तो पता चला कि 21 तो नहीं, लेकिन बीजेपी वालों ने हमारे 7 विधायकों से संपर्क किया था। आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने के लिए ये लोग पिछले कुछ सालों में कई बार ऑपरेशन लोटस कर चुके हैं। इन्होंने एक और ऑपरेशन लोटस करने की कोशिश की, लेकिन हमारे सभी विधायकों ने उन्हें साफ मना कर दिया। जाहिर तौर पर यह तथाकथित शराब घोटाला, कोई घोटाला नहीं है, इन्हें कोई जांच नहीं करनी है। हम सभी देख रहे हैं कि ये लोग दूसरे राज्यों में केवल झूठे-झूठे केस करके विपक्षी दलों को तोड़कर उनकी सरकारें गिरा रहे हैं। इन्होंने दिल्ली में भी तथाकथित शराब घोटाले की आढ़ में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं गिरफ्तार कर लिया है और इनका मकसद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराना है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को पता है कि ये लोग अपनी पूरी जिंदगी भी लगा देंगे तब भी दिल्ली में चुनाव नहीं जीत सकते। इसलिए ये किसी भी तरह से छल कपट करके दिल्ली की सरकार गिराकर अपनी सरकार बनाना चाहते हैं। लेकिन हम पर ऊपर वाले की दया है और जनता का विश्वास है कि इनका यह प्रयास भी असफल रहा। दिल्ली और देश की जनता को दिखाने के लिए कि इनके तमाम प्रयासों के बावजूद हमारा एक भी विधायक नहीं टूटा, हमारे सारे विधायक आज भी हमारे साथ हैं। इसलिए मैं विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति से सदन के पटल पर यह विश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत कर रहा हूं कि यह सदन मंत्रीपरिषद में विश्वास व्यक्त करता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

वित्त मंत्री चीमा द्वारा नाबार्ड का ‘स्टेट फोकस पेपर’ जारी

Next Post

पंजाब सरकार द्वारा पी. एस. पी. सी. एल के कर्मचारियों के प्रारंभिक वेतन में बढ़ोतरीः हरभजन सिंह ई. टी. ओ.

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 24 जून 2026
Mumbai

Southwest Monsoon 2026 ने Mumbai में दी दस्तक: भारी बारिश का अलर्ट

बुधवार, 24 जून 2026
Breaking News Live Updates 24 June 2026

Breaking News Live Updates 24 June 2026: Top Alerts, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 24 जून 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुध की चाल से बदलेगा किस्मत

बुधवार, 24 जून 2026
Harpal Singh Cheema

BJP Dalit Virodhi है: Harpal Singh Cheema का बड़ा आरोप

मंगलवार, 23 जून 2026
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann ने Sarpanch से कहा: Development को दें प्राथमिकता

मंगलवार, 23 जून 2026
Next Post
Harbhajan ETO

पंजाब सरकार द्वारा पी. एस. पी. सी. एल के कर्मचारियों के प्रारंभिक वेतन में बढ़ोतरीः हरभजन सिंह ई. टी. ओ.

केंद्र की भाजपा सरकार का कांग्रेस के बैंक खाते सीज करना देश के लोकतंत्र पर हमला- आप

केंद्र की भाजपा सरकार का कांग्रेस के बैंक खाते सीज करना देश के लोकतंत्र पर हमला- आप

Microsoft ने Edge browser में बग को किया ठीक, चुरा रहा था क्रोम टैब और डेटा

Microsoft ने Edge browser में बग को किया ठीक, चुरा रहा था क्रोम टैब और डेटा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।