मंगलवार, 24 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ’बिल लाओ इनाम पाओ’ स्कीम के अंतर्गत प्राप्त 533 गलत बिलों के लिए…

’बिल लाओ इनाम पाओ’ स्कीम के अंतर्गत प्राप्त 533 गलत बिलों के लिए…

3 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया : हरपाल सिंह चीमा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024
A A
0
FM Harpal Singh Cheema

FM Harpal Singh Cheema

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 9 फरवरी (The News Air) पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ बताया कि ’बिल लाओ इनाम डालो’ स्कीम के अंतर्गत 8 फरवरी तक प्राप्त 533 गलत बिलों के लिए कुल 3,11,16,366 रुपए के जुर्माने लगाए गए हैं, जिसमें से 2,12,18,191 रुपए वसूल कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत दिसंबर 2023 के अंत तक “मेरा बिल एप“ पर अपने खरीद बिलों को अपलोड करके कुल 918 विजेताओं ने 43,73,555 रुपए के इनाम जीते हैं।

यहाँ जारी प्रैस बयान के द्वारा यह जानकारी देते हुये वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि ’बिल लाओ इनाम पाओ’ स्कीम के अंतर्गत 8 फरवरी तक प्राप्त कुल 59,616 बिलों में से 52,988 की पुष्टि हो चुकी है और 6628 बिलों की पुष्टि होनी अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि इसके बारे सबंधित विक्रेटाओं को 1361 नोटिस भी जारी किये गए हैं। उन्होंने कहा कि टैक्सेशन ज़िला फ़िरोज़पुर से सबसे अधिक गलत बिल 189 प्राप्त हुए जिसके लिए 34, 99, 250 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

वित्त मंत्री ने आगे बताया कि टैक्सेशन ज़िला फरीदकोट से प्राप्त 86 गलत बिलों के लिए 16, 95, 294 रुपए, पटियाला से प्राप्त 75 गलत बिलों के लिए 19, 47, 192 रुपए, जालंधर से प्राप्त 61 गलत बिलों के लिए 33, 62, 324 रुपए, रोपड़ से प्राप्त 51 गलत बिलों के लिए 50, 43, 524 रुपए, अमृतसर से प्राप्त 38 गलत बिलों के लिए 59, 72, 910 रुपए, और लुधियाना से प्राप्त 33 गलत बिलों के लिए 95, 95, 872 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

उन्होंने कहा कि आनलाइन ड्रा के द्वारा अब तक कुल 1164 विजेताओं का ऐलान किया जा चुका है, जिस में जनवरी 2024 के 246 विजेता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गठित कमेटी द्वारा हर महीने आनलाइन ड्रा निकाला जाता है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने और जानकारी देते हुये बताया कि सितम्बर 2023 में 227 विजेताओं ने 11, 75, 005 रुपए के इनाम जीते, अक्तूबर 2023 में 216 विजेताओं ने 10, 25, 540 रुपए के इनाम जीते, नवंबर 2023 में 235 विजेताओं ने 10, 78, 930 रुपए के इनाम जीते, और दिसंबर 2023 में 240 विजेताओं ने 10, 94,080 रुपए के इनाम जीते। उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 के लिए ड्रा 7 फरवरी को निकाला गया था और विजेताओं द्वारा अपने बैंक खातों के विवरण मुहैया करवाने के बाद इनामी राशि दे दी जायेगी।

यह भी पढे़ं 👇

LPG to PNG Shift

LPG to PNG Shift: अडानी का ₹20,000 करोड़ का दांव, आत्मनिर्भरता या नया जाल?

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Strait of Hormuz Toll

Strait of Hormuz Toll: ईरान ने लगाया ₹18 करोड़ का टोल, ट्रंप ने दी 48 घंटे की धमकी

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Chinese Weapons Failing

Chinese Weapons Failing: Iran War में चीनी हथियारों की पोल खुली, तीन देशों में फेल

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Trump Iran War

Trump Iran War: ईरान के सामने घुटनों पर अमेरिका, 5 दिन का पॉज क्यों?

मंगलवार, 24 मार्च 2026

स. चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 21 अगस्त, 2023 को ’मेरा बिल एप’ लांच करने के बाद इस स्कीम को राज्य द्वारा भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी ख़रीद के लिए बिल प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना और इस तरह विक्रेताओं को उनकी बिक्री के लिए बिल जारी करने के लिए पाबंद करना है।

वित्त मंत्री ने कहा कि पैट्रोलियम पदार्थों (कच्चे तेल, पेट्रोल, डीज़ल, उड्डयन टर्बाइन फ्यूल और कुदरती गैस), शराब के बिक्री बिल और पंजाब से बाहर खरीदीं जाने वाली ख़रीद से सम्बन्धित बिलों के साथ-साथ बी2बी (व्यापार से कारोबार) लेन-देन के बिल इस स्कीम में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ़ बीते एक महीने में ख़रीद के बिलों को ही ड्रा में विचारा जाता है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के लोगों से अपील की कि वह अपने तरफ से खरीदीं जा रही सभी वस्तुओं और सेवाओं के खरीद बिल प्राप्त करें और इस स्कीम में हर महीने हिस्सा लेकर 10,000 रुपए तक के इनाम जीतें। उन्होंने कहा कि यह स्कीम ज़मीनी स्तर पर टैक्स की पालना का संदेश देने और टैक्स चोरी की प्रथा को जड़ से ख़त्म करने में मददगार साबित हो रही है।

Previous Post

DCP Jaskiranjit Singh की टीम को मिली बड़ी कामयाबी

Next Post

भारत-कनाडाई ट्रक ड्राइवर पर ड्रग सप्लाई करने का आरोप, 8.7 मिलियन डॉलर की कोकीन जब्त

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

LPG to PNG Shift

LPG to PNG Shift: अडानी का ₹20,000 करोड़ का दांव, आत्मनिर्भरता या नया जाल?

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Strait of Hormuz Toll

Strait of Hormuz Toll: ईरान ने लगाया ₹18 करोड़ का टोल, ट्रंप ने दी 48 घंटे की धमकी

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Chinese Weapons Failing

Chinese Weapons Failing: Iran War में चीनी हथियारों की पोल खुली, तीन देशों में फेल

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Trump Iran War

Trump Iran War: ईरान के सामने घुटनों पर अमेरिका, 5 दिन का पॉज क्यों?

मंगलवार, 24 मार्च 2026
India Energy Crisis

India Energy Crisis: भारत में तेल-गैस का भयंकर संकट, अर्थव्यवस्था खतरे में

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Navratri Upay 2026

Navratri Upay 2026: पंडित सुरेश पांडे ने बताए 15 चमत्कारी उपाय, 8 घंटे करो तो दरिद्रता भागेगी

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Next Post
भारत-कनाडाई ट्रक ड्राइवर पर ड्रग सप्लाई करने का आरोप, 8.7 मिलियन डॉलर की कोकीन जब्त

भारत-कनाडाई ट्रक ड्राइवर पर ड्रग सप्लाई करने का आरोप, 8.7 मिलियन डॉलर की कोकीन जब्त

श्याम लाल कॉलेज दिल्ली ओलंपिक खेल की हॉकी में जीता

श्याम लाल कॉलेज दिल्ली ओलंपिक खेल की हॉकी में जीता

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।