बुधवार, 6 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - चुप नहीं बैठेंगे, जो करना है कर लो… Abhishek Ghosalkar हत्याकांड पर बरसे Sanjay Raut और Aditya Thackeray

चुप नहीं बैठेंगे, जो करना है कर लो… Abhishek Ghosalkar हत्याकांड पर बरसे Sanjay Raut और Aditya Thackeray

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
चुप नहीं बैठेंगे, जो करना है कर लो... Abhishek Ghosalkar हत्याकांड पर बरसे Sanjay Raut और Aditya Thackeray

चुप नहीं बैठेंगे, जो करना है कर लो... Abhishek Ghosalkar हत्याकांड पर बरसे Sanjay Raut और Aditya Thackeray

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
मुंबई, 9 फरवरी (The News Air) शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के नेता अभिषेक घोसालकर (Abhishek Ghosalkar) की ‘फेसबुक लाइव’ के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच मुंबई अपराध शाखा को सौंप दी गई है। कथित एक स्थानीय ‘सामाजिक कार्यकर्ता’ मॉरिस भाई ने अभिषेक की गोली मारकर हत्या करने के बाद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अभिषेक (40), पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे और पूर्व पार्षद थे। विनोद को उद्धव ठाकरे का वफादार भी बताया जाता है। अभिषेक की हत्या के बाद महाराष्ट्र में सियासत भी तेज हो गई है। आदित्य ठाकरे, संजय राउत समेत कई नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। संजय राउत ने सरकार को धमकी दी है कि जो करना हो कर लो, हम चुप नहीं बैठेंगे।

बोरीवली (पश्चिम) की आईसी कॉलोनी में स्थित मॉरिस नोरोन्हा (मौरिस भाई) के कार्यालय में कल शाम हुई इस घटना का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें हमलावर को अभिषेक के पेट और कंधे में गोली मारते हुए देखा और सुना जा सकता है।

क्राइम ब्रांच करेगी जांच : पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा की जांच कई पहलुओं पर केंद्रित होगी, जिसमें मॉरिस को हथियार कहां से मिला और उसे हथियार किसने मुहैया कराया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में तो नहीं था? इस सवाल का जवाब भी तलाशा जा रहा है। अभिषेक घोसालकर को जब गोली मारी गई तो उस वक्त वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

हर ऐंगल से होगी जांच : पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि घोसालकर को चार गोलियां मारी गईं। अपराध के लिए मॉरिस ने अवैध पिस्तौल का इस्तेमाल किया और घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि फेसबुक लाइव यह स्पष्ट करने के लिए था कि वे बोरीवली में आईसी कॉलोनी क्षेत्र की बेहतरी के लिए अपने आपसी विवाद को खत्म करके दोनों एक साथ आए हैं।

घटनास्थल पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम : पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच देर रात मुंबई अपराध शाखा को सौंप दी गयी। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता और जांच के दायरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ अपराध स्थल का दौरा किया। बाद में जांच के सिलसिले में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम और पुलिस उपायुक्त (अपराध) राज तिलक रोशन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि टीम ने जांच शुरू कर सबूत जुटाने की कोशिश में जुटी है।

आदित्य ठाकरे बरसे : अभिषेक की हत्या के बाद आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र को बदनाम कर रहा है। इस तरह की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि उद्योग जगत भी महाराष्ट्र में नहीं आएगा। राज्य में गुंडा शासन है। हर कोई यह जानता है और कार्रवाई की जानी चाहिए। इतना ही नहीं, बल्कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुख्यमंत्री उन सभी को बचा रहे हैं।

संजय राउत की धमकी : इधर संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में गुंडों का राज! चार दिन पहले अभिषेक घोसालकर को गोली मारने वाला मॉरिश नरोह्ना बंगले में था। मुख्यमंत्री ने उससे मुलाकात की थी। मॉरिश को शिंदे सेना में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था! फडणवीस गृह मंत्री के रूप में पूरी तरह विफल रहे हैं। इस्तीफा दें!

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 6 मई 2026
6 May History

6 May History: आज के दिन बना था इतिहास, हिंडनबर्ग हादसे से लेकर किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक तक

बुधवार, 6 मई 2026
Breaking News Live Updates 6 May 2026

Breaking News Live Updates 6 May 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 6 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देशभर में आंधी-तूफान का कहर, 7 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

बुधवार, 6 मई 2026

संजय राउत ने कहा, ‘जिस प्रकार से उनकी हत्या मुंबई में हुई वो बहुत ही गंभीर बात है। पूरे महाराष्ट्र में ‘गुंडा राज’ और ‘माफिया राज’ चल रहा है। शिंदे सरकार के आशीर्वाद से ये ‘माफिया राज’ चल रहा है… मुख्यमंत्री के बंगले पर गुंडों के साथ चाय पर चर्चा चलती है। देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री हैं, वह लापता हैं। हमारा आदमी मारा गया है। हम चुप नहीं बैठेंगे, जो करना है कर लो। और अब आपकी ईडी, सीबीआई कहां है?.. इतना सब मुंबई और महाराष्ट्र में हो रहा है। इस ‘गुंडा राज’ के लिए पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। यह जो गैर कानूनी सरकार पीएम मोदी और अमित शाह ने बैठाई है, इसलिए महाराष्ट्र में गुंडाराज कायम है।’

कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना : कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा कि विनोद घोसालकर के बेटे और पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर का निधन स्तब्ध करने वाला है। जिस तरह से उनकी हत्या की गई, वह भयावह है। क्या देश में कानून-व्यवस्था है? सवाल बड़ा होता जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र का हर तरफ से पतन दुखद है। भगवान विनोद जी और उनके परिवार को बहुत कम उम्र में अभिषेक के निधन के कारण पैदा हुए इस संकट से उबरने की शक्ति दे। अभिषेक को भावभीनी श्रद्धांजलि! प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि यह घटना राज्य में ‘जंगल राज’ की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में कानून का शासन नहीं है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पटोले ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल के विधायकों द्वारा लगातार गोलीबारी ‘जंगल राज “की शुरुआत है।’

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Batala Police को मिली बड़ी सफलता, फिरौती मांगने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

Next Post

Rashi Peripherals IPO में पैसा लगाने का आज आखिरी दिन, GMP में तगड़ी तेजी, जानें कब होगी लिस्टिंग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 6 मई 2026
6 May History

6 May History: आज के दिन बना था इतिहास, हिंडनबर्ग हादसे से लेकर किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक तक

बुधवार, 6 मई 2026
Breaking News Live Updates 6 May 2026

Breaking News Live Updates 6 May 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 6 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देशभर में आंधी-तूफान का कहर, 7 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

बुधवार, 6 मई 2026
6 May 2026 Rashifal

6 May 2026 Rashifal: धनु में चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

बुधवार, 6 मई 2026
DGP Gaurav Yadav Ludhiana ICCC

DGP Gaurav Yadav Ludhiana ICCC: पंजाब का तीसरा शहर बना इंटेलीजेंट, 1700 कैमरे लगे

मंगलवार, 5 मई 2026
Next Post
Rashi Peripherals IPO में पैसा लगाने का आज आखिरी दिन, GMP में तगड़ी तेजी, जानें कब होगी लिस्टिंग

Rashi Peripherals IPO में पैसा लगाने का आज आखिरी दिन, GMP में तगड़ी तेजी, जानें कब होगी लिस्टिंग

कागज 2 का पहला पोस्टर रिलीज

कागज 2 का पहला पोस्टर रिलीज

सरकार के श्वेत पत्र पर लोकसभा में चर्चा शुरू, सीतारमण ने कहा-

सरकार के श्वेत पत्र पर लोकसभा में चर्चा शुरू, सीतारमण ने कहा-

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।