चंडीगढ़ 8 फरवरी (The News Air)-पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर वार्ता जारी है। दिल्ली में गठबंधन को लेकर बात आगे बढ़ चुकी है औऱ पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली संबंधी दो हफ्तों में फैसला ले लिया जाएगा। यह जानकारी आल इंडिया महिला कांग्रेस की प्रधान अलका लांबा ने दी। अलका लांबा आज पंजाब कांग्रेस के दफ्तर में महिला कांग्रेस की नेताओं के साथ बैठक करने के लिए पहुंची हुई थी।
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी कि तृणमूल कांग्रेस और बिहार में नीतीश कुमार के जदयू के आईएनडीआईए से बाहर होने के सवाल पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो कमजोर कड़ियां थी वह टूट गई और जो कमजोर है वे टूट जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के आपके साथ होने व पंजाब में आप सरकार का विरोध करने के मुद्दे पर अलका लांबा ने कहा कि पंजाब में अगर आप सरकार की कोई गलत कारगुजारी है तो कांग्रेस विपक्ष की अपनी भूमिका को निभाएगी और उसका विरोध करेगी।








