गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - ईडी से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराकर दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार गिराने की साजिश कर रही भाजपा- प्रियंका कक्कड़

ईडी से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराकर दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार गिराने की साजिश कर रही भाजपा- प्रियंका कक्कड़

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 27 जनवरी 2024
A A
0
अरविंद केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

– जैसे रावण ने माता सीता का अपहरण करने लिए दूसरा रूप धारण किया था, वैसे ही भाजपा ने ‘‘आप’’ की सरकार गिराने के लिए ईडी का रूप धारण किया है- प्रियंका कक्कड़

– भाजपा ने 7 विधायकों को ‘‘आप’’ छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है, लेकिन सबने उसके ऑफर को ठुकरा दिया है- प्रियंका कक्कड़

भाजपा छल से दिल्ली की सत्ता हथियाना चाहती है, उसे जनता के कामों से कोई लेना-देना नहीं है- प्रियंका कक्कड़

– भाजपा 2013 और 2022 में भी हमारे विधायकों को खरीदने की असफल कोशिश कर चुकी है और इस बार भी वो असफल रहेगी- प्रियंका कक्कड़

– भाजपा के षड़यंत्रों के आगे अरविंद केजरीवाल कभी न टूटे-न झुके, अनेकों काम करने की वजह से दिल्ली वाले उनको बेशुमार प्यार करते हैं- प्रियंका कक्कड़

– भगवान और जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है, भाजपा ने ‘‘आप’’ की सरकार गिराने की कोशिश की तो उसे इसका जवाब लोकसभा चुनाव में मिलेगा- प्रियंका कक्कड़

नई दिल्ली, 27 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार को गिराने के लिए ऑपरेशन लोटस शुरू करने पर भाजपा को आड़े हाथ लिया। ‘‘आप’’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि जैसे रामायण में रावण ने माता सीता का अपहरण करने के लिए दूसरा रूप धारण किया था, वैसे ही आज भाजपा ईडी का रूप धारण कर फर्जी शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार गिराना चाहती है। छल से दिल्ली की सत्ता कब्जाने के लिए भाजपा ने हमारे सात विधायकों से संपर्क किया है और उनको अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए 25-25 लाख रुपए का ऑफर दिया है, लेकिन हमारे सभी विधायकों ने उसके ऑफर को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2023 और 2022 में भी हमारे विधायकों को खरीदने की असफल कोशिश की थी और इस बार भी असफल रहेगी। क्योंकि भगवान और दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल के साथ हैं। भाजपा ने अगर ‘‘आप’’ की सरकार गिराने की कोशिश की तो इसका जवाब उसे लोकसभा चुनाव में मिलेगा।

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर ऑपरेशन लोटस के लिए भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल की नीतियों का मुकाबला नहीं कर सकती है। भाजपा अभी तक अपने किसी भी राज्य में 24 घंटे बिजली तक नहीं दे पाई है। मुफ्त बिजली देना तो बहुत दूर की बात है। भाजपा दिल्ली में चुनाव जीतने में लगातार असफल रही है और अरविंद केजरीवाल से हार जाती है। इसलिए भाजपा ने बीते 9 वर्षों में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए बहुत गंदे-गंदे षड़यंत्र किया है। एक बार तो भाजपा ने आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को अयोग्य कर दिया था, जबकि उसके पास ऐसा करने की पावर नहीं थी। भाजपा को जनता के कामों से कोई लेना-देना नहीं है, उसको सिर्फ सत्ता से मोह है। लेकिन अरविंद केजरीवाल भाजपा के इन षड़यंत्रों के आगे न टूटे-न कभी झुके और दिल्ली की जनता के लिए अनेकों काम किए, जिस वह से दिल्ली के लोग उनको बेशुमार प्यार करते हैं।

‘‘आप’’ प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि रामायण में माता सीता का अपहरण करने के लिए रावण ने दूसरा रुप धारण किया था। वैसे ही आज भाजपा ईडी का रूप धारण करके इस कोशिश में लगी है कि किसी भी तरह से तथाकथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाए और आम आदमी पार्टी की सरकार को गिरा दिया जाए। इसी मंसा से भाजपा ने बीते कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के सात विधायकों से संपर्क किया और उनको कहा कि आम आदमी पार्टी के 21 और विधायक उसके संपर्क में हैं। भाजपा ने हमारे इन 7 विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है कि वो ‘‘आप’’ को छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएं। हमारी जांच के मुताबिक भाजपा ने अभी तक सात विधायकों को संपर्क किया और हमारे सभी विधायकों ने भाजपा के ऑफर को ठुकरा दिया है। हमारा विधायक आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में कभी नहीं जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Delhi-NCR Weather Update

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश और आंधी, IMD का येलो अलर्ट जारी

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Bengal Election 2026

Bengal Election 2026: TMC में टिकट बंटते ही बगावत, 74 विधायकों का कटा पत्ता, सड़कों पर बवाल

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Gold Silver Price Crash

Gold Silver Price Crash: सोना ₹5000 टूटा, चांदी ₹15,000 धड़ाम, Sensex 2500 अंक लुढ़का

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Milk Price Hike India

Milk Price Hike India: LPG संकट के बाद अब दूध भी होगा महंगा, डेयरी उद्योग पर बड़ा खतरा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उन्होंने कहा कि भाजपा छल से दिल्ली की सत्ता हथियाने की लगातार कोशिश में लगी रही है, क्योकि भाजपा अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में नहीं हरा पाती है। 2013 में भी भाजपा ने आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की थी। तब आम आदमी पार्टी ने भाजपा के उपाध्यक्ष शेर सिंह डागर का एक स्टिंग भी जारी किया था। जिसमें भाजपा ने हमारे विधायकों को पैसे देने का ऑफर दिया था। वो स्टिंग आज भी यू-ट्यूब पर उपलब्ध है। इसके बाद भाजपा ने 2022 में भी हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश की और अब 2024 में भाजपा एक बार फिर ‘‘आप’’ विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है और इस बार भी भाजपा की कोशिश असफल रहेगी।

‘‘आप’’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा को दिल्ली में लगातार आम आदमी पार्टी से हार का सामना करना पड़ता है। भाजपा का इस बार का प्रयास भी असफल रहेगा, क्योंकि भगवान और दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ हैं और हमारे विधायक बिकाउ नहीं हैं। अगर भाजपा ने छल या किसी भी तरह से दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार गिराने की कोशिश की तो भाजपा को इसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में मिलेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा की दिल्ली में बची जमीन भी खिसक जाएगी।

Previous Post

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश में भाजपा का ऑपरेशन लोटस फिर शुरू

Next Post

सडक़ हादसों में जाने वाली बेशकीमती मानवीय जानें बचाने के लिए मुख्यमंत्री का सपना साकार हुआ

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Delhi-NCR Weather Update

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश और आंधी, IMD का येलो अलर्ट जारी

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Bengal Election 2026

Bengal Election 2026: TMC में टिकट बंटते ही बगावत, 74 विधायकों का कटा पत्ता, सड़कों पर बवाल

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Gold Silver Price Crash

Gold Silver Price Crash: सोना ₹5000 टूटा, चांदी ₹15,000 धड़ाम, Sensex 2500 अंक लुढ़का

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Milk Price Hike India

Milk Price Hike India: LPG संकट के बाद अब दूध भी होगा महंगा, डेयरी उद्योग पर बड़ा खतरा

गुरूवार, 19 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: Hormuz में फंसे 22 भारतीय जहाज, करोड़ों घरों का चूल्हा खतरे में

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau: फरवरी में रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 18 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Next Post
CM Bhagwant Mann

सडक़ हादसों में जाने वाली बेशकीमती मानवीय जानें बचाने के लिए मुख्यमंत्री का सपना साकार हुआ

144 Hitech vehicles of SSF to man 5500 kilometres roads in the state

सडक़ सुरक्षा फोर्स के 144 अत्याधुनिक वाहन राज्य की 5500 किलोमीटर सड़कों की करेंगे निगरानी

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।