LIVE | ...
शनिवार, 30 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - केजरीवाल सरकार का बजट सत्र 15 से 20 फरवरी तक, वित्त मंत्री आतिशी पेश करेंगी बजट

केजरीवाल सरकार का बजट सत्र 15 से 20 फरवरी तक, वित्त मंत्री आतिशी पेश करेंगी बजट

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 26 जनवरी 2024
in नई दिल्ली, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
दिल्ली सर्विसेज एक्ट
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– दिल्ली कैबिनेट से बजट को मिली मंजूरी, सरकार ने बजट सत्र की फाइल एलजी के पास भेजी

– हर वर्ष की तरह इस बार भी दिल्ली विधानसभा के पटल पर पेश किया जाएगा आउटकम बजट

– शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित होगा दिल्ली सरकार का बजट

– स्कूलों की तरह कॉलेजों में भी आंत्रप्रिन्योरशिप प्रोग्राम शुरू करने के लिए बजट में हो सकता है धन आवंटित

– केजरीवाल सरकार ने सभी हितधारकों से बजट पर सुझाव लिया है और अच्छे सुझावों को शामिल किया है

नई दिल्ली, 26 जनवरी (The News Air) सीएम अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व में दिल्ली सरकार का बजट सत्र 2024-25 आगामी 15 फरवरी से शुरू होगा। 15 से 20 फरवरी तक चलने वाले बजट सत्र में पहली बार वित्त मंत्री आतिशी द्वारा दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। वहीं, आम आदमी पार्टी की सरकार का लगातार यह 10वां बजट होगा। केजरीवाल सरकार लगातार आउटकम बजट भी पेश करती आई है। लिहाजा, इस बार भी वित्त मंत्री द्वारा आउटकम बजट पेश किया जाएगा। केजरीवाल सरकार का बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित होगा। सरकार ने बजट तैयार करते समय दिल्ली के सभी हितधारकों से उनका सुझाव लिया है और उनके अच्छे सुझावों को बजट में शामिल किया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में दिल्ली कैबिनेट ने बजट को अपनी मंजूरी दे दी है और अब फाइल एलजी के पास भेज दी गई है।

इस बार दिल्ली सरकार द्वारा मार्च के बजाय फरवरी में ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया जा रहा है। बजट सत्र की शुरूआत आगामी 15 फरवरी से होगी और 20 फरवरी को समापन होगा। पिछले वित्तीय वर्ष की तरह इस बार का बजट भी भारी भरकम रहने की उम्मीद है। इस बार वित्त मंत्री आतिशी द्वारा बजट पेश किया जाएगा, जो उनके द्वारा पेश किया गया यह पहला बजट होगा। इस दौरान दिल्ली सरकार अपना आउटकम बजट भी पेश करेगी। पूरे देश में दिल्ली इकलौता राज्य है, जहां केजरीवाल सरकार द्वारा हर साल आउटकम बजट पेश किया जाता है। आउटकम बजट के द्वारा पिछले बजट के सार्वजनिक व्यय की पूरी पारदर्शिता के साथ दिल्ली की जनता को हिसाब दिया जाता है। एक तरह से आउटकम बजट पिछले वित्तीय वर्ष में आवंटित धन के आधार पर विभिन्न विभागों के प्रदर्शन का एक रिपोर्ट कार्ड होता है। दिल्ली कैबिनेट से बजट को मंजूरी मिल गई है और इसकी फाइल अब एलजी के पास भेजी गई है।

सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने अपने बजट के केंद्र में हमेशा आम आदमी को रखा है। इस बार भी बजट का केंद्र आम आदमी ही रहेगा, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रमुख रूप से शामिल हैं। दिल्ली सरकार इन बिन्दुओं पर सबसे ज्यादा फोकस करेगी। सरकार की प्राथमिकताओं में शिक्षा हमेशा से सबसे उपर रही है। इस बार भी शिक्षा के लिए सबसे अधिक धन आवंटित किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को और मजबूत व बेहतर बनाने पर बजट में धन आवंटित किया जाएगा। सरकार हर बार की तरह इस बार भी बजट में अपने नागरिकों को पर्याप्त बिजली और साफ पानी मुहैया कराने पर बल देगी। दिल्ली के अंदर विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी अच्छा खासा धन आवंटित किए जाने की उम्मीद है।

कॉलेजों में आंत्रप्रिंन्योरशिप प्रोग्राम के लिए आवंटित हो सकता है धन

सीएम अरविंद केजरीवाल का मानना है कि वह शिक्षा किस काम की, जिससे रोजगार न मिले। इसलिए दिल्ली सरकार के स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम शुरू किया गया है, ताकि बच्चे पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद का बिजनेस शुरू कर सकें। अब इस प्रोग्राम के अच्छे नतीजे आने लगे हैं। इससे उत्साहित होकर दिल्ली सरकार आंत्रप्रिन्योरशिप प्रोग्राम को कॉलेजों में भी शुरू करना चाहती है। बताया जा रहा है कि कॉलेजों में फाइनल इयर और प्री फाइनल इयर के बच्चों के लिए यह प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। ताकि उनको कॉलेज से निकलने के बाद नौकरी तलाशने की जरूरत न पड़े, बल्कि वो खुद का बिजनेस शुरू कर सकें। इससे और लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसी उद्देश्य से केजरीवाल सरकार इस बार के बजट में आंत्रप्रिन्योरशिप प्रोग्राम के लिए भी धनराशि आवंटित कर सकती है।

78,800 करोड़ का था दिल्ली का पिछला बजट

यह भी पढे़ं 👇

Sarthak PDS

Sarthak PDS: 25,000 करोड़ से राशन क्रांति, 80 करोड़ लोगों की जिंदगी बदलेगी

शनिवार, 30 मई 2026
Fake Rs 500 Notes

Fake Rs 500 Notes: नकली 500 रुपए के नोटों में 20% उछाल, RBI प्लास्टिक नोट पर विचार

शनिवार, 30 मई 2026
Taiwan Stock Market

Taiwan Stock Market: ताइवान ने भारत को पछाड़ा, बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट

शनिवार, 30 मई 2026
Amit Shah Border Security

Amit Shah Border Security: पाकिस्तान बॉर्डर से 15 KM अंदर तक अवैध इमारतें तोड़ो

शनिवार, 30 मई 2026

दिल्ली सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में 78,800 करोड़ रुपए का भारी भरकम बजट पेश किया था, जो ‘‘साफ-सुंदर और आधुनिक दिल्ली’’ थीम पर आधारित था। सरकार का यह बजट दिल्ली में रहने वाले हर तबके को ध्यान में रख कर बनाया गया था। जिसमें सड़कों के सौंदर्यीकरण, फ्लाईओवर, इलेक्टिक बसें, बस डिपों का विद्युतीकरण, बस सेल्टर समेत अन्य मुद्दों पर फोकस किया गया था। दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर 21 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। बता दें कि 2015 में दिल्ली का बजट महज 30,940 करोड़ रुपए का ही था, जो बीते वित्तीय वर्ष में ढाई गुना तक बढ़कर 78,800 करोड़ हो गया। केजरीवाल सरकार अपने नागरिकों को कई मुफ्त सहूलियतें देती है। इसके बाद भी दिल्ली का बजट हमेशा ही मुनाफे का रहा है। इस बार का बजट भी मुनाफे का रहने वाला बताया जा रहा है।

20 दिनों से चल रही बजट की तैयारी

दिल्ली सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट की तैयारी बीते 20 दिनों से कर रही है। 6 जनवरी को सीएम अरविंद केजरीवाल ने बजट को लेकर पहली उच्च स्तरीय बैठक की थी। उस दौरान सीएम ने सभी मंत्रियों से आगामी बजट की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की थी। सीएम द्वारा सभी मंत्रियों को अपनी अपनी प्राथमिकताएं तय करने के निर्देश दिए गए थे। सीएम ने स्पष्ट कहा था कि बजट आम आदमी के सरोकारों से जुड़ा हो, ताकि उनके जीवन में और खुशहाली आए।
दरअसल, केजरीवाल सरकार दिल्ली के चहुंमूखी विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। दिल्ली को देश का सबसे खूबसूरत शहर बनाने की दिशा में सरकार ने कई सराहनीय पहलें की हैं। साथ ही, सरकार बजट बनाते समय हमेशा अपने नागरिकों का विशेष ध्यान रखती है। आम जनता से जुड़े मुद्दों को बजट में शामिल करके उसका समाधान दिया जाता है। दिल्ली सरकार ने हमेशा ही शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस दिया है। इस बार भी इन पर विशेष फोकस रहेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

राष्ट्रीय स्वतंत्रता संघर्ष और आधुनिक भारतीय गणराज्य की सृजना करने में पंजाब का सबसे अधिक योगदान: मुख्यमंत्री

Next Post

संयुक्त किसान मोर्चा की किसान ट्रैक्टर परेड को भारत के 27 राज्यों में मिला भारी समर्थन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sarthak PDS

Sarthak PDS: 25,000 करोड़ से राशन क्रांति, 80 करोड़ लोगों की जिंदगी बदलेगी

शनिवार, 30 मई 2026
Fake Rs 500 Notes

Fake Rs 500 Notes: नकली 500 रुपए के नोटों में 20% उछाल, RBI प्लास्टिक नोट पर विचार

शनिवार, 30 मई 2026
Taiwan Stock Market

Taiwan Stock Market: ताइवान ने भारत को पछाड़ा, बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट

शनिवार, 30 मई 2026
Amit Shah Border Security

Amit Shah Border Security: पाकिस्तान बॉर्डर से 15 KM अंदर तक अवैध इमारतें तोड़ो

शनिवार, 30 मई 2026
Demographic Change Committee

Demographic Change Committee: मोदी सरकार का बड़ा दांव, अब होगा बड़ा खुलासा!

शनिवार, 30 मई 2026
Bareilly Teachers Bhusa Order

Bareilly Teachers Bhusa Order: मास्टर जी पढ़ाएं या 100 क्विंटल भूसा जुटाएं?

शनिवार, 30 मई 2026
Next Post
संयुक्त किसान मोर्चा की किसान ट्रैक्टर परेड को भारत के 27 राज्यों में मिला भारी समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा की किसान ट्रैक्टर परेड को भारत के 27 राज्यों में मिला भारी समर्थन

युवाओं को विदेश में बसने का क्रेज

पंजाब के युवाओं को विदेश में बसने का क्रेज...

Taimur and Jeh

बेटे Taimur and Jeh ने लिया वफल का आनंद, करीना कपूर खान ने तस्वीरें की शेयर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।