रविवार, 10 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘‘इंडिया’’ बनाम भाजपा का पहला चुनावी मुकाबला है चंडीगढ़ मेयर चुनाव- आप

‘‘इंडिया’’ बनाम भाजपा का पहला चुनावी मुकाबला है चंडीगढ़ मेयर चुनाव- आप

18 जनवरी का चुनावी नतीजा पेश करेगा देश का मिजाज- राघव चड्ढा

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 जनवरी 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Chandigarh mayor election will be ‘INDIA’ vs BJP: AAP

Chandigarh mayor election will be ‘INDIA’ vs BJP: AAP

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जब-जब इंडिया का मुकाबला किसी से हुआ है, इंडिया ही जीता है, इस बार भी हमें उम्मीद है कि भारतवासी एकजुट होकर इंडिया को ही जीताएंगे – राघव चड्ढा

– यह चुनाव देश की राजनीति की तकदीर, तस्वीर, दशा और दिशा बदलने के साथ-साथ 2024 लोकसभा चुनाव की नींव भी रखेगा- राघव चड्ढा

– टीम इंडिया की जीत का यह रथ कश्मीर से कन्याकुमारी और मणिपुर से मुम्बई तक जाएगा- राघव चड्ढा

– 18 जनवरी के बाद स्कोर कार्ड ‘‘इंडिया’’ का एक और भाजपा का शून्य होगा और यह 2024 लोकसभा चुनाव का आगाज होगा- राघव चड्ढा

– यह चुनाव ये भी साबित करेगा कि जब इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ता है तो एक और एक मिलकर दो नहीं, बल्कि ग्यारह होता है- राघव चड्ढा

– इंडिया गठबंधन 2024 में केंद्र में बैठी तानाशाह और निकम्मी भाजपा सरकार से भी देश की जनता को मुक्ति दिलाएगा- राघव चड्ढा

नई दिल्ली, 16 जनवरी (The News Air) लोकसभा चुनाव से पहले ‘‘इंडिया’’ बनाम भाजपा के बीच पहला मुकाबला चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव में होने जा रहा है। आगामी 18 जनवरी को होने जा रहा चंडीगढ़ मेयर का चुनाव इंडिया गठबंधन मिलकर लड़ेगा। मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने इस बात एलान किया। ‘‘आप’’ के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि यह ‘‘इंडिया’’ बनाम भाजपा का पहला मैच होगा, जो देश की राजनीति की तकदीर, तस्वीर, दशा और दिशा बदलने वाला होगा। साथ ही यह चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव का आगाज भी होगा। इंडिया गठबंधन यह चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि जब-जब टीम इंडिया का सामना दुनिया की किसी टीम से हुआ है, भारतवासियों ने हमेशा टीमठ इंडिया को जिताया है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भी भारतवासी एकजुट होकर टीम इंडिया को जिताएंगे। टीम इंडिया की जीत का यह रथ चंडीगढ़ तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कश्मीर से कन्याकुमारी और मणिपुर से मुम्बई तक जाएगा और 2024 लोकसभा चुनाव में केंद्र में बैठी तानाशाह और निकम्मी भाजपा सरकार से देश की जनता को मुक्ति दिलाएगा।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में एक अहम प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि गठबंधन बनने के बाद इंडिया अपना पहला चुनाव लड़ने जा रहा है। यह इंडिया बनाम भाजपा का पहला चुनावी मैच होगा। इंडिया गठबंधन आगामी 18 जनवरी को होने जा रहा चंडीगढ़ मेयर का चुनाव मिलकर लड़ेगा। यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। यह चुनाव इस देश की राजनीति की तकदीर, तश्वीर, दशा और दिशा बदलने वाला चुनाव है। ़यह चुनाव आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव की नींव रखेगा।

सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि इंडिया गठबंधन बतौर गठबंधन पहली बार चुनाव के रण के मैदान में भाजपा का सामना करने जा रहा है। यह चुनाव इंडिया बनाम भाजपा के पहले चुनाव के नाम से जाना जाएगा। हमारा यह मानना है कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से चंडीगढ मेयर चुनाव लड़ेगा और एक ऐतिहासिक निर्णायक जीत दर्ज करेगा। इस चंडीगढ़ चुनाव को कोई साधारण आम चुनाव मानना गलत होगा। यह एक ऐसा चुनाव होगा, जिसमें पहली बार सीधा मुकाबला इंडिया बनाम भाजपा होने जा रहा है। हमारा यह मानना है कि जीत दर्ज कराने के बाद इंडिया गठबंधन का यह जीत रूपी रथ चंडीगढ़ तक ही सीमित नहीं रहेगा। यह कश्मीर से कन्याकुमारी और मणिपुर से लेकर मुम्बई तक जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

10 May History

10 May History: चर्चिल बने ब्रिटिश PM, मंडेला हुए दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 10 मई 2026
India Weather Forecast

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, यहां Heat Wave का खतरा

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 10 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

रविवार, 10 मई 2026

‘‘आप’’ सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि जब-जब टीम इंडिया का सामना दुनिया की किसी भी टीम से हुआ है, भारतवासियों ने हमेशा टीम इंडिया को जिताया है। हमारा यह मानना है कि 18 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भी भारतवासी एकजुट होकर टीम इंडिया को जिताएंगे। इस चुनाव के बाद स्कोर कार्ड इंडिया एक और भाजपा शून्य होगा। हमारा यह मानना है कि इंडिया गठबंधन की 18 जनवरी को होने वाली क्लीन स्वीप के बाद यह एक 2024 लोकसभा चुनाव के लिए आगाज होगा। इंडिया गठबंधन का भाजपा से पहला मुकाबला 18 जनवरी को होने जा रहा है, यह 2024 लोकसभा चुनाव का आगाज होगा। यह चुनाव टोन सेट करेगा कि आने वाले समय में इंडिया बनाम भाजपा के बीच जो भी चुनावी मुकाबले होंगे, उसके क्या नतीजे होंगे?

सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि यह एक और बड़ी चीज साबित करेगा, वो यह है कि जब इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ता है तो एक और एक दो नहीं, एक और एक मिलकर ग्यारह होता है। चंडीगढ़ का मेयर चुनाव यह साबित करेगा। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा। आज देश के लोगों को तानाशाह और निकम्मी सरकार से मुक्ति चाहिए, चंडीगढ़ मेयर चुनाव इसकी एक आस जगाएगा कि अगर इंडिया गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ता है तो इंडिया गठबंधन ही वो चुनाव जीतता है और इंडिया गठबंधन से जो भी टकराएगा, वो चूर-चूर हो जाएगा। यह संदेश चंडीगढ़ मेयर चुनाव से अवश्य निकलेगा। वर्तमान में चंडीगढ़ में भाजपा की जो निकम्मी और तानाशाह बादशाहत है, उससे चंडीगढ़ के लोगों को छुटकारा मिलेगा। इंडिया गठबंधन चंडीगढ़ के लोगों को भाजपा की तनाशाह बादशाहत से छुटकराया दिलाएगा और 2024 में केंद्र में बैठी तानाशाह और निकम्मी भाजपा सरकार से भी देश की जनता को इंडिया गठबंध नही छुटकारा दिलाएगा। आगामी 18 जनवरी को होने वाला चंडीगढ़ मेयर चुनाव बेहद निर्णायक होने जा रहा है। हमारा यह मानना है कि 18 जनवरी को इंडिया गठबंधन की भाजपा के साथ जो पहली लड़ाई होने जा रही है, वो 2024 के चुनाव का आगाज करेगी। उन्होंने बताया कि यह चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा और कांग्रेस से दो डिप्टी मेयर बनेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हाथी दांत के सबसे बड़े शिकार गिरोह का पता लगाएगी रिची मेहता की सीरीज ‘पोचर’

Next Post

भारतीय अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई और गिरता रुपया……

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

10 May History

10 May History: चर्चिल बने ब्रिटिश PM, मंडेला हुए दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 10 मई 2026
India Weather Forecast

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, यहां Heat Wave का खतरा

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 10 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

रविवार, 10 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: वृश्चिक और मकर राशि वालों का दिन शानदार, जानें सभी राशियों का हाल

रविवार, 10 मई 2026
Congress on BJP AAP

Congress on BJP AAP: एक ही सिक्के के दो पहलू हैं बीजेपी और आप

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
महंगाई

भारतीय अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई और गिरता रुपया......

नड्डा और शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए गए देशभर के क्लस्टर प्रभारियों के साथ की बैठक

नड्डा और शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए गए देशभर के क्लस्टर प्रभारियों के साथ की बैठक

नोएडा में किसानों ने दिनभर किया हंगामा,

नोएडा में किसानों ने दिनभर किया हंगामा,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।