LIVE | ...
मंगलवार, 11 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जेल में बंद “आप” विधायक चैतर वसावा से मिले केजरीवाल, बोले –

जेल में बंद “आप” विधायक चैतर वसावा से मिले केजरीवाल, बोले –

"उनके हौंसले बुलंद हैं, वो लड़ेंगे और जीतेंगे"

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 8 जनवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
आम आदमी पार्टी
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– गुजरात की भाजपा सरकार ने चैतर वसावा को झूठे मामले में गिरफ्तार किया है- अरविंद केजरीवाल

-चैतर वसावा स्कूल-अस्पताल समेत जनता से जुड़े मुद्दे उठा रहे थे, इसीलिए उन्हें जेल में डाल दिया गया- अरविंद केजरीवाल

– भाजपा ने अत्याचार और तानाशाही की सारी हदें पार कर दी है, गुजरात की नाराज जनता ही भाजपा को उखाड़ फेंकेगी – अरविंद केजरीवाल

– चैतर वसावा भरूच लोकसभा सीट से चुनाव लडेंगे, अगर उन्हें जमानत नहीं मिलती है तो पार्टी उनके नाम पर चुनाव लडेगी और जनता उन्हें जिताएगी – अरविंद केजरीवाल

– चैतर वसावा ने आदिवासी समाज की लड़ाई लड़ी है, उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को आदिवासी समाज अपना अपमान मानता है – भगवंत मान

– आदिवासी समाज चैतर वसावा के लिए चुनाव लड़ेगा, जब जनता अपने नेता के लिए चुनाव लड़ती है तो उसे कोई हरा नहीं सकता- भगवंत मान

– “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और गुजरात इकाई के वरिष्ठ नेता भी जेल में चैतर वसावा से मिले

नई दिल्ली/गुजरात, 08 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को जेल में बंद “आप” विधायक एवं आदिवासी समाज के युवा नेता चैतर वसावा और उनकी धर्मपत्नी शकुंतला बेन से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान के अलावा गुजरात “आप” इकाई के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। जेल में मुलाकात कर अरविंद केजरीवाल ने चैतर वसावा का हाल जाना। उन्होंने भरोसा दिया कि पूरी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें जेल से बाहर निकालने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने चैतर वसावा और उनकी धर्मपत्नी शकुंतला बेन से जेल में मुलाकात की। दोनों लोग स्वस्थ हैं। उनके हौंसले बुलंद हैं, वो लड़ेंगे, संघर्ष करेंगे और जीतेंगे। अब भाजपा ने अत्याचार और तानाशाही की सारी हदें पार कर दी है। इसे लेकर गुजरात की जनता में भरी नाराजगी है और आगामी चुनाव में जनता ही भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।

जेल में चैतर वसावा और उनकी धर्मपत्नी से मुलाकात के उपरांत मीडिया से बात करते हुए “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चैतर वसावा को गुजरात की बीजेपी सरकार ने पूरी तरह झूठे और फर्जी केस में गिरफ्तार किया है। इससे पूरे गुजरात के आदिवासी समाज में बहुत रोष है और लोग बहुत गुस्से में हैं। इन लोगों ने न केवल चैतर वसावा को गिरफ्तार किया है, बल्कि उनकी पत्नी शकुंतला बेन को भी गिरफ्तार करके सारी हदें पार कर दी है। शकुंतला बेन आदिवासी समाज की बहू हैं। बीजेपी ने उनके घर की बहू को भी नहीं छोड़ा। कल हमने जनसभा भी की थी, जिसमें लाखों की संख्या में लोग आए थे और उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया था।

“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को गुजरात से उखाड़ कर फेंकना है। गुजरात की जनता में भरी नाराजगी है और जनता ही भाजपा को उखाड़ फेकेगी। अब भाजपा ने अत्याचार और तानाशाही की सारी हदें पार कर दी है और सिर से पानी ऊपर जा चुका है। ये लोग जिसको चाहें पकड़कर जेल में डाल देते हैं। चैतर वसावा का कसूर इतना था कि वो तो जनता के लिए लड़ते हैं। जब वन विभाग के अधिकारी निर्दोष लोगों पर फर्जी एफआईआर करते हैं या उनकी जमीने छीन ली जाती हैं तो चैतर वसावा उनके लिए लड़ते हैं। चैतर वसावा स्कूल और अस्पताल के लिए लड़ते हैं। वो जनता के मुद्दे उठा रहे थे जिसकी वजह से उन्हें जेल में डाल दिया गया।

गुजरात में AAP विधायक चैतर वसावा और उनकी धर्मपत्नी को गुजरात की BJP सरकार ने फ़र्ज़ी केस में गिरफ्तार कर रखा है। आज हमने जेल में जाकर उनसे मुलाक़ात की।

चैतर वसावा अपने लोगों के जल, जंगल, ज़मीन, स्कूल और अस्पताल के लिए लड़ते आए हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पूरे आदिवासी समाज में… pic.twitter.com/RvXIBhdmuM

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 8, 2024

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Teacher Training

Punjab Teacher Training: 21,850 शिक्षकों को नशे और मानसिक स्वास्थ्य पर मिलेगा प्रशिक्षण

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Baljit Kaur

Punjab Anti-Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान को ₹1 करोड़ का टोकन ग्रांट, 12 जिलों में तेज होगी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
lal chand Minister AAP

Punjab Biodiversity Project: JICA के सहयोग से ₹760 करोड़ की जैव विविधता परियोजना शुरू होगी

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
baltej pannu

Harbhajan Singh Bhajji Controversy: BJP के इशारे पर पंजाब को बदनाम कर रहे भज्जी, AAP का तीखा हमला

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविवार को हमनें एलान किया है कि चैतर वसावा गुजरात की भरूच सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि दोनों को जल्द से जल्द सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिले। उनकी पत्नी शकुंतला बेन की जमानत पर 20 जनवरी को सुनवाई है और चैतर वसावा को भी जल्दी जमानत मिलने की उम्मीद है। लेकिन अगर उन्हें जमानत नहीं भी मिलती है तो आम आदमी पार्टी उनके नाम पर चुनाव लड़ेगी और हमें पूरी उम्मीद है कि जनता उनको जिताएगी।

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब ऐसा समय चल रहा है कि कोई भी आदमी जनता के लिए काम करता है और अगर वो लोकप्रिय हो जाता है तो उसे उठाकर जेल में डाल दिया जाता है। कई लोगों पर सीबीआई और ईडी की जांच शुरू हो गई है। यह तानाशाही है, लेकिन यह तानाशाही लंबे समय तक नहीं चलेगी। चैतर वसावा एक बहुत बड़े नेता हैं। उन्हें और उनकी पत्नी को जेल भेज दिया गया है, क्योंकि उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों के लिए लड़ाई लड़ी है। कल हुई जनसभा में लोग काफी गुस्से में थे, क्योंकि आदिवासी समुदाय चैतर भाई के खिलाफ की गई कार्रवाई को अपना अपमान मानता है। इसलिए अब आदिवासी समुदाय चैतर वसावा के लिए चुनाव लड़ेगा और जहां की जनता अपने नेता के लिए चुनाव लड़ती है, उसे कोई हरा नहीं सकता।

“आप” ने भरूच लोकसभा सीट से चैतर वसावा को बनाया उम्मीदवार

आदिवासी समाज के उभरते युवा नेता चैतर वसावा आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने बीते गुजरात विधानसभा चुनाव में डेडियापाड़ा सीट पर शानदार जीत हासिल की थी। उनकी युवा और एक प्रखर नेता की छवि है। वो जमीन से जुड़े मुद्दे को लगातार उठाते रहे हैं। इससे प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी उन्हें भरूच लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। रविवार को गुजरात में एक जनसभा के दौरान “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चैतर वसावा को भरूच लोकसभा सीट से पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी।

चैतर वसावा के समर्थन में आयोजित जनसभा में आदिवासी समाज ने किया शक्ति प्रदर्शन

रविवार को आम आदमी पार्टी द्वारा चैतर वसावा के समर्थन में गुजरात के नेत्रांग में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था। इस जनसभा को “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान ने संबोधित किया। इस दौरान जनसभा में बड़ी तादात में आदिवासी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और चैतर वसावा और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन किया। जब चैतर वसावा को भरूच सीट से उम्मीदवार बनाने की घोषणा हुई, तब वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। इस दौरान “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस कार्रवाई को आदिवासी समाज का अपमान बताते हुए आह्वान कर कहा था कि अगर भाजपा ने षड़यंत्र कर चैतर वसावा को चुनाव से पहले जेल से बाहर नहीं आने दिया तो उनको जिताने की जिम्मेदारी पूरे आदिवासी समाज की है। क्योंकि यह लड़ाई आदिवासी समाज के मान-सम्मान की है। इसलिए भरूच सीट पर भाजपा की जमानत जब्त होनी चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

19 किलो हेरोइन बरामद : पंजाब पुलिस ने मन्नू महावा गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को…

Next Post

आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से अब तक 4 लाख से…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Teacher Training

Punjab Teacher Training: 21,850 शिक्षकों को नशे और मानसिक स्वास्थ्य पर मिलेगा प्रशिक्षण

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Baljit Kaur

Punjab Anti-Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान को ₹1 करोड़ का टोकन ग्रांट, 12 जिलों में तेज होगी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
lal chand Minister AAP

Punjab Biodiversity Project: JICA के सहयोग से ₹760 करोड़ की जैव विविधता परियोजना शुरू होगी

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
baltej pannu

Harbhajan Singh Bhajji Controversy: BJP के इशारे पर पंजाब को बदनाम कर रहे भज्जी, AAP का तीखा हमला

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Online TDS Certificate

Online TDS Certificate: Income Tax विभाग जल्द शुरू करेगा ऑनलाइन TDS सर्टिफिकेट की सुविधा

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Abhijeet Dipke

CJP Schools Campaign: 15 अगस्त से शुरू होगी सरकारी स्कूलों में सुधार की देशव्यापी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Next Post
आम आदमी क्लीनिकों

आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से अब तक 4 लाख से...

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा तलवाड़ा प्रोजैक्ट का दौरा

अदाणी ग्रुप

अदाणी ग्रुप तमिलनाडु में 42,768 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।