गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - देश के पहलवान साथियों को नहीं मिला भाजपा से न्याय, निराशा में साक्षी मलिक ने छोड़ी कुश्ती

देश के पहलवान साथियों को नहीं मिला भाजपा से न्याय, निराशा में साक्षी मलिक ने छोड़ी कुश्ती

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 22 दिसम्बर 2023
A A
0
पहलवान साथियों
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram
  • – बड़ी शर्म की बात है कि मेडल जीतने पर पहलवानों को घर बुलाकर प्रधानमंत्री सारी फुटेज खुद ले जाते हैं, लेकिन उनके साथ अपमानजनक घटना होने पर जांच तक नहीं कराई गई- दुर्गेश पाठक

  • – भाजपा वाले अपनी होर्डिंग में पहलवानों की फोटो लगाकर दिखाते हैं कि जीत में मोदी जी का भी हाथ है, लेकिन जब पिछले एक साल से वह संघर्ष कर रहे हैं तो उनके साथ कोई नहीं खड़ा हुआ- दुर्गेश पाठक

  • – देश को गौर्वान्वित करने वाले पहलवान साथियों के साथ सिस्टम ऐसा कर सकता है तो आम लोगों के साथ क्या होगा?- दुर्गेश पाठक

  • – किसान वीपी जगदीप धनखड़ इसपर कब चुप्पी तोड़ेंगे, इसका इंतजार है क्योंकि किसानों पर अत्याचार हुआ है- दुर्गेश पाठक

  • – दबदबा चरित्रवान का रहेगा चरित्रहीन का नहीं, दबदबा सीता का रहेगा रावण का नहीं, दबदबा साक्षी का रहेगा बृजभूषण का नहीं- दुर्गेश पाठक

  • – जब इतिहास लिखा जाएगा तो यह भी लिखा जाएगा कि किस तरह से भाजपा महिलाओं का शोषण करने वाले के साथ खड़ी रही- दुर्गेश पाठक

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (The News Air) “आप” विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि देश के पहलवान साथियों को भाजपा से न्याय नहीं मिलने के कारण साक्षी मलिक ने रोते हुए कुश्ती छोड़ दी। बड़ी शर्म की बात है कि मेडल जीतने पर पहलवानों को घर बुलाकर प्रधानमंत्री सारी फुटेज खुद ले जाते हैं। भाजपा वाले अपनी होर्डिंग में पहलवानों की फोटो लगाकर दिखाते हैं कि जीत में मोदी जी का भी हाथ है, लेकिन जब पिछले एक साल से वह संघर्ष कर रहे हैं तो उनके साथ कोई नहीं खड़ा हुआ। जब इतिहास लिखा जाएगा तो यह भी लिखा जाएगा कि किस तरह से भाजपा महिलाओं का शोषण करने वाले के साथ खड़ी रही। दुर्गेश पाठक ने कहा कि देश को गौर्वान्वित करने वालों के साथ सिस्टम ऐसा कर सकता है तो आम लोगों के साथ क्या होगा? किसान वीपी जगदीप धनखड़ इसपर कब चुप्पी तोड़ेंगे, इसका इंतजार है क्योंकि किसानों पर अत्याचार हुआ है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजेंद्र नगर के विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया। दुर्गेश पाठक ने कहा कि हमारे देश के पहलवानों ने भारत माता का मस्तक ऊंचा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कल पूरे देश ने देखा कि किस तरह से मीडिया से मुखातिब होते हुए हमारे पहलवान भाई-बहनों की आंखों में आंसू थे, उनके सीने में दर्द था। बड़े ही दुख की बाद है कि न्याय नहीं मिलने से निराश होकर साक्षी मलिक ने पहलवानी छोड़ दी। बड़ी शर्म की बात है कि जब वह लोग मेडल जीत कर आत हैं तो प्रधानमंत्री उन्हें अपने घर पर चर्चा के लिए बुलाते हैं और सारी फुटेज खुद प्रधानमंत्री लेना चाहते हैं। लेकिन जब उनके साथ एक अपमानजनक घटना घटित हुई तो उसकी जांच तक नहीं कराई गई।

उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि कैसे यह पूरा सिस्टम और बच्चों को हराने में लगा हुआ था। जब मैं उनकी प्रेसवार्ता देख रहा था तो बहुत दुख हो रहा था कि जब इतने परिचित पहलवान साथियों के साथ यह सिस्टम ऐसा कर सकता है तो आम लोगों के साथ क्या होगा। कई बार मनोबल गिरता है कि अब लड़ना चाहिए या नहीं। मैं गांधी जी की एक लाइन कहना चाहूंगा। जब वह निराश होते थे तो हमेशा सोचते थे कि इतिहास में बहुत बार ऐसा समय आया है जब हत्यारे, लुटेरे और दुराचारियों को लगता है कि वह कभी हार नहीं सकते हैं। लेकिन अंत में विजय सत्य की होती है।

यह भी पढे़ं 👇

LPG Crisis India

LPG Crisis India: Hormuz में फंसे 22 भारतीय जहाज, करोड़ों घरों का चूल्हा खतरे में

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau: फरवरी में रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 18 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Shri Ram Yantra Sthapana

Shri Ram Yantra Sthapana: अयोध्या राम मंदिर में दिव्य श्री राम यंत्र स्थापित, जानें क्या है खास

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Charanpreet Singh Murder

Charanpreet Singh Murder: पंजाब AGTF का बड़ा ऑपरेशन, कैथल से दोनों हत्यारे गिरफ्तार

गुरूवार, 19 मार्च 2026

विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि जब पहलवान साथी मेडल जीत कर आते हैं तो पूरी भाजपा उनके पक्ष में खड़ी रहती है। उनकी फोटो अपनी होर्डिंग में लगाकर पूरी दुनिया में बताने की कोशिश करते हैं कि यह जो मेडल जीता गया है उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी हाथ है, मोदी जी ने भी दो-तीन नुस्खे बताए थे कि कैसे पटकना है और कैसे नहीं पटकना है। लेकिन अब जब पिछले एक साल से वह संघर्ष कर रहे हैं तो उनके साथ कोई नहीं खड़ा हुआ। उसके साथ सिर्फ इस देश की आम जनता खड़ी हुई थी। किसान वीपी जगदीप धनखड़ इसपर चुप्पी तोड़ेंगे या नहीं इसका इंतजार है क्योंकि किसानों पर अत्याचार हुआ है।

“आप” नेता ने कहा कि इस पूरे मामले में जिसपर सारा आरोप लगा हुआ है, उनकी एक रियल वायरल हो रही है जिसमें वह कह रहे हैं की दबदबा उनका रहेगा। मैं एक ही चीज कहना चाहता हूं कि इतिहास देखोगे और भगवान का न्याय देखोगे तो दबदबा चरित्रवान का रहा है, चरित्रहीन का नहीं। दबदबा संतों का रहेगा, गुडों का नहीं। दबदबा सीता का रहेगा, रावण का नहीं। दबदबा रक्षकों का रहेगा, भक्षकों का नहीं। दबदबा गांधी का रहेगा, गोडसे का नहीं। दबदबा खिलाड़ियों का रहेगा, शोषकों का नहीं। दबदबा साक्षी का रहेगा, बृजभूषण का नहीं। मैं पहलवान साथियों से कहना चाहता हूं कि यह लड़ाई लंबी है लेकिन हार बिल्कुल ना मानें। पूरा देश आपके साथ खड़ा है। जब इतिहास लिखा जाएगा तो यह भी लिखा जाएगा कि किस तरह से भाजपा महिलाओं का शोषण करने वाले के साथ खड़ी रही।

Previous Post

उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी केजरीवाल सरकार के दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी…

Next Post

संयुक्त राष्ट्र ने गाजा पट्टी में अकाल पड़ने की दी चेतावनी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

LPG Crisis India

LPG Crisis India: Hormuz में फंसे 22 भारतीय जहाज, करोड़ों घरों का चूल्हा खतरे में

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau: फरवरी में रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 18 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Shri Ram Yantra Sthapana

Shri Ram Yantra Sthapana: अयोध्या राम मंदिर में दिव्य श्री राम यंत्र स्थापित, जानें क्या है खास

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Charanpreet Singh Murder

Charanpreet Singh Murder: पंजाब AGTF का बड़ा ऑपरेशन, कैथल से दोनों हत्यारे गिरफ्तार

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Mukhyamantri Swasthya Yojana

Mukhyamantri Swasthya Yojana: 98 साल की बुजुर्ग को मिला कैंसर का मुफ्त इलाज, बड़ी राहत

गुरूवार, 19 मार्च 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 10 राज्यों में ओलावृष्टि, भारी बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Next Post
संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने गाजा पट्टी में अकाल पड़ने की दी चेतावनी

जेनएआई

जेनएआई ने प्रवेश स्तर की नौकरियाँ छीननी शुरू कर दी हैं, इंसानों के लिए अग्नि परीक्षा

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।