सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आज कांग्रेस कार्यसमिति बैठक (CWC) में मेरे शुरुआती वक्तव्य के कुछ अंश

आज कांग्रेस कार्यसमिति बैठक (CWC) में मेरे शुरुआती वक्तव्य के कुछ अंश

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 21 दिसम्बर 2023
A A
0
कांग्रेस कार्यसमिति बैठक
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (The News Air)

• 18वीं लोक सभा के चुनाव हमारे सामने खड़े हैं। इसी संबंध में 19 दिसंबर 2023 को INDIA गठबंधन की चौथी बैठक दिल्ली में हुई।

• हम कई दिशाओं में आगे बढ़े हैं। हमें समान विचारों वाले साथियों के साथ समन्वय बनाते हुए ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर जीत हासिल करनी है।

• हमने पाँच सदस्य वाली एक National Alliance Committee गठित की है, जो अन्य दलों के साथ गठबंधन की रूप-रेखा तय करेगी।

• लोक सभा की तैयारियों के मद्देनज़र लगभग 24 राज्यों के साथ समीक्षा बैठक हो चुकी है। हम लोक सभा सीटों पर जल्द ही coordinators भी नियुक्त करेंगे।

• कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को नागपुर में हम विशाल रैली करने जा रहे हैं। वहां से एक नया संदेश जाएगा, रैली ऐतिहासिक होगी, मैं ऐसी कामना करता हूं।

• इसी के साथ पार्टी ने अपनी लड़ाई को और मज़बूत करने के लिए एक बार फिर से जनता से उनका योगदान लेने के लिए उनके दरवाजे पर दस्तक दी है और “Donate for Desh” Crowd funding के programme की शुरुआत की है। आप सबसे अनुरोध हैं कि आप इस मुहिम के बारे में संगठन और लोगों को अवगत कराएँ।

• दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र की हमारी मिसाल संकट में है। पूरा देश देख रहा है कि BJP बिना चर्चा-बहस के अहम विधेयकों को मनमाने ढंग से पास कराने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रही है। संसद को सत्ता पक्ष के प्लेटफार्म के रूप में बदलने का षड्यंत्र चल रहा है।

• मौजूदा संसद सत्र में अब तक दोनों HOUSE में हमारे INDIA गठबंधन के 143 सांसदों का जिस तरह निलंबन किया गया है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है।

• मोदी सरकार विपक्ष की गैर मौजूदगी में तमाम अहम विधेयकों को पारित करा कर संसद की मर्यादा के खिलाफ काम कर रही है।

यह भी पढे़ं 👇

Sonam Wangchuk Controversy

Sonam Wangchuk की रिहाई के बाद भी नहीं थमेगा Ladakh आंदोलन, 16 मार्च को बड़ा प्रदर्शन

सोमवार, 16 मार्च 2026
Breaking News 16 March

Breaking News 16 March: राज्यसभा चुनाव में वोटिंग शुरू, ₹5 करोड़ में खरीद का आरोप

सोमवार, 16 मार्च 2026
Atal Tunnel

Atal Tunnel में फंसीं 1000 से ज्यादा गाड़ियां, भारी Snowfall से हिमाचल-कश्मीर में हाहाकार

सोमवार, 16 मार्च 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: सोने में ₹1766 की गिरावट, चांदी ₹4470 सस्ती हुई

सोमवार, 16 मार्च 2026

• चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को अपने कब्जे में करने की कोशिश के साथ सरकार ने संविधान, संसद और लोकतंत्र को भी खतरे में डाल दिया है।

• संसद सत्र में विपक्ष ने पूरा सहयोग दिया। पर 13 दिसंबर 2023 को संसद में हुई घटना के बाद विपक्षी सांसद गृह मंत्री का बयान देने और इस मुद्दे पर दोनों सदनों में व्यापक चर्चा की मांग कर रहे थे, जिसे सरकार ने प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया।

• सबसे बड़ी चुनौती यह है कि जिन पर विपक्षी सांसदों को संरक्षण देने का जिम्मा है, वैसे संवैधानिक पदों पर बैठे लोग खुद दलगत राजनीति का हिस्सा बन जाति, क्षेत्र और व्यवसाय को ढाल बना कर राजनीति कर रहे हैं।

• वह संविधान के तहत मिले दायित्वों को पूरा करने में विफल रहे हैं। पूरा देश इसे देख रहा है।

• हमारा 138 सालों का त्याग बलिदान औऱ संयम का इतिहास रहा है। देशभक्ति हमारे खून और DNA में है। अंग्रेजों के राज में भी हमारे पुरखों ने डरना और झुकना नहीं सीखा।

• सरकारी पक्ष महान नायकों को बदनाम करने से लेकर इतिहास को तोड़-मरोड़ कर अपने स्वार्थों के लिए पिछले 10 सालों से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। हमें संयत और मर्यादित भाषा में सत्य के सहारे उनका जवाब देना होगा। वहीं काम हम सदन में भी कर रहे है।

• हमारी विचारधारा इस बात की इजाजत नहीं देती कि हम उनकी तरह झूठ बोलें, वही काम करें जो आज ये सरकार कर रही है।

• दोस्तो, अहंकार, पाप और झूठ की उम्र बहुत कम होती है लेकिन सत्य अजर अमर होता है। हमारे नायकों ने जो रास्ता हमें सिखाया है, उसी सच्चाई की राह पर चलते हुए, बहुत धैर्य और संयम के साथ अलोकतांत्रिक शक्तियों को परास्त करना है।

• मुझे पूरा विश्वास है कि जनता को न्याय दिलाने के सघंर्ष के साथ हम विजय हासिल करेंगे।

• हमें उन बुनियादी मुद्दों पर हमेशा गौर करना है जिसको यह सरकार किनारे रखने का हर संभव प्रयास कर रही है।

• चंद कारोबारियों के हाथों देश की संपदा सौंपी जा रही है, बेरोजगारी, महंगाई, आम लोगों के सवालों को आगे रखना है।

• उन सवालों को हमें नहीं भूलना है, जिन पर आगे की राजनीति प्रभावित होगी। जातिगत जनगणना और महिला आरक्षण अहम मुद्दा रहेगा। हम चाहते है कि महिला आरक्षण तत्काल लागू हो और OBC महिलाओं को आरक्षण के दायरे में लाया जाए।

• ऐसे बहुत से सवालों पर आज हमें मंथन कर आगामी लोक सभा चुनाव के लिए कुछ ठोस रणनीति बनानी होगी।

• एक और महत्वपूर्ण बात कार्यसमिति के समक्ष रखना चाहता हूँ। पिछले कई महीनों से पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता एक स्वर में लगातार एक माँग मेरे सामने रखते है कि राहुल गांधी जी से पूर्व से पश्चिम – East to West, भारत जोड़ो यात्रा करने का आग्रह करे।

• मैं कार्यसमिति में राहुल जी के समक्ष यह बात रखता हूँ और निर्णय आप सभी पर छोड़ता हूँ।

Previous Post

खड़गे ने सीडब्ल्यूसी बैठक की अध्यक्षता की, भारत जोड़ो यात्रा 2.0 को मिल सकती है मंजूरी

Next Post

अरविंद केजरीवाल जी को आया ये समन ईडी नहीं बल्कि भाजपा का समन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sonam Wangchuk Controversy

Sonam Wangchuk की रिहाई के बाद भी नहीं थमेगा Ladakh आंदोलन, 16 मार्च को बड़ा प्रदर्शन

सोमवार, 16 मार्च 2026
Breaking News 16 March

Breaking News 16 March: राज्यसभा चुनाव में वोटिंग शुरू, ₹5 करोड़ में खरीद का आरोप

सोमवार, 16 मार्च 2026
Atal Tunnel

Atal Tunnel में फंसीं 1000 से ज्यादा गाड़ियां, भारी Snowfall से हिमाचल-कश्मीर में हाहाकार

सोमवार, 16 मार्च 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: सोने में ₹1766 की गिरावट, चांदी ₹4470 सस्ती हुई

सोमवार, 16 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, Ram Navami पर बड़ा बदलाव

सोमवार, 16 मार्च 2026
Odisha Hospital Fire

Odisha Hospital Fire: SCB मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
atishi

अरविंद केजरीवाल जी को आया ये समन ईडी नहीं बल्कि भाजपा का समन

कुलतार सिंह संधवां

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा सीनियर फोटोग्राफर संतोख सिंह के निधन पर दुख व्यक्त

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।