LIVE | ...
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - अगले साल से मैडीकल और इंजीनियरिंग दाखि़ला परीक्षा की मुफ़्त कोचिंग देने का प्रस्ताव विचाराधीन : डा. बलजीत कौर

अगले साल से मैडीकल और इंजीनियरिंग दाखि़ला परीक्षा की मुफ़्त कोचिंग देने का प्रस्ताव विचाराधीन : डा. बलजीत कौर

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 20 दिसम्बर 2023
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
इंजीनियरिंग दाखि़ला परीक्षा
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • अम्बेदकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियरज़ एंड कोर्सिज़ मोहाली में कोचिंग लेने के बाद सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान
  • सिवल सेवाओं और अन्य रोज़गार-प्रमुख कोर्सों की कोचिंग लेने वाले उम्मीदवारों को दिए जा रहे वज़ीफ़ों की राशि में वृद्धि का ऐलान
  • अम्बेडकर इंस्टीट्यूट में बुनियादी ढांचे और मानवी शक्ति को आने वाले दिनों में मज़बूत किया जायेगा

एस. ए. एस. नगर/ चंडीगढ़, 20 दिसंबर (The News Air)पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने विभाग की तरफ से मोहाली में चलाए जा रहे अम्बेडकर इंस्टीट्यूट आफ करियरज़ एंड कोर्सिज़ में एस सी/ बी सी और अल्पसंख्यकों से सम्बन्धित मैडीकल और इंजीनियरिंग कोर्सों में दाखि़ला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए मुफ़्त कोचिंग शुरू करने का ऐलान किया है।

यह भी पढे़ं 👇

18 October History

18 October History: जानें आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज आपकी राशि को रहना होगा सावधान?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार विभाग अम्बेदकर इंस्टीट्यूट के द्वारा कोचिंग लेने के इच्छुक जरूरतमंद विद्यार्थियों/ उम्मीदवारों की मदद करने के लिए वचनबद्ध है। इंस्टीट्यूट इस समय पर आई ए एस/ पी सी एस/ सिवल सेवाओं के इच्छक अभ्यर्थियों को कोचिंग देने के इलावा ग्रैजूएटों के लिए स्टैनोग्राफी में एक साल का कोर्स चला रहा है। उनकी तरफ से आज राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरियाँ प्राप्त करने में सफलता हासिल करने वाले लगभग 45 शिक्षार्थियों को ट्रॉफी और शॉल देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार इंस्टीट्यूट को अपना मंदिर मानते हैं, वह अपना भविष्य संवारने के लिए संस्था के आगे आज भी झुकते हैं।
मंत्री ने यहाँ कोचिंग प्राप्त करने वाले आई. ए. एस. / पी. सी. एस. / सिवल सेवाओं के चाहवानों की मौजूदा वज़ीफ़ा राशि 3000 से बढ़ा कर 10000 करने का ऐलान किया जबकि स्टैनोग्राफी के शिक्षार्थियों के लिए 1500 से 5000 करने का ऐलान किया जोकि महँगाई की बढ़ती दर को ध्यान में रखते हुए पिछले कई सालों से प्रतीक्षा की जा रही थी।
उन्होंने कहा कि कमज़ोर वर्गों और जरूरतमंद उम्मीदवारों, जो प्रतियोगी परीक्षाएं पास करके अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, को कोचिंग देने का संकल्प, बाबा साहिब डा. बी आर अम्बेदकर के आदर्शों पर आधारित है। उन्होंने आगे कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार राज्य को एक प्रगतिशील और सेहतमंद राज्य में बदलने के लिए और रंगला पंजाब बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।
मंत्री ने कहा कि इंस्टीट्यूट ने पिछले समय में यहाँ से कोचिंग लेने वाले बहुत से लोगों के कॅरियर को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ-साथ ज़रुरी स्टाफ की भर्ती करके संस्था को मज़बूत करेगी।
गुरू गोबिन्द सिंह मैडीकल कालेज फरीदकोट से एम. बी. बी. एस. की पढ़ाई के दौरान अपने संघर्षमयी जीवन के बारे बताते हुये उन्होंने कहा कि यह मेहनत ही आखिरकार फल देती है।
उन्होंने संस्था में दाखि़ला लेकर नौकरियाँ हासिल करने वाले उम्मीदवारों पर आधारित ओल्ड स्कूल एसोसिएशन की सेवाओं की सराहना की।
प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक, वी के मीणा ने अपने संबोधन दौरान कहा कि मंत्री मैडम के नेतृत्व अधीन विभाग आने वाले दिनों में संस्था की सभी ज़रूरतों को पूरा करेगा।
इस मौके पर डायरैक्टर सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक जसप्रीत सिंह, प्रिंसिपल आशीष कथूरिया, ओल्ड स्कूल एसोसिएशन के प्रधान सोहन सिंह और इंस्ट्रक्टर और गेस्ट फेकल्टी मैंबर उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

चेतन सिंह जौड़ेमाजरा द्वारा किन्नू उत्पादकों की समस्याओं का समाधान करने के हुक्म

Next Post

पन्नून मामले पर पीएम मोदी बोले : ऐसी कुछ घटनाएं भारत…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

18 October History

18 October History: जानें आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज आपकी राशि को रहना होगा सावधान?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, एयरपोर्ट पर धरे गए फिल्म प्रोड्यूसर

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Top 5 News Bulletin

Top 5 News: सऊदी फ्लाइट्स रद्द, ट्रंप का बड़ा फैसला

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Next Post
PM Modi's target opposition

पन्नून मामले पर पीएम मोदी बोले : ऐसी कुछ घटनाएं भारत...

केजरीवाल सरकार

केजरीवाल सरकार के स्कूलों में एंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम के 5 साल पूरा होने पर हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

बद्री-केदार धाम

बद्री-केदार धाम में निर्माण पर एक्शन, ठेकेदारों तथा फर्मों के बिल के भुगतान पर रोक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।