LIVE | ...
मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - केजरीवाल सरकार की बड़ी पहल, भिन्न-भिन्न संस्कृतियों से जुड़े लोगों के बीच….

केजरीवाल सरकार की बड़ी पहल, भिन्न-भिन्न संस्कृतियों से जुड़े लोगों के बीच….

आपसी सौहार्द बढ़ाने हेतु दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 18 दिसम्बर 2023
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा उत्तर पूर्वी भारत की संस्कृति से जुड़े दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

  • उत्तर पूर्वी भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, यह प्रतिभा देश के कोने-कोने तक पहुंचनी चाहिए : सौरभ भारद्वाज

  • दिल्ली की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में उत्तर पूर्वी भारत से आए लोगों का भी बड़ा योगदान है : सौरभ भारद्वाज

  • केजरीवाल सरकार की कोशिश है कि अलग-अलग क्षेत्र की संस्कृति को देश के युवाओं के समक्ष प्रस्तुत कर सकें : सौरभ भारद्वाज

  • दिल्ली सरकार भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन लगातार करती रहेगी : सौरव भारद्वाज

  • जल्द ही दिल्ली सरकार उत्तराखंड, हरियाणा आदि राज्यों की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन दिल्ली में करने जा रही है : सौरभ भारद्वाज

  • इस प्रकार के कार्यक्रम अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़ी भ्रांतियां को दूर करने एवं भाईचारे को बढ़ाने की एक कोशिश है : सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (The News Air) दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा उत्तर-पूर्वी भारत की संस्कृति से जुड़ा दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया I यह आयोजन उत्तर पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र संस्थान के सहयोग से सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में 16-17 दिसंबर 2023 को आयोजित किया गया। इस महोत्सव में सभी पूर्वोत्तर राज्यों के पारंपरिक संगीत और नृत्य रूपों का प्रदर्शन किया गया, जो दिल्ली के निवासियों के लिए एक दुर्लभ उपहार है। लोक विधाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रत्येक दिन के कार्यक्रम का समापन आधुनिक रॉक एवं फ्यूजन बैंड के साथ किया गया।
भारत का उत्तर-पूर्व क्षेत्र, भारत की सांस्कृतिक समृद्धि में सुंदरता और विशिष्टता को जोड़ता है। जब संगीत की बात आती है, तो पूर्वोत्तर में प्रतिभा की कोई कमी नज़र नहीं आती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि दिल्ली की विविध आबादी, सहयोगी राज्यों की अविश्वसनीय संस्कृति से सीखने और उसकी सराहना करने के लिए एक साथ आए I
जैसा कि अपेक्षित था, दिल्ली के लोगों ने बड़ी संख्या में उत्सव में भाग लिया और उन प्रस्तुतियों का आनंद लिया जो समान्य तौर पर दिल्ली में देखने को नहीं मिलती है, और वो भी मुफ्त में I
दिल्ली सरकार कला और संस्कृति के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। ऐसे संस्कृतिक कार्यक्रम परस्पर अलग अलग राज्यों की संस्कृति के बीच जुड़ाव और एकीकरण का एक शानदार तरीका है, खासकर राजधानी दिल्ली शहर में।

युवाओं तक पहुंचेगी भारत की कला एवं संस्कृति

कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री श्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमें बेहद खुशी हो रही है, कि दिल्ली सरकार ने आज उत्तर पूर्वी भारत में रहने वाले हमारे भाइयों के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है I उन्होंने कहा कि प्रोग्राम में आकर बेहद खुशी हुई है, कि उत्तर पूर्वी भारत से हमारे सैकड़ो भाई बहन इस कार्यक्रम को देखने आए हैं I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है, कि प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली सरकार द्वारा किया जाए I उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी की अगली बार और अधिक लोग इस कार्यक्रम को देखने के लिए आए I

दिल्ली के आर्थिक विकास में उत्तर पूर्वी भारतीयों का भी योगदान

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था में उत्तर पूर्वी भारत के रहने वाले हमारे भाइयों का बहुत बड़ा योगदान है I आज दिल्ली के अलग-अलग कार्य क्षेत्र में उत्तर पूर्वी भारत से आने वाले हमारे भाई बहन अपना योगदान दे रहे हैं I आज उत्तर पूर्वी भारत से आने वाले सैकड़ो लोग दिल्ली में स्वास्थ्य जगत में, पर्यटन उद्योग जगत में तथा इसी प्रकार से अलग-अलग क्षेत्र में काम कर रहे हैं और दिल्ली की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं I उन्होंने कहा कि यह बेहद जरूरी है की उत्तर भारत से आए हमारे साथी जो दिल्ली की अर्थव्यवस्था को आगे की दिशा ले जाने में अपना योगदान दे रहे हैं, उसे पहचाना जाए और उसकी सराहना की जाएI

संस्कृति को समझने से दूर होती हैं भ्रांतियां

कार्यक्रम में आए लोगों को एक भरोसा दिलाते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अक्सर हमारे उत्तर भारतीय साथियों से एक शिकायत सुनने को मिलती है, कि दिल्ली के लोग उनका सम्मान नहीं करते उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से दिल्ली कि केजरीवाल सरकार की यह कोशिश है, कि उत्तर भारत से आने वाले हमारे साथियों को सम्मान दिया जा सके I साथ ही साथ इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर भारत की संस्कृति को दिल्ली और देश के लोगों तक पहुंचाया जा सके I उन्होंने कहा क्योंकि जब आप किसी संस्कृति के बारे में पढ़ते हैं, देखते हैं, उसे जानते हैं, तो उससे जुड़ी बहुत सारी भ्रांतियां दूर होती हैं और आपसी सद्भाव और प्रेम को बढ़ावा मिलता है I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारी कोशिश है कि न केवल दिल्ली बल्कि देश के सभी राज्यों के लोग उत्तर भारत की कला और संस्कृति को समझें I

पर्यटन मंत्री श्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली सरकार की यह कोशिश है कि देश के अलग-अलग राज्यों की कला और संस्कृति को पूरे देश के सामने प्रस्तुत किया जाए, ताकि अलग-अलग राज्यों में रहने वाले लोग एक दूसरे की कला संस्कृति को समझें, इसका सम्मान करें और आपसी सौहार्द लोगों के बीच में बढ़े I उन्होंने बताया कि आने वाले समय में दिल्ली सरकार इसी प्रकार के और भी अलग-अलग संस्कृति और अलग-अलग राज्यों से जुड़े साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में करने जा रही है I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से हमारी कोशिश है कि भारत की कला एवं संस्कृति को देश की युवा पीढ़ी तक पहुंचाएं, ताकि हमारी युवा पीढ़ी हमारे देश की संस्कृति को और आगे लेकर जाए I

  • इस दो दिवसीय कार्यक्रम में हुए प्रदर्शनों की सूची निम्न प्रकार है….

कार्यक्रम के पहले दिन निम्नलिखित प्रदर्शन हुए

लोक नृत्य:
1 रिखमपाडा अरुणाचल प्रदेश ताई सिंगकाप्टे
2 बिहू नाच असम हिरेन नाथ
3 लाई हरोबा मणिपुर एम. आर. देवी
4 वंगाला मेघालय मनिका आर मराक | 10 मिनट

2) म्यूजिकल बैंड “डिवाइन कनेक्शन” नागालैंड राज्य का एक रॉक बैंड है।

3) कोरियोग्राफी लोक नृत्य प्रस्तुति “पूर्वोत्तर भारत के रंग”।
(अवधि 45)

यह भी पढे़ं 👇

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026

कार्यक्रम के दूसरे दिन निम्नलिखित प्रदर्शन हुए

चार राज्यों की व्यक्तिगत लोकनृत्य प्रस्तुति

छेइह लाम और मिज़ोरम ज़ारतेई वेंघनुई चेराव

नज़ंता नागालैंड ओवुंगबेनी ओवुंग

तमांग सेलो सिक्किम पूर्ण राय
होजागिरी त्रिपुरा देबाशीष रियांग

2) असम राज्य से म्यूजिकल बैंड “6 स्ट्रिंग्स”।
3) कोरियोग्राफी लोक नृत्य प्रस्तुति “पूर्वोत्तर भारत के रंग”।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

क्या दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में जहर दिया गया है? अफवाहें क्यों फिट नहीं बैठतीं?

Next Post

लद्दाख में 5.5 तीव्रता का आया भूकंप

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post

लद्दाख में 5.5 तीव्रता का आया भूकंप

स्थानीय निकाय मंत्री

स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा अलग-अलग स्कीमों के अधीन चल रहे प्रोजैक्टों को तेज़ी से मुकम्मल करने के आदेश

स्वास्थ्य मंत्री

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष स्वास्थ्य एवं तंदरुस्ती केन्द्रों संबंधी प्रशिक्षण प्रोग्राम का किया उद्घाटन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।