LIVE | ...
रविवार, 21 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने मोगा में राज्य के सबसे बड़े ट्रीटेड वॉटर सिंचाई प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा

चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने मोगा में राज्य के सबसे बड़े ट्रीटेड वॉटर सिंचाई प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 14 दिसम्बर 2023
in पंजाब
A A
0
ट्रीटेड वॉटर सिंचाई प्रोजैक्ट
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

कहा, चालू वित्तीय वर्ष में 20 हज़ार हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल को साफ किए गए पानी को सिंचाई सुविधा के साथ जोड़ने का लक्ष्य

प्रोजैक्ट से 1100 किसान परिवारों की 2500 एकड से अधिक कृषि योग्य ज़मीनों को मिलेगा लाभ

वैकल्पिक सिंचाई जल स्रोतों को विकसित करने और नहरी पानी के अधिक से अधिक प्रयोग करने पर ज़ोर दिया

चंडीगढ़/मोगा, 14 दिसंबर (The News Air) पंजाब के भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा भूजल को और अधिक नीचे जाने से रोकने और किसानों की कृषि लागतों को घटाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक 20 हज़ार हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल को सीवरेज के साफ किए गए पानी को सिंचाई सुविधा के साथ जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने यह ऐलान आज मोगा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साफ किए हुए पानी को भूमिगत पाईपों के द्वारा खेती की ज़रूरतों के लिए बरतने के सिंचाई प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखने के उपरांत किया।

भूमि और जल संरक्षण विभाग की स्थापना की 54वीं वर्षगाँठ के अवसर पर पंजाब के सबसे बड़े ट्रीटेड वॉटर सिंचाई प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखने के बाद किसानों की भारी एकत्रता को संबोधित करते हुए स. जौड़ामाजरा ने राज्य के भूजल के गिरते स्तर को रोकने के लिए ऐसे वैकल्पिक सिंचाई के जल स्रोतों को विकसित करने और नहरी पानी का अधिक से अधिक प्रयोग करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय सिंचाई के लिए 320 एम.एल.डी. ट्रीटेड (साफ किए हुए) पानी का प्रयोग हो रहा है, जिसको चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक दोगुना कर 600 एम.एल.डी कर दिया जाएगा जिससे 20,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल को सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि यह प्रोजैक्ट अब तक का राज्य का सबसे बड़ा ट्रीटेड वॉटर सिंचाई प्रोजैक्ट है, जो 12.87 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा और जिससे 1100 किसान परिवारों की 1020 हेक्टेयर (2500 एकड) से अधिक कृषि योग्य ज़मीनों को लाभ मिलेगा। उन्होंने इस बात पर ख़ास ज़ोर दिया कि पानी की कमी और मरुस्थलीकरण के रुझान, जिसकी अगले 20-25 सालों के दौरान संभावना है, को रोकने के लिए हमें तुरंत कम पानी वाली फसलों और स्मार्ट सिंचाई तकनीकें अपनाने की ज़रूरत है ताकि हम और हमारी आने वाली पीढ़ियाँ पानी के संकट से बच सकें।

स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि आज सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, मोगा से 27 एम.एल.डी. (मिलियन लीटर प्रति दिन) ट्रीटेड पानी का प्रयोग करने के उद्देश्य से सिंचाई प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा है, जो पास के चार गाँवों की कृषि अधीन ज़मीनों को सिंचाई सुविधा मुहैया करवाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के 150 ब्लॉकों में से 117 ब्लॉक पहले ही अति शोषित श्रेणी के अधीन आते हैं, जिसका मतलब राज्य के 80 प्रतिशत क्षेत्र में भूजल की स्थिति चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से ट्रीट किए गए पानी के प्रयोग से न केवल सरकार की पानी बचाने की मुहिम को बल मिलेगा, बल्कि ट्रीट किए गए पानी में पौष्टिक तत्वों की मौजूदगी से खाद का कम प्रयोग होगा, जिससे किसानों की आमदन में वृद्धि होगी। उन्होंने किसानों को भी अपील की कि वह जल संसाधन, भूमि और जल संरक्षण विभाग द्वारा पिछले समय के दौरान निकाले गए खालों से अवैध कब्ज़े स्वयं ही छोड़ दें क्योंकि इन खालों के द्वारा उनके ही खेतों को पानी मिलेगा, जिससे उनको बहुत लाभ होगा।

यह भी पढे़ं 👇

AAP Protest

Punjab में AAP का बड़ा प्रदर्शन: Fake Video Controversy में SAD और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

शनिवार, 20 जून 2026
Punjab Municipal Elections 2026

Punjab Municipal Elections 2026 का शेड्यूल जारी, 5 जुलाई को वोटिंग

शनिवार, 20 जून 2026
CM Mann

Shri Akal Takht ने जारी की CM भगवंत मान से बातचीत की वीडियो, AI Video विवाद पर बड़ा खुलासा

शनिवार, 20 जून 2026
Adv. Harjinder Singh Dhami

CM Mann Viral Video: शिरोमणी कमेटी ने की सामाजिक बहिष्कार की अपील, इस्तीफे की मांग

शनिवार, 20 जून 2026

मोगा हलके की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह ट्रीट किया हुआ पानी, जो अब तक बेकार नालों में व्यर्थ हो रहा था, इस प्रोजैक्ट के लगने से सिंचाई के लिए प्रयोग में लाया जा सकेगा, जिससे न केवल भूजल का दोहन घटेगा, बल्कि उस क्षेत्रफल में ट्यूबवैलों के कम प्रयोग के कारण बिजली उपभोग में कटौती होगी। उन्होंने इस प्रोजैक्ट की योजनाबंदी में सहयोग देने वाले गाँव अजीतगढ़, बुक्कणवाला, सिन्घांवाला और घल्ल कलाँ के किसान भाईचारे का धन्यवाद किया और विभाग को इस प्रोजैक्ट को समयबद्ध ढंग से मुकम्मल करने को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा। समागम को हलका धर्मकोट के विधायक स. दविन्दरजीत सिंह लाडी ढोस ने भी संबोधन किया। उन्होंने ऐसा प्रोजैक्ट हलका धर्मकोट को भी मंज़ूर करने पर पंजाब सरकार और स. जौड़ामाजरा का धन्यवाद किया।

स. महिंदर सिंह सैनी, मुख्य भूमि पाल, पंजाब ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा अब तक 10,000 हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य ज़मीन को लाभ पहुँचाने वाले 58 ऐसे ट्रीटेड वॉटर सिंचाई प्रोजैक्ट शुरू किए गए हैं। यह प्रोजैक्ट नाबार्ड ग्रामीण विकास फंड के अधीन बनाया गया है, जिसके अंतर्गत कि 24, 20, 14 और 8 इंच की व्यास की लगभग 25 किलोमीटर भूमिगत पाईपें बिछाई जाएंगी, जिससे 1100 किसान परिवारों की 1020 हेक्टेयर कृषि योग्य ज़मीन को फ़ायदा होगा। उन्होंने सरकार द्वारा कुशल सिंचाई तकनीकें अपनाने वाले किसानों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर अजीतगढ़, बुक्कणवाला, सिन्घांवाला और घल्ल कलाँ गाँव के किसान भाईचारा उपस्थित था, जिन्होंने इस प्रोजैक्ट को इलाके में लाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब की आने वाली पीढिय़ों के खुशहाल भविष्य के लिए बिजली की बचत करें: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

Next Post

पंजाब सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए व्यापक दुर्घटना मुआवज़ा नीति का ऐलान किया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

AAP Protest

Punjab में AAP का बड़ा प्रदर्शन: Fake Video Controversy में SAD और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

शनिवार, 20 जून 2026
Punjab Municipal Elections 2026

Punjab Municipal Elections 2026 का शेड्यूल जारी, 5 जुलाई को वोटिंग

शनिवार, 20 जून 2026
CM Mann

Shri Akal Takht ने जारी की CM भगवंत मान से बातचीत की वीडियो, AI Video विवाद पर बड़ा खुलासा

शनिवार, 20 जून 2026
Adv. Harjinder Singh Dhami

CM Mann Viral Video: शिरोमणी कमेटी ने की सामाजिक बहिष्कार की अपील, इस्तीफे की मांग

शनिवार, 20 जून 2026
Chandigarh heritage furniture auction

चंडीगढ़ की विरासत की अंतरराष्ट्रीय नीलामी जारी, 1.6 करोड़ में बिका फर्नीचर

शनिवार, 20 जून 2026
India-US Trade Deal

India-US Trade Deal के विरोध में किसान सड़कों पर, 23 जून को बड़ा प्रदर्शन!

शनिवार, 20 जून 2026
Next Post
Harbhajan Singh ETO

पंजाब सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए व्यापक दुर्घटना मुआवज़ा नीति का ऐलान किया

नारायण मूर्ति

नारायण मूर्ति के नये डीपफेक वीडियो में एक दिन में 2.5 लाख रुपये कमाने का प्रलोभन

सोनू सूद

'फतेह' की शूटिंग से सोनू सूद ने अपनी रोलर कोस्टर राइड की दिखाई झलक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।