LIVE | ...
मंगलवार, 28 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मोदी सरकार की अवैध रणनीति का मुकाबला करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने…

मोदी सरकार की अवैध रणनीति का मुकाबला करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने…

की कार्रवाई के कार्यक्रम की घोषणा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 2 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Samyukta Kisan Morcha (SKM)
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

एसकेएम काउंसिल के सदस्य और किसान नेता युद्धवीर सिंह पर अवैध हिरासत और यात्रा पर प्रतिबंध लगाना तथा आपराधिक मामलों में एसकेएम नेताओं को फंसाना केंद्र सरकार द्वारा किए गए गंभीर वादों का उल्लंघन है।

एसकेएम नेतृत्व भारत के राष्ट्रपति और गृह सचिव को सौंपेगा ज्ञापन ; 11 दिसंबर 2023 को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन और जिला कलेक्टरों के माध्यम से सौंपे जाएंगे ज्ञापन

एसकेएम और ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन की सफलता से मोदी सरकार की बढ़ी घबराहट, इसलिए किसान नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों और दिल्ली पुलिस का अवैध इस्तेमाल

किसान आंदोलन के खिलाफ किसी भी प्रतिशोधात्मक कार्रवाई का बड़े पैमाने पर और शांतिपूर्ण जन संघर्ष के जरिए किया जाएगा मुकाबला

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (The News Air) : एसकेएम ने किसान नेताओं पर दमन के निम्नलिखित मामलों पर गौर किया है :

1) एसकेएम नेता और भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के महासचिव युद्धवीर सिंह को 29 नवंबर 2023 को सुबह 2 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस आधार पर गिरफ्तार किया गया था कि वह दिल्ली में 2020-21 के किसान संघर्ष से संबंधित मामलों में आरोपी हैं। इसके कारण अंतर्राष्ट्रीय किसान सम्मेलन में भाग लेने के लिए कोलंबिया की उनकी उड़ान छूट गई। बाद में किसान आंदोलन के कड़े विरोध के कारण दिल्ली पुलिस को उन्हें रिहा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

2) हरियाणा, रोहतक के बीकेयू नेता वीरेंद्र सिंह हुडा को 22 नवंबर 2023 को दिल्ली पुलिस से नोटिस मिला, जिसमें उन्हें एफआईआर नंबर 522/2020 दिनांक 26.11.2020 से संबंधित एक मामले में पेश होने का निर्देश दिया गया था। फिर किसानों के दृढ़ विरोध के सामने, दिल्ली पुलिस को सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने के लिए मजबूर होना पड़ा कि नोटिस वापस ले लिया गया है।

यह भी पढे़ं 👇

मांवां धीयां योजना

Maan Dian Yojana Success: “पैसा सीधा खाते में आया”, महिलाओं ने की तारीफ

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
New Rules From 1st August 2026

New Rules From 1st August 2026: LPG, Train और Bank में बड़ा बदलाव!

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
BJP Office

Sangrur BJP Office Attack: पेट्रोल बम से हमला, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

3) 7 दिसंबर 2022 को बीकेयू के अर्जुन बलियान को नई दिल्ली हवाई अड्डे पर नेपाल जाने से रोका गया।

4) पंजाब के एसकेएम नेता, सतनाम सिंह बेहरू और हरिंदर सिंह लोकोवाल दिल्ली किसान संघर्ष से संबंधित दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में कानूनी कार्यवाही का सामना कर रहे हैं।

एसकेएम ने यह भी नोट किया है कि:

1) केंद्र सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव संजय अग्रवाल द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र दिनांक 9 दिसंबर 2021 के माध्यम से स्पष्ट रूप से कहा था कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा की राज्य सरकारें किसान संघर्ष से सम्बंधित सभी मामलों को तुरंत वापस लेने के लिए पूरी तरह सहमत हैं। इसके अलावा, केंद्र सरकार और इसकी एजेंसियां और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन भी किसानों के संघर्ष से संबंधित सभी मामलों को वापस लेने पर सहमत हुए थे। केंद्र सरकार ने अन्य सभी राज्य सरकारों से भी किसान संघर्ष के खिलाफ मुकदमे वापस लेने का अनुरोध किया था। (पत्र संलग्न)

2) राज्यसभा में उठाए गए प्रश्न संख्या 1158 दिनांक 19 दिसंबर 2022 के जवाब में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जवाब दिया था कि गृह मंत्रालय में प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार किसानों के खिलाफ 86 मामले वापस लेने का प्रस्ताव है और गृह मंत्रालय ने ऐसा करने की इजाजत दे दी है। इसके अलावा रेल मंत्रालय ने रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए सभी मामले वापस लेने का निर्देश दिया है। (उत्तर संलग्न)

संसद के माध्यम से एसकेएम और पूरे देश को दिए गए इन गंभीर लिखित वादों और आश्वासनों के बावजूद, एसकेएम को पता चला है कि मोदी सरकार ने किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को तैनात कर दिया है और एनआईए ने दिल्ली में किसान संघर्ष से संबंधित मामलों में एसकेएम नेताओं के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। एसकेएम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पारदर्शी होने और सभी एलओसी को सार्वजनिक करने की मांग करती है।

किसान नेताओं को आपराधिक मामलों में फंसाने की मौजूदा कार्यप्रणाली मोदी सरकार द्वारा किए गए गंभीर वादे का घोर उल्लंघन है। एसकेएम इस तरह के कदम की कड़ी निंदा करता है और मांग करता है कि गृह मंत्री अमित शाह बताएं कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए वादे का उल्लंघन करते हुए एनआईए और अन्य जांच एजेंसियों का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है?

दिल्ली में किसानों का संघर्ष घरेलू और विदेशी कॉर्पोरेट पूंजी के तहत कृषि के कॉरपोरेटीकरण को लागू करने के खिलाफ किसानों और खेत मजदूरों और ग्रामीण गरीबों के हितों की रक्षा के लिए एक जन विद्रोह था। यह ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संघर्ष के समान एक देशभक्तिपूर्ण आंदोलन था। किसानों के संघर्ष को राष्ट्र-विरोधी या विदेशी वित्त पोषित या आतंकवादी ताकतों द्वारा समर्थित के रूप में चित्रित करने का मोदी सरकार का कोई भी प्रयास जन-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी है और सफल नहीं होगा। भारत के अन्नदाताओं का अपमान और उनके आंदोलनों के अपराधीकरण करने के ऐसे नापाक प्रयास को पूरा देश अस्वीकार करेगा।

एसकेएम का दावा है कि एसकेएम और ट्रेड यूनियनों द्वारा संयुक्त रूप से सभी राजभवनों के समक्ष हाल ही में राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन की महत्वपूर्ण सफलता से मोदी सरकार घबरा गई है। इसलिए किसान नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों और दिल्ली पुलिस का अवैध इस्तेमाल किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा सी2+50% के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य, व्यापक ऋण माफी, 4 श्रम संहिताओं को निरस्त करने, बिजली बिल 2022 को वापस लेने और निजीकरण को नहीं करने की मांगों सहित 21 सूत्री मांग पत्र पर चल रहे संघर्ष को और तेज करेगी और इसके लिए एसकेएम ने किसानों, खेत मजदूरों और ग्रामीण गरीबों से यथासंभव व्यापक तैयारी करने का आह्वान किया है।

एसकेएम ने मोदी सरकार को दी चेतावनी है कि किसान आंदोलन के खिलाफ प्रतिशोध लेने के किसी भी कदम का पूरे भारत में बड़े पैमाने पर और शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिरोध किया जाएगा। लोकतंत्र में सर्वोच्च शक्ति जनता के पास होती है और प्रधानमंत्री और उनका मंत्रिमंडल देश के लोकतांत्रिक मानदंडों और परंपराओं के अनुसार कार्य करने के लिए बाध्य हैं।

एसकेएम की मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह युद्धवीर सिंह सहित एसकेएम नेताओं को अपमानित और असुविधा पहुंचाने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और इस अवैध और प्रतिशोधी कृत्य को अंजाम देने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

एसकेएम भारत के राष्ट्रपति से समय मांगेगा और केंद्र सरकार को निर्देश देने के लिए एक ज्ञापन सौंपेगा मांग करेगा कि एसकेएम को दी गई लिखित प्रतिबद्धताओं का सरकार उल्लंघन न करें और प्रतिशोध की किसी भी कार्रवाई से दूर रहें। एसकेएम गृह सचिव को भी एक ज्ञापन सौंपेगा, जिसमें उनसे एसकेएम नेताओं के खिलाफ एलओसी जारी किए जाने को सार्वजनिक करने और सभी लंबित मामलों को वापस लेने का आग्रह किया जाएगा।

एसकेएम इस गंभीर घटनाक्रम पर किसानों और खेत-मजदूरों के बीच एक अभियान चलाएगा और एसकेएम प्रतिनिधिमंडल 11 दिसंबर 2023 को जिला कलेक्टरों से मिलेंगे और भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें किसान आंदोलन के खिलाफ प्रतिशोध की किसी भी कार्रवाई की अनुमति नहीं देने की मांग की जाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पारदर्शी ऑनलाइन टैंडरिंग प्रक्रिया के कारण 158 करोड़ रुपए की बचत – हरभजन सिंह ई. टी. ओ

Next Post

पंजाब पुलिस राष्ट्रीय संपत्ति तेल और गैस की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

मांवां धीयां योजना

Maan Dian Yojana Success: “पैसा सीधा खाते में आया”, महिलाओं ने की तारीफ

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
New Rules From 1st August 2026

New Rules From 1st August 2026: LPG, Train और Bank में बड़ा बदलाव!

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
BJP Office

Sangrur BJP Office Attack: पेट्रोल बम से हमला, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Delhi Violence Big Expose

Delhi Violence Big Expose: CJP प्रदर्शन में 980 अपराधी, पुलिस ने किया खुलासा

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Campus

PU Campus Tragic Death: भारी बारिश में करंट लगने से PhD Scholar की मौत

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Next Post
The 4th Onshore Security Coordination Committee

पंजाब पुलिस राष्ट्रीय संपत्ति तेल और गैस की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध

कांग्रेस सतर्क

प्रतिद्वंद्वियों द्वारा खरीद-फरोख्त के प्रयासों को रोकने के लिए कांग्रेस सतर्क

उम्मीदवार मंदिर-मंदिर घूम रहे

राजस्थान में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मंदिर-मंदिर घूम रहे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।