LIVE | ...
मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - रोहित-कोहली के भविष्य पर बोले पीटरसन, ‘आईपीएल का करना होगा इंतजार’

रोहित-कोहली के भविष्य पर बोले पीटरसन, ‘आईपीएल का करना होगा इंतजार’

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 30 नवम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, खेल
A A
0
रोहित-कोहली
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

देहरादून, 30 नवंबर (The News Air) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के पास आगामी टी20 विश्व 2024 के लिए भारत की टीम में शामिल होने का मौका है।

भारतीय क्रिकेट सेटअप में प्रतिभा की गहराई को देखते हुए, वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद कोहली और रोहित के भविष्य को लेकर गहन चर्चा जारी है। जबकि रोहित और कोहली ने वनडे विश्व कप में प्रभावशाली फॉर्म दिखाया।

केविन पीटरसन ने इस बात पर जोर दिया कि आईपीएल 2024 में उनका प्रदर्शन अगले साल जून में होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए उनके चयन पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पीटरसन ने आईएएनएस को बताया, “कोहली और रोहित के पास कई मौके है। उन्हें देखना होगा कि वे आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं। चयनकर्ताओं को उन्हें आईपीएल में जांचना होगा क्योंकि वे भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हैं।”

यह भी पढे़ं 👇

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026

रविवार को आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने कुल मिलाकर 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया। रोहित और कोहली को क्रमशः मुंबई इंडियंस और आरसीबी ने रिटेन किया है।

पीटरसन ने कहा कि चूंकि आईपीएल 2024 और अगले साल के टी20 विश्व कप के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। इसलिए यह कुछ खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका हो सकता है।

वर्तमान में इंडिया कैपिटल्स में गौतम गंभीर की कप्तानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2023 सीज़न में खेल रहे पीटरसन एलएलसी में प्रतिस्पर्धा के उच्च मानकों को स्वीकार करते हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इसे सेवानिवृत्त क्रिकेटरों के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शामिल होने और संभावित रूप से अपने क्रिकेट करियर में दूसरी पारी शुरू करने के एक मूल्यवान अवसर के रूप में देखते हैं।

पीटरसन ने आईएएनएस को बताया, “यह हमारे लिए दूसरी पारी हो सकती है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हम जो देख रहे हैं वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट है और यह हमेशा जोखिम होता है। यह जानते हुए कि कुछ खिलाड़ी कुछ समय के लिए खेल से बाहर हो जाते हैं। इसलिए कभी-कभी आप उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते। लेकिन यहां मानक बहुत अच्छे रहे हैं।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अमेरिका में भारतीय नागर‍िक पर हत्‍या की साजिश में शाामिल होने का आरोप

Next Post

किसिंगर ने भारत के लिए पैदा की समस्‍या, इंदिरा गांधी व पीएन हक्सर ने किया समाधान : कांग्रेस

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
इंदिरा गांधी

किसिंगर ने भारत के लिए पैदा की समस्‍या, इंदिरा गांधी व पीएन हक्सर ने किया समाधान : कांग्रेस

मस्क

मस्क ने यहूदी विरोधी ट्वीट के लिए माफी मांगते हुए विज्ञापनदाताओं से कहा, 'खुद बकवास करो'

गाजा युद्धविराम

गाजा युद्धविराम को सातवें दिन तक बढ़ाने पर हुआ समझौता : इजरायली सेना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।