LIVE | ...
बुधवार, 26 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - एप अधारित कैब और डिलिवरी सेवा को इलेक्ट्रिक में बदलने का लक्ष्य तय…

एप अधारित कैब और डिलिवरी सेवा को इलेक्ट्रिक में बदलने का लक्ष्य तय…

करने वाला भारत का पहला राज्य बना दिल्ली

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 29 नवम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
एप अधारित कैब
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में लागू की ‘मोटर वाहन एग्रीगेटर एंड डिलिवरी सर्विस प्रोवाइडर स्कीम, ऑपरेटर्स को 90 दिनों में लेना होगा लाइसेंस

– दिल्ली के अंदर सेवा प्रदाताओं को चरणबद्ध तरीके से अपने वाहन बेड़े को 2030 तक सौ फीसद इलेक्ट्रिक में बदलना होगा

– स्कीम के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने पर ऑपरेटर्स के ऊपर 5 हजार से एक लाख रुपए दंड का है प्रावधान

– देश में पहली बार दिल्ली में किसी एग्रीगेटर स्कीम में हरित और सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए बेड़े को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने का लक्ष्य तय किया गया हैं- कैलाश गहलोत

– सीएम अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने हमेशा दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण रहित शहर बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं- कैलाश गहलोत

– यह योजना सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, इसमें वाहन की सफाई, चालक व्यवहार और ग्राहकों की शिकायतों का समय पर समाधान शामिल हैं- कैलाश गहलोत

– इस योजना में न केवल पर्यावरण का ख्याल रखा गया है, बल्कि दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधा देने का विशेष ध्यान रखा गया है- कैलाश गहलोत

– दिल्ली सरकार ने ‘दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर और डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर स्कीम 2023’ की अधिसूचना जारी की

नई दिल्ली, 29 नवंबर (The News Air) दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर एंड डिलिवरी सर्विस प्रोवाइडर स्कीम 2023 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही दिल्ली अब एप आधारित कैब और डिलिवरी सेवा प्रदान करने वाले वाहनों को एक निश्चित समय के अंदर इलेक्ट्रिक में बदलने का लक्ष्य निर्धारित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। दिल्ली के अंदर काम करने वाले ऑपरेटर्स को अब अधिसूचना जारी होने के 90 दिनों के अंदर लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा। लाइसेंस प्राप्त करने वाले ऑपरेटर्स को चरणबद्ध तरीके से अपने वाहन बेड़े को 2030 तक सौ फीसद इलेक्ट्रिक में बदलना होगा। अगर स्कीम के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो एग्रीगेटर्स और सेवा प्रदाताओं के ऊपर 5 हजार से एक लाख रुपए दंड का प्रावधान किया गया है।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “दिल्ली में एग्रीगेटर्स को लाइसेंस देने और विनियमित करने की लंबे समय से आवश्यकता रही है। यह भारत में पहली बार है कि एग्रीगेटर दिशानिर्देशों में इन ऑपरेटरों के लिए चरणबद्ध विद्युतीकरण लक्ष्य भी परिभाषित किए गए हैं।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने हमेशा दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषणरहित शहर बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। यह पहली बार है कि हम शहर में बाइक टैक्सियों को चलाने की अनुमति दे रहे हैं। कुल मिलाकर, यह योजना दिल्ली के नागरिकों की सार्वजनिक सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक कदम है और इसमें वाहन की सफाई, चालक व्यवहार और ग्राहकों की शिकायतों के समय पर समाधान पर दिशानिर्देश शामिल हैं।”

योजना की मुख्य विशेषताएं

यह भी पढे़ं 👇

Today in History August 26

Today in History August 26: 26 अगस्त का इतिहास में विशेष स्थान, जानें क्या हुआ था इस दिन

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 26 August 2026

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: आज का राशिफल | सभी 12 राशियों के लिए विशेष भविष्यफल

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 26

Breaking News Live Updates 26 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 26 अगस्त 2026
IMD Weather

IMD Weather Alert Heavy Rainfall: पूर्वी UP, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 26 अगस्त 2026

सस्टेनेबल मोबिलिटी: योजना के अंतर्गत सेवा प्रदाताओं को वायु प्रदूषण को कम करने और ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ाने के लिए अपने बेड़े को इलेक्ट्रिक में चरणबद्ध रूपांतरित करना होगा। दिल्ली में सभी एग्रीगेटर्स का पूरा बेड़ा 2030 तक इलेक्ट्रिक हो जाएगा।

इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी: योजना अंतर्गत सभी एग्रीगेटर्स को केवल इलेक्ट्रिक वाहन बाइक टैक्सी संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही उन्हें योजना में निर्दिष्ट सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

सेवा गुणवत्ता मानक: योजना में सेवा गुणवत्ता के लिए सख्त मानक स्थापित किए गए हैं । इसमें वाहन की साफ-सफाई, ड्राइवर का व्यवहार और ग्राहकों की शिकायतों का समय पर समाधान शामिल है।

सार्वजनिक सुरक्षा: इस योजना में यात्रियों की सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है।

यह योजना दिल्ली में संचालित एग्रीगेटर्स, डिलीवरी सेवा प्रदाताओं या ई-कॉमर्स संस्थाओं पर लागू होती है। इसमें वैसी सेवा प्रदाताओं को शामिल किया जाएगा जिनके बेड़े में 25 या अधिक मोटर वाहन (2 पहिया, 3 पहिया और 4 पहिया, बसों को छोड़कर) हैं और जो ऐप या वेब पोर्टल जैसे डिजिटल मध्यस्थ का उपयोग उपभोक्ताओं से जुड़ने के लिए करते हैं।

लाइसेंस

सभी मौजूदा या नए ऑपरेटरों को योजना की अधिसूचना के 90 दिनों के भीतर या परिचालन शुरू करने से पहले लाइसेंस प्राप्त करना होगा। लाइसेंस पांच साल के लिए वैध होगा, जिसमें वार्षिक शुल्क लागू होगा। इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसके अतिरिक्त, दो वर्ष से कम पुराने वाहनों के लिए 50% की छूट का प्रावधान है।

पेनाल्टी

इस स्कीम में योजना अनुपालन का सख्त प्रावधान है। नियम उल्लंघन पर 5,000 से 100,000 रुपए दंड का प्रावधान है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब विधान सभा द्वारा राजस्व विभाग के तीन अहम बिल पास

Next Post

अमेरिका में भारतीय नागर‍िक पर हत्‍या की साजिश में शाामिल होने का आरोप

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Today in History August 26

Today in History August 26: 26 अगस्त का इतिहास में विशेष स्थान, जानें क्या हुआ था इस दिन

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 26 August 2026

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: आज का राशिफल | सभी 12 राशियों के लिए विशेष भविष्यफल

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 26

Breaking News Live Updates 26 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 26 अगस्त 2026
IMD Weather

IMD Weather Alert Heavy Rainfall: पूर्वी UP, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Next Post
अमेरिका में भारतीय नागर‍िक पर हत्‍या की साजिश में शाामिल होने का आरोप

अमेरिका में भारतीय नागर‍िक पर हत्‍या की साजिश में शाामिल होने का आरोप

रोहित-कोहली

रोहित-कोहली के भविष्य पर बोले पीटरसन, 'आईपीएल का करना होगा इंतजार'

इंदिरा गांधी

किसिंगर ने भारत के लिए पैदा की समस्‍या, इंदिरा गांधी व पीएन हक्सर ने किया समाधान : कांग्रेस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।