LIVE | ...
बुधवार, 10 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - नशों के विरुद्ध निर्णायक जंग के 15 महीने: पंजाब पुलिस ने 20979 नशा-तस्करों समेत…..

नशों के विरुद्ध निर्णायक जंग के 15 महीने: पंजाब पुलिस ने 20979 नशा-तस्करों समेत…..

3003 बड़ी मछलियों को किया गिरफ़्तार ; 1658 किलो हेरोइन बरामद

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 9 अक्टूबर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
IGP Punjab police
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

Mahabhoj Novel Analysis

महाभोज: वह उपन्यास जिसने Indian Democracy की असलियत उजागर की

बुधवार, 10 जून 2026
ATM

ATM में Cash खत्म? SBI पर ₹100 करोड़ का गंभीर आरोप

बुधवार, 10 जून 2026
Balirajgarh Archaeological Excavation

बलिराजगढ़: रामायण काल का सबसे बड़ा सबूत?

बुधवार, 10 जून 2026
Financial Union Territor

क्या Mumbai बनेगा India का पहला Financial Union Territory?

बुधवार, 10 जून 2026

– मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू की गई विशेष मुहिम के दौरान 111 बड़े तस्करों की 88.3 करोड़ रुपए की जायदादें की ज़ब्त
– पुलिस टीमों ने 5 जुलाई, 2022 से अब तक 15.81 करोड़ की ड्रग मनी, 924 किलो अफ़ीम, 986 किलो गाँजा, 471 क्विंटल भुक्की और 92 लाख गोलियाँ / कैप्सूल / टीके / शीशियाँ की बरामद
– एनडीपीएस एक्ट के मामलों में पीओज़/ भगौड़ों को गिरफ़्तार करने सम्बन्धी मुहिम के कारण गिरफ़्तारियों की संख्या 1111 तक पहुँची
– पंजाब पुलिस ने 16 मार्च, 2022 से अब तक 197 आतंकवादियों की गिरफ़्तारी के साथ 31 आतंकवादी मॉड्यूलों का किया पर्दाफाश
– अपने गठन से लेकर अब तक, एजीटीएफ द्वारा 800 गैंगस्टरों/ अपराधी गिरफ़्तार, 6 को बेअसर करने के अलावा 839 हथियारों की बरामदगी
– एक हफ्ते में 15.82 किलो हेरोइन, 6.13 किलो अफ़ीम, 4.11 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत 260 नशा तस्कर/ सप्लायर काबू

चंडीगढ़, 9 अक्तूबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशों की समस्या पर रोक लगाने के मद्देनजऱ शुरु की गई नशों के विरुद्ध निर्णायक जंग के 15 महीने पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई, 2022 से अब तक 3003 बड़ी मछलियों समेत 20979 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने कुल 15434 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से 1864 व्यापारिक मात्रा से सम्बन्धित हैं।
आईजीपी हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल, जोकि सोमवार को यहाँ एक प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, ने बताया कि पुलिस टीमों ने राज्य भर से नशा प्रभावित इलाकों में घेराबन्दी और तलाशी मुहिम चलाकर 1510.55 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा, पंजाब पुलिस की टीमों द्वारा गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिसके साथ केवल 15 महीनों में हेरोइन की कुल प्रभावी रिकवरी 1658.05 किलो हो गई है।
हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा, आई.जी.पी. ने बताया कि पुलिस ने राज्य भर में से 924.29 किलो अफ़ीम, 986.06 किलो गाँजा, 470.91 क्विंटल भुक्की और 92.03 लाख गोलियाँ / कैप्सूल / टीके / शीशियाँ बरामद की हैं। पुलिस ने पिछले 15 महीनों के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों के कब्ज़े से 15.81 करोड़ रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने इन 15 महीनों के दौरान 111 बड़े तस्करों की 88.3 करोड़ रुपए की जायदादें भी ज़ब्त की हैं। उन्होंने बताया कि जि़ला जालंधर ग्रामीण में सबसे अधिक 40.3 करोड़ रुपए की जायदादें ज़ब्त की गई हैं, इसके बाद जि़ला तरनतारन में 12.06 करोड़ रुपए की जायदादें और फिऱोज़पुर में 6.16 करोड़ रुपए की जायदादें ज़ब्त की हैं।
साप्ताहिक अपडेट देते हुए, आईजीपी ने बताया कि पिछले हफ्ते पुलिस ने 185 एफआईआरज़, जिनमें 21 व्यापारिक मामलों से सम्बन्धित हैं, दर्ज करके 260 नशा तस्करों/ सप्लायरों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 15.82 किलो हेरोइन, 6.13 किलो अफ़ीम, 6.38 क्विंटल भुक्की, 43388 गोलियाँ / कैप्सूल / टीके / फार्मा ओपीऑडज़ की शीशियों के अलावा 4.11 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की।
उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते एनडीपीएस मामलों में 13 अन्य पीओज़/ भगौड़ों की गिरफ़्तारी के साथ, 5 जुलाई, 2022 से पीओज़/ भगौड़ों को गिरफ़्तार करने के लिए चलाई गई विशेष मुहिम के अंतर्गत गिरफ़्तारियों की कुल संख्या अब 1111 तक पहुँच गई है।

इसके अलावा आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।
आधिकारित आंकड़ों से पता चलता है कि पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सत्ता में आने के बाद 197 आतंकवादियों/ कट्टरपंथियों को गिरफ़्तार करके 31 आतंकवादी मॉड्यूलों का पर्दाफाश किया है और उनके कब्ज़े से 32 राईफलें, 222 रिवॉल्वर/ पिस्टल, 9 टिफिन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडीज़), 10.86 किलोग्राम आरडीएक्स और अन्य विस्फोटक, 11 हैंड ग्रेनेड, डिस्पोज़्ड रॉकेट लॉन्चर की दो स्लीव्ज़, 73 ड्रोन और एक लोडेड रॉकेट प्रोपैल्ड ग्रेनेड बरामद किये हैं।
इसी तरह, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), जिसका गठन 6 अप्रैल, 2022 को किया गया था, ने अपने गठन से लेकर अब तक 800 गैंगस्टरों/ अपराधियों को गिरफ़्तार करके और 6 को मारकर 249 गैंगस्टरों/ अपराधी मॉड्यूलों का पर्दाफाश किया है और उनके कब्ज़े से 839 हथियार, आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए गए 171 वाहन बरामद किये हैं।
जि़क्रयोग्य है कि डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने सभी सीपीज़/ एसएसपीज़ को सख़्त हिदायतें दी हैं कि वह हरेक मामले, ख़ास तौर पर नशों की बरामदगी से सम्बन्धित मामलों के अगले-पिछले संबंधों की बारीकी से जांच करें, चाहे नशों की मामूली सी बरामदगी ही हुई हो।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

वेतन में दोगुनी वृद्धि करने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा एग्जीक्यूटिव कोचों के साथ विचार-विमर्श

Next Post

ईडी ने दिल्ली के आप विधायक अमानतुल्ला खान से जुड़े ठिकानों पर ली तलाशी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mahabhoj Novel Analysis

महाभोज: वह उपन्यास जिसने Indian Democracy की असलियत उजागर की

बुधवार, 10 जून 2026
ATM

ATM में Cash खत्म? SBI पर ₹100 करोड़ का गंभीर आरोप

बुधवार, 10 जून 2026
Balirajgarh Archaeological Excavation

बलिराजगढ़: रामायण काल का सबसे बड़ा सबूत?

बुधवार, 10 जून 2026
Financial Union Territor

क्या Mumbai बनेगा India का पहला Financial Union Territory?

बुधवार, 10 जून 2026
UP Exports 2 Lakh Crore

UP ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: Export ₹2 Lakh Crore पार

बुधवार, 10 जून 2026
Oil Tanker

अमेरिकी वारप्लेन ने Oil Tanker पर किया हमला, 24 भारतीयों की जान खतरे में

बुधवार, 10 जून 2026
Next Post
ईडी ने दिल्ली के आप विधायक अमानतुल्ला खान से जुड़े ठिकानों पर ली तलाशी

ईडी ने दिल्ली के आप विधायक अमानतुल्ला खान से जुड़े ठिकानों पर ली तलाशी

हमास-इज़राइल हिंसा में मरने वालों की संख्या लगभग 1,600 तक पहुंची

हमास-इज़राइल हिंसा में मरने वालों की संख्या लगभग 1,600 तक पहुंची

दानिश अली-रमेश बिधूड़ी

दानिश अली-रमेश बिधूड़ी विवाद पर विशेषाधिकार समिति की पहली बैठक आज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।