शुक्रवार, 20 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केंद्र के फ़ैसले को मनमाना, किसान विरोधी एवं निराश करने वाला कदम बताया

केंद्र के फ़ैसले को मनमाना, किसान विरोधी एवं निराश करने वाला कदम बताया

बासमती के निर्यात पर लगाई पाबंदियाँ तुरंत वापस ली जाएँ-मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से की माँग

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023
A A
0
किसान विरोधी
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

यह भी पढे़ं 👇

Mule Account Gang Busted

Mule Account Gang Busted: Punjab Police ने Chinese Nationals के 3 साथियों को धर दबोचा

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Vigilance Bureau Punjab

Vigilance Bureau Punjab: जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 14,000 रुपये के साथ

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
pune-new-boards-ocb-welfare-projects

पंजाब सरकार ने 11 नए बोर्ड स्थापित किए, पिछड़ी श्रेणियों के लिए लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने का दावा

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
LPG Gas Crisis

LPG Gas Crisis: सरकार ने Essential Commodities Act लागू किया, Data न दो तो जेल

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

लुधियाना, 15 सितम्बर (The News Air) केंद्र सरकार द्वारा बासमती के निर्यात पर लगाई पाबंदियों को पंजाब और किसान विरोधी कदम बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र से इस मनमाने फ़ैसले को तुरंत वापस लेने की माँग की है।
आज यहाँ पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय किसान मेले के आखिरी दिन मेले में पहुँचे बड़ी संख्या में किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दुख के साथ कहा कि केंद्र सरकार का यह बेतुका फ़ैसला किसानों के साथ-साथ व्यापारियों को आर्थिक तौर पर बड़ा नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र ने बासमती चावलों का कम से कम निर्यात मूल्य 1200 डॉलर प्रति टन तय कर दिया है, जिससे बासमती की घरेलू कीमतों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनतकश किसान खेती लागतें बढऩे और कम भाव मिलने के कारण पहले ही संकट में डूबे हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश में बासमती का सबसे अधिक उत्पादन पंजाब में होता है और केंद्र सरकार का यह फ़ैसला हमारे किसानों के हितों को बुरी तरह से प्रभावित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में फ़सलीय विविधता के अंतर्गत मूँग की दाल, बासमती और अन्य वैकल्पिक फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े प्रयास कर रही है, परन्तु दूसरी ओर केंद्र की ऐसी नीतियों से हमारी मुहिम को चोट पहुँच रही है।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार का यह कदम किसान विरोधी और पंजाब विरोधी बताया है, जिसका राज्य सरकार द्वारा ज़ोरदार विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केंद्रीय पाबंदियों के मद्देनजऱ बासमती चावल पश्चिमी बंगाल, केरला जैसे राज्यों को बेचने पर भी गौर कर रही है।
भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘‘यह कितनी दुख की बात है कि देश के अन्न भंडार को पूरी तरह से भरने वाले पंजाब के किसानों पर पाबंदियाँ थोपी जा रही हैं, जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।’’
केंद्र सरकार के एक और पंजाब विरोधी फ़ैसले का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार ने राज्य का ग्रामीण विकास फंड का 3622 करोड़ रुपए का फंड रोका हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य की पिछली सरकारों ने इस फंड का दुरुपयोग किया था, जिसका नुकसान अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार आर.डी.एफ. का यह फंड जारी कर देता है तो राज्य के ग्रामीण क्षेत्र की 67000 किलोमीटर लिंक सडक़ें और अन्य बुनियादी ढांचे की कायाकल्प कर दी जायेगी।
धान की पराली जलाने की समस्या के बारे मेमं मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को सुझाव दिया था कि किसानों को पराली के निपटारे के लिए 2500 रुपए प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता दी जाये, जिसमें 1500 रुपए केंद्र और 1000 रुपए राज्य सरकार अदा करेगी, परन्तु केंद्र सरकार ने इस सुझाव के साथ सहमति प्रकट करने की बजाय इसको रद्द कर दिया।
भूजल के गिर रहे स्तर पर चिंता ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने टेलों पर नहरी पानी पहुँचाने के लिए नाले, नेहरों को फिर सुरजीत करने के लिए व्यापक स्तर पर मुहिम शुरु की हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भूमिगत पाईपें डालने के प्रोजैक्ट को तेज़ी से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार यह हुआ है कि इस बार फाजिल्का, मानसा इलाके में टेलों पर नहरी पानी पहुँचाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में कृषि सिंचाई के लिए 33 से 34 प्रतिशत नहरी पानी का प्रयोग किया जा रहा है और अगले साल तक 70 प्रतिशत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे भूजल बचाकर आने वाली पीढिय़ों का भविष्य सुरक्षित बना सकें।
रिश्वतख़ोरी को सभी बीमारियों की जड़ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और साफ़-सुथरा प्रशासन देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए बड़े फ़ैसले लिए गए हैं। ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्री भी सरल पंजाबी में होने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे साधारण मनुष्य भी दस्तावेज़ों को पढ़ सकें।
किसान मेले में नौजवानों की बड़ी संख्या में आमद पर संतुष्टी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लिए यह शुभ संकेत है कि नौजवान अब खेती के लिए नये तरीके अपनाने में रुचि दिखाने लगे हैं। उन्होंने बताया कि किसान मेले के पहले दिन 1.09 लाख किसान शामिल हुए जो अपने आप में रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि अब रिवायती खेती की बजाय वैज्ञानिक ढंग से खेती करने का युग आ चुका है, जिस कारण नौजवान किसानों को आधुनिक खेती की तरफ मुडऩा चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती में मेहनत करने के साथ-साथ तकनीक भी बहुत महत्व रखती है, जिससे फसलों की अच्छी उपज ली जा सके।
पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी को किसानों के लिए प्रकाश-स्तम्भ बताते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि कृषि क्षेत्र में इस यूनिवर्सिटी ने किसानों को हमेशा ही रचनात्मक मार्गदर्शन दिया है, जिस कारण पंजाब ने अनाज उत्पादन में देश में अग्रणी स्थान हासिल किया है। इसी यूनिवर्सिटी ने ही देश में हरित क्रांति का युग लाया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों को खेती और सहायक धंधों में इस यूनिवर्सिटी के बेमिसाल योगदान पर बहुत गर्व है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र में नए उद्यमों के साथ अनूठी उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया।

Previous Post

पृथ्‍वी की कक्षा छोड़कर 19 सितंबर को सूरज की ओर रवाना होगा आदित्य-एल1

Next Post

भगवंत सिंह मान सरकार ने राज्य से उद्योग के बाहर जाने के रुझान को रोक दिया-अरविन्द केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mule Account Gang Busted

Mule Account Gang Busted: Punjab Police ने Chinese Nationals के 3 साथियों को धर दबोचा

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Vigilance Bureau Punjab

Vigilance Bureau Punjab: जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 14,000 रुपये के साथ

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
pune-new-boards-ocb-welfare-projects

पंजाब सरकार ने 11 नए बोर्ड स्थापित किए, पिछड़ी श्रेणियों के लिए लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने का दावा

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
LPG Gas Crisis

LPG Gas Crisis: सरकार ने Essential Commodities Act लागू किया, Data न दो तो जेल

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Israel Iran War

Israel Iran War: Trump का ‘Surprise’ क्या, कुर्दिस्तान बनेगा असली रणभूमि?

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Premium Petrol Price Hike

Premium Petrol Price Hike: ₹2 महंगा हुआ हाई-ऑक्टेन पेट्रोल, आज रात से लागू

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Next Post
भगवंत सिंह मान

भगवंत सिंह मान सरकार ने राज्य से उद्योग के बाहर जाने के रुझान को रोक दिया-अरविन्द केजरीवाल

पंजाब में इंडस्ट्री

पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सीएम केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने उद्योगपतियों से की चर्चा

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।