LIVE | ...
मंगलवार, 16 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - यमुना सफाई अभियान में लगातार जनभागीदारी बढ़ा रहा दिल्ली जल बोर्ड, मुहिम को दिल्लीवासियों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन

यमुना सफाई अभियान में लगातार जनभागीदारी बढ़ा रहा दिल्ली जल बोर्ड, मुहिम को दिल्लीवासियों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 22 अगस्त 2023
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
News
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– दिल्ली जल बोर्ड और पार्टनर एनजीओ के “जन जागरण अभियान ” को मिल रही बड़ी कामयाबी

– “जन जागरण अभियान” के तहत अबतक 1 लाख, 34 हजार, 560 दिल्लीवासियों ने यमुना सफाई अभियान में निभाई भागीदारी

– यमुना एक्शन प्लान- 3 के तहत पूर्वी दिल्ली, उत्तर – पूर्वी दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, नार्थ – वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और साउथ वेस्ट जिलों में दिया जा रहा जोर, सम्बंधित क्षेत्रों में चलायें जा रहे विशेष जागरूकता अभियान

– “जन जागरण अभियान” के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, डोर टू डोर प्रचार, सामूहिक चर्चा, प्रशिक्षण, मोहल्ला मीटिंग, सेल्फ हेल्प ग्रुप और महिला सशक्तिकरण एवं प्रचार सामग्री का वितरण जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को यमुना के प्रति किया जा रहा जागरूक

नई दिल्ली, 22 अगस्त (The News Air) दिल्ली जल बोर्ड यमुना एक्शन प्लान 3 के अंतर्गत यमुना की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े एनजीओ यमुना सफाई अभियान में लोगों की जन भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रम चला रहे हैं। इसी उद्देश्य के लिए लोगों को यमुना सफाई अभियान में शामिल करने और यमुना के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू किए गए दिल्ली जल बोर्ड के ” जन जागरण अभियान” कार्यक्रम ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। यमुना सफाई अभियान के “जन जागरण ” कार्यक्रम को दिल्ली के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यमुना एक्शन प्लान -3 के अंतर्गत शुरू लिए गए इस कार्यक्रम के जरिए अबतक 1 लाख, 34 हजार, 560 लोगों ने यमुना सफाई अभियान से जुड़ कर यमुना को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी निभाई है। इन लोगों को विभिन्न माध्यमों के जरिये यमुना की सफाई के प्रति जागरूक किया गया है। वही इस अभियान को अबतक राजधानी दिल्ली के अलग – अलग क्षेत्रों के 33 हजार, 640 घरों तक पहुँचने में सफलता मिली है। जनभागीदारी बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के लिए “जन जागरण अभियान” के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, डोर टू डोर प्रचार, सामूहिक चर्चा, प्रशिक्षण, मोहल्ला मीटिंग, सेल्फ हेल्प ग्रुप और महिला सशक्तिकरण एवं प्रचार सामग्री का वितरण जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को यमुना सफाई अभियान से जोड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि दिल्ली जल बोर्ड ने साल 2022 में “जन जागरण अभियान ” की शुरुआत की थी। दिल्ली जल बोर्ड इस कार्यक्रम की कामयाबी को देखते हुए जल्द ही इसका विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के यमुना एक्शन प्लान -3 के तहत जनभागीदारी बढ़ाने और यमुना की स्वच्छता के प्रति दिल्लीवासियों को जागरूक करने के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्यों को अबतक सफलतापूर्वक हासिल किया है।

दिल्ली के इन जिलों में किया जा रहा फोकस, विभिन्न क्षेत्रों में चल रहा जन जागरण अभियान

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा यमुना एक्शन प्लान -3 में सीवरेज नेटवर्क का विस्तार करने, सीवरेज सुविधाओं को उन्नत बनाने और लोगों को यमुना के प्रति जागरूक करने के लिए राजधानी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में ऐसी अनधिकृत कॉलोनियों को गांवो को शामिल किया गया है जहाँ लोगों को अब तक भी सीवरेज सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हो पाई है। यमुना एक्शन प्लान -3 के अंतर्गत ईस्ट और नार्थ – ईस्ट जिलों के लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर, कोंडली , शकरपुर, पड़पड़गंज, बिहारी कॉलोनी, भोलानाथ नगर, गीता कॉलोनी, मंडावली, त्रिलोकपुरी,दल्लूपुरा, गाज़ीपुर इत्यादि क्षेत्रों को टारगेट एरिया के तौर पर चिन्हित किया गया है। वही वेस्ट और नॉर्थ -वेस्ट जिलों के सुल्तानपुरी, मुंडका, नांगलोई, मुबारकपुर, प्रेम नगर, किराड़ी, रोहिणी, समयपुर बादली, वज़ीरपुर, त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग़, आनंद पर्वत इत्यादि क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। इसी प्रकार साउथ और साउथ- वेस्ट जिलों में ओखला, कालकाजी, तुगलकाबाद, बदरपुर,संगम विहार, खानपुर, मदनगीर, दक्षिणपुरी,आर के पुरम इत्यादि क्षेत्रों को पहचान टारगेट एरिया के तौर पर की गई है। इन टारगेट एरिया में यमुना एक्शन प्लान-3 में स्वच्छ यमुना के लिए ओखला, रिठाला और कोंडली वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लान का निर्माण करने के अलावा नई सीवर लाइन बिछा कर सीवरेज नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। वही यमुना सफाई अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है।

यह भी पढे़ं 👇

June 16 History

16 जून का इतिहास: June 16 History में दर्ज हुईं ये बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 16 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 16 जून 2026
Southwest Monsoon 2026

Southwest Monsoon 2026 ने पकड़ी रफ्तार, 6 राज्यों में Entry Complete

मंगलवार, 16 जून 2026
Breaking News Live Updates 16 June 2026

Breaking News Live Updates 16 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 16 जून 2026

दिल्ली जल बोर्ड के 4 पार्टनर एनजीओ चला रहे “जन जागरण अभियान”

दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना एक्शन प्लान – 3 के अंतर्गत 4 गैर सरकारी संस्थाओं (एनजीओ ) सोशल नेटवर्क इंडिया, रूरल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, गंगा देवी शैक्षिक सोसाइटी और हरियाली सेंटर फॉर रूरल डेवलपमेंट को अधिकृत किया है। इन एनजीओ को दिल्ली जल बोर्ड ने “पार्टनर एनजीओ” नाम दिया है। “जन जागरण अभियान” दिल्ली दिल्ली जल बोर्ड के सहयोग से पार्टनर एनजीओ द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है पार्टनर एनजीओ के सदस्यों और डीजेबी के कर्मचारियों की संयुक्त टीमें विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कई प्रकार की गतिविधियों के जरिए लोगों को यमुना के प्रति जागरूक करती है। पार्टनर एनजीओ यमुना सफाई अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम चला रहे है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

देश के लिए चिंता की बात, भारतीय करेंसी और गिरी, 83.13 रुपए का हुआ एक डॉलर- प्रियंका कक्कड़

Next Post

पांच मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन कर बोले सीएम केजरीवाल….

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

June 16 History

16 जून का इतिहास: June 16 History में दर्ज हुईं ये बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 16 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 16 जून 2026
Southwest Monsoon 2026

Southwest Monsoon 2026 ने पकड़ी रफ्तार, 6 राज्यों में Entry Complete

मंगलवार, 16 जून 2026
Breaking News Live Updates 16 June 2026

Breaking News Live Updates 16 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 16 जून 2026
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026

Aaj Ka Rashifal 16 June 2026 : जानें सभी 12 राशियों का संपूर्ण भविष्यफल

मंगलवार, 16 जून 2026
Bhagwant Mann Video Controversy

फोरेंसिक रिपोर्ट पर AAP का पलटवार: वीडियो में कौन है, बताए Shri Akal Takht

सोमवार, 15 जून 2026
Next Post
मोहल्ला क्लीनिक

पांच मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन कर बोले सीएम केजरीवाल....

एमसीडी स्कूलों

दिल्ली के इतिहास में पहली बार एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है आईआईएम

सीमा हैदर

रक्षा बंधन के लिए सीमा हैदर ने पीएम-सीएम समेत कई हस्तियों को....

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।