LIVE | ...
मंगलवार, 7 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Google में घोटाला सर्च करते ही आएगी शिवराज की तस्वीर – कमलनाथ

Google में घोटाला सर्च करते ही आएगी शिवराज की तस्वीर – कमलनाथ

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 18 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
कमलनाथ
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

भोपाल, 18 अगस्त (The News Air) मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आक्रामक है और सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य में तीन लाख करोड़ से ज्यादा के घोटाले होने के आरोप लगाए हैं।

कमलनाथ ने घोटाला शीट जारी की और कहा कि वह समय दूर नहीं जब गूगल पर घोटाला सर्च किया जाएगा तो शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर सामने आएगी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार विश्व की सबसे अधिक घोटाला करने वाली सरकार है। शिवराज जी ने अपने 18 साल के कार्यकाल में घोटाले पर घोटाले कर भ्रष्टाचार का कीर्तिमान रच दिया है।

शिवराज सरकार के काले कारनामों का काला चिट्ठा बहुत लंबा है, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण महाघोटालों को शामिल कर कांग्रेस पार्टी ने शिवराज सरकार के 18 साल के कार्यकाल की घोटाला-शीट तैयार की है।

इससे मध्य प्रदेश की जनता को 50 प्रतिशत कमीशनराज की तथ्यात्मक हकीकत भली-भांति समझ आ जाएगी।

कमलनाथ ने कहा कि संसार में ऐसा उदाहरण कम ही मिलेगा जब किसी मुख्यमंत्री ने गर्भस्थ शिशु से लेकर मृत्यु को प्राप्त हो चुके मनुष्य तक को अपने घोटाले में शामिल कर लिया हो। इतना ही नहीं घोटाला करने में भगवान को भी न छोड़ा हो।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, पोषाहार घोटाले में शिवराज सरकार ने गर्भवती और गर्भस्थ शिशुओं के साथ भ्रष्टाचार किया। राशन घोटाले में सभी नागरिकों के भोजन में घोटाला किया। आयुष्मान घोटाले में मृतकों के नाम पर उपचार कराकर संसार से विदा हो चुके मृतकों के नाम पर भी घोटाला कर दिया।

यही एक ऐसी सरकार है, जिसने सिंहस्थ और महाकाल लोक घोटाले में भ्रष्टाचार कर भगवान के साथ भी धोखा किया है। शायद इन्हीं जैसे बेईमानों के लिए यह गाना लिखा गया था, भगवान को धोखा देते हैं, इंसान को यह क्या छोड़ेंगे ?

कमलनाथ ने कहा कि नर्मदा मैया में अवैध उत्खनन कर इन्होंने मध्य प्रदेश की जीवनदायनी मां नर्मदा के साथ भी छल किया है। इन्होंने दवा और दारू दोनों में घोटाला किया है। मध्यप्रदेश में हुआ नर्सिंग कॉलेज घोटाला और 86,000 करोड़ का शराब घोटाला इसी की बानगी है।

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार जनमत से नहीं, बल्कि धनमत से बनी सरकार है। लोकतंत्र से घोटाला कर बनी शिवराज सरकार ने सरकारी खजाने को लूटकर घोटाला करना अपना मूल मंत्र बना लिया है। वह दिन दूर नहीं है जब आप गूगल पर घोटाला या स्कैम सर्च करोगे तो सामने शिवराज की तस्वीर आ जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार कमीशन, भ्रष्टाचार और घोटालों को अपना अधिकार समझने लगी है। इसीलिए जब एक ठेकेदार ने कमीशन राज से दुखी होकर पत्र लिखा और कांग्रेस के नेताओं ने ट्वीट किया तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की बजाय शिवराज सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पूरे प्रदेश में मुकदमे दर्ज करने का अभियान शुरू कर दिया गया।

लेकिन, रीवा के दूसरे ठेकेदार ने कैमरे के सामने स्वीकार किया कि गौशाला निर्माण में भी 50 प्रतिशत कमीशनराज चल रहा है, इससे पता चलता है कि शिवराज सरकार चोरी और सीनाजोरी पर उतर आई है।

यह भी पढे़ं 👇

Gen Z

Gen Z Religion Relationship: क्या यह पीढ़ी नास्तिक है?

मंगलवार, 7 जुलाई 2026
Champat Rai

Ram Mandir Trust Donation Scandal: चंपत राय ने दिया इस्तीफा!

मंगलवार, 7 जुलाई 2026
Pahalgam Terror Attack, Hafiz Saeed

Pahalgam Attack: हाफिज सईद पहली बार भारत में आरोपी!

मंगलवार, 7 जुलाई 2026
Argentina vs Egypt

Argentina vs Egypt Pre-Quarterfinal: मौजूदा चैंपियन को खतरा!

मंगलवार, 7 जुलाई 2026

कमलनाथ ने कहा कि आज जो घोटाला शीट जारी की जा रही है, उसे कांग्रेस के कार्यकर्ता मध्य प्रदेश के हर घर तक पहुंचाएंगे, ताकि मध्य प्रदेश की जनता यह जान सके कि उनके साथ किस तरह लूट की जा रही है।

मध्यप्रदेश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि शिवराज सरकार ने जो चार लाख करोड रुपए का कर्ज लिया है, वह जनता की भलाई के लिए नहीं लिया है, प्रदेश के विकास के लिए नहीं लिया है, बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए नहीं लिया है, नए मध्यप्रदेश का निर्माण करने के लिए नहीं लिया है, बल्कि सरकार का कर्ज लेने का एक ही मकसद है कि अधिक से अधिक रकम कैसे भ्रष्टाचार के माध्यम से भाजपा की जेब में डाल दी जाए।

बता दें कि कांग्रेस की घोटाला शीट में लगभग तीन लाख करोड़ के घोटालों का जिक्र है।

इसमें 15,000 करोड़ का पोषण आहार घोटाला, 12,000 करोड़ का मिड-डे मील घोटाला, 9,500 करोड़ का आंगनबाड़ी नल-जल घोटाला, 600 करोड़ का गणवेश घोटाला, 2,000 करोड़ का सर्व शिक्षा अभियान घोटाला, 2,000 करोड़ का व्यापम महाघोटाला, 2,000 करोड़ का नर्सिंग घोटाला, 3,000 करोड़ का कौशल घोटाला, 2,500 करोड़ का पैरामेडिकल छात्रवृत्ति घोटाला, 94,000 करोड़ का बिजली घोटाला, 10,000 करोड़ का जल जीवन मिशन घोटाला और 50,000 करोड रुपए का चेक पोस्ट घोटाला शामिल है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

राज्यसभा के 225 सांसदों में से 75 पर आपराधिक आरोप : रिपोर्ट

Next Post

राज्यसभा के 225 सांसदों में 27 अरबपति: रिपोर्ट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gen Z

Gen Z Religion Relationship: क्या यह पीढ़ी नास्तिक है?

मंगलवार, 7 जुलाई 2026
Champat Rai

Ram Mandir Trust Donation Scandal: चंपत राय ने दिया इस्तीफा!

मंगलवार, 7 जुलाई 2026
Pahalgam Terror Attack, Hafiz Saeed

Pahalgam Attack: हाफिज सईद पहली बार भारत में आरोपी!

मंगलवार, 7 जुलाई 2026
Argentina vs Egypt

Argentina vs Egypt Pre-Quarterfinal: मौजूदा चैंपियन को खतरा!

मंगलवार, 7 जुलाई 2026
Hemkund Sahib Yatra

Hemkund Sahib Yatra 2026: मॉनसून ने रोकी यात्रा, 30% घटे श्रद्धालु!

मंगलवार, 7 जुलाई 2026
Diljit Dosanjh Satluj

Satluj Movie Ban: दलजीत दोसांझ की फिल्म 2 दिन में OTT से गायब!

मंगलवार, 7 जुलाई 2026
Next Post
Rajya Sabha | मणिपुर और राजस्थान के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित

राज्यसभा के 225 सांसदों में 27 अरबपति: रिपोर्ट

Moneycontrol - Hindi Business News

MP Elections 2023: BJP की पहली लिस्ट में सभी 39 सीटों पर है कांग्रेस का कब्जा

तेजधार हथियार

ऑटो चालक की गुंडागर्दी, साइकिल सवार पर तेजधार हथियार से किया हमला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।