शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Diabetes and skin problem : हाई ब्लड शुगर बढ़ा सकता है फंगल इन्फेक्शन का जोखिम

Diabetes and skin problem : हाई ब्लड शुगर बढ़ा सकता है फंगल इन्फेक्शन का जोखिम

एक्सपर्ट बता रहे हैं कारण

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 15 अगस्त 2023
in Breaking News, हेल्थ
A A
0
Diabetes ke karan skin infection ho sakta hai
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

स्किन शरीर के आंतरिक विकारों को बता सकता है। यह बात डायबिटीज़ मेलिटस जैसी बीमारी के लिए विशेष रूप से सही बैठती है। स्किन की समस्या बार- बार दिखाई देने वाले पहले संकेत हैं, जो बताते हैं कि किसी व्यक्ति को डायबिटीज़ की बीमारी है या नहीं। किसी व्यक्ति के डायबिटीज़ से पीड़ित होने के पहले यानी प्री-डायबिटीज़ में भी ऐसे लक्षण दिख (diabetes effect on skin) सकते हैं।

कभी न कभी स्किन संबंधी समस्याएं होती हैं 

आईसीएमआर के अनुमान के अनुसार, 13.6 करोड़ लोग या लगभग 15.3% आबादी प्री-डायबिटिक है। यह भी जानकारी है कि डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों में दोनों टाइप 1 और टाइप 2 से पीड़ित मरीज़ के जीवन में कभी न कभी स्किन संबंधी समस्याएं सामने आएंगी। केवल कुछ लोगों को ही यह पता चल पाता है कि डायबिटीज़ के कारण उनकी त्वचा पर कितना गहरा असर पड़ सकता है। डॉ. बत्रा ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के फाउंडर और चेयरमैन होमियोपैथ एक्सपर्ट डॉ. मुकेश बत्रा यहां स्किन और डायबिटीज के संबंध, इसके कारण होने वाली समस्या और इससे बचने के उपाय के बारे में बता रहे हैं।

कैंडिडाएसिस फंगल इन्फेक्शन होता है सबसे ज्यादा (diabetes causes fungal infection) 

डायबिटीज का स्किन पर कितना खतरनाक प्रभाव पड़ता है, इस शोध से जानते हैं। तमिलनाडु स्थित डॉ. एम.जी.आर. मेडिकल यूनिवर्सिटी, चेन्नई, ने 200 डायबिटीज़ मरीज़ों पर एक अध्ययन किया। इसमें यह सामने आया कि 70.5% मरीज़ त्वचा संबंधी इन्फेक्शन से पीड़ित हैं। इसमें कैंडिडाएसिस (28%) सबसे सामान्य फंगल इन्फेक्शन है। डायबिटीज़ के मरीज़ों में जोक इच, एथलीट्स फुट, रिंगवॉर्म और वैजाइनल इन्फेक्शन जैसे फंगल इन्फेक्शन सबसे ज़्यादा और बार-बार होने वाले फंगल इन्फेक्शन हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Suvendu Adhikari CM West Bengal

शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले BJP CM: ममता को हराने वाले योद्धा का ऐतिहासिक उदय

शनिवार, 9 मई 2026
Sanjeev Arora

पंजाब AAP मंत्री पर ED रेड: ₹100 करोड़ GST फ्रॉड, BJP पर CM का हमला

शनिवार, 9 मई 2026
Vijay Thalapathy

TVK Crosses 118 Seats: Vijay Thalapathy बने तमिलनाडु के नए CM

शनिवार, 9 मई 2026
One Gas Connection Per House

One Gas Connection Per House: एक घर एक गैस कनेक्शन! सरकार का नया नियम क्या है, किन पर पड़ेगा असर

शनिवार, 9 मई 2026

डायबिटिक फुट अल्सर (Diabetic Foot Ulcer)

डायबिटीज़ के कारण फोड़े (Boils) और काबुंकल यानी बहुत सारे छेदों वाले फोड़े जैसे बैक्टीरियाई स्किन डिजीज हो सकते हैं। डायबिटीज़ ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकता है। इस वजह से स्किन कमज़ोर हो जाती है। इससे बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। सामान्य रूप से डायबिटीज़ स्थानीय भाग में खुजली का कारण भी हो सकता है।

करीब 15% डायबिटीज़ मरीज़ों को डायबिटिक फुट अल्सर (Diabetic Foot Ulcer) जैसी समस्या हो जाती है। इसके कारण पैरों के तलवों पर खुले घाव हो जाते हैं। इसके अलावा, डायबिटीज़ के मरीज़ों को फुट कॉर्न (गोखरू) जैसी बीमारी होने की भी संभावना होती है। इस प्रकार की समस्याओं से बचने के लिए ब्लड शुगर को नियंत्रित करना जरूरी है।

अमेरिकन डायबिटीज़ एसोसिएशन यह सलाह देता है कि हर सप्ताह 150 मिनट की मध्यम गति की शारीरिक गतिविधि जरूर करनी चाहिए। इसमें एक सप्ताह में पांच बार 30 मिनट की हार्ड एक्सरसाइज या एक सप्ताह में तीन बार 50 मिनट का नियमित सक्रिय गतिविधि वाला व्यायाम शामिल करना जरूरी है।

होम्‍योपैथी डायबिटीज़ के लिए वैकल्पिक चिकित्सा (Diabetes treatment in Homeopathy) 

होम्‍योपैथी वैकल्पिक चिकित्सकीय प्रणाली है। यह डायबिटीज़ और इससे संबंधित लक्षणों के निराकरण के लिए विस्तृत उपाय प्रदान करती है। एथेन्स में किए गए एक अध्ययन में जब एलोपैथी में दी जाने वाली एंटी-डायबिटिक दवाइयों के साथ-साथ होम्‍योपैथी दवाइयों को भी जोड़ा गया, तो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में इसकी कार्यक्षमता साबित हो पाई। होम्‍योपैथी उपचार प्राकृतिक पदार्थों के आधार पर किया जाता है। इसमें ऐसे व्‍यक्तिगत उपचार पर ज़ोर दिया जाता है, जो शरीर की स्वस्थ करने वाली प्राकृतिक प्रतिक्रिया को उत्तेजित करती है।

Diabetes ke karan skin infection ho sakta hai
होम्‍योपैथी  डायबिटीज़ और इससे संबंधित लक्षणों के निराकरण के लिए विस्तृत उपाय प्रदान करती है।  चित्र : अडोबी स्टॉक

फंगल इन्फेक्शन पर नियन्त्रण (Fungal Infection) 

होम्‍योपैथी इन्सुलिन ब्लड शुगर को सामान्य स्तर पर बनाए रखता है और यूरीन भी शुगर-मुक्त होती है। यह डायबिटिक फुट अल्सर और त्वचा की दूसरी समसयाओं जैसे डायबिटीज़ की विशिष्ट समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करता है। होम्‍योपैथी दवा एसिड क्रायसरोबिनम 6सी डायबिटीज़ के कारण होने वाले फंगल इन्फेक्शन को नियंत्रित करने में फायदेमंद हो सकती है, जबकि फोड़े यानी बॉइल्स के उपचार में साइलेशिया बेहद उपयोगी हो सकती है।

डायबिटिक पेशेंट त्वचा की देखभाल के लिए ये उपाय अपना सकते हैं

1 सबसे पहले ब्लड शुगर लेवल को सीमा के अंदर बनाए रखना जरूरी है। इससे स्किन प्रॉब्लम के जोखिम को कम किया जा सकता है।
2 डायबिटीज़ के कारण होने वाले ड्राई स्किन और खुजली की समस्या से निपटने के लिए अच्छी तरह हाइड्रेटेड रहें। पर्याप्त मात्रा में पानी या लिक्विड डाइट लें। त्वचा सूखी होने और फटने से बचाने के लिए रोज़ाना मॉइस्चराइज़र लगाएं।
3 समय-समय पर किसी भी बदलाव, घाव या इन्फेक्शन के लिए त्वचा का निरीक्षण करने पर स्किन समस्या का जल्दी पता लगता है। इससे समय पर उपचार हो सकता है।
किसी भी तरह का कट लगने, खरोंच या त्वचा की अन्य समस्याओं का तुरंत उपचार कराएं।
4 डायबिटीज़ के मरीज़ों को पूरी सावधानी से अपने पैरों की देखभाल करनी चाहिए। पैरों को साफ और सूखा रखें। आरामदायक फुटवियर का इस्तेमाल करें। जांच करती रहें कि कोई घाव या कट तो नहीं है।
5 चौड़े, सपाट जूते पहनें, जो पैरों में अच्छी तरह फिट हों। जूते पहनने से पहले देख लें कि इसके अंदर कोई ऐसी चीज़ तो नहीं है, जिससे पैर को कोई क्षति पहुंच सकती है।
6 यदि स्किन की समस्या या नाखून में हुए इन्फेक्शन की समस्या खुद न सुलझा सकें, तो किसी डॉक्टर या त्वचा रोग विशेषज्ञ या डर्मेटोलॉजिस्ट के पास जाएं।

periods ka bhi apki skin par asar padta hai
डायबिटीज़ के कारण होने वाले ड्राई स्किन और खुजली की समस्या से निपटने के लिए अच्छी तरह हाइड्रेटेड रहें। चित्र : शटरस्टॉक

अंत में

हमेशा योग्य होम्‍योपैथी डॉक्‍टर के मार्गदर्शन में ही होम्‍योपैथी उपचार प्राप्त करें। कोई भी व्यक्ति डायबिटीज़ के लिए उसके द्वारा ली जा रही एलोपैथिक दवाइयों के साथ-साथ होम्‍योपैथी का उपचार भी ले सकता है। डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अपनी त्‍वचा को स्‍वस्‍थ बनाए रखने का एक और प्रभावी तरीका है, हमेशा अपने ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखना। याद रखें, रोकथाम हमेशा इलाज से बेहतर होती है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘आजादी के बलिदानियों को नमन करता हूं’ डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शहीदों को किया याद

Next Post

देश मना रहा 77वां स्वतंत्रता दिवस, कंगना रनौत से लेकर अनुपम खेर तक ने ऐसे दी आजादी के त्यौहार की बधाई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Suvendu Adhikari CM West Bengal

शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले BJP CM: ममता को हराने वाले योद्धा का ऐतिहासिक उदय

शनिवार, 9 मई 2026
Sanjeev Arora

पंजाब AAP मंत्री पर ED रेड: ₹100 करोड़ GST फ्रॉड, BJP पर CM का हमला

शनिवार, 9 मई 2026
Vijay Thalapathy

TVK Crosses 118 Seats: Vijay Thalapathy बने तमिलनाडु के नए CM

शनिवार, 9 मई 2026
One Gas Connection Per House

One Gas Connection Per House: एक घर एक गैस कनेक्शन! सरकार का नया नियम क्या है, किन पर पड़ेगा असर

शनिवार, 9 मई 2026
May 9 History

May 9 History: 9 मई को घटीं दुनिया बदल देने वाली ये बड़ी घटनाएं

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
देश मना रहा 77वां स्वतंत्रता दिवस, कंगना रनौत से लेकर अनुपम खेर तक ने ऐसे दी आजादी के त्यौहार की बधाई

देश मना रहा 77वां स्वतंत्रता दिवस, कंगना रनौत से लेकर अनुपम खेर तक ने ऐसे दी आजादी के त्यौहार की बधाई

अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर दी बड़ी खबर, कागज शेयर कर बोले- दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी

अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर दी बड़ी खबर, कागज शेयर कर बोले- दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी

Independence Day 2023 : भारत के स्वतंत्रता दिवस पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भेजा बधाई संदेश, कही ये बड़ी बात

Independence Day 2023 : भारत के स्वतंत्रता दिवस पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भेजा बधाई संदेश, कही ये बड़ी बात

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।